< 2 तीमुथियुस 4 >

1 परमेश्वर और मसीह यीशु को गवाह करके, जो जीवितों और मरे हुओं का न्याय करेगा, उसे और उसके प्रगट होने, और राज्य को सुधि दिलाकर मैं तुझे आदेश देता हूँ।
לכן אני מעיד בך נגד האלהים ונגד אדנינו ישוע המשיח הבא לשפט את החיים ואת המתים בהופעתו ובמלכותו׃
2 कि तू वचन का प्रचार कर; समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता, और शिक्षा के साथ उलाहना दे, और डाँट, और समझा।
הכרז את הדבר והתמד בין בעתו בין שלא בעתו הוכח וגער והזהר בכל ארך רוח והוראה׃
3 क्योंकि ऐसा समय आएगा, कि लोग खरा उपदेश न सह सकेंगे पर कानों की खुजली के कारण अपनी अभिलाषाओं के अनुसार अपने लिये बहुत सारे उपदेशक बटोर लेंगे।
כי בוא תבא העת אשר לא יכילו את הלקח הבריא כי אם כאות נפשם יקבצו להם מורים לשעשעי אזנים׃
4 और अपने कान सत्य से फेरकर कथा-कहानियों पर लगाएँगे।
ויטו אזניהם מן האמת ויפנו אל ההגדות׃
5 पर तू सब बातों में सावधान रह, दुःख उठा, सुसमाचार प्रचार का काम कर और अपनी सेवा को पूरा कर।
אבל אתה היה ער בכל סבל הרעות ועשה מלאכת המבשר ומלא את שרותך׃
6 क्योंकि अब मैं अर्घ के समान उण्डेला जाता हूँ, और मेरे संसार से जाने का समय आ पहुँचा है।
כי עתה זה אסך נסך ועת פטירתי הגיעה׃
7 मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्वास की रखवाली की है।
המלחמה הטובה נלחמתי את המרוצה השלמתי את האמונה שמרתי׃
8 भविष्य में मेरे लिये धार्मिकता का वह मुकुट रखा हुआ है, जिसे प्रभु, जो धर्मी, और न्यायी है, मुझे उस दिन देगा और मुझे ही नहीं, वरन् उन सब को भी, जो उसके प्रगट होने को प्रिय जानते हैं।
ומעתה שמור לי כתר הצדקה אשר ביום ההוא יתננו לי האדון השפט הצדיק ולא לי לבדי כי גם לכל אהבי הופעתו׃
9 मेरे पास शीघ्र आने का प्रयत्न कर।
חושה לבוא אלי במהרה׃
10 १० क्योंकि देमास ने इस संसार को प्रिय जानकर मुझे छोड़ दिया है, और थिस्सलुनीके को चला गया है, और क्रेसकेंस गलातिया को और तीतुस दलमतिया को चला गया है। (aiōn g165)
כי דימס עזבני באהבתו את העולם הזה וילך לו לתסלוניקי וקריסקיס הלך לגלטיא וטיטוס לדלמטיא׃ (aiōn g165)
11 ११ केवल लूका मेरे साथ है मरकुस को लेकर चला आ; क्योंकि सेवा के लिये वह मेरे बहुत काम का है।
ולוקס הוא לבדו עמדי קח את מרקוס והביאהו אתך כי יועיל לי למאד לעבודה׃
12 १२ तुखिकुस को मैंने इफिसुस को भेजा है।
את טוכיקוס שלחתי לאפסוס׃
13 १३ जो बागा मैं त्रोआस में करपुस के यहाँ छोड़ आया हूँ, जब तू आए, तो उसे और पुस्तकें विशेष करके चर्मपत्रों को लेते आना।
את המטפחת שהנחתי בטרואס אצל קרפוס הביאהו אתך בבואך ואף את הספרים ובפרט את המגלות של קלף׃
14 १४ सिकन्दर ठठेरे ने मुझसे बहुत बुराइयाँ की हैं प्रभु उसे उसके कामों के अनुसार बदला देगा।
אלכסנדר חרש הנחשת עשה לי רעות רבות ישלם לו יהוה כמעשיו׃
15 १५ तू भी उससे सावधान रह, क्योंकि उसने हमारी बातों का बहुत ही विरोध किया।
וגם אתה השמר לך ממנו כי מרו מרה את דברינו׃
16 १६ मेरे पहले प्रत्युत्तर करने के समय में किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया, वरन् सब ने मुझे छोड़ दिया था भला हो, कि इसका उनको लेखा देना न पड़े।
בהתנצלותי הראשונה לא היה איש לעזרני כי כלם עזבוני אל יחשב להם עון׃
17 १७ परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ्य दी; ताकि मेरे द्वारा पूरा-पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन लें; और मैं तो सिंह के मुँह से छुड़ाया गया।
אבל האדון הוא עזרני וחזקני למען תשלם על ידי הבשורה וישמעוה כל הגוים ואנצל מפי אריה׃
18 १८ और प्रभु मुझे हर एक बुरे काम से छुड़ाएगा, और अपने स्वर्गीय राज्य में उद्धार करके पहुँचाएगा उसी की महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। (aiōn g165)
ויצילני האדון מכל מעשה רע ויושיעני אל מלכותו שבשמים לו הכבוד לעולמי עולמים אמן׃ (aiōn g165)
19 १९ प्रिस्का और अक्विला को, और उनेसिफुरूस के घराने को नमस्कार।
שאל לשלום פריסקה ועקילס ובית אניסיפורוס׃
20 २० इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैंने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।
ארסטוס נשאר בקורנתוס ואת טרופימוס הנחתי חולה במילטוס׃
21 २१ जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।
חושה לבוא לפני הסתיו אובולוס ופודיס ולינוס וקלודיה והאחים כלם שאלים לשלומך׃
22 २२ प्रभु तेरी आत्मा के साथ रहे, तुम पर अनुग्रह होता रहे।
אדנינו ישוע המשיח יהי עם רוחך החסד עמכם אמן׃

< 2 तीमुथियुस 4 >