< 2 राजा 17 >
1 १ यहूदा के राजा आहाज के राज्य के बारहवें वर्ष में एला का पुत्र होशे सामरिया में, इस्राएल पर राज्य करने लगा, और नौ वर्ष तक राज्य करता रहा।
anno duodecimo Ahaz regis Iuda regnavit Osee filius Hela in Samaria super Israhel novem annis
2 २ उसने वही किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, परन्तु इस्राएल के उन राजाओं के बराबर नहीं जो उससे पहले थे।
fecitque malum coram Domino sed non sicut reges Israhel qui ante eum fuerant
3 ३ उस पर अश्शूर के राजा शल्मनेसेर ने चढ़ाई की, और होशे उसके अधीन होकर, उसको भेंट देने लगा।
contra hunc ascendit Salmanassar rex Assyriorum et factus est ei Osee servus reddebatque illi tributa
4 ४ परन्तु अश्शूर के राजा ने होशे के राजद्रोह की गोष्ठी को जान लिया, क्योंकि उसने सो नामक मिस्र के राजा के पास दूत भेजे थे और अश्शूर के राजा के पास वार्षिक भेंट भेजनी छोड़ दी; इस कारण अश्शूर के राजा ने उसको बन्दी बनाया, और बेड़ी डालकर बन्दीगृह में डाल दिया।
cumque deprehendisset rex Assyriorum Osee quod rebellare nitens misisset nuntios ad Sua regem Aegypti ne praestaret tributa regi Assyriorum sicut singulis annis solitus erat obsedit eum et vinctum misit in carcerem
5 ५ तब अश्शूर के राजा ने पूरे देश पर चढ़ाई की, और सामरिया को जाकर तीन वर्ष तक उसे घेरे रहा।
pervagatusque est omnem terram et ascendens Samariam obsedit eam tribus annis
6 ६ होशे के नौवें वर्ष में अश्शूर के राजा ने सामरिया को ले लिया, और इस्राएलियों को अश्शूर में ले जाकर, हलह में और गोजान की नदी हाबोर के पास और मादियों के नगरों में बसाया।
anno autem nono Osee cepit rex Assyriorum Samariam et transtulit Israhel in Assyrios posuitque eos in Ala et in Habor iuxta fluvium Gozan in civitatibus Medorum
7 ७ इसका यह कारण है, कि यद्यपि इस्राएलियों का परमेश्वर यहोवा उनको मिस्र के राजा फ़िरौन के हाथ से छुड़ाकर मिस्र देश से निकाल लाया था, तो भी उन्होंने उसके विरुद्ध पाप किया, और पराए देवताओं का भय माना,
factum est enim cum peccassent filii Israhel Domino Deo suo qui eduxerat eos de terra Aegypti de manu Pharaonis regis Aegypti coluerunt deos alienos
8 ८ और जिन जातियों को यहोवा ने इस्राएलियों के सामने से देश से निकाला था, उनकी रीति पर, और अपने राजाओं की चलाई हुई रीतियों पर चलते थे।
et ambulaverunt iuxta ritum gentium quas consumpserat Dominus in conspectu filiorum Israhel et regum Israhel quia similiter fecerant
9 ९ इस्राएलियों ने कपट करके अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध अनुचित काम किए, अर्थात् पहरुओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक अपनी सारी बस्तियों में ऊँचे स्थान बना लिए;
et operuerunt filii Israhel verbis non rectis Dominum Deum suum et aedificaverunt sibi excelsa in cunctis urbibus suis a turre custodum usque ad civitatem munitam
10 १० और सब ऊँची पहाड़ियों पर, और सब हरे वृक्षों के नीचे लाठें और अशेरा खड़े कर लिए।
feceruntque sibi statuas et lucos in omni colle sublimi et subter omne lignum nemorosum
11 ११ ऐसे ऊँचे स्थानों में उन जातियों के समान जिनको यहोवा ने उनके सामने से निकाल दिया था, धूप जलाया, और यहोवा को क्रोध दिलाने के योग्य बुरे काम किए,
et adolebant ibi incensum super aras in more gentium quas transtulerat Dominus a facie eorum feceruntque verba pessima inritantes Dominum
12 १२ और मूरतों की उपासना की, जिसके विषय यहोवा ने उनसे कहा था, “तुम यह काम न करना।”
et coluerunt inmunditias de quibus praecepit Dominus eis ne facerent verbum hoc
13 १३ तो भी यहोवा ने सब भविष्यद्वक्ताओं और सब दर्शियों के द्वारा इस्राएल और यहूदा को यह कहकर चिताया था, “अपनी बुरी चाल छोड़कर उस सारी व्यवस्था के अनुसार जो मैंने तुम्हारे पुरखाओं को दी थी, और अपने दास भविष्यद्वक्ताओं के हाथ तुम्हारे पास पहुँचाई है, मेरी आज्ञाओं और विधियों को माना करो।”
et testificatus est Dominus in Israhel et in Iuda per manum omnium prophetarum et videntum dicens revertimini a viis vestris pessimis et custodite praecepta mea et caerimonias iuxta omnem legem quam praecepi patribus vestris et sicut misi ad vos in manu servorum meorum prophetarum
14 १४ परन्तु उन्होंने न माना, वरन् अपने उन पुरखाओं के समान, जिन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा का विश्वास न किया था, वे भी हठीले बन गए।
qui non audierunt sed induraverunt cervicem suam iuxta cervicem patrum suorum qui noluerunt oboedire Domino Deo suo
15 १५ वे उसकी विधियों और अपने पुरखाओं के साथ उसकी वाचा, और जो चितौनियाँ उसने उन्हें दी थीं, उनको तुच्छ जानकर, निकम्मी बातों के पीछे हो लिए; जिससे वे आप निकम्मे हो गए, और अपने चारों ओर की उन जातियों के पीछे भी हो लिए जिनके विषय यहोवा ने उन्हें आज्ञा दी थी कि उनके से काम न करना।
et abiecerunt legitima eius et pactum quod pepigit cum patribus eorum et testificationes quibus contestatus est eos secutique sunt vanitates et vane egerunt et secuti sunt gentes quae erant per circuitum eorum super quibus praeceperat Dominus eis ut non facerent sicut et illae faciebant
16 १६ वरन् उन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा की सब आज्ञाओं को त्याग दिया, और दो बछड़ों की मूरतें ढालकर बनाईं, और अशेरा भी बनाई; और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् की, और बाल की उपासना की।
et dereliquerunt omnia praecepta Domini Dei sui feceruntque sibi conflatiles duos vitulos et lucos et adoraverunt universam militiam caeli servieruntque Baal
17 १७ उन्होंने अपने बेटे-बेटियों को आग में होम करके चढ़ाया; और भावी कहनेवालों से पूछने, और टोना करने लगे; और जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था जिससे वह क्रोधित भी होता है, उसके करने को अपनी इच्छा से बिक गए।
et consecrabant ei filios suos et filias suas per ignem et divinationibus inserviebant et auguriis et tradiderunt se ut facerent malum coram Domino et inritarent eum
18 १८ इस कारण यहोवा इस्राएल से अति क्रोधित हुआ, और उन्हें अपने सामने से दूर कर दिया; यहूदा का गोत्र छोड़ और कोई बचा न रहा।
iratusque est Dominus vehementer Israhel et abstulit eos de conspectu suo et non remansit nisi tribus Iuda tantummodo
19 १९ यहूदा ने भी अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञाएँ न मानीं, वरन् जो विधियाँ इस्राएल ने चलाई थीं, उन पर चलने लगे।
sed nec ipse Iuda custodivit mandata Domini Dei sui verum ambulavit in erroribus Israhel quos operatus fuerat
20 २० तब यहोवा ने इस्राएल की सारी सन्तान को छोड़कर, उनको दुःख दिया, और लूटनेवालों के हाथ कर दिया, और अन्त में उन्हें अपने सामने से निकाल दिया।
proiecitque Dominus omne semen Israhel et adflixit eos et tradidit in manu diripientium donec proiceret eos a facie sua
21 २१ जब उसने इस्राएल को दाऊद के घराने के हाथ से छीन लिया, तो उन्होंने नबात के पुत्र यारोबाम को अपना राजा बनाया; और यारोबाम ने इस्राएल को यहोवा के पीछे चलने से दूर खींचकर उनसे बड़ा पाप कराया।
ex eo iam tempore quo scissus est Israhel a domo David et constituerunt sibi regem Hieroboam filium Nabath separavit enim Hieroboam Israhel a Domino et peccare eos fecit peccatum magnum
22 २२ अतः जैसे पाप यारोबाम ने किए थे, वैसे ही पाप इस्राएली भी करते रहे, और उनसे अलग न हुए।
et ambulaverunt filii Israhel in universis peccatis Hieroboam quae fecerat non recesserunt ab eis
23 २३ अन्त में यहोवा ने इस्राएल को अपने सामने से दूर कर दिया, जैसे कि उसने अपने सब दास भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा कहा था। इस प्रकार इस्राएल अपने देश से निकालकर अश्शूर को पहुँचाया गया, जहाँ वह आज के दिन तक रहता है।
usquequo auferret Dominus Israhel a facie sua sicut locutus fuerat in manu omnium servorum suorum prophetarum translatusque est Israhel de terra sua in Assyrios usque in diem hanc
24 २४ अश्शूर के राजा ने बाबेल, कूता, अव्वा, हमात और सपर्वैम नगरों से लोगों को लाकर, इस्राएलियों के स्थान पर सामरिया के नगरों में बसाया; सो वे सामरिया के अधिकारी होकर उसके नगरों में रहने लगे।
adduxit autem rex Assyriorum de Babylone et de Chutha et de Haiath et de Emath et de Sepharvaim et conlocavit eos in civitatibus Samariae pro filiis Israhel qui possederunt Samariam et habitaverunt in urbibus eius
25 २५ जब वे वहाँ पहले-पहले रहने लगे, तब यहोवा का भय न मानते थे, इस कारण यहोवा ने उनके बीच सिंह भेजे, जो उनको मार डालने लगे।
cumque ibi habitare coepissent non timebant Dominum et inmisit eis Dominus leones qui interficiebant eos
26 २६ इस कारण उन्होंने अश्शूर के राजा के पास कहला भेजा कि जो जातियाँ तूने उनके देशों से निकालकर सामरिया के नगरों में बसा दी हैं, वे उस देश के देवता की रीति नहीं जानतीं, इससे उसने उसके मध्य सिंह भेजे हैं जो उनको इसलिए मार डालते हैं कि वे उस देश के देवता की रीति नहीं जानते।
nuntiatumque est regi Assyriorum et dictum gentes quas transtulisti et habitare fecisti in civitatibus Samariae ignorant legitima Dei terrae et inmisit in eos Dominus leones et ecce interficiunt eos eo quod ignorent ritum Dei terrae
27 २७ तब अश्शूर के राजा ने आज्ञा दी, “जिन याजकों को तुम उस देश से ले आए, उनमें से एक को वहाँ पहुँचा दो; और वह वहाँ जाकर रहे, और वह उनको उस देश के देवता की रीति सिखाए।”
praecepit autem rex Assyriorum dicens ducite illuc unum de sacerdotibus quos inde captivos adduxistis et vadat et habitet cum eis et doceat eos legitima Dei terrae
28 २८ तब जो याजक सामरिया से निकाले गए थे, उनमें से एक जाकर बेतेल में रहने लगा, और उनको सिखाने लगा कि यहोवा का भय किस रीति से मानना चाहिये।
igitur cum venisset unus de sacerdotibus his qui captivi ducti fuerant de Samaria habitavit in Bethel et docebat eos quomodo colerent Dominum
29 २९ तो भी एक-एक जाति के लोगों ने अपने-अपने निज देवता बनाकर, अपने-अपने बसाए हुए नगर में उन ऊँचे स्थानों के भवनों में रखा जो सामरिया के वासियों ने बनाए थे।
et unaquaeque gens fabricata est deum suum posueruntque eos in fanis excelsis quae fecerant Samaritae gens et gens in urbibus suis in quibus habitabant
30 ३० बाबेल के मनुष्यों ने सुक्कोतबनोत को, कूत के मनुष्यों ने नेर्गल को, हमात के मनुष्यों ने अशीमा को,
viri enim babylonii fecerunt Socchothbenoth viri autem chutheni fecerunt Nergel et viri de Emath fecerunt Asima
31 ३१ और अव्वियों ने निभज, और तर्त्ताक को स्थापित किया; और सपर्वैमी लोग अपने बेटों को अद्रम्मेलेक और अनम्मेलेक नामक सपर्वैम के देवताओं के लिये होम करके चढ़ाने लगे।
porro Evei fecerunt Nebaaz et Tharthac hii autem qui erant de Sepharvaim conburebant filios suos igni Adramelech et Anamelech diis Sepharvaim
32 ३२ अतः वे यहोवा का भय मानते तो थे, परन्तु सब प्रकार के लोगों में से ऊँचे स्थानों के याजक भी ठहरा देते थे, जो ऊँचे स्थानों के भवनों में उनके लिये बलि करते थे।
et nihilominus colebant Dominum fecerunt autem sibi de novissimis sacerdotes excelsorum et ponebant eos in fanis sublimibus
33 ३३ वे यहोवा का भय मानते तो थे, परन्तु उन जातियों की रीति पर, जिनके बीच से वे निकाले गए थे, अपने-अपने देवताओं की भी उपासना करते रहे।
et cum Dominum colerent diis quoque suis serviebant iuxta consuetudinem gentium de quibus translati fuerant Samariam
34 ३४ आज के दिन तक वे अपनी पुरानी रीतियों पर चलते हैं, वे यहोवा का भय नहीं मानते। वे न तो उन विधियों और नियमों पर और न उस व्यवस्था और आज्ञा के अनुसार चलते हैं, जो यहोवा ने याकूब की सन्तान को दी थी, जिसका नाम उसने इस्राएल रखा था।
usque in praesentem diem morem sequuntur antiquum non timent Dominum neque custodiunt caerimonias eius et iudicia et legem et mandatum quod praeceperat Dominus filiis Iacob quem cognominavit Israhel
35 ३५ उनसे यहोवा ने वाचा बाँधकर उन्हें यह आज्ञा दी थी, “तुम पराए देवताओं का भय न मानना और न उन्हें दण्डवत् करना और न उनकी उपासना करना और न उनको बलि चढ़ाना।
et percusserat cum eis pactum et mandaverat eis dicens nolite timere deos alienos et non adoretis eos neque colatis et non immoletis eis
36 ३६ परन्तु यहोवा जो तुम को बड़े बल और बढ़ाई हुई भुजा के द्वारा मिस्र देश से निकाल ले आया, तुम उसी का भय मानना, उसी को दण्डवत् करना और उसी को बलि चढ़ाना।
sed Dominum Deum vestrum qui eduxit vos de terra Aegypti in fortitudine magna et in brachio extento ipsum timete illum adorate et ipsi immolate
37 ३७ और उसने जो-जो विधियाँ और नियम और जो व्यवस्था और आज्ञाएँ तुम्हारे लिये लिखीं, उन्हें तुम सदा चौकसी से मानते रहो; और पराए देवताओं का भय न मानना।
caerimonias quoque et iudicia et legem et mandatum quod scripsit vobis custodite ut faciatis cunctis diebus et non timeatis deos alienos
38 ३८ और जो वाचा मैंने तुम्हारे साथ बाँधी है, उसे न भूलना और पराए देवताओं का भय न मानना।
et pactum quod percussi vobiscum nolite oblivisci nec colatis deos alienos
39 ३९ केवल अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानना, वही तुम को तुम्हारे सब शत्रुओं के हाथ से बचाएगा।”
sed Dominum Deum vestrum timete et ipse eruet vos de manu omnium inimicorum vestrorum
40 ४० तो भी उन्होंने न माना, परन्तु वे अपनी पुरानी रीति के अनुसार करते रहे।
illi vero non audierunt sed iuxta consuetudinem suam pristinam perpetrabant
41 ४१ अतएव वे जातियाँ यहोवा का भय मानती तो थीं, परन्तु अपनी खुदी हुई मूरतों की उपासना भी करती रहीं, और जैसे वे करते थे वैसे ही उनके बेटे पोते भी आज के दिन तक करते हैं।
fuerunt igitur gentes istae timentes quidem Dominum sed nihilominus et idolis suis servientes nam et filii eorum et nepotes sicut fecerunt parentes sui ita faciunt usque in praesentem diem