< 2 राजा 13 >

1 अहज्याह के पुत्र यहूदा के राजा योआश के राज्य के तेईसवें वर्ष में येहू का पुत्र यहोआहाज सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और सत्रह वर्ष तक राज्य करता रहा।
No vigésimo terceiro ano de Joás, filho de Acazias, rei de Judá, Jeoacaz, filho de Jeú, começou a reinar sobre Israel em Samaria por dezessete anos.
2 और उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनको छोड़ न दिया।
Ele fez o que era mau aos olhos de Iavé, e seguiu os pecados de Jeroboão, filho de Nebate, com os quais ele fez Israel pecar. Ele não se afastou dele.
3 इसलिए यहोवा का क्रोध इस्राएलियों के विरुद्ध भड़क उठा, और उसने उनको अराम के राजा हजाएल, और उसके पुत्र बेन्हदद के अधीन कर दिया।
A raiva de Javé queimou contra Israel, e ele os entregou na mão de Hazael, rei da Síria, e na mão de Benhadad, filho de Hazael, continuamente.
4 तब यहोआहाज यहोवा के सामने गिड़गिड़ाया और यहोवा ने उसकी सुन ली; क्योंकि उसने इस्राएल पर अंधेर देखा कि अराम का राजा उन पर कैसा अंधेर करता था।
Jehoahaz implorou a Javé, e Javé o ouviu; pois ele viu a opressão de Israel, como o rei da Síria os oprimiu.
5 इसलिए यहोवा ने इस्राएल को एक छुड़ानेवाला दिया और वे अराम के वश से छूट गए; और इस्राएली पिछले दिनों के समान फिर अपने-अपने डेरे में रहने लगे।
(Javé deu a Israel um salvador, para que eles saíssem de debaixo da mão dos sírios; e os filhos de Israel viviam em suas tendas como antes.
6 तो भी वे ऐसे पापों से न फिरे, जैसे यारोबाम के घराने ने किया, और जिनके अनुसार उसने इस्राएल से पाप कराए थे: परन्तु उनमें चलते रहे, और सामरिया में अशेरा भी खड़ी रही।
No entanto eles não se afastaram dos pecados da casa de Jeroboão, com os quais ele fez Israel pecar, mas andou neles; e os Asherah também permaneceram em Samaria).
7 अराम के राजा ने यहोआहाज की सेना में से केवल पचास सवार, दस रथ, और दस हजार प्यादे छोड़ दिए थे; क्योंकि उसने उनको नाश किया, और रौंद रौंदकर के धूल में मिला दिया था।
Pois ele não deixou a Jehoahaz do povo mais de cinqüenta cavaleiros, dez carros e dez mil homens de pé; pois o rei da Síria os destruiu e os fez como o pó da debulha.
8 यहोआहाज के और सब काम जो उसने किए, और उसकी वीरता, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Agora o resto dos atos de Jeoacaz, e tudo o que ele fez, e seu poder, não estão escritos no livro das crônicas dos reis de Israel?
9 अन्ततः यहोआहाज मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और सामरिया में उसे मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र यहोआश उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Jehoahaz dormiu com seus pais; e eles o enterraram em Samaria; e Joás, seu filho, reinou em seu lugar.
10 १० यहूदा के राजा योआश के राज्य के सैंतीसवें वर्ष में यहोआहाज का पुत्र यहोआश सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा।
No trigésimo sétimo ano de Joás, rei de Judá, Jeoás, filho de Jeoacaz, começou a reinar sobre Israel em Samaria por dezesseis anos.
11 ११ और उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात का पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे अलग न हुआ।
Ele fez o que era mau aos olhos de Iavé. Ele não se afastou de todos os pecados de Jeroboão, filho de Nebate, com os quais ele fez Israel pecar; mas ele andou neles.
12 १२ यहोआश के और सब काम जो उसने किए, और जिस वीरता से वह यहूदा के राजा अमस्याह से लड़ा, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Agora o resto dos atos de Joás, e tudo o que ele fez, e sua força com que lutou contra o Amazonas, rei de Judá, não estão escritos no livro das crônicas dos reis de Israel?
13 १३ अन्त में यहोआश मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और यारोबाम उसकी गद्दी पर विराजमान हुआ; और यहोआश को सामरिया में इस्राएल के राजाओं के बीच मिट्टी दी गई।
Joás dormiu com seus pais; e Jeroboão sentou-se em seu trono. Joás foi enterrado em Samaria com os reis de Israel.
14 १४ एलीशा को वह रोग लग गया जिससे उसकी मृत्यु होने पर थी, तब इस्राएल का राजा यहोआश उसके पास गया, और उसके ऊपर रोकर कहने लगा, “हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारों!” एलीशा ने उससे कहा, “धनुष और तीर ले आ।”
Now Eliseu adoeceu com a doença da qual morreu; e Joás, o rei de Israel, desceu até ele, chorou sobre ele e disse: “Meu pai, meu pai, os carros de Israel e seus cavaleiros”!
15 १५ वह उसके पास धनुष और तीर ले आया।
Elisha lhe disse: “Pegue o arco e flechas”; e ele pegou arco e flechas para si mesmo.
16 १६ तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “धनुष पर अपना हाथ लगा।” जब उसने अपना हाथ लगाया, तब एलीशा ने अपने हाथ राजा के हाथों पर रख दिए।
Ele disse ao rei de Israel: “Ponha sua mão sobre o arco”; e ele colocou sua mão sobre ele. Eliseu pôs suas mãos sobre as mãos do rei.
17 १७ तब उसने कहा, “पूर्व की खिड़की खोल।” जब उसने उसे खोल दिया, तब एलीशा ने कहा, “तीर छोड़ दे;” उसने तीर छोड़ा। और एलीशा ने कहा, “यह तीर यहोवा की ओर से छुटकारे अर्थात् अराम से छुटकारे का चिन्ह है, इसलिए तू अपेक में अराम को यहाँ तक मार लेगा कि उनका अन्त कर डालेगा।”
Ele disse: “Abra a janela para o leste”; e ele a abriu. Então Eliseu disse: “Atire!” e ele atirou. Ele disse: “A flecha da vitória de Javé, até mesmo a flecha da vitória sobre a Síria; pois vocês atingirão os sírios em Afek até que os tenham consumido”.
18 १८ फिर उसने कहा, “तीरों को ले;” और जब उसने उन्हें लिया, तब उसने इस्राएल के राजा से कहा, “भूमि पर मार;” तब वह तीन बार मारकर ठहर गया।
Ele disse: “Pegue as flechas”; e ele as pegou. Ele disse ao rei de Israel: “Atinja o chão”; e ele bateu três vezes, e parou.
19 १९ और परमेश्वर के जन ने उस पर क्रोधित होकर कहा, “तुझे तो पाँच छः बार मारना चाहिये था। ऐसा करने से तो तू अराम को यहाँ तक मारता कि उनका अन्त कर डालता, परन्तु अब तू उन्हें तीन ही बार मारेगा।”
O homem de Deus ficou bravo com ele, e disse: “Você deveria ter atingido cinco ou seis vezes. Então você teria atingido a Síria até que a tivesse consumido, mas agora você terá atingido a Síria apenas três vezes”.
20 २० तब एलीशा मर गया, और उसे मिट्टी दी गई। प्रतिवर्ष वसन्त ऋतु में मोआब के दल, देश पर आक्रमण करते थे।
Elisha morreu, e eles o enterraram. Agora, as bandas dos moabitas invadiram a terra na chegada do ano.
21 २१ लोग किसी मनुष्य को मिट्टी दे रहे थे, कि एक दल उन्हें दिखाई पड़ा, तब उन्होंने उस शव को एलीशा की कब्र में डाल दिया, और एलीशा की हड्डियों से छूते ही वह जी उठा, और अपने पाँवों के बल खड़ा हो गया।
Quando estavam enterrando um homem, eis que viram um bando de saqueadores; e jogaram o homem na tumba de Elisha. Assim que o homem tocou os ossos de Elisha, ele reviveu, e se levantou de pé.
22 २२ यहोआहाज के जीवन भर अराम का राजा हजाएल इस्राएल पर अंधेर ही करता रहा।
Hazael, rei da Síria, oprimiu Israel durante todos os dias de Jehoahaz.
23 २३ परन्तु यहोवा ने उन पर अनुग्रह किया, और उन पर दया करके अपनी उस वाचा के कारण जो उसने अब्राहम, इसहाक और याकूब से बाँधी थी, उन पर कृपादृष्टि की, और न तो उन्हें नाश किया, और न अपने सामने से निकाल दिया।
Mas Javé foi gentil com eles, e teve compaixão deles, e os favoreceu por causa de sua aliança com Abraão, Isaac e Jacó, e não os quis destruir e ainda não os expulsou de sua presença.
24 २४ तब अराम का राजा हजाएल मर गया, और उसका पुत्र बेन्हदद उसके स्थान पर राजा बन गया।
Hazael, rei da Síria, morreu; e Benhadad, seu filho, reinou em seu lugar.
25 २५ तब यहोआहाज के पुत्र यहोआश ने हजाएल के पुत्र बेन्हदद के हाथ से वे नगर फिर ले लिए, जिन्हें उसने युद्ध करके उसके पिता यहोआहाज के हाथ से छीन लिया था। यहोआश ने उसको तीन बार जीतकर इस्राएल के नगर फिर ले लिए।
Jehoash, filho de Jehoahaz, tirou novamente da mão de Benhadad, filho de Hazael, as cidades que ele havia tirado da mão de Jehoahaz, seu pai, pela guerra. Joás o golpeou três vezes, e recuperou as cidades de Israel.

< 2 राजा 13 >