< प्रेरितों के काम 18 >

1 इसके बाद पौलुस एथेंस को छोड़कर कुरिन्थुस में आया।
Nakon toga napusti Pavao Atenu i ode u Korint.
2 और वहाँ अक्विला नामक एक यहूदी मिला, जिसका जन्म पुन्तुस में हुआ था; और अपनी पत्नी प्रिस्किल्ला के साथ इतालिया से हाल ही में आया था, क्योंकि क्लौदियुस ने सब यहूदियों को रोम से निकल जाने की आज्ञा दी थी, इसलिए वह उनके यहाँ गया।
Ondje nađe nekog Židova imenom Akvilu, rodom iz Ponta, koji netom bijaše došao iz Italije sa svojom ženom Priscilom jer je Klaudije naredio da svi Židovi napuste Rim. Pohodio ih je
3 और उसका और उनका एक ही व्यापार था; इसलिए वह उनके साथ रहा, और वे काम करने लगे, और उनका व्यापार तम्बू बनाने का था।
i, kako bijahu istog zanimanja, ostao kod njih i radio. Po zanimanju bijahu šatorari.
4 और वह हर एक सब्त के दिन आराधनालय में वाद-विवाद करके यहूदियों और यूनानियों को भी समझाता था।
Svake je pak subote raspravljao u sinagogi i uvjeravao Židove i Grke.
5 जब सीलास और तीमुथियुस मकिदुनिया से आए, तो पौलुस वचन सुनाने की धुन में लगकर यहूदियों को गवाही देता था कि यीशु ही मसीह है।
Kad iz Makedonije pristigoše Sila i Timotej, Pavao se potpuno posveti Riječi svjedočeći Židovima da Isus jest Krist.
6 परन्तु जब वे विरोध और निन्दा करने लगे, तो उसने अपने कपड़े झाड़कर उनसे कहा, “तुम्हारा लहू तुम्हारी सिर पर रहे! मैं निर्दोष हूँ। अब से मैं अन्यजातियों के पास जाऊँगा।”
Kako se pak oni stadoše protiviti i huliti, otrese on haljine i reče im: “Krv vaša na glave vaše! Ja sam nedužan. Od sada idem k poganima.”
7 और वहाँ से चलकर वह तीतुस यूस्तुस नामक परमेश्वर के एक भक्त के घर में आया, जिसका घर आराधनालय से लगा हुआ था।
I ode odande te prijeđe u kuću nekoga bogobojazna čovjeka, imenom Ticija Justa, čija kuća bijaše tik do sinagoge.
8 तब आराधनालय के सरदार क्रिस्पुस ने अपने सारे घराने समेत प्रभु पर विश्वास किया; और बहुत से कुरिन्थवासियों ने सुनकर विश्वास किया और बपतिस्मा लिया।
A nadstojnik sinagoge Krisp povjerova Gospodinu zajedno sa svim svojim domom. I mnogi od Korinćana koji su to slušali povjerovaše i pokrstiše se.
9 और प्रभु ने रात को दर्शन के द्वारा पौलुस से कहा, “मत डर, वरन् कहे जा और चुप मत रह;
Jedne noći reče Gospodin Pavlu u viđenju: “Ne boj se, nego govori i ne daj se ušutkati!
10 १० क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ, और कोई तुझ पर चढ़ाई करके तेरी हानि न करेगा; क्योंकि इस नगर में मेरे बहुत से लोग हैं।”
Ta ja sam s tobom i nitko se neće usuditi da ti naudi. Jer mnogo je naroda mojega u ovome gradu.”
11 ११ इसलिए वह उनमें परमेश्वर का वचन सिखाते हुए डेढ़ वर्ष तक रहा।
Tako se zadrža godinu i šest mjeseci naučavajući među njima riječ Božju.
12 १२ जब गल्लियो अखाया देश का राज्यपाल था तो यहूदी लोग एका करके पौलुस पर चढ़ आए, और उसे न्याय आसन के सामने लाकर कहने लगे,
Ali dok je Galion bio prokonzul Ahaje, navališe Židovi jednodušno na Pavla, dovukoše ga u sudnicu
13 १३ “यह लोगों को समझाता है, कि परमेश्वर की उपासना ऐसी रीति से करें, जो व्यवस्था के विपरीत है।”
i rekoše: “Ovaj potiče ljude da protiv zakona štuju Boga.”
14 १४ जब पौलुस बोलने पर था, तो गल्लियो ने यहूदियों से कहा, “हे यहूदियों, यदि यह कुछ अन्याय या दुष्टता की बात होती तो उचित था कि मैं तुम्हारी सुनता।
Pavao samo što nije zaustio kadli Galion reče Židovima: “Da je posrijedi zločin kakav ili nedjelo opako, saslušao bih vas, Židovi, kako je pravo;
15 १५ परन्तु यदि यह वाद-विवाद शब्दों, और नामों, और तुम्हारे यहाँ की व्यवस्था के विषय में है, तो तुम ही जानो; क्योंकि मैं इन बातों का न्यायी बनना नहीं चाहता।”
je li pak raspra o riječi i imenima i o nekom vašem zakonu, proviđajte sami; u tome ja ne želim biti sudac.”
16 १६ और उसने उन्हें न्याय आसन के सामने से निकलवा दिया।
I otpremi ih iz sudnice.
17 १७ तब सब लोगों ने आराधनालय के सरदार सोस्थिनेस को पकड़ के न्याय आसन के सामने मारा। परन्तु गल्लियो ने इन बातों की कुछ भी चिन्ता न की।
A oni svi pograbiše nadstojnika sinagoge Sostena i stadoše ga šibati pred sudnicom. Galion nije za to ništa mario.
18 १८ अतः पौलुस बहुत दिन तक वहाँ रहा, फिर भाइयों से विदा होकर किंख्रिया में इसलिए सिर मुँड़ाया, क्योंकि उसने मन्नत मानी थी और जहाज पर सीरिया को चल दिया और उसके साथ प्रिस्किल्ला और अक्विला थे।
Pavao osta još podosta vremena, a onda se oprosti s braćom pa pošto se u Kenhreji ošiša jer imaše zavjet, zaplovi prema Siriji, a s njime i Priscila i Akvila.
19 १९ और उसने इफिसुस में पहुँचकर उनको वहाँ छोड़ा, और आप ही आराधनालय में जाकर यहूदियों से विवाद करने लगा।
Stigoše u Efez. Tu ih ostavi, a on uđe u sinagogu i stade raspravljati sa Židovima.
20 २० जब उन्होंने उससे विनती की, “हमारे साथ और कुछ दिन रह।” तो उसने स्वीकार न किया;
Oni ga zamole da ostanu duže vremena, ali on ne pristade,
21 २१ परन्तु यह कहकर उनसे विदा हुआ, “यदि परमेश्वर चाहे तो मैं तुम्हारे पास फिर आऊँगा।” तब इफिसुस से जहाज खोलकर चल दिया;
nego se oprosti: “Još ću se, reče, vratiti k vama, bude li Božja volja.” I otplovi iz Efeza.
22 २२ और कैसरिया में उतरकर (यरूशलेम को) गया और कलीसिया को नमस्कार करके अन्ताकिया में आया।
Kad stiže u Cezareju, uziđe pozdraviti Crkvu pa onda siđe u Antiohiju.
23 २३ फिर कुछ दिन रहकर वहाँ से चला गया, और एक ओर से गलातिया और फ्रूगिया में सब चेलों को स्थिर करता फिरा।
Neko se vrijeme zadrža pa onda ode i zareda galacijskim područjem i Frigijom utvrđujući sve učenike.
24 २४ अपुल्लोस नामक एक यहूदी जिसका जन्म सिकन्दरिया में हुआ था, जो विद्वान पुरुष था और पवित्रशास्त्र को अच्छी तरह से जानता था इफिसुस में आया।
Uto neki Židov imenom Apolon, rodom Aleksandrijac, čovjek rječit i upućen u Pisma, stiže u Efez.
25 २५ उसने प्रभु के मार्ग की शिक्षा पाई थी, और मन लगाकर यीशु के विषय में ठीक-ठीक सुनाता और सिखाता था, परन्तु वह केवल यूहन्ना के बपतिस्मा की बात जानता था।
On bijaše upućen u Put Gospodnji pa je vatrene duše govorio i naučavao pomno o Isusu, premda je znao samo za Ivanovo krštenje.
26 २६ वह आराधनालय में निडर होकर बोलने लगा, पर प्रिस्किल्ला और अक्विला उसकी बातें सुनकर, उसे अपने यहाँ ले गए और परमेश्वर का मार्ग उसको और भी स्पष्ट रूप से बताया।
Poče on tako smjelo govoriti u sinagogi. Čuše ga Priscila i Akvila, uzeše ga k sebi i pomnije mu izložiše Put Božji.
27 २७ और जब उसने निश्चय किया कि पार उतरकर अखाया को जाए तो भाइयों ने उसे ढाढ़स देकर चेलों को लिखा कि वे उससे अच्छी तरह मिलें, और उसने पहुँचकर वहाँ उन लोगों की बड़ी सहायता की जिन्होंने अनुग्रह के कारण विश्वास किया था।
A kad je nakanio otići u Ahaju, ohrabriše ga braća i napisaše učenicima da ga prime. Kad je stigao onamo, uvelike je koristio vjernicima po milosti
28 २८ अपुल्लोस ने अपनी शक्ति और कौशल के साथ यहूदियों को सार्वजनिक रूप से अभिभूत किया, पवित्रशास्त्र से प्रमाण दे देकर कि यीशु ही मसीह है।
jer je snažno pobijao Židove javno pokazujući iz Pisama da Isus jest Krist.

< प्रेरितों के काम 18 >