< 2 कुरिन्थियों 1 >

1 पौलुस की ओर से जो परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु का प्रेरित है, और भाई तीमुथियुस की ओर से परमेश्वर की उस कलीसिया के नाम जो कुरिन्थुस में है, और सारे अखाया के सब पवित्र लोगों के नाम:
Павло, з волі Божої апостол Христа Ісуса, і брат Тимофій. Церкві Божій в Коринфі та всім святим по всій Ахаї.
2 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
Благодать вам і мир від Бога, Отця нашого, і від Господа Ісуса Христа.
3 हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर, और पिता का धन्यवाद हो, जो दया का पिता, और सब प्रकार की शान्ति का परमेश्वर है।
Благословенний Бог і Отець нашого Господа Ісуса Христа, Отець милосердя та Бог усякої втіхи,
4 वह हमारे सब क्लेशों में शान्ति देता है; ताकि हम उस शान्ति के कारण जो परमेश्वर हमें देता है, उन्हें भी शान्ति दे सकें, जो किसी प्रकार के क्लेश में हों।
Який втішає нас у всіх наших труднощах, щоб ми могли втішати тих, хто перебуває в різних труднощах, тією втіхою, яку ми самі отримуємо від Бога.
5 क्योंकि जैसे मसीह के दुःख हमको अधिक होते हैं, वैसे ही हमारी शान्ति में भी मसीह के द्वारा अधिक सहभागी होते है।
Бо як зростає в нас страждання Христа, так через Христа зростає і наша втіха.
6 यदि हम क्लेश पाते हैं, तो यह तुम्हारी शान्ति और उद्धार के लिये है और यदि शान्ति पाते हैं, तो यह तुम्हारी शान्ति के लिये है; जिसके प्रभाव से तुम धीरज के साथ उन क्लेशों को सह लेते हो, जिन्हें हम भी सहते हैं।
Якщо ми зносимо труднощі, то це заради вашої втіхи та спасіння. Якщо нас втішають, то це для вашої втіхи, яка дає силу зносити ті ж страждання, які зносимо й ми.
7 और हमारी आशा तुम्हारे विषय में दृढ़ है; क्योंकि हम जानते हैं, कि तुम जैसे दुःखों के वैसे ही शान्ति के भी सहभागी हो।
Наша надія щодо вас міцна, бо знаємо: якщо ви разом з нами страждаєте, то разом з нами отримаєте й втіху.
8 हे भाइयों, हम नहीं चाहते कि तुम हमारे उस क्लेश से अनजान रहो, जो आसिया में हम पर पड़ा, कि ऐसे भारी बोझ से दब गए थे, जो हमारी सामर्थ्य से बाहर था, यहाँ तक कि हम जीवन से भी हाथ धो बैठे थे।
Брати, ми не хочемо, щоб ви не знали про біду, яка трапилася з нами в Азії, адже ми були обтяжені над міру й над силу, так що й не сподівалися вижити.
9 वरन् हमने अपने मन में समझ लिया था, कि हम पर मृत्यु की सजा हो चुकी है कि हम अपना भरोसा न रखें, वरन् परमेश्वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।
Здавалося, ми отримали вирок смерті, щоб покладались не на себе, а на Бога, Який воскрешає мертвих.
10 १० उसी ने हमें मृत्यु के ऐसे बड़े संकट से बचाया, और बचाएगा; और उससे हमारी यह आशा है, कि वह आगे को भी बचाता रहेगा।
Він врятував нас від великої [загрози] смерті та ще рятуватиме. На Нього покладаємо надію, що Він рятуватиме нас і надалі,
11 ११ और तुम भी मिलकर प्रार्थना के द्वारा हमारी सहायता करोगे, कि जो वरदान बहुतों के द्वारा हमें मिला, उसके कारण बहुत लोग हमारी ओर से धन्यवाद करें।
за сприяння вашої молитви за нас. Тоді багато хто дякуватиме [Богові] за дар, [отриманий] нами через молитви багатьох.
12 १२ क्योंकि हम अपने विवेक की इस गवाही पर घमण्ड करते हैं, कि जगत में और विशेष करके तुम्हारे बीच हमारा चरित्र परमेश्वर के योग्य ऐसी पवित्रता और सच्चाई सहित था, जो शारीरिक ज्ञान से नहीं, परन्तु परमेश्वर के अनुग्रह के साथ था।
Бо нашою похвалою є свідчення нашого сумління, що у світі ми поводилися – особливо з вами – з простотою та чесністю від Бога й [керувалися] не людською мудрістю, а Божою благодаттю.
13 १३ हम तुम्हें और कुछ नहीं लिखते, केवल वह जो तुम पढ़ते या मानते भी हो, और मुझे आशा है, कि अन्त तक भी मानते रहोगे।
Адже ми не пишемо вам чогось іншого, крім того, що ви читаєте або [вже] розумієте. Але я сподіваюся, що ви повністю зрозумієте,
14 १४ जैसा तुम में से कितनों ने मान लिया है, कि हम तुम्हारे घमण्ड का कारण है; वैसे तुम भी प्रभु यीशु के दिन हमारे लिये घमण्ड का कारण ठहरोगे।
– як частково зрозуміли нас, – що ми ваша похвала, так само, як і ви будете нашою в День нашого Господа Ісуса.
15 १५ और इस भरोसे से मैं चाहता था कि पहले तुम्हारे पास आऊँ; कि तुम्हें एक और दान मिले।
Із цією впевненістю я хотів спершу прийти до вас, щоб ви вдруге мали благодать.
16 १६ और तुम्हारे पास से होकर मकिदुनिया को जाऊँ, और फिर मकिदुनिया से तुम्हारे पास आऊँ और तुम मुझे यहूदिया की ओर कुछ दूर तक पहुँचाओ।
Бо я збирався відвідати вас по дорозі в Македонію, а повертаючись звідти, зупинитись у вас ще раз. І тоді ви відправили б мене до Юдеї.
17 १७ इसलिए मैंने जो यह इच्छा की थी तो क्या मैंने चंचलता दिखाई? या जो करना चाहता हूँ क्या शरीर के अनुसार करना चाहता हूँ, कि मैं बात में ‘हाँ, हाँ’ भी करूँ; और ‘नहीं, नहीं’ भी करूँ?
Тож, маючи такий намір, хіба я вчинив легковажно? Хіба я вирішую щось за [покликом] тіла, щоб у мене було і «так, так», і «ні, ні»?
18 १८ परमेश्वर विश्वासयोग्य है, कि हमारे उस वचन में जो तुम से कहा ‘हाँ’ और ‘नहीं’ दोनों पाए नहीं जाते।
Але вірний Бог, що наше слово до вас не є і «так», і «ні».
19 १९ क्योंकि परमेश्वर का पुत्र यीशु मसीह जिसका हमारे द्वारा अर्थात् मेरे और सिलवानुस और तीमुथियुस के द्वारा तुम्हारे बीच में प्रचार हुआ; उसमें ‘हाँ’ और ‘नहीं’ दोनों न थी; परन्तु, उसमें ‘हाँ’ ही ‘हाँ’ हुई।
Адже Божий Син, Ісус Христос, Якого ми – я, Силуан і Тимофій – проповідували поміж вами, не був «так» і «ні», але в Ньому було «так».
20 २० क्योंकि परमेश्वर की जितनी प्रतिज्ञाएँ हैं, वे सब उसी में ‘हाँ’ के साथ हैं इसलिए उसके द्वारा आमीन भी हुई, कि हमारे द्वारा परमेश्वर की महिमा हो।
І хоч би скільки було Божих обітниць, у Ньому [всі] «так». Тому через Нього ми й [кажемо] на славу Бога: «Амінь».
21 २१ और जो हमें तुम्हारे साथ मसीह में दृढ़ करता है, और जिसने हमें अभिषेक किया वही परमेश्वर है।
Той, Хто зміцнює нас разом із вами в Христі та помазує нас, – Бог,
22 २२ जिसने हम पर छाप भी कर दी है और बयाने में आत्मा को हमारे मनों में दिया।
Який також поставив на нас печать і дав завдаток Духа в наші серця.
23 २३ मैं परमेश्वर को गवाह करता हूँ, कि मैं अब तक कुरिन्थुस में इसलिए नहीं आया, कि मुझे तुम पर तरस आता था।
Я закликаю Бога у свідки моєї душі: я не приходив у Коринф, щоб вберегти вас.
24 २४ यह नहीं, कि हम विश्वास के विषय में तुम पर प्रभुता जताना चाहते हैं; परन्तु तुम्हारे आनन्द में सहायक हैं क्योंकि तुम विश्वास ही से स्थिर रहते हो।
Це не означає, що ми пануємо над вашою вірою, але ми працюємо разом із вами для вашої радості, бо ви стоїте у вірі.

< 2 कुरिन्थियों 1 >