< 2 शमूएल 15 >

1 इसके बाद अबशालोम ने रथ और घोड़े, और अपने आगे-आगे दौड़नेवाले पचास अंगरक्षकों रख लिए।
A poslije toga nabavi sebi Avesalom kola i konja i pedeset ljudi, koji trèahu pred njim.
2 अबशालोम सवेरे उठकर फाटक के मार्ग के पास खड़ा हुआ करता था; और जब जब कोई मुद्दई राजा के पास न्याय के लिये आता, तब-तब अबशालोम उसको पुकारके पूछता था, “तू किस नगर से आता है?” और वह कहता था, “तेरा दास इस्राएल के अमुक गोत्र का है।”
I ustajaše rano Avesalom, i stajaše kraj puta kod vrata; i ko god imaše parnicu i iðaše caru na sud, Avesalom ga dozivaše k sebi i govoraše: iz koga si grada? A kad bi onaj odgovorio: sluga je tvoj iz toga i toga plemena Izrailjeva,
3 तब अबशालोम उससे कहता था, “सुन, तेरा पक्ष तो ठीक और न्याय का है; परन्तु राजा की ओर से तेरी सुननेवाला कोई नहीं है।”
Tada bi mu rekao Avesalom: vidiš, tvoja je stvar dobra i pravedna, ali te nema ko saslušati kod cara.
4 फिर अबशालोम यह भी कहा करता था, “भला होता कि मैं इस देश में न्यायी ठहराया जाता! तब जितने मुकद्दमा वाले होते वे सब मेरे ही पास आते, और मैं उनका न्याय चुकाता।”
Još govoraše Avesalom: kad bih ja bio postavljen da sudim u zemlji! da svaki k meni dolazi koji ima posla na sudu, ja bih mu dao pravicu.
5 फिर जब कोई उसे दण्डवत् करने को निकट आता, तब वह हाथ बढ़ाकर उसको पकड़कर चूम लेता था।
I kad bi mu ko pristupio da mu se pokloni, on bi pružio ruku svoju, te bi ga uhvatio i poljubio.
6 अतः जितने इस्राएली राजा के पास अपना मुकद्दमा लेकर आते उन सभी से अबशालोम ऐसा ही व्यवहार किया करता था; इस प्रकार अबशालोम ने इस्राएली मनुष्यों के मन को हर लिया।
Tako èinjaše Avesalom sa svakim Izrailjcem, koji dolažaše na sud k caru; i Avesalom primamljivaše srca ljudi Izrailjaca.
7 चार वर्ष के बीतने पर अबशालोम ने राजा से कहा, “मुझे हेब्रोन जाकर अपनी उस मन्नत को पूरी करने दे, जो मैंने यहोवा की मानी है।
A kad proðe èetrdeset godina, reèe Avesalom caru: da otidem u Hevron da izvršim zavjet koji sam zavjetovao Gospodu.
8 तेरा दास तो जब अराम के गशूर में रहता था, तब यह कहकर यहोवा की मन्नत मानी, कि यदि यहोवा मुझे सचमुच यरूशलेम को लौटा ले जाए, तो मैं यहोवा की उपासना करूँगा।”
Jer kad sjeðah u Gesuru u Siriji, uèini zavjet sluga tvoj rekavši: ako me Gospod odvede natrag u Jerusalim, poslužiæu Gospodu.
9 राजा ने उससे कहा, “कुशल क्षेम से जा।” और वह उठकर हेब्रोन को गया।
A car mu reèe: idi s mirom. I on se podiže i otide u Hevron.
10 १० तब अबशालोम ने इस्राएल के समस्त गोत्रों में यह कहने के लिये भेदिए भेजे, “जब नरसिंगे का शब्द तुम को सुनाई पड़े, तब कहना, ‘अबशालोम हेब्रोन में राजा हुआ!’”
I razasla Avesalom po svijem plemenima Izrailjevim uhode poruèivši: kad èujete trube da zatrube, recite: zacari se Avesalom u Hevronu.
11 ११ अबशालोम के संग दो सौ निमंत्रित यरूशलेम से गए; वे सीधे मन से उसका भेद बिना जाने गए।
A s Avesalomom otide dvjesta ljudi iz Jerusalima pozvanijeh; ali otidoše u prostoti svojoj ne znajuæi ništa.
12 १२ फिर जब अबशालोम का यज्ञ हुआ, तब उसने गीलोवासी अहीतोपेल को, जो दाऊद का मंत्री था, बुलवा भेजा कि वह अपने नगर गीलो से आए। और राजद्रोह की गोष्ठी ने बल पकड़ा, क्योंकि अबशालोम के पक्ष के लोग बराबर बढ़ते गए।
A Avesalom posla i po Ahitofela Gilonjanina, savjetnika Davidova, da doðe iz grada svojega Gilona, kad prinošaše žrtve. I buna posta jaka, i narod se sve više stjecaše k Avesalomu.
13 १३ तब किसी ने दाऊद के पास जाकर यह समाचार दिया, “इस्राएली मनुष्यों के मन अबशालोम की ओर हो गए हैं।”
Tada doðe glasnik k Davidu i reèe: srce Izrailju prista za Avesalomom.
14 १४ तब दाऊद ने अपने सब कर्मचारियों से जो यरूशलेम में उसके संग थे कहा, “आओ, हम भाग चलें; नहीं तो हम में से कोई भी अबशालोम से न बचेगा; इसलिए फुर्ती करते चले चलो, ऐसा न हो कि वह फुर्ती करके हमें आ घेरे, और हमारी हानि करे, और इस नगर को तलवार से मार ले।”
A David reèe svijem slugama svojim koje bijahu s njim u Jerusalimu: ustajte, da bježimo; inaèe neæemo uteæi od Avesaloma; brže pohitajte, da ne pohita on i ne stigne nas i obori na nas zlo, i grada ne okrene pod maè.
15 १५ राजा के कर्मचारियों ने उससे कहा, “जैसा हमारे प्रभु राजा को अच्छा जान पड़े, वैसा ही करने के लिये तेरे दास तैयार हैं।”
A sluge careve rekoše caru: što je god volja caru gospodaru našemu, evo sluga tvojih.
16 १६ तब राजा निकल गया, और उसके पीछे उसका समस्त घराना निकला। राजा दस रखैलियों को भवन की चौकसी करने के लिये छोड़ गया।
I otide car pješice i sav dom njegov; samo deset žena inoèa ostavi car da mu èuvaju kuæu.
17 १७ तब राजा निकल गया, और उसके पीछे सब लोग निकले; और वे बेतमेर्हक में ठहर गए।
I kad otide car i sav narod pješice, ustaviše se na jednom mjestu podaleko.
18 १८ उसके सब कर्मचारी उसके पास से होकर आगे गए; और सब करेती, और सब पलेती, और सब गती, अर्थात् जो छः सौ पुरुष गत से उसके पीछे हो लिए थे वे सब राजा के सामने से होकर आगे चले।
A sve sluge njegove iðahu uza nj, i svi Hereteji i svi Feleteji; i svi Geteji, šest stotina ljudi, koji bijahu došli pješke iz Gata, iðahu pred carem.
19 १९ तब राजा ने गती इत्तै से पूछा, “हमारे संग तू क्यों चलता है? लौटकर राजा के पास रह; क्योंकि तू परदेशी और अपने देश से दूर है, इसलिए अपने स्थान को लौट जा।
I reèe car Itaju Getejinu: što i ti ideš s nama? Vrati se i ostani kod cara; jer si stranac i opet æeš otiæi u svoje mjesto.
20 २० तू तो कल ही आया है, क्या मैं आज तुझे अपने साथ मारा-मारा फिराऊँ? मैं तो जहाँ जा सकूँगा वहाँ जाऊँगा। तू लौट जा, और अपने भाइयों को भी लौटा दे; परमेश्वर की करुणा और सच्चाई तेरे संग रहे।”
Juèe si došao, pa zar danas da te kreæem da se potucaš s nama? Ja æu iæi kuda mogu, a ti se vrati i odvedi natrag braæu svoju. Neka milost i vjera bude s tobom.
21 २१ इत्तै ने राजा को उत्तर देकर कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ, और मेरे प्रभु राजा के जीवन की शपथ, जिस किसी स्थान में मेरा प्रभु राजा रहेगा, चाहे मरने के लिये हो चाहे जीवित रहने के लिये, उसी स्थान में तेरा दास भी रहेगा।”
A Itaj odgovori caru i reèe: tako živ da je Gospod i tako da je živ car gospodar moj, gdje bude car gospodar moj, bilo na smrt ili na život, ondje æe biti i sluga tvoj.
22 २२ तब दाऊद ने इत्तै से कहा, “पार चल।” अतः गती इत्तै अपने समस्त जनों और अपने साथ के सब बाल-बच्चों समेत पार हो गया।
Tada reèe David Itaju: a ti hodi. I tako poðe Itaj Getejin sa svijem ljudima svojim i svom djecom što bijahu s njim.
23 २३ सब रहनेवाले चिल्ला चिल्लाकर रोए; और सब लोग पार हुए, और राजा भी किद्रोन नामक घाटी के पार हुआ, और सब लोग नाले के पार जंगल के मार्ग की ओर पार होकर चल पड़े।
I sva zemlja plakaše iza glasa i sav narod prelažaše. I tako car prijeðe preko potoka Kedrona, i sav narod prijeðe iduæi k pustinji.
24 २४ तब क्या देखने में आया, कि सादोक भी और उसके संग सब लेवीय परमेश्वर की वाचा का सन्दूक उठाए हुए हैं; और उन्होंने परमेश्वर के सन्दूक को धर दिया, तब एब्यातार चढ़ा, और जब तक सब लोग नगर से न निकले तब तक वहीं रहा।
A gle i Sadok bijaše ondje i svi Leviti s njim noseæi kovèeg zavjeta Božijega; i spustiše kovèeg Božji, a poðe i Avijatar, dokle sav narod izide iz grada.
25 २५ तब राजा ने सादोक से कहा, “परमेश्वर के सन्दूक को नगर में लौटा ले जा। यदि यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो, तो वह मुझे लौटाकर उसको और अपने वासस्थान को भी दिखाएगा;
I reèe car Sadoku: nosi kovèeg Božji natrag u grad; ako naðem milost pred Gospodom, on æe me dovesti natrag, i daæe mi da opet vidim njega i dom njegov.
26 २६ परन्तु यदि वह मुझसे ऐसा कहे, ‘मैं तुझ से प्रसन्न नहीं,’ तो भी मैं हाजिर हूँ, जैसा उसको भाए वैसा ही वह मेरे साथ बर्ताव करे।”
Ako li ovako reèe: nijesi mi mio; evo me, neka uèini sa mnom što mu bude volja.
27 २७ फिर राजा ने सादोक याजक से कहा, “क्या तू दर्शी नहीं है? सो कुशल क्षेम से नगर में लौट जा, और तेरा पुत्र अहीमास, और एब्यातार का पुत्र योनातान, दोनों तुम्हारे संग लौटें।
Još reèe car Sadoku svešteniku: nijesi li ti vidjelac? vrati se u grad s mirom, i Ahimas sin tvoj i Jonatan sin Avijatarov, dva sina vaša s vama.
28 २८ सुनो, मैं जंगल के घाट के पास तब तक ठहरा रहूँगा, जब तक तुम लोगों से मुझे हाल का समाचार न मिले।”
Vidite, ja æu se zabaviti u polju u pustinji dokle ne doðe od vas glasnik da mi javi.
29 २९ तब सादोक और एब्यातार ने परमेश्वर के सन्दूक को यरूशलेम में लौटा दिया; और आप वहीं रहे।
I tako Sadok i Avijatar odnesoše kovèeg Božji natrag u Jerusalim, i ostaše ondje.
30 ३० तब दाऊद जैतून के पहाड़ की चढ़ाई पर सिर ढाँके, नंगे पाँव, रोता हुआ चढ़ने लगा; और जितने लोग उसके संग थे, वे भी सिर ढाँके रोते हुए चढ़ गए।
A David iðaše uz goru Maslinsku, i iduæi plakaše, i pokrivene glave i bos iðaše; tako i sav narod, koji bješe s njim, svaki pokrivene glave iðaše, i iduæi plakaše.
31 ३१ तब दाऊद को यह समाचार मिला, “अबशालोम के संगी राजद्रोहियों के साथ अहीतोपेल है।” दाऊद ने कहा, “हे यहोवा, अहीतोपेल की सम्मति को मूर्खता बना दे।”
Tada javiše Davidu i rekoše mu: Ahitofel je meðu onima koji se pobuniše s Avesalomom. A David reèe: razbij namjeru Ahitofelovu, Gospode!
32 ३२ जब दाऊद चोटी तक पहुँचा, जहाँ परमेश्वर की आराधना की जाती थी, तब एरेकी हूशै अंगरखा फाड़े, सिर पर मिट्टी डाले हुए उससे मिलने को आया।
I kad David doðe navrh gore, gdje se šæaše pokloniti Bogu, gle, srete ga Husaj Arhijanin razdrte haljine i glave posute prahom.
33 ३३ दाऊद ने उससे कहा, “यदि तू मेरे संग आगे जाए, तब तो मेरे लिये भार ठहरेगा।
I reèe mu David: ako poðeš sa mnom biæeš mi na tegotu.
34 ३४ परन्तु यदि तू नगर को लौटकर अबशालोम से कहने लगे, ‘हे राजा, मैं तेरा कर्मचारी होऊँगा; जैसा मैं बहुत दिन तेरे पिता का कर्मचारी रहा, वैसे ही अब तेरा रहूँगा,’ तो तू मेरे हित के लिये अहीतोपेल की सम्मति को निष्फल कर सकेगा।
Ali da se vratiš u grad i reèeš Avesalomu: biæu tvoj sluga, care! bio sam dugo sluga tvome ocu, a sada æu tako biti tebi sluga; razbiæeš mi namjeru Ahitofelovu.
35 ३५ और क्या वहाँ तेरे संग सादोक और एब्यातार याजक न रहेंगे? इसलिए राजभवन में से जो हाल तुझे सुनाई पड़े, उसे सादोक और एब्यातार याजकों को बताया करना।
I sveštenici Sadok i Avijatar neæe li biti s tobom? Što god èuješ iz kuæe careve, dokaži Sadoku i Avijataru sveštenicima.
36 ३६ उनके साथ तो उनके दो पुत्र, अर्थात् सादोक का पुत्र अहीमास, और एब्यातार का पुत्र योनातान, वहाँ रहेंगे; तो जो समाचार तुम लोगों को मिले उसे मेरे पास उन्हीं के हाथ भेजा करना।”
Eto, ondje su s njima dva sina njihova, Ahimas Sadokov i Jonatan Avijatarov, po njima mi javljajte što god doèujete.
37 ३७ अतः दाऊद का मित्र, हूशै, नगर को गया, और अबशालोम भी यरूशलेम में पहुँच गया।
I otide u grad Husaj prijatelj Davidov, i Avesalom doðe u Jerusalim.

< 2 शमूएल 15 >