< 2 इतिहास 36 >

1 तब देश के लोगों ने योशिय्याह के पुत्र यहोआहाज को लेकर उसके पिता के स्थान पर यरूशलेम में राजा बनाया।
Tada priprosti puk uze Jošijina sina Joahaza i zakralji ga u Jeruzalemu namjesto njegova oca.
2 जब यहोआहाज राज्य करने लगा, तब वह तेईस वर्ष का था, और तीन महीने तक यरूशलेम में राज्य करता रहा।
Dvadeset i tri godine bile su Joahazu kad se zakraljio. Kraljevao je tri mjeseca u Jeruzalemu.
3 तब मिस्र के राजा ने उसको यरूशलेम में राजगद्दी से उतार दिया, और देश पर सौ किक्कार चाँदी और किक्कार भर सोना जुर्माने में दण्ड लगाया।
Svrgao ga je egipatski kralj u Jeruzalemu i udario na zemlju danak od sto srebrnih talenata i jedan zlatni talenat.
4 तब मिस्र के राजा ने उसके भाई एलयाकीम को यहूदा और यरूशलेम का राजा बनाया और उसका नाम बदलकर यहोयाकीम रखा; परन्तु नको उसके भाई यहोआहाज को मिस्र में ले गया।
Egipatski kralj postavi za kralja nad Judejom i nad Jeruzalemom njegova brata Elijakima, promijenivši mu ime na Jojakim; njegova je brata Joahaza uzeo Neko i odveo u Egipat.
5 जब यहोयाकीम राज्य करने लगा, तब वह पच्चीस वर्ष का था, और ग्यारह वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। उसने वह काम किया, जो उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
Dvadeset je i pet godina bilo Jojakimu kad se zakraljio. Kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu; činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga.
6 उस पर बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर ने चढ़ाई की, और बाबेल ले जाने के लिये उसको पीतल की बेड़ियाँ पहना दीं।
Na nj je zaratio babilonski kralj Nabukodonozor i, svezavši ga u dvoje mjedene verige, odveo ga u Babilon.
7 फिर नबूकदनेस्सर ने यहोवा के भवन के कुछ पात्र बाबेल ले जाकर, अपने मन्दिर में जो बाबेल में था, रख दिए।
Dio posuđa iz Jahvina Doma odnio je Nabukodonozor u Babilon i metnuo ga u svoj dvorac u Babilonu.
8 यहोयाकीम के और काम और उसने जो-जो घिनौने काम किए, और उसमें जो-जो बुराइयाँ पाई गईं, वह इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखी हैं; और उसका पुत्र यहोयाकीन उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Ostala Jojakimova djela i gnusobe koje je činio i što se na njemu našlo, sve je zapisano u Knjizi o izraelskim i judejskim kraljevima. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Jojakin.
9 जब यहोयाकीन राज्य करने लगा, तब वह आठ वर्ष का था, और तीन महीने और दस दिन तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। उसने वह किया, जो परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
Osam je godina bilo Jojakinu kad se zakraljio, a kraljevao je tri mjeseca i deset dana u Jeruzalemu; činio je što je zlo u Jahvinim očima.
10 १० नये वर्ष के लगते ही नबूकदनेस्सर ने लोगों को भेजकर, उसे और यहोवा के भवन के मनभावने पात्रों को बाबेल में मँगवा लिया, और उसके भाई सिदकिय्याह को यहूदा और यरूशलेम पर राजा नियुक्त किया।
O godišnjoj je mijeni poslao kralj Nabukodonozor te su ga odveli u Babilon s dragocjenostima iz Jahvina Doma, a nad Judom i nad Jeruzalemom zakraljio je njegova rođaka Sidkiju.
11 ११ जब सिदकिय्याह राज्य करने लगा, तब वह इक्कीस वर्ष का था, और यरूशलेम में ग्यारह वर्ष तक राज्य करता रहा।
Dvadeset je i jedna godina bila Sidkiji kad se zakraljio, a kraljevao je jedanaest godina u Jeruzalemu.
12 १२ उसने वही किया, जो उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में बुरा है। यद्यपि यिर्मयाह नबी यहोवा की ओर से बातें कहता था, तो भी वह उसके सामने दीन न हुआ।
Činio je što je zlo u očima Jahve, njegova Boga; nije se ponizio pred prorokom Jeremijom, koji mu je govorio iz Jahvinih usta,
13 १३ फिर नबूकदनेस्सर जिसने उसे परमेश्वर की शपथ खिलाई थी, उससे उसने बलवा किया, और उसने हठ किया और अपना मन कठोर किया, कि वह इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की ओर न फिरे।
nego se još i pobunio protiv kralja Nabukodonozora, koji ga bijaše zakleo Bogom; ostao je tvrdoglav i uporan u srcu da se ne obrati Jahvi, Bogu Izraelovu.
14 १४ सब प्रधान याजकों ने और लोगों ने भी अन्यजातियों के से घिनौने काम करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया, और यहोवा के भवन को जो उसने यरूशलेम में पवित्र किया था, अशुद्ध कर डाला।
Pa i svi su svećenički poglavari i narod gomilali nevjeru na nevjeru slijedeći gnusna djela krivobožačkih naroda, oskvrnjujući Dom Jahvin, posvećen u Jeruzalemu.
15 १५ उनके पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा ने बड़ा यत्न करके अपने दूतों से उनके पास कहला भेजा, क्योंकि वह अपनी प्रजा और अपने धाम पर तरस खाता था;
Jahve, Bog njihovih otaca, slao je k njima zarana svoje glasnike, slao ih svejednako, jer mu bijaše žao svojega naroda i svojega Prebivališta.
16 १६ परन्तु वे परमेश्वर के दूतों को उपहास में उड़ाते, उसके वचनों को तुच्छ जानते, और उसके नबियों की हँसी करते थे। अतः यहोवा अपनी प्रजा पर ऐसा झुँझला उठा, कि बचने का कोई उपाय न रहा।
Ali su se oni rugali Božjim glasnicima, prezirući njegove riječi i podsmjehujući se njegovim prorocima, dok se nije podigla Jahvina jarost na njegov narod te više nije bilo lijeka.
17 १७ तब उसने उन पर कसदियों के राजा से चढ़ाई करवाई, और इसने उनके जवानों को उनके पवित्र भवन ही में तलवार से मार डाला; और क्या जवान, क्या कुँवारी, क्या बूढ़े, क्या पक्के बाल वाले, किसी पर भी कोमलता न की; यहोवा ने सभी को उसके हाथ में कर दिया।
Doveo je na njih kaldejskoga kralja, koji okrenu pod mač njihove mladiće u domu njihova Svetišta, ne štedeći ni mladića ni djevojke, ni starca ni nemoćna. Sve mu je predao u ruke.
18 १८ क्या छोटे, क्या बड़े, परमेश्वर के भवन के सब पात्र और यहोवा के भवन, और राजा, और उसके हाकिमों के खजाने, इन सभी को वह बाबेल में ले गया।
Sve posuđe Božjega Doma, veliko i malo, blago Jahvina Doma i kraljevo blago, blago njegovih knezova, sve je odnio u Babilon.
19 १९ कसदियों ने परमेश्वर का भवन फूँक दिया, और यरूशलेम की शहरपनाह को तोड़ डाला, और आग लगाकर उसके सब भवनों को जलाया, और उसमें का सारा बहुमूल्य सामान नष्ट कर दिया।
Spalili su Božji Dom, oborili jeruzalemski zid i sve su njegove dragocjenosti uništili.
20 २० जो तलवार से बच गए, उन्हें वह बाबेल को ले गया, और फारस के राज्य के प्रबल होने तक वे उसके और उसके बेटों-पोतों के अधीन रहे।
One što izbjegoše maču odvede Nabukodonozor u Babilon u sužanjstvo. Postali su robovi njemu i njegovim sinovima, dokle nije nastalo perzijsko kraljevstvo.
21 २१ यह सब इसलिए हुआ कि यहोवा का जो वचन यिर्मयाह के मुँह से निकला था, वह पूरा हो, कि देश अपने विश्रामकालों में सुख भोगता रहे। इसलिए जब तक वह सूना पड़ा रहा तब तक अर्थात् सत्तर वर्ष के पूरे होने तक उसको विश्राम मिला।
Da bi se ispunila riječ koju Jahve reče na Jeremijina usta: “Dokle se zemlja ne oduži svojim subotama, počivat će za sve vrijeme u pustoši dok se ne ispuni sedamdeset godina.”
22 २२ फारस के राजा कुस्रू के पहले वर्ष में यहोवा ने उसके मन को उभारा कि जो वचन यिर्मयाह के मुँह से निकला था, वह पूरा हो। इसलिए उसने अपने समस्त राज्य में यह प्रचार करवाया, और इस आशय की चिट्ठियाँ लिखवाईं:
Ali prve godine perzijskoga kralja Kira, da bi se ispunila riječ Jahvina objavljena na Jeremijina usta, podiže Jahve duh perzijskoga kralja Kira te on oglasi po svemu svojem kraljevstvu usmeno i pismeno:
23 २३ “फारस का राजा कुस्रू कहता है, ‘स्वर्ग के परमेश्वर यहोवा ने पृथ्वी भर का राज्य मुझे दिया है, और उसी ने मुझे आज्ञा दी है कि यरूशलेम जो यहूदा में है उसमें मेरा एक भवन बनवा; इसलिए हे उसकी प्रजा के सब लोगों, तुम में से जो कोई चाहे, उसका परमेश्वर यहोवा उसके साथ रहे, वह वहाँ रवाना हो जाए।’”
“Ovako veli perzijski kralj Kir: 'Sva zemaljska kraljevstva dade mi Jahve, Bog nebeski. On mi naloži da mu sagradim Dom u Jeruzalemu, u Judeji. Tko je god među vama od svega njegova naroda, Bog njegov bio s njim, pa neka ide onamo!'”

< 2 इतिहास 36 >