< 2 राजा 8 >

1 जिस स्त्री के बेटे को एलीशा ने जिलाया था, उससे उसने कहा था कि अपने घराने समेत यहाँ से जाकर जहाँ कहीं तू रह सके वहाँ रह; क्योंकि यहोवा की इच्छा है कि अकाल पड़े, और वह इस देश में सात वर्ष तक बना रहेगा।
Elizej bijaše savjetovao ženi kojoj je oživio sina: “Ustani, pođi sa svojom obitelji i skloni se kao tuđinka bilo kamo, jer je Jahve pustio glad; već je došla u zemlju za sedam godina.”
2 परमेश्वर के भक्त के इस वचन के अनुसार वह स्त्री अपने घराने समेत पलिश्तियों के देश में जाकर सात वर्ष रही।
Žena usta i učini kako joj je rekao čovjek Božji: otišla je, ona i njena obitelj, i ostala sedam godina u zemlji filistejskoj.
3 सात वर्ष के बीतने पर वह पलिश्तियों के देश से लौट आई, और अपने घर और भूमि के लिये दुहाई देने को राजा के पास गई।
Na kraju sedme godine žena se vrati iz zemlje filistejske i ode kralju da zatraži svoju kuću i njivu.
4 राजा उस समय परमेश्वर के भक्त के सेवक गेहजी से बातें कर रहा था, और उसने कहा, “जो बड़े-बड़े काम एलीशा ने किए हैं उनका मुझसे वर्णन कर।”
Upravo je kralj razgovarao s Gehazijem, momkom Božjega čovjeka. Govorio mu je: “Pripovijedaj mi o svim velikim djelima koja je Elizej učinio.”
5 जब वह राजा से यह वर्णन कर ही रहा था कि एलीशा ने एक मुर्दे को जिलाया, तब जिस स्त्री के बेटे को उसने जिलाया था वही आकर अपने घर और भूमि के लिये दुहाई देने लगी। तब गेहजी ने कहा, “हे मेरे प्रभु! हे राजा! यह वही स्त्री है और यही उसका बेटा है जिसे एलीशा ने जिलाया था।”
I kad je pripovijedao kralju o uskrisenju djeteta, eto žene kojoj je Elizej oživio sina; ona se obrati kralju radi svoje kuće i njive. A Gezahi reče: “Gospodaru kralju, evo one žene i evo njena sina koga je Elizej oživio.”
6 जब राजा ने स्त्री से पूछा, तब उसने उससे सब कह दिया। तब राजा ने एक हाकिम को यह कहकर उसके साथ कर दिया कि जो कुछ इसका था वरन् जब से इसने देश को छोड़ दिया तब से इसके खेत की जितनी आमदनी अब तक हुई हो सब इसे फेर दे।
Kralj upita ženu i ona mu sve pripovjedi. Tada joj kralj dade jednoga slugu, komu naredi: “Neka joj se vrati sve što je njeno i svi prihodi od njive od dana kada je ostavila zemlju do danas!”
7 एलीशा दमिश्क को गया। और जब अराम के राजा बेन्हदद को जो रोगी था यह समाचार मिला, “परमेश्वर का भक्त यहाँ भी आया है,”
Elizej dođe u Damask. Ben-Hadad, kralj aramejski, bijaše obolio. Odmah mu javiše: “Božji čovjek došao ovamo.”
8 तब उसने हजाएल से कहा, “भेंट लेकर परमेश्वर के भक्त से मिलने को जा, और उसके द्वारा यहोवा से यह पूछ, ‘क्या बेन्हदद जो रोगी है वह बचेगा कि नहीं?’”
Tada reče kralj Hazaelu: “Uzmi sa sobom dar pa idi pred Božjeg čovjeka. I preko njega se posavjetuj s Jahvom da bi saznao hoću li se izliječiti od ove bolesti.”
9 तब हजाएल भेंट के लिये दमिश्क की सब उत्तम-उत्तम वस्तुओं से चालीस ऊँट लदवाकर, उससे मिलने को चला, और उसके सम्मुख खड़ा होकर कहने लगा, “तेरे पुत्र अराम के राजा बेन्हदद ने मुझे तुझ से यह पूछने को भेजा है, ‘क्या मैं जो रोगी हूँ तो बचूँगा कि नहीं?’”
Hazael ode pred Elizeja i donese mu u dar što bijaše od ponajboljeg u Damasku, sve to natovareno na četrdeset deva. Dođe on i stade preda nj i reče: “Tvoj sin Ben-Hadad, kralj aramejski, šalje me k tebi i pita hoće li ozdraviti od one bolesti.”
10 १० एलीशा ने उससे कहा, “जाकर कह, ‘तू निश्चय बच सकता,’ तो भी यहोवा ने मुझ पर प्रगट किया है, कि तू निःसन्देह मर जाएगा।”
Elizej mu odgovori: “Idi i reci mu: 'Ozdravit ćeš, dakako!' Ali mi je Jahve pokazao da će umrijeti.”
11 ११ और वह उसकी ओर टकटकी बाँधकर देखता रहा, यहाँ तक कि वह लज्जित हुआ। और परमेश्वर का भक्त रोने लगा।
I čovjek Božji uprije pogled preda se, smeten, i zaplaka.
12 १२ तब हजाएल ने पूछा, “मेरा प्रभु क्यों रोता है?” उसने उत्तर दिया, “इसलिए कि मुझे मालूम है कि तू इस्राएलियों पर क्या-क्या उपद्रव करेगा; उनके गढ़वाले नगरों को तू फूँक देगा; उनके जवानों को तू तलवार से घात करेगा, उनके बाल-बच्चों को तू पटक देगा, और उनकी गर्भवती स्त्रियों को तू चीर डालेगा।”
Hazael reče: “Zašto plačeš, moj gospodaru?” Elizej odgovori: “Zato što znam sva zla koja ćeš ti učiniti Izraelcima: spalit ćeš im utvrde, mačem ćeš poubijati njihove ratnike, njihovu ćeš djecu satirati, a trudne žene parati.”
13 १३ हजाएल ने कहा, “तेरा दास जो कुत्ते सरीखा है, वह क्या है कि ऐसा बड़ा काम करे?” एलीशा ने कहा, “यहोवा ने मुझ पर यह प्रगट किया है कि तू अराम का राजा हो जाएगा।”
Hazael reče: “Ali što je tvoj sluga? Zar je pas da učini tako strašne stvari?” Elizej odgovori: “U jednoj Jahvinoj objavi vidio sam tebe kao kralja aramejskog.”
14 १४ तब वह एलीशा से विदा होकर अपने स्वामी के पास गया, और उसने उससे पूछा, “एलीशा ने तुझ से क्या कहा?” उसने उत्तर दिया, “उसने मुझसे कहा कि बेन्हदद निःसन्देह बचेगा।”
Hazael ode od Elizeja i vrati se svome gospodaru, koji ga upita: “Što ti je rekao Elizej?” On odgovori: “Rekao mi je da ćeš ozdraviti.”
15 १५ दूसरे दिन उसने रजाई को लेकर जल से भिगो दिया, और उसको उसके मुँह पर ऐसा ओढ़ा दिया कि वह मर गया। तब हजाएल उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Ali sutradan uze pokrivač, namoči ga u vodi i pokri kralja preko lica te on umrije. A na njegovo mjesto zakralji se Hazael.
16 १६ इस्राएल के राजा अहाब के पुत्र योराम के राज्य के पाँचवें वर्ष में, जब यहूदा का राजा यहोशापात जीवित था, तब यहोशापात का पुत्र यहोराम यहूदा पर राज्य करने लगा।
Pete godine kraljevanja Jorama, sina Ahabova, u Izraelu, postade judejskim kraljem Joram, sin Jošafatov.
17 १७ जब वह राजा हुआ, तब बत्तीस वर्ष का था, और आठ वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा।
Bile su mu trideset i dvije godine kad se zakraljio, a kraljevao je osam godina u Jeruzalemu.
18 १८ वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, जैसे अहाब का घराना चलता था, क्योंकि उसकी स्त्री अहाब की बेटी थी; और वह उस काम को करता था जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था।
Živio je poput izraelskih kraljeva, kao i dom Ahabov, jer mu je kći Ahabova bila žena; radio je što je zlo u Jahvinim očima.
19 १९ तो भी यहोवा ने यहूदा को नाश करना न चाहा, यह उसके दास दाऊद के कारण हुआ, क्योंकि उसने उसको वचन दिया था, कि तेरे वंश के निमित्त मैं सदा तेरे लिये एक दीपक जलता हुआ रखूँगा।
Ipak Jahve ne htjede razoriti Judeje zbog sluge svoga Davida, zato što mu obeća da će dati svjetiljku njemu i njegovim sinovima zauvijek.
20 २० उसके दिनों में एदोम ने यहूदा की अधीनता छोड़कर अपना एक राजा बना लिया।
U njegovo se vrijeme Edomci odmetnuše ispod judejske vlasti i postaviše sebi kralja.
21 २१ तब योराम अपने सब रथ साथ लिये हुए साईर को गया, और रात को उठकर उन एदोमियों को जो उसे घेरे हुए थे, और रथों के प्रधानों को भी मारा; और लोग अपने-अपने डेरे को भाग गए।
Joram ode u Seir i s njim sva bojna kola. Diže se noću i pobi Edomce koji su bili opkolili njega i zapovjednike bojnih kola. Narod pobježe u svoje šatore.
22 २२ अतः एदोम यहूदा के वश से छूट गया, और आज तक वैसा ही है। उस समय लिब्ना ने भी यहूदा की अधीनता छोड़ दी।
Ipak su se Edomci oslobodili ispod judejske vlasti sve do danas. U isto se doba odmetnu i Libna.
23 २३ योराम के और सब काम और जो कुछ उसने किया, वह क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Ostala povijest Jorama, sve što je učinio, zar to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva judejskih?
24 २४ अन्त में योराम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उनके बीच दाऊदपुर में उसे मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र अहज्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Joram počinu kraj svojih otaca i bi pokopan k svojim ocima u Davidovu gradu. Njegov sin Ahazja zakralji se mjesto njega.
25 २५ अहाब के पुत्र इस्राएल के राजा योराम के राज्य के बारहवें वर्ष में यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह राज्य करने लगा।
Dvanaeste godine Jorama, sina Ahabova, kralja Izraela, postade judejskim kraljem Ahazja, sin Joramov.
26 २६ जब अहज्याह राजा बना, तब बाईस वर्ष का था, और यरूशलेम में एक ही वर्ष राज्य किया। और उसकी माता का नाम अतल्याह था, जो इस्राएल के राजा ओम्री की पोती थी।
Ahazji bijahu dvadeset i dvije godine kad se zakraljio, a kraljevao je godinu dana u Jeruzalemu. Mati mu se zvala Atalija, a bila je kći izraelskog kralja Omrija.
27 २७ वह अहाब के घराने की सी चाल चला, और अहाब के घराने के समान वह काम करता था, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, क्योंकि वह अहाब के घराने का दामाद था।
I on je hodio putem obitelji Ahabove i činio je zlo u očima Jahvinim, kao i obitelj Ahabova, jer je s njom bio u rodu.
28 २८ वह अहाब के पुत्र योराम के संग गिलाद के रामोत में अराम के राजा हजाएल से लड़ने को गया, और अरामियों ने योराम को घायल किया।
On je pošao s Joramom, sinom Ahabovim, u Ramot Gilead u boj protiv Hazaela, aramskog kralja.
29 २९ राजा योराम इसलिए लौट गया, कि यिज्रेल में उन घावों का इलाज कराए, जो उसको अरामियों के हाथ से उस समय लगे, जब वह हजाएल के साथ लड़ रहा था। और अहाब का पुत्र योराम तो यिज्रेल में रोगी था, इस कारण यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह उसको देखने गया।
Kralj Joram vratio se u Jizreel da se liječi od rana što mu ih zadadoše u Rami kad se borio s aramejskim kraljem Hazaelom. Joramov sin Ahazja, judejski kralj, sišao je u Jizreel da posjeti Ahabova sina Jorama jer se Joram razbolio.

< 2 राजा 8 >