< 2 राजा 25 >
1 १ सिदकिय्याह ने बाबेल के राजा से बलवा किया। उसके राज्य के नौवें वर्ष के दसवें महीने के दसवें दिन को बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने अपनी पूरी सेना लेकर यरूशलेम पर चढ़ाई की, और उसको घेर लिया और उसके चारों ओर पटकोटा बनाए।
Devete godine njegova kraljevanja, desetoga dana desetoga mjeseca, krenu sam babilonski kralj Nabukodonozor sa svom svojom vojskom na Jeruzalem. Utabori se pred gradom i opasa ga opkopom.
2 २ इस प्रकार नगर सिदकिय्याह राजा के राज्य के ग्यारहवें वर्ष तक घिरा हुआ रहा।
Grad osta opkoljen do jedanaeste godine Sidkijina kraljevanja.
3 ३ चौथे महीने के नौवें दिन से नगर में अकाल यहाँ तक बढ़ गई, कि देश के लोगों के लिये कुछ खाने को न रहा।
Devetoga dana četvrtoga mjeseca, kad je u gradu zavladala takva glad da priprosti puk nije imao ni kruha,
4 ४ तब नगर की शहरपनाह में दरार की गई, और दोनों दीवारों के बीच जो फाटक राजा की बारी के निकट था उस मार्ग से सब योद्धा रात ही रात निकल भागे यद्यपि कसदी नगर को घेरे हुए थे, राजा ने अराबा का मार्ग लिया।
neprijatelj provali u grad. Tada kralj i svi ratnici pobjegoše noću kroz vrata između dva zida nad Kraljevim vrtom - Kaldejci bijahu opkolili grad - i krenuše putem prema Arabi.
5 ५ तब कसदियों की सेना ने राजा का पीछा किया, और उसको यरीहो के पास के मैदान में जा पकड़ा, और उसकी पूरी सेना उसके पास से तितर-बितर हो गई।
Kaldejske čete nagnuše u potjeru za kraljem i sustigoše ga na Jerihonskim poljanama, a sva se njegova vojska razbježala.
6 ६ तब वे राजा को पकड़कर रिबला में बाबेल के राजा के पास ले गए, और उसे दण्ड की आज्ञा दी गई।
Kaldejci uhvatiše kralja i odvedoše ga u Riblu pred kralja babilonskog, koji mu izreče presudu.
7 ७ उन्होंने सिदकिय्याह के पुत्रों को उसके सामने घात किया और सिदकिय्याह की आँखें फोड़ डाली और उसे पीतल की बेड़ियों से जकड़कर बाबेल को ले गए।
Sidkijine sinove pokla pred njegovim očima, Sidkiji iskopa oči, okova ga verigama i odvede u Babilon.
8 ८ बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर के उन्नीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के सातवें दिन को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान जो बाबेल के राजा का एक कर्मचारी था, यरूशलेम में आया।
Sedmoga dana petoga mjeseca - devetnaeste godine kraljevanja Nabukodonozora, kralja babilonskog - uđe u Jeruzalem Nebuzaradan, zapovjednik kraljeve tjelesne straže i časnik babilonskog kralja.
9 ९ उसने यहोवा के भवन और राजभवन और यरूशलेम के सब घरों को अर्थात् हर एक बड़े घर को आग लगाकर फूँक दिया।
On zapali Dom Jahvin, kraljevski dvor i sve kuće u Jeruzalemu.
10 १० यरूशलेम के चारों ओर की शहरपनाह को कसदियों की पूरी सेना ने जो अंगरक्षकों के प्रधान के संग थी ढा दिया।
Kaldejske čete, pod zapovjednikom kraljevske tjelesne straže, razoriše zidine koje su okruživale Jeruzalem.
11 ११ जो लोग नगर में रह गए थे, और जो लोग बाबेल के राजा के पास भाग गए थे, और साधारण लोग जो रह गए थे, इन सभी को अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान बन्दी बनाकर ले गया।
Nebuzaradan, zapovjednik kraljeve tjelesne straže, odvede u sužanjstvo ostatak naroda koji bijaše ostao u gradu, a tako i prebjege babilonskom kralju i ostalu svjetinu.
12 १२ परन्तु अंगरक्षकों के प्रधान ने देश के कंगालों में से कितनों को दाख की बारियों की सेवा और काश्तकारी करने को छोड़ दिया।
Neke od malih ljudi ostavi zapovjednik u zemlji kao vinogradare i ratare.
13 १३ यहोवा के भवन में जो पीतल के खम्भे थे और कुर्सियाँ और पीतल का हौद जो यहोवा के भवन में था, इनको कसदी तोड़कर उनका पीतल बाबेल को ले गए।
Kaldejci razbiše tučane stupove u Domu Jahvinu, podnožja i mjedeno more koji su bili u Domu Jahvinu i tuč odniješe u Babilon.
14 १४ हाँड़ियों, फावड़ियों, चिमटों, धूपदानों और पीतल के सब पात्रों को भी जिनसे सेवा टहल होती थी, वे ले गए।
Uzeše i lonce, lopate, noževe, posudice i uopće sav tučani pribor koji se upotrebljavao za bogoslužja.
15 १५ करछे और कटोरियाँ जो सोने की थीं, और जो कुछ चाँदी का था, वह सब सोना, चाँदी, अंगरक्षकों का प्रधान ले गया।
Zapovjednik uze i kadionice i škropionice, uopće sve što bijaše od zlata i srebra,
16 १६ दोनों खम्भे, एक हौद और कुर्सियाँ जिसको सुलैमान ने यहोवा के भवन के लिये बनाया था, इन सब वस्तुओं का पीतल तौल से बाहर था।
dva stupa, jedno more i podnožja, što je Salomon dao izraditi za Dom Jahvin. Nije moguće procijeniti koliko je tuča bilo u svim tim predmetima.
17 १७ एक-एक खम्भे की ऊँचाई अठारह-अठारह हाथ की थी और एक-एक खम्भे के ऊपर तीन-तीन हाथ ऊँची पीतल की एक-एक कँगनी थी, और एक-एक कँगनी पर चारों ओर जो जाली और अनार बने थे, वे सब पीतल के थे।
Prvi stup bijaše visok osamnaest lakata, imao je glavicu od tuča, visoku pet lakata; obvijaše je oplet i mogranji, sve od tuča. Takav je bio i drugi stup.
18 १८ अंगरक्षकों के प्रधान ने सरायाह महायाजक और उसके नीचे के याजक सपन्याह और तीनों द्वारपालों को पकड़ लिया।
Zapovjednik straže odveo je svećeničkog poglavara Seraju, drugog svećenika, Sefaniju, i tri čuvara praga.
19 १९ नगर में से उसने एक हाकिम को पकड़ा जो योद्धाओं के ऊपर था, और जो पुरुष राजा के सम्मुख रहा करते थे, उनमें से पाँच जन जो नगर में मिले, और सेनापति का मुंशी जो लोगों को सेना में भरती किया करता था; और लोगों में से साठ पुरुष जो नगर में मिले।
Iz grada je odveo jednog dvoranina, vojničkog zapovjednika, pet ljudi iz kraljeve pratnje koji se zatekoše u gradu, pisara zapovjednika vojske koji je novačio puk i šezdeset pučana koji se također zatekoše u gradu.
20 २० इनको अंगरक्षकों का प्रधान नबूजरदान पकड़कर रिबला के राजा के पास ले गया।
Zapovjednik kraljevske tjelesne straže Nebuzaradan odvede ih pred kralja babilonskoga u Riblu.
21 २१ तब बाबेल के राजा ने उन्हें हमात देश के रिबला में ऐसा मारा कि वे मर गए। अतः यहूदी बन्दी बनके अपने देश से निकाल दिए गए।
I kralj babilonski zapovjedi da ih pogube u Ribli, u zemlji hamatskoj. Tako su judejski narod odveli s njegove rodne grude.
22 २२ जो लोग यहूदा देश में रह गए, जिनको बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने छोड़ दिया, उन पर उसने अहीकाम के पुत्र गदल्याह को जो शापान का पोता था अधिकारी ठहराया।
Narodu što je ostao u zemlji judejskoj i što ga je ostavio babilonski kralj Nabukodonozor - postavio je ovaj za upravitelja Gedaliju, sina Ahikamova, unuka Šafanova.
23 २३ जब दलों के सब प्रधानों ने अर्थात् नतन्याह के पुत्र इश्माएल कारेह के पुत्र योहानान, नतोपाई, तन्हूमेत के पुत्र सरायाह और किसी माकाई के पुत्र याजन्याह ने और उनके जनों ने यह सुना, कि बाबेल के राजा ने गदल्याह को अधिकारी ठहराया है, तब वे अपने-अपने जनों समेत मिस्पा में गदल्याह के पास आए।
Svi vojni zapovjednici i njihovi ljudi saznaše da je babilonski kralj postavio zemlji za namjesnika Gedaliju i dođoše pred njega u Mispu: Netanijin sin Jišmael; Kareahov sin Johanan; sin Tanhumeta iz Netofe, Seraja; Maakatijev sin Jaazanija - oni i svi njihovi ljudi.
24 २४ गदल्याह ने उनसे और उनके जनों ने शपथ खाकर कहा, “कसदियों के सिपाहियों से न डरो, देश में रहते हुए बाबेल के राजा के अधीन रहो, तब तुम्हारा भला होगा।”
Gedalija se zakle njima i njihovim ljudima i reče: “Ne bojte se služiti Kaldejcima; ostanite u zemlji, budite podložni babilonskom kralju i bit će vam dobro.”
25 २५ परन्तु सातवें महीने में नतन्याह का पुत्र इश्माएल, जो एलीशामा का पोता और राजवंश का था, उसने दस जन संग ले गदल्याह के पास जाकर उसे ऐसा मारा कि वह मर गया, और जो यहूदी और कसदी उसके संग मिस्पा में रहते थे, उनको भी मार डाला।
Ali sedmoga mjeseca Jišmael, sin Netanijin, unuk Elišamin, koji bijaše kraljevskog roda, i još deset ljudi s njim ubiše Gedaliju te on umrije kao i svi Judejci i Kaldejci koji bijahu s njim u Mispi.
26 २६ तब क्या छोटे क्या बड़े सारी प्रजा के लोग और दलों के प्रधान कसदियों के डर के मारे उठकर मिस्र में जाकर रहने लगे।
Tada sav narod, od maloga do velikog, i svi zapovjednici četa ustadoše i odoše u Egipat jer se bojahu Kaldejaca.
27 २७ फिर यहूदा के राजा यहोयाकीन की बँधुआई के तैंतीसवें वर्ष में अर्थात् जिस वर्ष बाबेल का राजा एवील्मरोदक राजगद्दी पर विराजमान हुआ, उसी के बारहवें महीने के सताईसवें दिन को उसने यहूदा के राजा यहोयाकीन को बन्दीगृह से निकालकर बड़ा पद दिया।
Trideset i sedme godine otkako je zasužnjen judejski kralj Jojakin, dvadeset i sedmog dana dvanaestoga mjeseca, babilonski kralj Evil Merodak u prvoj godini svoje vladavine pomilova judejskog kralja Jojakina i pusti ga iz tamnice.
28 २८ उससे मधुर-मधुर वचन कहकर जो राजा उसके संग बाबेल में बन्धुए थे उनके सिंहासनों से उसके सिंहासन को अधिक ऊँचा किया,
Ljubezno je s njime razgovarao i stolicu mu postavio više nego ostalim kraljevima koji bijahu s njim u Babilonu.
29 २९ यहोयाकीन ने बन्दीगृह के वस्त्र बदल दिए और उसने जीवन भर नित्य राजा के सम्मुख भोजन किया।
Jojakin je odložio svoje tamničke haljine i jeo s kraljem za istim stolom svega svoga vijeka.
30 ३० और प्रतिदिन के खर्च के लिये राजा के यहाँ से नित्य का खर्च ठहराया गया जो उसके जीवन भर लगातार उसे मिलता रहा।
Do kraja njegova života babilonski mu je kralj trajno, iz dana u dan, davao uzdržavanje.