< 2 तीमुथियुस 1 >

1 पौलुस की ओर से जो उस जीवन की प्रतिज्ञा के अनुसार जो मसीह यीशु में है, परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है,
פולוס שליח ישוע המשיח ברצון האלהים לפי הבטחת החיים אשר בישוע המשיח׃
2 प्रिय पुत्र तीमुथियुस के नाम। परमेश्वर पिता और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से तुझे अनुग्रह और दया और शान्ति मिलती रहे।
אל טימותיוס בנו החביב חסד ורחמים ושלום מאת אלהים אבינו ומאת המשיח ישוע אדנינו׃
3 जिस परमेश्वर की सेवा मैं अपने पूर्वजों की रीति पर शुद्ध विवेक से करता हूँ, उसका धन्यवाद हो कि अपनी प्रार्थनाओं में रात दिन तुझे लगातार स्मरण करता हूँ,
מודה אני לאלהים אשר אני עבד אותו מימי אבותי ברוח טהורה כי תמיד אזכרך בתפלותי לילה ויומם׃
4 और तेरे आँसुओं की सुधि कर करके तुझ से भेंट करने की लालसा रखता हूँ, कि आनन्द से भर जाऊँ।
ונכספתי לראותך בזכרי את דמעותיך למען אמלא שמחה׃
5 और मुझे तेरे उस निष्कपट विश्वास की सुधि आती है, जो पहले तेरी नानी लोइस, और तेरी माता यूनीके में थी, और मुझे निश्चय हुआ है, कि तुझ में भी है।
כי באתי לזכר את אמונתך בלתי צבועה ששכנה כבר בלואיס זקנתך ובאבניקה אמך ומבטח אני כי תשכן גם בך׃
6 इसी कारण मैं तुझे सुधि दिलाता हूँ, कि तू परमेश्वर के उस वरदान को जो मेरे हाथ रखने के द्वारा तुझे मिला है प्रज्वलित कर दे।
על כן אזכירך שתעורר את מתנת האלהים הנתונה לך בסמיכת ידי׃
7 क्योंकि परमेश्वर ने हमें भय की नहीं पर सामर्थ्य, और प्रेम, और संयम की आत्मा दी है।
כי האלהים לא נתן לנו רוח אימה כי אם רוח גבורה ואהבה ומוסר׃
8 इसलिए हमारे प्रभु की गवाही से, और मुझसे जो उसका कैदी हूँ, लज्जित न हो, पर उस परमेश्वर की सामर्थ्य के अनुसार सुसमाचार के लिये मेरे साथ दुःख उठा।
לכן אל תבוש לא מעדות אדנינו ולא ממני אסירו כי אם תסבל הרעות גם אתה כמוני על הבשורה כפי כח האלהים׃
9 जिसने हमारा उद्धार किया, और पवित्र बुलाहट से बुलाया, और यह हमारे कामों के अनुसार नहीं; पर अपनी मनसा और उस अनुग्रह के अनुसार है; जो मसीह यीशु में अनादिकाल से हम पर हुआ है। (aiōnios g166)
אשר הוא הושיענו וקראנו בקריאה קדושה לא לפי מעשינו כי אם לפי עצתו וחסדו הנתן לנו במשיח ישוע לפני ימות עולם׃ (aiōnios g166)
10 १० पर अब हमारे उद्धारकर्ता मसीह यीशु के प्रगट होने के द्वारा प्रकाशित हुआ, जिसने मृत्यु का नाश किया, और जीवन और अमरता को उस सुसमाचार के द्वारा प्रकाशमान कर दिया।
ועתה נגלה בהראות מושיענו ישוע המשיח אשר בטל את המות ויוצא לאור על ידי הבשורה את החיים ואת אשר איננו עובר׃
11 ११ जिसके लिये मैं प्रचारक, और प्रेरित, और उपदेशक भी ठहरा।
אשר הפקדתי להיות לה כרוז ושליח ומורה הגוים׃
12 १२ इस कारण मैं इन दुःखों को भी उठाता हूँ, पर लजाता नहीं, क्योंकि जिस पर मैंने विश्वास रखा है, जानता हूँ; और मुझे निश्चय है, कि वह मेरी धरोहर की उस दिन तक रखवाली कर सकता है।
ובעבור זאת אסבל כאלה ולא אבוש כי יודע אנכי במי האמנתי ומבטח אנכי כי היכלת לו לשמר את פקדוני עד היום ההוא׃
13 १३ जो खरी बातें तूने मुझसे सुनी हैं उनको उस विश्वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, अपना आदर्श बनाकर रख।
החזק בתכונת הדברים הבריאים אשר שמעת ממני באמונה ובאהבה אשר במשיח ישוע׃
14 १४ और पवित्र आत्मा के द्वारा जो हम में बसा हुआ है, इस अच्छी धरोहर की रखवाली कर।
שמר את הפקדון הטוב בעזרת רוח הקדש השכן בנו׃
15 १५ तू जानता है, कि आसियावाले सब मुझसे फिर गए हैं, जिनमें फूगिलुस और हिरमुगिनेस हैं।
זאת אתה יודע כי פנו ממני כל אשר באסיא ובתוכם פוגלוס והרמוגניס׃
16 १६ उनेसिफुरूस के घराने पर प्रभु दया करे, क्योंकि उसने बहुत बार मेरे जी को ठंडा किया, और मेरी जंजीरों से लज्जित न हुआ।
יתן האדון רחמים לבית אניסיפורוס כי פעמים רבות השיב את נפשי ולא בוש ממוסרי׃
17 १७ पर जब वह रोम में आया, तो बड़े यत्न से ढूँढ़कर मुझसे भेंट की।
כי אם בהיותו ברומי יגע לבקשני עד כי מצאני׃
18 १८ (प्रभु करे, कि उस दिन उस पर प्रभु की दया हो)। और जो-जो सेवा उसने इफिसुस में की है उन्हें भी तू भली भाँति जानता है।
יתן לו האדון למצא רחמים מלפני יהוה ביום ההוא ורב שרותו אשר שרת באפסוס אתה ידעת היטב׃

< 2 तीमुथियुस 1 >