< प्रेरितों के काम 26 >
1 १ अग्रिप्पा ने पौलुस से कहा, “तुझे अपने विषय में बोलने की अनुमति है।” तब पौलुस हाथ बढ़ाकर उत्तर देने लगा,
Iti gwa, uAgripa akamutambuila uPaulo, 'Ugombigwe kitambuilya.' Uugwa uPaulo akagoola u mukono nuakwe akitambuilya iti.
2 २ “हे राजा अग्रिप्पा, जितनी बातों का यहूदी मुझ पर दोष लगाते हैं, आज तेरे सामने उनका उत्तर देने में मैं अपने को धन्य समझता हूँ,
“Kiona ni munya ulowa, Mutemi Agripa, iti kituma u usemelwa nuane ntongeela ako lelo ku usemelwa wihi nua Ayahudi.
3 ३ विशेष करके इसलिए कि तू यहूदियों के सब प्रथाओं और विवादों को जानता है। अतः मैं विनती करता हूँ, धीरज से मेरी सुन ले।
Lukulu, ku nsoko u ewe ingi wi mulingi nua ntendo nia Ayahudi ni makolyo. Iti gwa kulompa untegeelye ku ugimya.
4 ४ “जैसा मेरा चाल-चलन आरम्भ से अपनी जाति के बीच और यरूशलेम में जैसा था, यह सब यहूदी जानते हैं।
Tai, i Ayahudi ihi alingile iti nai nikie puma u ugalimanga nuane mu ingu nuane uko ku Yerusalemu.
5 ५ वे यदि गवाही देना चाहते हैं, तो आरम्भ से मुझे पहचानते हैं, कि मैं फरीसी होकर अपने धर्म के सबसे खरे पंथ के अनुसार चला।
Aningile puma u ng'wandyo hangi atakiwe kugomba kina ai nikiie anga Mufarisayo, ikumbiko ni likete u uambiila tai utaki mu kizindaalo ni kitu.
6 ६ और अब उस प्रतिज्ञा की आशा के कारण जो परमेश्वर ने हमारे पूर्वजों से की थी, मुझ पर मुकद्दमा चल रहा है।
Itungili nimikile apa namulwe ku nsoko unene naligozee ilago naiza Itunda ai ulitumile ni atata itu.
7 ७ उसी प्रतिज्ञा के पूरे होने की आशा लगाए हुए, हमारे बारहों गोत्र अपने सारे मन से रात-दिन परमेश्वर की सेवा करते आए हैं। हे राजा, इसी आशा के विषय में यहूदी मुझ पर दोष लगाते हैं।
Ili ingi ilago naiza i ndugu yitu ikumi na ibiili ai isumbiiye kusingiilya anga amipoelye Itunda ku ngulu utiku nu mung'wi. hangi kunsoko a uhuiili uwu, mutemi Agripa, kina i Ayahudi akunsemela.
8 ८ जबकि परमेश्वर मरे हुओं को जिलाता है, तो तुम्हारे यहाँ यह बात क्यों विश्वास के योग्य नहीं समझी जाती?
Ku niki wihi kati anyu usigile ingi ikuilwa kina Itunda wi iusha i ashi?
9 ९ “मैंने भी समझा था कि यीशु नासरी के नाम के विरोध में मुझे बहुत कुछ करना चाहिए।
Itungo ling'wi ai nsigile mukola kina ai nziituma makani idu ku lina nilang'wa Yesu nua ku Nazareti.
10 १० और मैंने यरूशलेम में ऐसा ही किया; और प्रधान याजकों से अधिकार पाकर बहुत से पवित्र लोगों को बन्दीगृह में डाला, और जब वे मार डाले जाते थे, तो मैं भी उनके विरोध में अपनी सम्मति देता था।
Ai nitumile aya mu Yerusalemu; Ai niatungile i ahuiili idu mu kadulumu, hangi ai natulaa nu uhumi kupuma ku akulu nia akuhani kituma iti; ni matungo niakubulagwa, ai nikua kula kitalao.
11 ११ और हर आराधनालय में मैं उन्हें ताड़ना दिला-दिलाकर यीशु की निन्दा करवाता था, यहाँ तक कि क्रोध के मारे ऐसा पागल हो गया कि बाहर के नगरों में भी जाकर उन्हें सताता था।
Nkua idu ai niapisiilya mu matekeelo ihi hangi ai ngemile kuazipya auhite u uhuiili nuao. Ai nkete ikuo nangaluu migulya ao hangi ai niazunsilye ga nu mu isali nia uziila
12 १२ “इसी धुन में जब मैं प्रधान याजकों से अधिकार और आज्ञापत्र लेकर दमिश्क को जा रहा था;
Matungo nai natulaa kituma aya, ainongoe ku Dameski, nize nkete u uhumi nu ulagiiligwa kupuma ku akuhani ni akulu,
13 १३ तो हे राजा, मार्ग में दोपहर के समय मैंने आकाश से सूर्य के तेज से भी बढ़कर एक ज्योति, अपने और अपने साथ चलनेवालों के चारों ओर चमकती हुई देखी।
nai nikatula munzila matungo a mung'wi, Mutemi, nikihenga welu kupuma kilunde nai watula utaki kukila i mpasu hangi ukelya ku upilimikiilya unene ni antu nai atula atungile u muhinzo palung'wi nu nene.
14 १४ और जब हम सब भूमि पर गिर पड़े, तो मैंने इब्रानी भाषा में, मुझसे कहते हुए यह वाणी सुनी, ‘हे शाऊल, हे शाऊल, तू मुझे क्यों सताता है? पैने पर लात मारना तेरे लिये कठिन है।’
Usese kihi nai kikagwa pihi, ai nigulye luli lukitambulya nu nene luzeligitya mu ntambu a Kiebrania; 'Sauli, Sauli ku niki ukunaja? Ingi ikaku kitalako ku ukua ilambi u mushokoo.
15 १५ मैंने कहा, ‘हे प्रभु, तू कौन है?’ प्रभु ने कहा, ‘मैं यीशु हूँ, जिसे तू सताता है।
Papo nikaligitya, 'U ewe ingi nyenyu, Mukulu? uMukulu akasukiilya, ' Unene ingiYesu naiza ukunaja.
16 १६ परन्तु तू उठ, अपने पाँवों पर खड़ा हो; क्योंकि मैंने तुझे इसलिए दर्शन दिया है कि तुझे उन बातों का भी सेवक और गवाह ठहराऊँ, जो तूने देखी हैं, और उनका भी जिनके लिये मैं तुझे दर्शन दूँगा।
Itungili humbuka wimike ku migulu ako; nsoko ku isigo ili unene nigeeleka kitalako, nukuhoie kutula wi munya mulimo hangi mu kuiili migulya a makani naiza ulingile kutula unene itungili ni makani ni nikakulagiila panyambele;
17 १७ और मैं तुझे तेरे लोगों से और अन्यजातियों से बचाता रहूँगा, जिनके पास मैं अब तुझे इसलिए भेजता हूँ।
hangi Nikakuguna kupuma ku antu ni anyaingu niize ku ulagiilya,
18 १८ कि तू उनकी आँखें खोले, किवे अंधकार से ज्योति की ओर, और शैतान के अधिकार से परमेश्वर की ओर फिरें; कि पापों की क्षमा, और उन लोगों के साथ जो मुझ पर विश्वास करने से पवित्र किए गए हैं, विरासत पाएँ।’
kupitya i miho ao nu kuaheja mu kiti kulongola mu welu nu kupuma mu ngulu nia mulugu amupilukile Itunda; iti alije kusingiilya kupuma kung'wa Itunda ulekelwa nua milandu nu usali naza nia inkiiye awo nai niabague ku uhuiili nu ukoli kitalane.
19 १९ अतः हे राजा अग्रिप्पा, मैंने उस स्वर्गीय दर्शन की बात न टाली,
Iti gwa, mutemi Agripa, shanga ai nihumile kupiluka u muloto nua kilunde,
20 २० परन्तु पहले दमिश्क के, फिर यरूशलेम के रहनेवालों को, तब यहूदिया के सारे देश में और अन्यजातियों को समझाता रहा, कि मन फिराओ और परमेश्वर की ओर फिरकर मन फिराव के योग्य काम करो।
kuiti, ku awo niakoli mu Dameski hanza, ni uugwa ku Yerusalemu ni ihi ihi nuku Yudea, hangi ga ku antu ni a mahi mangiiza, ai ntanantilye kina ile itunu nu kumupilukila Itunda, itume i ntendo ni itakiwe kila itunu.
21 २१ इन बातों के कारण यहूदी मुझे मन्दिर में पकड़कर मार डालने का यत्न करते थे।
Ku nsoko iyo i Ayahudi ai amambile mi itekeelo, akagema kumbulaga.
22 २२ परन्तु परमेश्वर की सहायता से मैं आज तक बना हूँ और छोटे बड़े सभी के सामने गवाही देता हूँ, और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता, जो भविष्यद्वक्ताओं और मूसा ने भी कहा कि होनेवाली हैं,
Itunda unzaiiye kupikiila itungili, iti gwa nimikaa nu ku kuiila ku antu nia nakanda nu ku awo niakulu migulya a ayo naiza anyakidagu nu Musa ai aligitilye akupumila ni shanga ingiiza;
23 २३ कि मसीह को दुःख उठाना होगा, और वही सबसे पहले मरे हुओं में से जी उठकर, हमारे लोगों में और अन्यजातियों में ज्योति का प्रचार करेगा।”
kina uKristo kusinja ukagigwa hangi ukutula wang'wandyo kiuka kupuma mu ashi nu kutanantya u welu ku Ayahudi nu ku anyaingu.
24 २४ जब वह इस रीति से उत्तर दे रहा था, तो फेस्तुस ने ऊँचे शब्द से कहा, “हे पौलुस, तू पागल है। बहुत विद्या ने तुझे पागल कर दिया है।”
uPaulo nai wakamala kitambuilya, uFesto ai uligitilye ku luli lukulu, 'Paulo, u ewe wi muhali! kilingi kako kakutendilee utule wimuhali.
25 २५ परन्तु उसने कहा, “हे महाप्रतापी फेस्तुस, मैं पागल नहीं, परन्तु सच्चाई और बुद्धि की बातें कहता हूँ।
Kuiti uPaulo akaligitya, Unene shanga ni muhali, mukulu Festo; kuiti ku ugimya kuligitya i makani nai a tai ntili.
26 २६ राजा भी जिसके सामने मैं निडर होकर बोल रहा हूँ, ये बातें जानता है, और मुझे विश्वास है, कि इन बातों में से कोई उससे छिपी नहीं, क्योंकि वह घटना तो कोने में नहीं हुई।
Ku nsoko mutemi ulingile kutula i makani aya; ni iti, kuligitya ku ulyuuku kitalakwe; ku nsoko ili shanga ai litumilwe anga ku mpelo.
27 २७ हे राजा अग्रिप्पा, क्या तू भविष्यद्वक्ताओं का विश्वास करता है? हाँ, मैं जानता हूँ, कि तू विश्वास करता है।”
Itii, uhuiie i anyakidagu, Mutemi Agripa? Ningile kina uhuiie.
28 २८ अब अग्रिप्पा ने पौलुस से कहा, “क्या तू थोड़े ही समझाने से मुझे मसीही बनाना चाहता है?”
uAgripa akamuila uPaulo, 'Ku itungo ikupi uhumile kumpema unene nu kuntenda ni Mukristo?
29 २९ पौलुस ने कहा, “परमेश्वर से मेरी प्रार्थना यह है कि क्या थोड़े में, क्या बहुत में, केवल तू ही नहीं, परन्तु जितने लोग आज मेरी सुनते हैं, मेरे इन बन्धनों को छोड़ वे मेरे समान हो जाएँ।”
uPaulo akaligitya, “Kumulompa Itunda kina, ku itungo ikupi ang'wi ilipu, shanga u ewe du, ila ihi ga niantegeeye i lelo, atule anga unene, kuiti bila minyororo iyi na kadulumu.”
30 ३० तब राजा और राज्यपाल और बिरनीके और उनके साथ बैठनेवाले उठ खड़े हुए;
Uugwa u mutemi ai wimikile, nu liwali, nu Bernike ga, ni awo nai akoli ikie palung'wi ni enso,
31 ३१ और अलग जाकर आपस में कहने लगे, “यह मनुष्य ऐसा तो कुछ नहीं करता, जो मृत्यु-दण्ड या बन्दीगृह में डाले जाने के योग्य हो।
nai ahegile mu ugalagalo, ai itambuie enso ku enso nu kuligitya, 'Muntu uyu shanga utakiwe insha ang'wi kitungo.
32 ३२ अग्रिप्पा ने फेस्तुस से कहा, “यदि यह मनुष्य कैसर की दुहाई न देता, तो छूट सकता था।”
uAgripa akamuila uFesto, “Muntu uyu aza uhumile kuikwa ilyuuku anga aza wahite kutema u rufaa kung'wa Kaisari.”