< प्रेरितों के काम 2 >
1 १ जब पिन्तेकुस्त का दिन आया, तो वे सब एक जगह इकट्ठे थे।
А як скінчив ся день пятидесятниці, були всі однодушне вкупі.
2 २ और अचानक आकाश से बड़ी आँधी के समान सनसनाहट का शब्द हुआ, और उससे सारा घर जहाँ वे बैठे थे, गूँज गया।
І роздав ся зразу гук (шум) із неба, мов би од віючого буйного вітру, й сповнив увесь дім, де вони сиділи.
3 ३ और उन्हें आग के समान जीभें फटती हुई दिखाई दी और उनमें से हर एक पर आ ठहरी।
І явились їм поділені язики, ніби огняні, і сїв на кожному з них.
4 ४ और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे।
І сповнились усі Духом сьвятим, і почали розмовляти иншими мовами, як Дух давав їм промовляти.
5 ५ और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे।
Домували ж у Єрусалимі Жиди, люде побожні, з усякого народу під небом.
6 ६ जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं।
Як же роздав ся сей голос, зійшлось множество, і стрівожились, бо чув кожен, що вони говіркою їх розмовляють.
7 ७ और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं?
Здуміли ся ж усі і дивувались, говорячи один до одного: Чи не всі оце сі, що розмовляють, Галилейцї?
8 ८ तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है?
Як же се чуємо кожний власну говірку свого, в якій родились,
9 ९ हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया,
Парфяне, й Мидяне, й Єламити, й що домуємо в Месопотамиї, і в Юдеї, і Каппадокиї, і Понтї, і Азиї,
10 १० और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी,
і Фригиї, і Памфилиї, й Єгипті і в сторонах Ливийських, що коло Киринеї, і захожі Римляне, й Жиди, і нововірцї,
11 ११ अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।”
Критяне й Араби, чуємо, що вони розмовляють нашими мовами про величчв Боже?
12 १२ और वे सब चकित हुए, और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?”
Здумілися ж усї, і в сумніві казали один до одного: Що се має бути?
13 १३ परन्तु दूसरों ने उपहास करके कहा, “वे तो नई मदिरा के नशे में हैं।”
Инші ж, сьміючись, казали, що молодим вином повпивались.
14 १४ पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियों, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो।
Ставши ж Петр з одинайцятьма, зняв голос свій і промовив до них: Люде Юдейські, і всі жителї Єрусалимські, нехай се відомо вам буде, і вислухайте слово моє.
15 १५ जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं हैं, क्योंकि अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है।
Сї бо не пяні, як думаєте, бо третя година дня.
16 १६ परन्तु यह वह बात है, जो योएल भविष्यद्वक्ता के द्वारा कही गई है:
А єсть се, що промовив пророк Йоіл:
17 १७ ‘परमेश्वर कहता है, कि अन्त के दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उण्डेलूँगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे वृद्ध पुरुष स्वप्न देखेंगे।
І буде останнього дня, глаголе Бог, виллю я Духа мого на всяке тіло; й пророкувати муть сини ваші і дочки ваші, і молодці ваші видїння бачити муть, і старшим вашим сни снити муть ся;
18 १८ वरन् मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों में अपनी आत्मा उण्डेलूँगा, और वे भविष्यद्वाणी करेंगे।
і на слуг моїх і на служниць моїх виллю в ті днї Духа мого, й пророкувати муть.
19 १९ और मैं ऊपर आकाश में अद्भुत काम, और नीचे धरती पर चिन्ह, अर्थात् लहू, और आग और धुएँ का बादल दिखाऊँगा।
І дам чудеса вгорі на небі, і ознаки внизу на землі: кров і огонь і димову куряву.
20 २० प्रभु के महान और तेजस्वी दिन के आने से पहले सूर्य अंधेरा और चाँद लहू सा हो जाएगा।
Сонце обернеть ся в темряву, і місяць у кров, перш нїж прийде день Господень великий і славний.
21 २१ और जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वही उद्धार पाएगा।’
І буде, що всякий, хто призивати ме ймя Господнє, то спасеть ся.
22 २२ “हे इस्राएलियों, ये बातें सुनो कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिसका परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ्य के कामों और आश्चर्य के कामों और चिन्हों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो।
Мужі Ізраїлські, вислухайте сї слова: Ісуса Назорея, чоловіка, від Бога прославленого між вами силою, і чудесами, і ознаками, які робив через Него Бог серед вас, як і самі знаєте,
23 २३ उसी को, जब वह परमेश्वर की ठहराई हुई योजना और पूर्व ज्ञान के अनुसार पकड़वाया गया, तो तुम ने अधर्मियों के हाथ से उसे क्रूस पर चढ़वाकर मार डाला।
Сього, призначеного радою і провидїннєм Божим виданого, ви, взявши руками беззаконних, і пригвоздивши, вбили.
24 २४ परन्तु उसी को परमेश्वर ने मृत्यु के बन्धनों से छुड़ाकर जिलाया: क्योंकि यह अनहोना था कि वह उसके वश में रहता।
Котрого Бог воскресив, розвязавши болестї смерти; яко ж бо не було можливе вдержаним Йому бути від неї.
25 २५ क्योंकि दाऊद उसके विषय में कहता है, ‘मैं प्रभु को सर्वदा अपने सामने देखता रहा क्योंकि वह मेरी दाहिनी ओर है, ताकि मैं डिग न जाऊँ।
Давид бо глаголе про Него: Мав я Господа перед очима завсїди, бо Він по правицї в мене, щоб я не захитав ся.
26 २६ इसी कारण मेरा मन आनन्दित हुआ, और मेरी जीभ मगन हुई; वरन् मेरा शरीर भी आशा में बना रहेगा।
Тим звеселилось серце мов, і зрадїв язик мій; ще ж і тіло мов оселить ся в надії.
27 २७ क्योंकि तू मेरे प्राणों को अधोलोक में न छोड़ेगा; और न अपने पवित्र जन को सड़ने देगा! (Hadēs )
Бо не зоставиш душі моєї в пеклї, анї даси сьвятому Твоєму видїти зотлїння, (Hadēs )
28 २८ तूने मुझे जीवन का मार्ग बताया है; तू मुझे अपने दर्शन के द्वारा आनन्द से भर देगा।’
Обявив єси мені дороги життя; сповниш мене радощами перед лицем Твоїм.
29 २९ “हे भाइयों, मैं उस कुलपति दाऊद के विषय में तुम से साहस के साथ कह सकता हूँ कि वह तो मर गया और गाड़ा भी गया और उसकी कब्र आज तक हमारे यहाँ वर्तमान है।
Мужі брати, дайте говорити явно до вас про праотця Давида, що вмер і поховано його, і гріб його у нас до сього дня.
30 ३० वह भविष्यद्वक्ता था, वह जानता था कि परमेश्वर ने उससे शपथ खाई है, मैं तेरे वंश में से एक व्यक्ति को तेरे सिंहासन पर बैठाऊँगा।
Бувши ж пророком і знавши, що клятьбою клявсь йому Бог, що з плоду поясницї його по тілу підійме Христа сидіти на престолі його,
31 ३१ उसने होनेवाली बात को पहले ही से देखकर मसीह के जी उठने के विषय में भविष्यद्वाणी की, कि न तो उसका प्राण अधोलोक में छोड़ा गया, और न उसकी देह सड़ने पाई। (Hadēs )
предвидївши, глаголав про воскресеннє Христове, що душа Його не зоставлена в пеклї, а тіло не видїло зотлїння. (Hadēs )
32 ३२ “इसी यीशु को परमेश्वर ने जिलाया, जिसके हम सब गवाह हैं।
Сього Ісуса воскресив Бог; Йому всї ми сьвідки.
33 ३३ इस प्रकार परमेश्वर के दाहिने हाथ से सर्वोच्च पद पाकर, और पिता से वह पवित्र आत्मा प्राप्त करके जिसकी प्रतिज्ञा की गई थी, उसने यह उण्डेल दिया है जो तुम देखते और सुनते हो।
Правицею яс Божою вознїсшись і обітуваннє сьвятого Духа прийнявши від Отця, злив се, що ви тепер бачите і чуєте.
34 ३४ क्योंकि दाऊद तो स्वर्ग पर नहीं चढ़ा; परन्तु वह स्वयं कहता है, ‘प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा; मेरे दाहिने बैठ,
Бо Давид не зійшов на небеса; глаголе ж сам: Рече Господь Господеві моєму: Сиди по правицї в мене,
35 ३५ जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पाँवों तले की चौकी न कर दूँ।’”
доки положу ворогів Твоїх підніжком ніг Твоїх.
36 ३६ “अतः अब इस्राएल का सारा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसी यीशु को जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, प्रभु भी ठहराया और मसीह भी।”
Твердо ж нехай знав ввесь дім Ізраїлїв, що Господом і Христом зробив Його Бог, сього Ісуса, котрого ви розпяли.
37 ३७ तब सुननेवालों के हृदय छिद गए, और वे पतरस और अन्य प्रेरितों से पूछने लगे, “हे भाइयों, हम क्या करें?”
Почувши ж се, домякли серцем, і казали до Петра та до инших апостолів: Що ж робити нам, мужі брати?
38 ३८ पतरस ने उनसे कहा, “मन फिराओ, और तुम में से हर एक अपने-अपने पापों की क्षमा के लिये यीशु मसीह के नाम से बपतिस्मा ले; तो तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।
Петр же рече до них: Покайтесь, і нехай охрестить ся кожен з вас в імя Ісуса Христа на оставленнє гріхів, і приймете дар сьвятого Духа.
39 ३९ क्योंकि यह प्रतिज्ञा तुम, और तुम्हारी सन्तानों, और उन सब दूर-दूर के लोगों के लिये भी है जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।”
Для вас бо обітниця, і для дїтей ваших, і для всіх далеких, скільки їх покличе Господь Бог ваш.
40 ४० उसने बहुत और बातों से भी गवाही दे देकर समझाया कि अपने आपको इस टेढ़ी जाति से बचाओ।
І иншими многими словами сьвідкував і напоминав, глаголючи: Спасайте себе з сього розворотного кодла.
41 ४१ अतः जिन्होंने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन तीन हजार मनुष्यों के लगभग उनमें मिल गए।
Хто ж залюбки прийняв слово його, охрестились; і пристало того дня душ тисяч зо три.
42 ४२ और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे।
Пробували ж у науці апостолській, і в общині, і в ламанню хліба, і в молитвах.
43 ४३ और सब लोगों पर भय छा गया, और बहुत से अद्भुत काम और चिन्ह प्रेरितों के द्वारा प्रगट होते थे।
Був же на кожній душі страх, і багато чудес і ознак робилось через апостолів.
44 ४४ और सब विश्वास करनेवाले इकट्ठे रहते थे, और उनकी सब वस्तुएँ साझे की थीं।
І всі віруючі були вкупі, і все було в них спільне;
45 ४५ और वे अपनी-अपनी सम्पत्ति और सामान बेच-बेचकर जैसी जिसकी आवश्यकता होती थी बाँट दिया करते थे।
і продавали маєтки та достатки, і ділили їх на всіх. як кому було треба.
46 ४६ और वे प्रतिदिन एक मन होकर मन्दिर में इकट्ठे होते थे, और घर-घर रोटी तोड़ते हुए आनन्द और मन की सिधाई से भोजन किया करते थे।
І що-дня пробували одностайно в церкві, і ламлючи по домах хлїб, приймали харч в радості і простотї серця,
47 ४७ और परमेश्वर की स्तुति करते थे, और सब लोग उनसे प्रसन्न थे; और जो उद्धार पाते थे, उनको प्रभु प्रतिदिन उनमें मिला देता था।
хвалячи Бога й маючи ласку у всього народу. Господь же прибавляв спасенників у церкву що-дня.