< 2 शमूएल 4 >

1 जब शाऊल के पुत्र ने सुना, कि अब्नेर हेब्रोन में मारा गया, तब उसके हाथ ढीले पड़ गए, और सब इस्राएली भी घबरा गए।
A kad èu sin Saulov da je poginuo Avenir u Hevronu, klonuše mu ruke, i sav se Izrailj smete.
2 शाऊल के पुत्र के दो जन थे जो दलों के प्रधान थे; एक का नाम बानाह, और दूसरे का नाम रेकाब था, ये दोनों बेरोतवासी बिन्यामीनी रिम्मोन के पुत्र थे, (क्योंकि बेरोत भी बिन्यामीन के भाग में गिना जाता है;
A imaše sin Saulov dvije vojvode nad èetama; jednom bješe ime Vana, a drugom bješe ime Rihav, sinovi Rimona Viroæanina, od sinova Venijaminovijeh; jer se i Virot brojaše Venijaminu;
3 और बेरोती लोग गित्तैम को भाग गए, और आज के दिन तक वहीं परदेशी होकर रहते हैं।)
A Viroæani bijahu pobjegli u Gitajim, gdje ostaše kao došljaci do današnjega dana.
4 शाऊल के पुत्र योनातान के एक लँगड़ा बेटा था। जब यिज्रेल से शाऊल और योनातान का समाचार आया तब वह पाँच वर्ष का था; उस समय उसकी दाई उसे उठाकर भागी; और उसके उतावली से भागने के कारण वह गिरकर लँगड़ा हो गया। उसका नाम मपीबोशेत था।
I imaše Jonatan sin Saulov sina hroma na nogu, kojemu bijaše pet godina kad doðe glas o smrti Saulovoj i Jonatanovoj iz Jezraela, te ga uze dadilja njegova i pobježe, i kad brzo bježaše, on pade i ohronu; a ime mu bijaše Mefivostej.
5 उस बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बानाह कड़ी धूप के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए।
I poðoše sinovi Rimona Viroæanina, Rihav i Vana, i doðoše u podne u kuæu Isvostejevu; a on poèivaše u podne.
6 और गेहूँ ले जाने के बहाने घर में घुस गए; और उसके पेट में मारा; तब रेकाब और उसका भाई बानाह भाग निकले।
I uðoše u kuæu kao da uzmu pšenice, i probodoše ga pod peto rebro Rihav i Vana, i pobjegoše.
7 जब वे घर में घुसे, और वह सोने की कोठरी में चारपाई पर सो रहा था, तब उन्होंने उसे मार डाला, और उसका सिर काट लिया, और उसका सिर लेकर रातों-रात अराबा के मार्ग से चले।
Kad uðoše u kuæu, on ležaše na postelji svojoj u klijeti gdje spavaše, te ga probodoše i ubiše, i otsjekoše mu glavu i uzeše je, pa otidoše putem preko polja cijelu onu noæ.
8 वे ईशबोशेत का सिर हेब्रोन में दाऊद के पास ले जाकर राजा से कहने लगे, “देख, शाऊल जो तेरा शत्रु और तेरे प्राणों का ग्राहक था, उसके पुत्र ईशबोशेत का यह सिर है; तो आज के दिन यहोवा ने शाऊल और उसके वंश से मेरे प्रभु राजा का बदला लिया है।”
I donesoše glavu Isvostejevu Davidu u Hevron, i rekoše caru: evo glave Isvosteja sina Saulova, neprijatelja tvojega, koji je tražio dušu tvoju; i Gospod osveti danas cara gospodara mojega od Saula i sjemena njegova.
9 दाऊद ने बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और उसके भाई बानाह को उत्तर देकर उनसे कहा, “यहोवा जो मेरे प्राण को सब विपत्तियों से छुड़ाता आया है, उसके जीवन की शपथ,
Ali David odgovarajuæi Rihavu i Vani bratu njegovu, sinovima Rimona Viroæanina, reèe im: tako da je živ Gospod, koji je izbavio dušu moju iz svake nevolje.
10 १० जब किसी ने यह जानकर, कि मैं शुभ समाचार देता हूँ, सिकलग में मुझ को शाऊल के मरने का समाचार दिया, तब मैंने उसको पकड़कर घात कराया; अर्थात् उसको समाचार का यही बदला मिला।
Kad onoga koji mi javi govoreæi: gle, pogibe Saul, i mišljaše da æe mi javiti dobre glase, uhvatih i ubih u Siklagu, i to mu bi od mene dar za glase njegove,
11 ११ फिर जब दुष्ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन् उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का बदला तुम से लूँगा, और तुम्हें धरती पर से नष्ट कर डालूँगा।”
Akamoli ljude bezbožne, koji ubiše èovjeka prava, u kuæi njegovoj, na postelji njegovoj! neæu li iskati krvi njegove iz vaših ruku, i vas istrijebiti sa zemlje?
12 १२ तब दाऊद ने जवानों को आज्ञा दी, और उन्होंने उनको घात करके उनके हाथ पाँव काट दिए, और उनके शव को हेब्रोन के जलकुण्ड के पास टाँग दिया। तब ईशबोशेत के सिर को उठाकर हेब्रोन में अब्नेर की कब्र में गाड़ दिया।
I zapovjedi David momcima svojim, te ih pogubiše, i otsjekoše im ruke i noge, i objesiše kod jezera Hevronskoga; a glavu Isvostejevu uzeše i pogreboše u grobu Avenirovu u Hevronu.

< 2 शमूएल 4 >