< 2 राजा 10 >
1 १ अहाब के सत्तर बेटे, पोते, सामरिया में रहते थे। अतः येहू ने सामरिया में उन पुरनियों के पास, और जो यिज्रेल के हाकिम थे, और जो अहाब के लड़कों के पालनेवाले थे, उनके पास पत्रों को लिखकर भेजा,
U Samariji bijaše sedamdeset Ahabovih sinova. Jehu napisa pismo i posla ga u Samariju zapovjednicima grada, starješinama i skrbnicima Ahabove djece. Kazivaše u njemu:
2 २ “तुम्हारे स्वामी के बेटे, पोते तो तुम्हारे पास रहते हैं, और तुम्हारे रथ, और घोड़े भी हैं, और तुम्हारे एक गढ़वाला नगर, और हथियार भी हैं; तो इस पत्र के हाथ लगते ही,
“Sada, kad vam stigne ovo pismo - vi, u kojih su sinovi vašeg gospodara, koji imate kola i konje, tvrde gradove i oružje -
3 ३ अपने स्वामी के बेटों में से जो सबसे अच्छा और योग्य हो, उसको छांटकर, उसके पिता की गद्दी पर बैठाओ, और अपने स्वामी के घराने के लिये लड़ो।”
pogledajte koji je između sinova vašeg gospodara najbolji i najdostojniji, pa ga postavite na prijestolje njegova oca i borite se za dom svoga gospodara.”
4 ४ परन्तु वे बहुत डर गए, और कहने लगे, “उसके सामने दो राजा भी ठहर न सके, फिर हम कहाँ ठहर सकेंगे?”
Ali se oni veoma uplašiše i rekoše: “Eto, dva mu kralja nisu mogla odoljeti, kako ćemo mu mi odoljeti?”
5 ५ तब जो राजघराने के काम पर था, और जो नगर के ऊपर था, उन्होंने और पुरनियों और लड़कों के पालनेवालों ने येहू के पास यह कहला भेजा, “हम तेरे दास हैं, जो कुछ तू हम से कहे, उसे हम करेंगे; हम किसी को राजा न बनाएँगे, जो तुझे भाए वही कर।”
Upravitelj dvora, zapovjednik grada, starješine i skrbnici poručiše ovo Jehuu: “Mi smo tvoje sluge, činit ćemo sve što nam budeš naredio; kraljem proglašavati nećemo nikoga. Čini što misliš da je dobro.”
6 ६ तब उसने दूसरा पत्र लिखकर उनके पास भेजा, “यदि तुम मेरी ओर के हो और मेरी मानो, तो अपने स्वामी के बेटों-पोतों के सिर कटवाकर कल इसी समय तक मेरे पास यिज्रेल में हाजिर होना।” राजपुत्र तो जो सत्तर मनुष्य थे, वे उस नगर के रईसों के पास पलते थे।
Jehu im napisa drugo pismo i u njemu reče: “Ako ste za mene i želite me slušati, uzmite glave ljudi, sinova svoga gospodara, i potražite me sutra u ovo doba u Jizreelu.” Sedamdeset je naime kraljevih sinova bilo kod uglednih građana koji su ih odgajali.
7 ७ यह पत्र उनके हाथ लगते ही, उन्होंने उन सत्तरों राजपुत्रों को पकड़कर मार डाला, और उनके सिर टोकरियों में रखकर यिज्रेल को उसके पास भेज दिए।
I kad im je stiglo ovo pismo, uzeli su kraljeve sinove i pobili ih svih sedamdeset. Njihove su glave metnuli u košare i poslali su ih njemu u Jizreel.
8 ८ जब एक दूत ने उसके पास जाकर बता दिया, “राजकुमारों के सिर आ गए हैं।” तब उसने कहा, “उन्हें फाटक में दो ढेर करके सवेरे तक रखो।”
Glasnik dođe i javi mu: “Donijeli su glave kraljevih sinova.” On reče: “Stavite ih do sutra kod ulaznih vrata, u dvije hrpe.”
9 ९ सवेरे उसने बाहर जा खड़े होकर सब लोगों से कहा, “तुम तो निर्दोष हो, मैंने अपने स्वामी से राजद्रोह की युक्ति करके उसे घात किया, परन्तु इन सभी को किसने मार डाला?
Ujutro iziđe, stade i reče svomu narodu: “Vi ste pravedni! Ja sam se urotio protiv svoga gospodara i ja sam ga ubio, ali tko pobi sve ove?
10 १० अब जान लो कि जो वचन यहोवा ने अपने दास एलिय्याह के द्वारा कहा था, उसे उसने पूरा किया है; जो वचन यहोवा ने अहाब के घराने के विषय कहा, उसमें से एक भी बात बिना पूरी हुए न रहेगी।”
Znajte, dakle, da nije izostala nijedna riječ koju reče Jahve o obitelji Ahabovoj; nego je Jahve izvršio sve što je rekao preko sluge svoga Ilije.”
11 ११ तब अहाब के घराने के जितने लोग यिज्रेल में रह गए, उन सभी को और उसके जितने प्रधान पुरुष और मित्र और याजक थे, उन सभी को येहू ने मार डाला, यहाँ तक कि उसने किसी को जीवित न छोड़ा।
I Jehu pobi sve koji su u Jizreelu ostali iz kuće Ahabove, sve velikaše njegove, pouzdanike i svećenike njegove. Nije poštedio nikoga.
12 १२ तब वह वहाँ से चलकर सामरिया को गया। और मार्ग में चरवाहों के ऊन कतरने के स्थान पर पहुँचा ही था,
Potom usta Jehu i pođe u Samariju. Kad je bio na cesti kod Bet Ekeda pastirskoga,
13 १३ कि यहूदा के राजा अहज्याह के भाई येहू से मिले और जब उसने पूछा, “तुम कौन हो?” तब उन्होंने उत्तर दिया, “हम अहज्याह के भाई हैं, और राजपुत्रों और राजमाता के बेटों का कुशल क्षेम पूछने को जाते हैं।”
nađe braću judejskog kralja Ahazje te ih upita: “Tko ste?” Oni mu odgovoriše: “Mi smo braća Ahazjina, a silazimo da pozdravimo sinove kraljeve i sinove kraljičine.”
14 १४ तब उसने कहा, “इन्हें जीवित पकड़ो।” अतः उन्होंने उनको जो बयालीस पुरुष थे, जीवित पकड़ा, और ऊन कतरने के स्थान की बावली पर मार डाला, उसने उनमें से किसी को न छोड़ा।
Tada zapovjedi: “Pohvatajte ih žive!” I žive ih pohvataše i pobiše ih na studencu kod Bet Ekeda, njih četrdeset i dvojicu. Nije ostavio ni jednoga od njih.
15 १५ जब वह वहाँ से चला, तब रेकाब का पुत्र यहोनादाब सामने से आता हुआ उसको मिला। उसका कुशल उसने पूछकर कहा, “मेरा मन तो तेरे प्रति निष्कपट है, क्या तेरा मन भी वैसा ही है?” यहोनादाब ने कहा, “हाँ, ऐसा ही है।” फिर उसने कहा, “ऐसा हो, तो अपना हाथ मुझे दे।” उसने अपना हाथ उसे दिया, और वह यह कहकर उसे अपने पास रथ पर चढ़ाने लगा,
Otišavši odatle, nađe Jonadaba, sina Rekabova, koji mu je dolazio u susret. On ga pozdravi i reče mu: “Je li tvoje srce iskreno prema mome, kao što je moje prema tvome srcu?” Jonadab odgovori: “Jest.” - “Ako je tako, daj mi ruku.” Jonadab mu pruži ruku i Jehu ga posadi kraj sebe na kola.
16 १६ “मेरे संग चल और देख, कि मुझे यहोवा के निमित्त कैसी जलन रहती है।” तब वह उसके रथ पर चढ़ा दिया गया।
I reče mu: “Hodi sa mnom, divit ćeš se mojoj revnosti za Jahvu.” I odvede ga na svojim kolima.
17 १७ सामरिया को पहुँचकर उसने यहोवा के उस वचन के अनुसार जो उसने एलिय्याह से कहा था, अहाब के जितने सामरिया में बचे रहे, उन सभी को मार के विनाश किया।
Ušao je u Samariju i poubijao sve preživjele iz obitelji Ahabove u Samariji. Sve ih je iskorijenio po riječi koju Jahve bijaše rekao Iliji.
18 १८ तब येहू ने सब लोगों को इकट्ठा करके कहा, “अहाब ने तो बाल की थोड़ी ही उपासना की थी, अब येहू उसकी उपासना बढ़के करेगा।
Jehu je sakupio sav narod i rekao mu: “Ahab je malo poštivao Baala; Jehu će ga više poštivati.
19 १९ इसलिए अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।
Sada mi pozovite sve proroke Baalove, sve njegove sluge i sve njegove svećenike, neka ni jedan ne izostane, jer ću žrtvovati veliku žrtvu Baalu. Tko izostane, izgubit će život.” Jehu je radio lukavo, da bi uništio Baalove vjernike.
20 २० तब येहू ने कहा, “बाल की एक पवित्र महासभा का प्रचार करो।” और लोगों ने प्रचार किया।
Jehu reče: “Sazovite svečani zbor Baalu.” I sazvaše ga.
21 २१ येहू ने सारे इस्राएल में दूत भेजे; तब बाल के सब उपासक आए, यहाँ तक कि ऐसा कोई न रह गया जो न आया हो। वे बाल के भवन में इतने आए, कि वह एक सिरे से दूसरे सिरे तक भर गया।
Jehu je nato poslao glasnike po svem Izraelu i došli su svi Baalovi vjernici: nije bilo ni jednoga da bi izostao. Skupili su se u Baalov hram, koji se ispunio od jednoga zida do drugoga.
22 २२ तब उसने उस मनुष्य से जो वस्त्र के घर का अधिकारी था, कहा, “बाल के सब उपासकों के लिये वस्त्र निकाल ले आ।” अतः वह उनके लिये वस्त्र निकाल ले आया।
Jehu reče čuvaru haljina: “Iznesi haljine svim Baalovim vjernicima.” I iznese im haljine.
23 २३ तब येहू रेकाब के पुत्र यहोनादाब को संग लेकर बाल के भवन में गया, और बाल के उपासकों से कहा, “ढूँढ़कर देखो, कि यहाँ तुम्हारे संग यहोवा का कोई उपासक तो नहीं है, केवल बाल ही के उपासक हैं।”
Jehu uđe u hram Baalov s Jonadabom, sinom Rekabovim, i reče Baalovim vjernicima: “Provjerite dobro da nema ovdje među vama Jahvina sluge nego samih Baalovih vjernika.”
24 २४ तब वे मेलबलि और होमबलि चढ़ाने को भीतर गए। येहू ने तो अस्सी पुरुष बाहर ठहराकर उनसे कहा था, “यदि उन मनुष्यों में से जिन्हें मैं तुम्हारे हाथ कर दूँ, कोई भी बचने पाए, तो जो उसे जाने देगा उसका प्राण, उसके प्राण के बदले जाएगा।”
I pođe žrtvovati klanice i paljenice. Ali je Jehu postavio vani osamdeset svojih ljudi i rekao im: “Ako koji od vas pusti da utekne i jedan od ovih ljudi što ih predajem u vaše ruke, svojim će životom platiti njegov život.”
25 २५ फिर जब होमबलि चढ़ चुका, तब येहू ने पहरुओं और सरदारों से कहा, “भीतर जाकर उन्हें मार डालो; कोई निकलने न पाए।” तब उन्होंने उन्हें तलवार से मारा और पहरुए और सरदार उनको बाहर फेंककर बाल के भवन के नगर को गए।
Kad je Jehu završio prinos paljenice, naredi tjelesnoj straži i dvoranima: “Uđite, pobijte ih! Nitko neka ne iziđe!” Tjelesna straža i dvorani uđoše, pobiše ih oštricom mača i prodriješe sve do svetišta Baalova hrama.
26 २६ और उन्होंने बाल के भवन में की लाठें निकालकर फूँक दीं।
Iznesoše Baalov lik iz hrama i spališe ga.
27 २७ और बाल के स्तम्भ को उन्होंने तोड़ डाला; और बाल के भवन को ढाकर शौचालय बना दिया; और वह आज तक ऐसा ही है।
Raskopaše žrtvenik Baalov, srušiše i hram Baalov i pretvoriše ga u jame za nečist, koje su ostale do danas.
28 २८ अतः येहू ने बाल को इस्राएल में से नाश करके दूर किया।
Tako je Jehu istrijebio Baala iz Izraela.
29 २९ तो भी नबात के पुत्र यारोबाम, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने, अर्थात् बेतेल और दान में के सोने के बछड़ों की पूजा, उससे येहू अलग न हुआ।
Ali se Jehu nije okrenuo od grijeha Jeroboama, sina Nebatova, kojima je zavodio Izraela, od zlatnih telaca u Betelu i Danu.
30 ३० यहोवा ने येहू से कहा, “इसलिए कि तूने वह किया, जो मेरी दृष्टि में ठीक है, और अहाब के घराने से मेरी इच्छा के अनुसार बर्ताव किया है, तेरे परपोते के पुत्र तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर विराजती रहेगी।”
Jahve je rekao Jehuu: “Zato što si dobro izvršio ono što mi je po volji i što si učinio sve što sam nosio u srcu protiv kuće Ahabove, tvoji će sinovi sve do četvrtoga koljena sjediti na prijestolju Izraelovu.”
31 ३१ परन्तु येहू ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की व्यवस्था पर पूर्ण मन से चलने की चौकसी न की, वरन् यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार करने से वह अलग न हुआ।
Ali Jehu nije vjerno i svim srcem svojim slijedio zakon Jahve, Boga Izraelova. Nije se odvratio od grijeha kojima je Jeroboam zavodio Izraela.
32 ३२ उन दिनों यहोवा इस्राएल की सीमा को घटाने लगा, इसलिए हजाएल ने इस्राएल के उन सारे देशों में उनको मारा:
U ono je vrijeme Jahve počeo krnjiti zemlju izraelsku, i Hazael se tukao s Izraelcima na svom području,
33 ३३ यरदन से पूरब की ओर गिलाद का सारा देश, और गादी और रूबेनी और मनश्शेई का देश अर्थात् अरोएर से लेकर जो अर्नोन की तराई के पास है, गिलाद और बाशान तक।
od Jordana prema sunčevu izlasku, u svoj zemlji Gileadu, u zemlji Gadovoj, Rubenovoj i Manašeovoj, sve od Aroera na obali Arnona, do Gileada i Bašana.
34 ३४ येहू के और सब काम और जो कुछ उसने किया, और उसकी पूर्ण वीरता, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Ostala povijest Jehuova, sve što je učinio, sva njegova djela, zar to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva izraelskih?
35 ३५ अन्त में येहू मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और सामरिया में उसको मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र यहोआहाज उसके स्थान पर राजा बन गया।
Počinuo je kraj svojih otaca i pokopaše ga u Samariji. Joahaz, sin njegov, zakralji se mjesto njega.
36 ३६ येहू के सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने का समय तो अट्ठाईस वर्ष का था।
Jehu je vladao u Samariji nad Izraelom dvadeset i osam godina.