< 2 शमूएल 6 >
1 १ फिर दाऊद ने एक और बार इस्राएल में से सब बड़े वीरों को, जो तीस हजार थे, इकट्ठा किया।
Davudee İzrailyğançe meer yugna, siyxənə xhebts'al aazır insan g'əyxı', saa'a.
2 २ तब दाऊद और जितने लोग उसके संग थे, वे सब उठकर यहूदा के बाले नामक स्थान से चले, कि परमेश्वर का वह सन्दूक ले आएँ, जो करूबों पर विराजनेवाले सेनाओं के यहोवा का कहलाता है।
Davud, Yahudeene Ba'ala eyhene şahareençe Allahna q'utye qavaalesva, cune insanaaşika sacige maqa ayk'an. Mana q'utye Rəbbine doyul vuxha. Mane q'utyel oo keruvar ıxha. Xəəne G'oşunbışde Rəbbina taxt mane keruvaaşil oo vuxha.
3 ३ तब उन्होंने परमेश्वर का सन्दूक एक नई गाड़ी पर चढ़ाकर टीले पर रहनेवाले अबीनादाब के घर से निकाला; और अबीनादाब के उज्जा और अह्यो नामक दो पुत्र उस नई गाड़ी को हाँकने लगे।
Allahna q'utye ts'enne daşk'eeqa alivxhu, Avinadavne tepalyne xaançe qığaahana. Daşk'ad Avinadavne dixbışe Uzzayeeyiy Axioyee he'ekka ıxha.
4 ४ और उन्होंने उसको परमेश्वर के सन्दूक समेत टीले पर रहनेवाले अबीनादाब के घर से बाहर निकाला; और अह्यो सन्दूक के आगे-आगे चला।
Manbışe Allahna q'utye daşk'eeqa gyuvxhu qığaaha. Q'utyeyne ögiylir Axio ayk'an.
5 ५ दाऊद और इस्राएल का समस्त घराना यहोवा के आगे सनोवर की लकड़ी के बने हुए सब प्रकार के बाजे और वीणा, सारंगियाँ, डफ, डमरू, झाँझ बजाते रहे।
Davudur, gırgın İzrailin milletıd gıranne osake hı'iyn t'ampırbı, lirabı, dafbı, medın aalyatbı əlixı', Rəbbine ögil şadba mık'ar hı'ı.
6 ६ जब वे नाकोन के खलिहान तक आए, तब उज्जा ने अपना हाथ परमेश्वर के सन्दूक की ओर बढ़ाकर उसे थाम लिया, क्योंकि बैलों ने ठोकर खाई थी।
Naxonne attayle ı'lğəəmee, yatsbı qaçayxaranbı. Uzzeeyib xıl hotku, g'ı'moxhacenva Allahna q'utye avqaaqqa.
7 ७ तब यहोवा का कोप उज्जा पर भड़क उठा; और परमेश्वर ने उसके दोष के कारण उसको वहाँ ऐसा मारा, कि वह वहाँ परमेश्वर के सन्दूक के पास मर गया।
Rəbbina Uzzalqa qəl avqaaqqa, mang'vee hı'rmat deşvaala hav'uva mana maacar ı'xı' gek'ana. Uzza Allahne q'utyeyne k'ane qek'a.
8 ८ तब दाऊद अप्रसन्न हुआ, इसलिए कि यहोवा उज्जा पर टूट पड़ा था; और उसने उस स्थान का नाम पेरेसुज्जा रखा, यह नाम आज के दिन तक विद्यमान है।
Davudus, Rəbbee Uzza gik'uva qəl vooxhe. Mane cigayn do g'iyniyne yiğılid Perets-Uzza (Uzzayn qik'uy) vod.
9 ९ और उस दिन दाऊद यहोवा से डरकर कहने लगा, “यहोवा का सन्दूक मेरे यहाँ कैसे आए?”
Mane yiğıl Davud Rəbbile qərq'ı'n, eyhen: – Zasqa Rəbbina q'utye nəxüb ables vooxheye?
10 १० इसलिए दाऊद ने यहोवा के सन्दूक को अपने यहाँ दाऊदपुर में पहुँचाना न चाहा; परन्तु गतवासी ओबेदेदोम के यहाँ पहुँचाया।
Davudus Rəbbina q'utye cusqa, Davudne Şahareeqa quvkees vukkiykan deş. Mang'vee mana Gatğançene Oved-Edomne xaaqa quvkees ulyookka.
11 ११ यहोवा का सन्दूक गतवासी ओबेदेदोम के घर में तीन महीने रहा; और यहोवा ने ओबेदेदोम और उसके समस्त घराने को आशीष दी।
Rəbbina q'utye xheyible vazna Oved-Edomne xaa aaxva. Rəbbee Oved-Edomusub, mang'une xizanısıb yugna barakat hoole.
12 १२ तब दाऊद राजा को यह बताया गया, कि यहोवा ने ओबेदेदोम के घराने पर, और जो कुछ उसका है, उस पर भी परमेश्वर के सन्दूक के कारण आशीष दी है। तब दाऊद ने जाकर परमेश्वर के सन्दूक को ओबेदेदोम के घर से दाऊदपुर में आनन्द के साथ पहुँचा दिया।
Paççah Davudulqa «Rəbbee Oved-Edomne xizanıb, mang'une gırgıne karasıb Allahne q'utyel-alla barakat huvuva» hixhar ha'a. Manke Davud Oved-Edomne xaaqa hark'ın, mançe Allahna q'utye cun do huvuyne Davudne şahareeqa şadba qavayle.
13 १३ जब यहोवा का सन्दूक उठानेवाले छः कदम चल चुके, तब दाऊद ने एक बैल और एक पाला पोसा हुआ बछड़ा बलि कराया।
Rəbbina q'utye haaqqanbışe yixhnəqqees g'el qittumee, Davudee sa yats'iy tavulyna q'ıka gyook'a.
14 १४ और दाऊद सनी का एपोद कमर में कसे हुए यहोवा के सम्मुख तन मन से नाचता रहा।
Davudee katanıken ileylığ ali'ı, Rəbbine ögil vəəxəxüb g'oyk'al-ulyoyk'al mık' haa'a.
15 १५ अतः दाऊद और इस्राएल का समस्त घराना यहोवा के सन्दूक को जयजयकार करते और नरसिंगा फूँकते हुए ले चला।
Davuduka sacigee gırgıne İzrailyne milletın şadvalin ts'irbı ha'a-ha'a, şeypur ı'lyviyxə Rəbbina q'utye quvkeeka vuxha.
16 १६ जब यहोवा का सन्दूक दाऊदपुर में आ रहा था, तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को यहोवा के सम्मुख नाचते कूदते देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।
Rəbbina q'utye Davudne Şahareeqa quvkekkamee, Şaulna yiş Mikal g'uleençe ileeka yixha. Məng'ı'k'le paççah Davudee Rəbbine ögil g'oyk'al-ulyoyk'al mık' haa'a g'avcumee, məng'ee mana k'ap'ik'ıle avqa qa'a.
17 १७ और लोग यहोवा का सन्दूक भीतर ले आए, और उसके स्थान में, अर्थात् उस तम्बू में रखा, जो दाऊद ने उसके लिये खड़ा कराया था; और दाऊद ने यहोवा के सम्मुख होमबलि और मेलबलि चढ़ाए।
Rəbbina q'utye qabı, Davudee mançinemee g'üvxüyne çadrene ab, çisva qav'uyne cigeeqa giviyxhe. Davudee Rəbbine ögil gyoxhxhan ha'aniy medın q'urbanbı allya'a.
18 १८ जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा चुका, तब उसने सेनाओं के यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
Davudee q'urbanbı alli'iyle qiyğa, milletıs, Xəəne G'oşunbışde Rəbbine doyule xayir-düə hoole.
19 १९ तब उसने समस्त प्रजा को, अर्थात्, क्या स्त्री क्या पुरुष, समस्त इस्राएली भीड़ के लोगों को एक-एक रोटी, और एक-एक टुकड़ा माँस, और किशमिश की एक-एक टिकिया बँटवा दी। तब प्रजा के सब लोग अपने-अपने घर चले गए।
Qiyğa mang'vee İzrailyne milletne adameeşisıb, yadaaşisıb gırgıng'uscab sa gıney, sık'ınin çuru, sa ts'ets'ib qooqqune t'ımılena hoole. Mançeb gırgınbı xaybışeeqa siviyk'al.
20 २० तब दाऊद अपने घराने को आशीर्वाद देने के लिये लौटा और शाऊल की बेटी मीकल दाऊद से मिलने को निकली, और कहने लगी, “आज इस्राएल का राजा जब अपना शरीर अपने कर्मचारियों की दासियों के सामने ऐसा उघाड़े हुए था, जैसा कोई निकम्मा अपना तन उघाड़े रहता है, तब क्या ही प्रतापी देख पड़ता था!”
Davud cune xaabınbışis xayir-düə hevlesva xaaqa sak'ımee, Şaulna yiş Mikal mang'une ögilqa qığeyç'u, eyhen: – İzrailyne paççahee g'iyna vuceecar-vuc nəxür haguna! Mana cune insanaaşineyiy cune g'ulluxçiy içeeşine ögil bəç'ər xhinne ts'ele qıxha.
21 २१ दाऊद ने मीकल से कहा, “यहोवा, जिसने तेरे पिता और उसके समस्त घराने के बदले मुझ को चुनकर अपनी प्रजा इस्राएल का प्रधान होने को ठहरा दिया है, उसके सम्मुख मैं ऐसा नाचा—और मैं यहोवा के सम्मुख इसी प्रकार नाचा करूँगा।
Davudee Mikalık'le eyhen: – Zı man Rəbbine ögil hı'ı. Mang'vee zı yiğne dekkıneyiy mang'une bıkırne nasılene cigee g'əyxı', Cune milletıs, İzrailybışis, xərna hı'ı. Zı inçile qiyğar Rəbbine ögil şadxhesda.
22 २२ और मैं इससे भी अधिक तुच्छ बनूँगा, और अपनी दृष्टि में नीच ठहरूँगा; और जिन दासियों की तूने चर्चा की वे भी मेरा आदरमान करेंगी।”
Zı yizde ulene ögil sık'ırar uleke g'a'ayxhasda. Ğu eyhene g'ulluxçiy içeeşemee zı axtı qa'as.
23 २३ और शाऊल की बेटी मीकल के मरने के दिन तक कोई सन्तान न हुई।
Şaulne yişşeqa, Mikalıqa, qiyk'asde yiğılqamee uşax eyxhe deş.