< 2 कुरिन्थियों 10 >

1 मैं वही पौलुस जो तुम्हारे सामने दीन हूँ, परन्तु पीठ पीछे तुम्हारी ओर साहस करता हूँ; तुम को मसीह की नम्रता, और कोमलता के कारण समझाता हूँ।
اما من خود، پولس، که چون در میان شما حاضر بودم، فروتن بودم، لیکن وقتی که غایب هستم، با شما جسارت می‌کنم، ازشما به حلم و رافت مسیح استدعا دارم۱
2 मैं यह विनती करता हूँ, कि तुम्हारे सामने मुझे निर्भय होकर साहस करना न पड़े; जैसा मैं कितनों पर जो हमको शरीर के अनुसार चलनेवाले समझते हैं, वीरता दिखाने का विचार करता हूँ।
والتماس می‌کنم که چون حاضر شوم، جسارت نکنم بدان اعتمادی که گمان می‌برم که جرات خواهم کرد با آنانی که می‌پندارند که ما به طریق جسم رفتار می‌کنیم.۲
3 क्योंकि यद्यपि हम शरीर में चलते फिरते हैं, तो भी शरीर के अनुसार नहीं लड़ते।
زیرا هرچند در جسم رفتار می‌کنیم، ولی به قانون جسمی جنگ نمی نماییم.۳
4 क्योंकि हमारी लड़ाई के हथियार शारीरिक नहीं, पर गढ़ों को ढा देने के लिये परमेश्वर के द्वारा सामर्थी हैं।
زیرا اسلحه جنگ ما جسمانی نیست بلکه نزد خدا قادر است برای انهدام قلعه‌ها،۴
5 हम कल्पनाओं को, और हर एक ऊँची बात को, जो परमेश्वर की पहचान के विरोध में उठती है, खण्डन करते हैं; और हर एक भावना को कैद करके मसीह का आज्ञाकारी बना देते हैं।
که خیالات و هر بلندی را که خود را به خلاف معرفت خدا می‌افرازد، به زیر می‌افکنیم وهر فکری را به اطاعت مسیح اسیر می‌سازیم.۵
6 और तैयार रहते हैं कि जब तुम्हारा आज्ञा मानना पूरा हो जाए, तो हर एक प्रकार की आज्ञा न मानने का पलटा लें।
ومستعد هستیم که از هر معصیت انتقام جوییم وقتی که اطاعت شما کامل شود.۶
7 तुम इन्हीं बातों को देखते हो, जो आँखों के सामने हैं, यदि किसी का अपने पर यह भरोसा हो, कि मैं मसीह का हूँ, तो वह यह भी जान ले, कि जैसा वह मसीह का है, वैसे ही हम भी हैं।
آیا به صورت ظاهری نظر می‌کنید؟ اگر کسی بر خود اعتماد دارد که از آن مسیح است، این را نیز از خود بداند که چنانکه او از آن مسیح است، ما نیز همچنان از آن مسیح هستیم.۷
8 क्योंकि यदि मैं उस अधिकार के विषय में और भी घमण्ड दिखाऊँ, जो प्रभु ने तुम्हारे बिगाड़ने के लिये नहीं पर बनाने के लिये हमें दिया है, तो लज्जित न होऊँगा।
زیراهرچند زیاده هم فخر بکنم درباره اقتدار خود که خداوند آن را برای بنا نه برای خرابی شما به ماداده است، خجل نخواهم شد،۸
9 यह मैं इसलिए कहता हूँ, कि पत्रियों के द्वारा तुम्हें डरानेवाला न ठहरूँ।
که مبادا معلوم شود که شما را به رساله‌ها می‌ترسانم.۹
10 १० क्योंकि वे कहते हैं, “उसकी पत्रियाँ तो गम्भीर और प्रभावशाली हैं; परन्तु जब देखते हैं, तो कहते है वह देह का निर्बल और वक्तव्य में हलका जान पड़ता है।”
زیرامی گویند: «رساله های او گران و زورآور است، لیکن حضور جسمی او ضعیف و سخنش حقیر.»۱۰
11 ११ इसलिए जो ऐसा कहता है, कि वह यह समझ रखे, कि जैसे पीठ पीछे पत्रियों में हमारे वचन हैं, वैसे ही तुम्हारे सामने हमारे काम भी होंगे।
چنین شخص بداند که چنانکه در کلام به رساله‌ها در غیاب هستیم، همچنین نیز در فعل درحضور خواهیم بود.۱۱
12 १२ क्योंकि हमें यह साहस नहीं कि हम अपने आपको उनके साथ गिनें, या उनसे अपने को मिलाएँ, जो अपनी प्रशंसा करते हैं, और अपने आपको आपस में नाप तौलकर एक दूसरे से तुलना करके मूर्ख ठहरते हैं।
زیرا جرات نداریم که خود را از کسانی که خویشتن را مدح می‌کنند بشماریم، یا خود را باایشان مقابله نماییم؛ بلکه ایشان چون خود را باخود می‌پیمایند و خود را به خود مقابله می‌نمایند، دانا نیستند.۱۲
13 १३ हम तो सीमा से बाहर घमण्ड कदापि न करेंगे, परन्तु उसी सीमा तक जो परमेश्वर ने हमारे लिये ठहरा दी है, और उसमें तुम भी आ गए हो और उसी के अनुसार घमण्ड भी करेंगे।
اما ما زیاده از اندازه فخر نمی کنیم، بلکه بحسب اندازه آن قانونی که خدا برای ما پیمود، و آن اندازه‌ای است که به شمانیز می‌رسد.۱۳
14 १४ क्योंकि हम अपनी सीमा से बाहर अपने आपको बढ़ाना नहीं चाहते, जैसे कि तुम तक न पहुँचने की दशा में होता, वरन् मसीह का सुसमाचार सुनाते हुए तुम तक पहुँच चुके हैं।
زیرا از حد خود تجاوز نمی کنیم که گویا به شما نرسیده باشیم، چونکه در انجیل مسیح به شما هم رسیده‌ایم.۱۴
15 १५ और हम सीमा से बाहर औरों के परिश्रम पर घमण्ड नहीं करते; परन्तु हमें आशा है, कि ज्यों-ज्यों तुम्हारा विश्वास बढ़ता जाएगा त्यों-त्यों हम अपनी सीमा के अनुसार तुम्हारे कारण और भी बढ़ते जाएँगे।
و از اندازه خودنگذشته در محنتهای دیگران فخر نمی نماییم، ولی امید داریم که چون ایمان شما افزون شود، در میان شما بحسب قانون خود بغایت افزوده خواهیم شد.۱۵
16 १६ कि हम तुम्हारी सीमा से आगे बढ़कर सुसमाचार सुनाएँ, और यह नहीं, कि हम औरों की सीमा के भीतर बने बनाए कामों पर घमण्ड करें।
تا اینکه در مکانهای دورتر ازشما هم بشارت دهیم و در امور مهیا شده به قانون دیگران فخر نکنیم.۱۶
17 १७ परन्तु जो घमण्ड करे, वह प्रभु पर घमण्ड करे।
اما هرکه فخر نماید، به خداوند فخر بنماید.۱۷
18 १८ क्योंकि जो अपनी बड़ाई करता है, वह नहीं, परन्तु जिसकी बड़ाई प्रभु करता है, वही ग्रहण किया जाता है।
زیرا نه آنکه خود را مدح کند مقبول افتد بلکه آن را که خداوند مدح نماید.۱۸

< 2 कुरिन्थियों 10 >