< 2 इतिहास 31 >

1 जब यह सब हो चुका, तब जितने इस्राएली उपस्थित थे, उन सभी ने यहूदा के नगरों में जाकर, सारे यहूदा और बिन्यामीन और एप्रैम और मनश्शे में की लाठों को तोड़ दिया, अशेरों को काट डाला, और ऊँचे स्थानों और वेदियों को गिरा दिया; और उन्होंने उन सब का अन्त कर दिया। तब सब इस्राएली अपने-अपने नगर को लौटकर, अपनी-अपनी निज भूमि में पहुँचे।
Kad se sve to svršilo, svi Izraelovi sinovi koji su se našli ondje zađoše po judejskim gradovima te su razbijali stupove, sjekli ašere i obarali uzvišice i žrtvenike po svem Judinu, Benjaminovu, Efrajimovu i Manašeovu plemenu dokle god nisu završili. Onda se svi Izraelovi sinovi vratiše svaki na svoj posjed, u svoje gradove.
2 हिजकिय्याह ने याजकों के दलों को और लेवियों को वरन् याजकों और लेवियों दोनों को, प्रति दल के अनुसार और एक-एक मनुष्य को उसकी सेवकाई के अनुसार इसलिए ठहरा दिया, कि वे यहोवा की छावनी के द्वारों के भीतर होमबलि, मेलबलि, सेवा टहल, धन्यवाद और स्तुति किया करें।
Ezekija je opet uredio svećeničke i levitske redove po njihovim redovima, svakoga prema njegovoj službi, svećenike i levite, za paljenice i za pričesnice, da služe, slave i hvale Boga na vratima Jahvina tabora.
3 फिर उसने अपनी सम्पत्ति में से राजभाग को होमबलियों के लिये ठहरा दिया; अर्थात् सवेरे और साँझ की होमबलि और विश्राम और नये चाँद के दिनों और नियत समयों की होमबलि के लिये जैसा कि यहोवा की व्यवस्था में लिखा है।
Odredio je kraljevski doprinos od svoga imanja za paljenice, za paljenice jutarnje i večernje i za paljenice što se prinose subotom, za mlađaka i na blagdane, kako je napisano u Zakonu Jahvinu.
4 उसने यरूशलेम में रहनेवालों को याजकों और लेवियों को उनका भाग देने की आज्ञा दी, ताकि वे यहोवा की व्यवस्था के काम मन लगाकर कर सकें।
Zapovjedio je narodu, jeruzalemskim stanovnicima, da daju dio svećenicima i levitima da se utvrde u Zakonu Jahvinu.
5 यह आज्ञा सुनते ही इस्राएली अन्न, नया दाखमधु, टटका तेल, मधु आदि खेती की सब भाँति की पहली उपज बहुतायत से देने, और सब वस्तुओं का दशमांश अधिक मात्रा में लाने लगे।
Kad se to razglasilo, počeli su Izraelovi sinovi donositi najboljega žita, novog vina, ulja i meda i svakojaka poljskog priroda i donosili su obilne desetine od svega.
6 जो इस्राएली और यहूदी, यहूदा के नगरों में रहते थे, वे भी बैलों और भेड़-बकरियों का दशमांश, और उन पवित्र वस्तुओं का दशमांश, जो उनके परमेश्वर यहोवा के निमित्त पवित्र की गई थीं, लाकर ढेर-ढेर करके रखने लगे।
Izraelovi i Judini sinovi, koji su živjeli u judejskim gradovima, također su donosili desetinu od goveda i sitne stoke i desetinu od svetih stvari posvećenih Jahvi, njihovu Bogu; donosili su i davali sve hrpu na hrpu.
7 इस प्रकार ढेर का लगाना उन्होंने तीसरे महीने में आरम्भ किया और सातवें महीने में पूरा किया।
Trećega su mjeseca počeli slagati u hrpe, a sedmoga su mjeseca završili.
8 जब हिजकिय्याह और हाकिमों ने आकर उन ढेरों को देखा, तब यहोवा को और उसकी प्रजा इस्राएल को धन्य-धन्य कहा।
Onda je došao Ezekija s knezovima i, ugledavši hrpe, blagosloviše Jahvu i njegov izraelski narod.
9 तब हिजकिय्याह ने याजकों और लेवियों से उन ढेरों के विषय पूछा।
Potom se Ezekija propitao kod svećenika i levita za hrpe.
10 १० अजर्याह महायाजक ने जो सादोक के घराने का था, उससे कहा, “जब से लोग यहोवा के भवन में उठाई हुई भेंटें लाने लगे हैं, तब से हम लोग पेट भर खाने को पाते हैं, वरन् बहुत बचा भी करता है; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को आशीष दी है, और जो शेष रह गया है, उसी का यह बड़ा ढेर है।”
Odgovarajući, svećenički poglavar Azarja, od Sadokova doma, reče: “Otkako su počeli donositi ove prinose u Dom Jahvin, jedemo i siti smo, a mnogo i pretječe, jer je Jahve blagoslovio svoj narod te je preteklo ovo mnoštvo.”
11 ११ तब हिजकिय्याह ने यहोवा के भवन में कोठरियाँ तैयार करने की आज्ञा दी, और वे तैयार की गईं।
Tada Ezekija zapovjedi da se urede sobe u Jahvinu Domu; kad su ih spremili,
12 १२ तब लोगों ने उठाई हुई भेंटें, दशमांश और पवित्र की हुई वस्तुएँ, सच्चाई से पहुँचाईं और उनके मुख्य अधिकारी कोनन्याह नामक एक लेवीय था दूसरा उसका भाई शिमी था;
počeli su onamo unositi prinose, desetine i svetinje; nad tim je bio predstojnik levit Konanija i brat mu Šimej, drugi do njega.
13 १३ और कोनन्याह और उसके भाई शिमी के नीचे, हिजकिय्याह राजा और परमेश्वर के भवन के प्रधान अजर्याह दोनों की आज्ञा से यहीएल, अजज्याह, नहत, असाहेल, यरीमोत, योजाबाद, एलीएल, यिस्मक्याह, महत और बनायाह अधिकारी थे।
A Jehiel, Azazja, Nahat, Asahel, Jerimot, Jozabad, Eliel, Jismakja, Mahat i Benaja biše postavljeni kao nadglednici uz Konaniju i brata mu Šimeja, po nalogu kralja Ezekije i Azarje, predstojnika u Božjem Domu.
14 १४ परमेश्वर के लिये स्वेच्छाबलियों का अधिकारी यिम्ना लेवीय का पुत्र कोरे था, जो पूर्व फाटक का द्वारपाल था, कि वह यहोवा की उठाई हुई भेंटें, और परमपवित्र वस्तुएँ बाँटा करे।
Kore, sin levita Jimne, vratar Istočnih vrata, bio je nad dragovoljnim Božjim prinosima da bi prinosio Jahvine podizanice i svetinje nad svetinjama.
15 १५ उसके अधिकार में एदेन, मिन्यामीन, येशुअ, शमायाह, अमर्याह और शकन्याह याजकों के नगरों में रहते थे, कि वे क्या बड़े, क्या छोटे, अपने भाइयों को उनके दलों के अनुसार सच्चाई से दिया करें,
Pod njim su bili Eden, Minjamin, Ješua, Šemaja, Amarja i Šekanija po svećeničkim gradovima da savjesno dijele svojoj braći po njihovim redovima, kako velikome tako i malome -
16 १६ और उनके अलावा उनको भी दें, जो पुरुषों की वंशावली के अनुसार गिने जाकर तीन वर्ष की अवस्था के या उससे अधिक आयु के थे, और अपने-अपने दल के अनुसार अपनी-अपनी सेवा के कार्य के लिये प्रतिदिन के काम के अनुसार यहोवा के भवन में जाया करते थे।
osim muškaraca starijih od trideset godina popisanih u rodovnicima - svima koji su dolazili u Dom Jahvin na svoj svakidašnji posao da obave obredne dužnosti po svojim redovima.
17 १७ उन याजकों को भी दें, जिनकी वंशावली उनके पितरों के घरानों के अनुसार की गई, और उन लेवियों को भी जो बीस वर्ष की अवस्था से ले आगे को अपने-अपने दल के अनुसार, अपने-अपने काम करते थे।
U rodovnike su bili popisani svećenici po obiteljima i leviti od dvadeset godina naviše po svojim službama, po svojim redovima.
18 १८ सारी सभा में उनके बाल-बच्चों, स्त्रियों, बेटों और बेटियों को भी दें, जिनकी वंशावली थी, क्योंकि वे सच्चाई से अपने को पवित्र करते थे।
U rodovnike bijahu popisana sva njihova djeca, njihove žene, njihovi sinovi i njihove kćeri, za svekoliki zbor, jer su se iskreno posvetili svetinjama.
19 १९ फिर हारून की सन्तान के याजकों को भी जो अपने-अपने नगरों के चराईवाले मैदान में रहते थे, देने के लिये वे पुरुष नियुक्त किए गए थे जिनके नाम ऊपर लिखे हुए थे कि वे याजकों के सब पुरुषों और उन सब लेवियों को भी उनका भाग दिया करें जिनकी वंशावली थी।
Aronovi sinovi, svećenici na poljskim pašnjacima svojih gradova, u svakom pojedinom gradu, bijahu poimence određeni da daju dio svakome muškarcu među svećenicima. Sve su rodovnike sastavili leviti.
20 २० सारे यहूदा में भी हिजकिय्याह ने ऐसा ही प्रबन्ध किया, और जो कुछ उसके परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में भला और ठीक और सच्चाई का था, उसे वह करता था।
Ezekija je uradio tako po svoj Judeji čineći što je dobro, pravo i vjerno pred Jahvom, svojim Bogom.
21 २१ जो-जो काम उसने परमेश्वर के भवन की उपासना और व्यवस्था और आज्ञा के विषय अपने परमेश्वर की खोज में किया, वह उसने अपना सारा मन लगाकर किया और उसमें सफल भी हुआ।
U svakom poslu koji je počeo za službu Božjega Doma, i u zakonu i u zapovijedi tražeći Boga, trudio se svim svojim srcem i uspijevao.

< 2 इतिहास 31 >