< 2 शमूएल 7 >

1 जब राजा अपने भवन में रहता था, और यहोवा ने उसको उसके चारों ओर के सब शत्रुओं से विश्राम दिया था,
Kad se David nastanio u svojem dvoru i kad mu je Jahve pribavio mir od svih njegovih neprijatelja unaokolo,
2 तब राजा नातान नामक भविष्यद्वक्ता से कहने लगा, “देख, मैं तो देवदार के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर का सन्दूक तम्बू में रहता है।”
reče kralj proroku Natanu: “Pogledaj! Ja, evo, stojim u dvoru od cedrovine, a Kovčeg Božji stoji pod šatorom.”
3 नातान ने राजा से कहा, “जो कुछ तेरे मन में हो उसे कर; क्योंकि यहोवा तेरे संग है।”
A Natan odgovori kralju: “Idi i čini sve što ti je na srcu jer je Jahve s tobom.”
4 उसी रात को यहोवा का यह वचन नातान के पास पहुँचा,
Ali još iste noći dođe Natanu ova Jahvina riječ:
5 “जाकर मेरे दास दाऊद से कह, ‘यहोवा यह कहता है, कि क्या तू मेरे निवास के लिये घर बनवाएगा?
“Idi i reci mome sluzi Davidu: Ovako govori Jahve: 'Zar ćeš mi ti sagraditi kuću da u njoj prebivam?
6 जिस दिन से मैं इस्राएलियों को मिस्र से निकाल लाया आज के दिन तक मैं कभी घर में नहीं रहा, तम्बू के निवास में आया-जाया करता हूँ।
Nisam nikad prebivao u kući otkako sam izveo iz Egipta sinove Izraelove pa do današnjega dana, nego sam bio lutalac pod šatorom i u prebivalištu.
7 जहाँ-जहाँ मैं समस्त इस्राएलियों के बीच फिरता रहा, क्या मैंने कहीं इस्राएल के किसी गोत्र से, जिसे मैंने अपनी प्रजा इस्राएल की चरवाही करने को ठहराया है, ऐसी बात कभी कही, कि तुम ने मेरे लिए देवदार का घर क्यों नहीं बनवाया?’
Dok sam hodio sa svim Izraelovim sinovima, jesam li ijednu riječ rekao nekomu od Izraelovih sudaca kojima sam zapovjedio da budu pastiri mojem narodu izraelskom i kazao: 'Zašto mi ne sagradite kuću od cedrovine?'
8 इसलिए अब तू मेरे दास दाऊद से ऐसा कह, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि मैंने तो तुझे भेड़शाला से, और भेड़-बकरियों के पीछे-पीछे फिरने से, इस मनसा से बुला लिया कि तू मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान हो जाए।
Zato sad ovo reci mome sluzi Davidu: Ovako govori Jahve nad vojskama: Ja sam te doveo s pašnjaka, od ovaca i koza, da budeš knez nad mojim izraelskim narodom.
9 और जहाँ कहीं तू आया गया, वहाँ-वहाँ मैं तेरे संग रहा, और तेरे समस्त शत्रुओं को तेरे सामने से नाश किया है; फिर मैं तेरे नाम को पृथ्वी पर के बड़े-बड़े लोगों के नामों के समान महान कर दूँगा।
Bio sam s tobom kuda si god išao, iskorijenio sam sve tvoje neprijatelje pred tobom. Ja ću ti pribaviti veliko ime, kao što je velikaško ime na zemlji.
10 १० और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊँगा, और उसको स्थिर करूँगा, कि वह अपने ही स्थान में बसी रहेगी, और कभी चलायमान न होगी; और कुटिल लोग उसे फिर दुःख न देने पाएँगे, जैसे कि पहले करते थे,
Odredit ću prebivalište svojem izraelskom narodu, posadit ću ga da živi na svojem mjestu i da ne luta više naokolo, niti da ga zlikovci muče kao prije,
11 ११ वरन् उस समय से भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; और मैं तुझे तेरे समस्त शत्रुओं से विश्राम दूँगा। यहोवा तुझे यह भी बताता है कि यहोवा तेरा घर बनाए रखेगा।
onda kad sam odredio suce nad svojim izraelskim narodom. Ja ću mu pribaviti mir od svih njegovih neprijatelja. Jahve će te učiniti velikim. Jahve će ti podići dom.
12 १२ जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी, और तू अपने पुरखाओं के संग जा मिलेगा, तब मैं तेरे निज वंश को तेरे पीछे खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूँगा।
I kad se ispune tvoji dani i ti počineš kod svojih otaca, podići ću tvoga potomka nakon tebe, koji će se roditi od tvoga tijela, i utvrdit ću njegovo kraljevstvo.
13 १३ मेरे नाम का घर वही बनवाएगा, और मैं उसकी राजगद्दी को सदैव स्थिर रखूँगा।
On će sagraditi dom imenu mojem, a ja ću utvrditi njegovo prijestolje zauvijek.
14 १४ मैं उसका पिता ठहरूँगा, और वह मेरा पुत्र ठहरेगा। यदि वह अधर्म करे, तो मैं उसे मनुष्यों के योग्य दण्ड से, और आदमियों के योग्य मार से ताड़ना दूँगा।
Ja ću njemu biti otac, a on će meni biti sin: ako učini što zlo, kaznit ću ga ljudskom šibom i udarcima kako ih zadaju sinovi ljudski.
15 १५ परन्तु मेरी करुणा उस पर से ऐसे न हटेगी, जैसे मैंने शाऊल पर से हटा ली थी और उसको तेरे आगे से दूर किया था।
Ali svoje naklonosti neću odvratiti od njega, kao što sam je odvratio od Šaula koga sam uklonio ispred tebe.
16 १६ वरन् तेरा घराना और तेरा राज्य मेरे सामने सदा अटल बना रहेगा; तेरी गद्दी सदैव बनी रहेगी।’”
Tvoja će kuća i tvoje kraljevstvo trajati dovijeka preda mnom, tvoje će prijestolje čvrsto stajati zasvagda.'”
17 १७ इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया।
Natan prenese Davidu sve te riječi i cijelo viđenje.
18 १८ तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, “हे प्रभु यहोवा, क्या कहूँ, और मेरा घराना क्या है, कि तूने मुझे यहाँ तक पहुँचा दिया है?
Nato kralj David uđe u šator i stade pred Jahvom i pomoli se: “Tko sam ja, Gospode Jahve, i što je moj dom te si me doveo dovde?
19 १९ तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है।
Pa i to je još premalo u tvojim očima, Gospode Jahve, te daješ svoja obećanja kući svoga sluge za daleku budućnost i gledaš na me kao na ugledna čovjeka!
20 २० दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? हे प्रभु यहोवा, तू तो अपने दास को जानता है!
Ali što bi ti David još mogao kazati, kad ti sam poznaješ svoga slugu, Gospode Jahve!
21 २१ तूने अपने वचन के निमित्त, और अपने ही मन के अनुसार, यह सब बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले।
Radi svoje riječi i po svome srcu učinio si sve ovo veliko djelo, obznanivši ove veličajnosti.
22 २२ इस कारण, हे यहोवा परमेश्वर, तू महान है; क्योंकि जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार तेरे तुल्य कोई नहीं, और न तुझे छोड़ कोई और परमेश्वर है।
Zato si velik, Gospode Jahve; nema takvoga kakav si ti i nema Boga osim tebe, po svemu što smo ušima svojim čuli.
23 २३ फिर तेरी प्रजा इस्राएल के भी तुल्य कौन है? वह तो पृथ्वी भर में एक ही जाति है जिसे परमेश्वर ने जाकर अपनी निज प्रजा करने को छुड़ाया, इसलिए कि वह अपना नाम करे, (और तुम्हारे लिये बड़े-बड़े काम करे) और तू अपनी प्रजा के सामने, जिसे तूने मिस्री आदि जाति-जाति के लोगों और उनके देवताओं से छुड़ा लिया, अपने देश के लिये भयानक काम करे।
Postoji li ijedan narod na zemlji kao tvoj izraelski narod radi kojega je Bog išao da ga izbavi sebi za narod da tako stečeš sebi ime velikim i strašnim čudesima, izgoneći krivobožačka plemena pred svojim narodom koji si otkupio iz Egipta?
24 २४ और तूने अपनी प्रजा इस्राएल को अपनी सदा की प्रजा होने के लिये ठहराया; और हे यहोवा, तू आप उसका परमेश्वर है।
Tako si učinio svoj izraelski narod svojim narodom zauvijek, a ti si mu, Jahve, postao Bogom.
25 २५ अब हे यहोवा परमेश्वर, तूने जो वचन अपने दास के और उसके घराने के विषय दिया है, उसे सदा के लिये स्थिर कर, और अपने कहने के अनुसार ही कर;
Zato sada, Gospode Jahve, ispuni zauvijek obećanje koje si dao svome sluzi i njegovu domu i učini kako si obrekao.
26 २६ और यह कर कि लोग तेरे नाम की महिमा सदा किया करें, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल के ऊपर परमेश्वर है; और तेरे दास दाऊद का घराना तेरे सामने अटल रहे।
Neka se veliča tvoje ime zauvijek i neka se govori: Jahve nad vojskama jest Bog Izraelov, a dom sluge tvoga Davida neka stoji čvrsto pred tobom.
27 २७ क्योंकि, हे सेनाओं के यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तूने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है, कि मैं तेरा घर बनाए रखूँगा; इस कारण तेरे दास को तुझ से यह प्रार्थना करने का हियाव हुआ है।
Jer si ti, Jahve nad vojskama, Bože Izraelov, objavio svome sluzi ovo: 'Ja ću ti podići dom.' Zato je tvoj sluga smogao hrabrosti da ti se pomoli ovom molitvom.
28 २८ अब हे प्रभु यहोवा, तू ही परमेश्वर है, और तेरे वचन सत्य हैं, और तूने अपने दास को यह भलाई करने का वचन दिया है;
Uistinu, Gospode Jahve, ti si Bog, tvoje su riječi istinite i ti daješ ovo lijepo obećanje svome sluzi.
29 २९ तो अब प्रसन्न होकर अपने दास के घराने पर ऐसी आशीष दे, कि वह तेरे सम्मुख सदैव बना रहे; क्योंकि, हे प्रभु यहोवा, तूने ऐसा ही कहा है, और तेरे दास का घराना तुझ से आशीष पाकर सदैव धन्य रहे।”
Udostoj se sada blagosloviti dom svoga sluge da ostane dovijeka pred tobom. Jer kad ti, Gospode Jahve, obrekneš i blagosloviš, kuća tvoga sluge bit će blagoslovljena zasvagda.”

< 2 शमूएल 7 >