< 2 राजा 11 >
1 १ जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देखा, कि उसका पुत्र मर गया, तब उसने पूरे राजवंश को नाश कर डाला।
Zato Ahazjina mati Atalija, vidjevši gdje joj sin poginu, ustade i posmica sav kraljevski rod.
2 २ परन्तु यहोशेबा जो राजा योराम की बेटी, और अहज्याह की बहन थी, उसने अहज्याह के पुत्र योआश को घात होनेवाले राजकुमारों के बीच में से चुराकर दाई समेत बिछौने रखने की कोठरी में छिपा दिया। और उन्होंने उसे अतल्याह से ऐसा छिपा रखा, कि वह मारा न गया।
Ali Jošeba, kći kralja Jorama i sestra Ahazjina, uze Ahazjina sina Joaša; ukravši ga između kraljevih sinova koje su ubijali, metnu ga s dojiljom u ložnicu. Tako ga je sakrila od Atalije te nije pogubljen.
3 ३ और वह उसके पास यहोवा के भवन में छः वर्ष छिपा रहा, और अतल्याह देश पर राज्य करती रही।
Bio je sakriven u Domu Jahvinu šest godina, sve dok je zemljom vladala Atalija.
4 ४ सातवें वर्ष में यहोयादा ने अंगरक्षकों और पहरुओं के शतपतियों को बुला भेजा, और उनको यहोवा के भवन में अपने पास ले आया; और उनसे वाचा बाँधी और यहोवा के भवन में उनको शपथ खिलाकर, उनको राजपुत्र दिखाया।
Sedme godine Jojada posla po satnike Karijaca i tjelesnu stražu i pozva ih k sebi u Dom Jahvin. Sklopi s njima savez, zakle ih i pokaza im kraljeva sina.
5 ५ और उसने उन्हें आज्ञा दी, “एक काम करो: अर्थात् तुम में से एक तिहाई लोग जो विश्रामदिन को आनेवाले हों, वे राजभवन का पहरा दें।
I reče im: “Evo što valja da učinite: trećina vas koji subotom ulazite u službu neka čuva stražu kod kraljevskoga dvora.
6 ६ और एक तिहाई लोग सूर नामक फाटक में ठहरे रहें, और एक तिहाई लोग पहरुओं के पीछे के फाटक में रहें; अतः तुम भवन की चौकसी करके लोगों को रोके रहना;
Druga trećina, ona kod Surskih vrata, i treća trećina, ona kod stražnjih stražarskih vrata, neka čuvaju stražu kod ulaza u dvor;
7 ७ और तुम्हारे दो दल अर्थात् जितने विश्रामदिन को बाहर जानेवाले हों वह राजा के आस-पास होकर यहोवा के भवन की चौकसी करें।
a ostala dva vaša odreda, svi koji subotom izlaze iz službe, neka čuvaju stražu u Domu Jahvinu kod kralja.
8 ८ तुम अपने-अपने हाथ में हथियार लिये हुए राजा के चारों और रहना, और जो कोई पाँतियों के भीतर घुसना चाहे वह मार डाला जाए, और तुम राजा के आते-जाते समय उसके संग रहना।”
Tako ćete okružiti kralja, svaki s oružjem u ruci. I tko god pokuša proći kroz vaše redove, neka bude pogubljen. Budite uz kralja kamo god pođe ili izađe.”
9 ९ यहोयादा याजक की इन सब आज्ञाओं के अनुसार शतपतियों ने किया। वे विश्रामदिन को आनेवाले और जानेवाले दोनों दलों के अपने-अपने जनों को संग लेकर यहोयादा याजक के पास गए।
Satnici su učinili sve kako im je naredio svećenik Jojada. Svaki je od njih uzeo svoje ljude koji subotom ulaze u službu s onima koji subotom izlaze. I svi su došli svećeniku Jojadi.
10 १० तब याजक ने शतपतियों को राजा दाऊद के बर्छे, और ढालें जो यहोवा के भवन में थीं दे दीं।
Svećenik dade satnicima koplja i štitove kralja Davida što su bili u Domu Jahvinu.
11 ११ इसलिए वे पहरुए अपने-अपने हाथ में हथियार लिए हुए भवन के दक्षिणी कोने से लेकर उत्तरी कोने तक वेदी और भवन के पास, राजा के चारों ओर उसको घेरकर खड़े हुए।
Stražari se svrstaše, s oružjem u ruci, od južne do sjeverne strane Doma i prema žrtveniku i Domu oko kralja unaokolo.
12 १२ तब उसने राजकुमार को बाहर लाकर उसके सिर पर मुकुट, और साक्षीपत्र रख दिया; तब लोगों ने उसका अभिषेक करके उसको राजा बनाया; फिर ताली बजा-बजाकर बोल उठे, “राजा जीवित रहे!”
Tada Jojada izvede sina kraljeva, stavi mu krunu i dade mu Svjedočanstvo te ga pomaza za kralja. Pljeskali su i vikali: “Živio kralj!”
13 १३ जब अतल्याह को पहरुओं और लोगों की हलचल सुनाई पड़ी, तब वह उनके पास यहोवा के भवन में गई;
Kad Atalija ču viku naroda, dođe k narodu u Dom Jahvin.
14 १४ और उसने क्या देखा कि राजा रीति के अनुसार खम्भे के पास खड़ा है, और राजा के पास प्रधान और तुरही बजानेवाले खड़े हैं। और सब लोग आनन्द करते और तुरहियां बजा रहे हैं। तब अतल्याह अपने वस्त्र फाड़कर, “राजद्रोह! राजद्रोह!” पुकारने लगी।
Pogleda bolje, kad gle, kralj, po običaju, stoji na svojem mjestu, a pred kraljem zapovjednici i svirači; sav puk klikće od radosti i trubi u trube. Tad Atalija razdrije haljine i povika: “Izdaja! Izdaja!”
15 १५ तब यहोयादा याजक ने दल के अधिकारी शतपतियों को आज्ञा दी, “उसे अपनी पाँतियों के बीच से निकाल ले जाओ; और जो कोई उसके पीछे चले उसे तलवार से मार डालो।” क्योंकि याजक ने कहा, “वह यहोवा के भवन में न मार डाली जाए।”
Svećenik Jojada naredi satnicima i vojnim zapovjednicima: “Izvedite je kroz redove i tko krene za njom pogubite ga mačem.” Još je svećenik dodao: “Nemojte je smaknuti u Domu Jahvinu.”
16 १६ इसलिए उन्होंने दोनों ओर से उसको जगह दी, और वह उस मार्ग के बीच से चली गई, जिससे घोड़े राजभवन में जाया करते थे; और वहाँ वह मार डाली गई।
Staviše ruke na nju; a kad je kroz Konjska vrata stigla do kraljevskog dvora, ondje je pogubiše.
17 १७ तब यहोयादा ने यहोवा के, और राजा-प्रजा के बीच यहोवा की प्रजा होने की वाचा बँधाई, और उसने राजा और प्रजा के मध्य भी वाचा बँधाई।
Tada Jojada sklopi savez između Jahve, kralja i naroda da narod bude narod Jahvin.
18 १८ तब सब लोगों ने बाल के भवन को जाकर ढा दिया, और उसकी वेदियाँ और मूरतें भली भाँति तोड़ दीं; और मत्तान नामक बाल के याजक को वेदियों के सामने ही घात किया। याजक ने यहोवा के भवन पर अधिकारी ठहरा दिए।
Potom sav narod ode u Baalov hram i razoriše ga, porušiše žrtvenike i polomiše likove; a Baalova svećenika Matana ubiše pred žrtvenicima. A svećenik opet postavi straže kod Doma Jahvina.
19 १९ तब वह शतपतियों, अंगरक्षकों और पहरुओं और सब लोगों को साथ लेकर राजा को यहोवा के भवन से नीचे ले गया, और पहरुओं के फाटक के मार्ग से राजभवन को पहुँचा दिया। और राजा राजगद्दी पर विराजमान हुआ।
Zatim uze satnike Karijaca, stražu i sav narod. Oni izvedoše kralja iz Doma Jahvina i uvedoše ga u dvor kroz Vrata stražarska. I Joaš sjede na kraljevsko prijestolje.
20 २० तब सब लोग आनन्दित हुए, और नगर में शान्ति हुई। अतल्याह तो राजभवन के पास तलवार से मार डाली गई थी।
Sav se puk veselio i grad se smirio kad su Ataliju ubili mačem u kraljevskom dvoru.
21 २१ जब योआश राजा हुआ उस समय वह सात वर्ष का था।
Joašu je bilo sedam godina kad se zakraljio.