< 2 राजा 3 >

1 यहूदा के राजा यहोशापात के राज्य के अठारहवें वर्ष में अहाब का पुत्र यहोराम सामरिया में राज्य करने लगा, और बारह वर्ष तक राज्य करता रहा।
Joram, Akabs sønn, blev konge over Israel i Samaria i Judas konge Josafats attende år, og han regjerte tolv år.
2 उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था तो भी उसने अपने माता-पिता के बराबर नहीं किया वरन् अपने पिता की बनवाई हुई बाल के स्तम्भ को दूर किया।
Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine, dog ikke som sin far og mor; for han tok bort den Ba'al-støtte som hans far hadde latt gjøre.
3 तो भी वह नबात के पुत्र यारोबाम के ऐसे पापों में जैसे उसने इस्राएल से भी कराए लिपटा रहा और उनसे न फिरा।
Dog blev han hengende ved Jeroboams, Nebats sønns synder, de synder som Jeroboam hadde fått Israel til å gjøre; dem vek han ikke fra.
4 मोआब का राजा मेशा बहुत सी भेड़-बकरियाँ रखता था, और इस्राएल के राजा को एक लाख बच्चे और एक लाख मेढ़ों का ऊन कर की रीति से दिया करता था।
Mesa, kongen i Moab, hadde meget fe, og han betalte i skatt til Israels konge hundre tusen lam og ull av hundre tusen værer.
5 जब अहाब मर गया, तब मोआब के राजा ने इस्राएल के राजा से बलवा किया।
Men da Akab var død, falt kongen i Moab fra Israels konge.
6 उस समय राजा यहोराम ने सामरिया से निकलकर सारे इस्राएल की गिनती ली।
Da drog kong Joram ut fra Samaria og mønstret hele Israel.
7 और उसने जाकर यहूदा के राजा यहोशापात के पास यह सन्देश भेजा, “मोआब के राजा ने मुझसे बलवा किया है, क्या तू मेरे संग मोआब से लड़ने को चलेगा?” उसने कहा, “हाँ मैं चलूँगा, जैसा तू वैसा मैं, जैसी तेरी प्रजा वैसी मेरी प्रजा, और जैसे तेरे घोड़े वैसे मेरे भी घोड़े हैं।”
Så sendte han bud til Judas konge Josafat og lot si: Moabs konge er falt fra mig; vil du dra med mig og stride mot Moab? Han svarte: Ja, jeg vil dra med; som du, så jeg, som ditt folk, så mitt folk, som dine hester, så mine hester.
8 फिर उसने पूछा, “हम किस मार्ग से जाएँ?” उसने उत्तर दिया, “एदोम के जंगल से होकर।”
Og han spurte: Hvilken vei skal vi dra dit op? Han svarte: Gjennem Edoms ørken.
9 तब इस्राएल का राजा, और यहूदा का राजा, और एदोम का राजा चले और जब सात दिन तक घूमकर चल चुके, तब सेना और उसके पीछे-पीछे चलनेवाले पशुओं के लिये कुछ पानी न मिला।
Så drog Israels konge og Judas konge og Edoms konge avsted, og da de hadde faret syv dagsreiser omkring, fantes det ikke vann, hverken for hæren eller for buskapen som de hadde med sig.
10 १० और इस्राएल के राजा ने कहा, “हाय! यहोवा ने इन तीन राजाओं को इसलिए इकट्ठा किया, कि उनको मोआब के हाथ में कर दे।”
Da sa Israels konge: Akk, at Herren har kalt disse tre konger hit for å gi dem i Moabs hånd!
11 ११ परन्तु यहोशापात ने कहा, “क्या यहाँ यहोवा का कोई नबी नहीं है, जिसके द्वारा हम यहोवा से पूछें?” इस्राएल के राजा के किसी कर्मचारी ने उत्तर देकर कहा, “हाँ, शापात का पुत्र एलीशा जो एलिय्याह के हाथों को धुलाया करता था वह तो यहाँ है।”
Men Josafat sa: Er det ikke nogen av Herrens profeter her, så vi kunde spørre Herren til råds gjennem ham? Da svarte en av Israels konges tjenere: Elisa, Safats sønn, er her, han som helte vann over Elias' hender.
12 १२ तब यहोशापात ने कहा, “उसके पास यहोवा का वचन पहुँचा करता है।” तब इस्राएल का राजा और यहोशापात और एदोम का राजा उसके पास गए।
Så drog Israels konge og Josafat og Edoms konge ned til ham.
13 १३ तब एलीशा ने इस्राएल के राजा से कहा, “मेरा तुझ से क्या काम है? अपने पिता के भविष्यद्वक्ताओं और अपनी माता के नबियों के पास जा।” इस्राएल के राजा ने उससे कहा, “ऐसा न कह, क्योंकि यहोवा ने इन तीनों राजाओं को इसलिए इकट्ठा किया, कि इनको मोआब के हाथ में कर दे।”
Men Elisa sa til Israels konge: Hvad har jeg med dig å gjøre? Gå du til din fars profeter og til din mors profeter! Israels konge svarte ham: Tal ikke så! For Herren har kalt disse tre konger hit for å gi dem i Moabs hånd.
14 १४ एलीशा ने कहा, “सेनाओं का यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहा करता हूँ, उसके जीवन की शपथ यदि मैं यहूदा के राजा यहोशापात का आदरमान न करता, तो मैं न तो तेरी ओर मुँह करता और न तुझ पर दृष्टि करता।
Da sa Elisa: Så sant Herren, hærskarenes Gud, lever, han hvis tjener jeg er: Var det ikke for Judas konge Josafats skyld, så vilde jeg ikke ense dig eller se på dig.
15 १५ अब कोई बजानेवाला मेरे पास ले आओ।” जब बजानेवाला बजाने लगा, तब यहोवा की शक्ति एलीशा पर हुई
Men hent nu en harpespiller til mig! Da så harpespilleren spilte på sin harpe, kom Herrens Ånd over ham.
16 १६ और उसने कहा, “इस नाले में तुम लोग इतना खोदो, कि इसमें गड्ढे ही गड्ढे हो जाएँ।
Og han sa: Så sier Herren: Gjør grøft ved grøft i dalen her!
17 १७ क्योंकि यहोवा यह कहता है, ‘तुम्हारे सामने न तो वायु चलेगी, और न वर्षा होगी; तो भी यह नदी पानी से भर जाएगी; और अपने गाय बैलों और पशुओं समेत तुम पीने पाओगे।
For sa sier Herren: I skal ikke se vind og ikke se regn, men allikevel skal denne dal fylles med vann, så I får drikke, både I selv og eders buskap og eders kløvdyr.
18 १८ और यह यहोवा की दृष्टि में छोटी सी बात है; यहोवा मोआब को भी तुम्हारे हाथ में कर देगा।
Men dette er ikke nok i Herrens øine; han vil også gi Moab i eders hånd.
19 १९ तब तुम सब गढ़वाले और उत्तम नगरों को नाश करना, और सब अच्छे वृक्षों को काट डालना, और जल के सब सोतों को भर देना, और सब अच्छे खेतों में पत्थर फेंककर उन्हें बिगाड़ देना।’”
Og I skal innta hver fast by og hver storby, og hvert godt tre skal I felle, og alle vannkilder skal I tilstoppe, og hvert godt stykke land skal I ødelegge med sten.
20 २० सवेरे को अन्नबलि चढ़ाने के समय एदोम की ओर से जल बह आया, और देश जल से भर गया।
Og morgenen efter, ved den tid matofferet blir båret frem, da kom det vann fra Edoms-kanten, og landet fyltes med vann.
21 २१ यह सुनकर कि राजाओं ने हम से युद्ध करने के लिये चढ़ाई की है, जितने मोआबियों की अवस्था हथियार बाँधने योग्य थी, वे सब बुलाकर इकट्ठे किए गए, और सीमा पर खड़े हुए।
Da moabittene fikk høre at kongene hadde draget op for å stride mot dem, blev de alle kalt sammen, så mange som på nogen måte kunde bære våben, og de stilte sig op ved grensen.
22 २२ सवेरे को जब वे उठे उस समय सूर्य की किरणें उस जल पर ऐसी पड़ीं कि वह मोआबियों के सामने की ओर से लहू सा लाल दिखाई पड़ा।
Men tidlig om morgenen, da solen gikk op over vannet, så det ut for moabittene som om vannet foran dem var rødt som blod.
23 २३ तो वे कहने लगे, “वह तो लहू होगा, निःसन्देह वे राजा एक दूसरे को मारकर नाश हो गए हैं, इसलिए अब हे मोआबियों लूट लेने को जाओ।”
Og de sa: Det er blod; kongene har gjort ende på hverandre og slått hverandre ihjel. Nu til plyndring, moabitter!
24 २४ और जब वे इस्राएल की छावनी के पास आए ही थे, कि इस्राएली उठकर मोआबियों को मारने लगे और वे उनके सामने से भाग गए; और वे मोआब को मारते-मारते उनके देश में पहुँच गए।
Men da de kom til Israels leir, reiste lsraelittene sig og slo moabittene, som flyktet for dem, og de trengte inn i landet og slo atter moabittene.
25 २५ और उन्होंने नगरों को ढा दिया, और सब अच्छे खेतों में एक-एक पुरुष ने अपना-अपना पत्थर डालकर उन्हें भर दिया; और जल के सब सोतों को भर दिया; और सब अच्छे-अच्छे वृक्षों को काट डाला, यहाँ तक कि कीरहरासत के पत्थर तो रह गए, परन्तु उसको भी चारों ओर गोफन चलानेवालों ने जाकर मारा।
De rev ned byene, og på hvert godt stykke land kastet de hver sin sten og fylte det op, og hver vannkilde tilstoppet de, og hvert godt tre felte de, så det ikke blev levnet annet enn stenene i Kir-Hareset; og denne by omringet slyngekasterne og skjøt på den.
26 २६ यह देखकर कि हम युद्ध में हार चले, मोआब के राजा ने सात सौ तलवार रखनेवाले पुरुष संग लेकर एदोम के राजा तक पाँति चीरकर पहुँचने का यत्न किया परन्तु पहुँच न सका।
Da Moabs konge så at striden blev ham for hård, tok han med sig syv hundre våbenføre menn og vilde bryte igjennem på den kant hvor Edoms konge stod; men de kunde ikke.
27 २७ तब उसने अपने जेठे पुत्र को जो उसके स्थान में राज्य करनेवाला था पकड़कर शहरपनाह पर होमबलि चढ़ाया। इस कारण इस्राएल पर बड़ा ही क्रोध हुआ, इसलिए वे उसे छोड़कर अपने देश को लौट गए।
Da tok han sin førstefødte sønn, som skulde bli konge i hans sted, og ofret ham som brennoffer på muren. Da kom det en stor vrede over Israel, og de brøt op derfra og vendte tilbake til sitt land.

< 2 राजा 3 >