< 2 इतिहास 27 >

1 जब योताम राज्य करने लगा तब वह पच्चीस वर्ष का था, और यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम यरूशा था, जो सादोक की बेटी थी।
و یوتام بیست و پنج ساله بود که پادشاه شد و شانزده سال در اورشلیم سلطنت نمود و اسم مادرش یروشه دختر صادوق بود.۱
2 उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है, अर्थात् जैसा उसके पिता उज्जियाह ने किया था, ठीक वैसा ही उसने भी किया तो भी वह यहोवा के मन्दिर में न घुसा; और प्रजा के लोग तब भी बिगड़ी चाल चलते थे।
وآنچه در نظر خداوند پسند بود، موافق هرآنچه پدرش عزیا کرده بود، به عمل آورد، اما به هیکل خداوند داخل نشد لیکن قوم هنوز فسادمی کردند.۲
3 उसी ने यहोवा के भवन के ऊपरवाले फाटक को बनाया, और ओपेल की शहरपनाह पर बहुत कुछ बनवाया।
و او دروازه اعلای خانه خداوند را بنانمود و بر حصار عوفل عمارت بسیار ساخت.۳
4 फिर उसने यहूदा के पहाड़ी देश में कई नगर दृढ़ किए, और जंगलों में गढ़ और गुम्मट बनाए।
وشهرها در کوهستان یهودا بنا نمود و قلعه‌ها وبرجها در جنگلها ساخت.۴
5 वह अम्मोनियों के राजा से युद्ध करके उन पर प्रबल हो गया। उसी वर्ष अम्मोनियों ने उसको सौ किक्कार चाँदी, और दस-दस हजार कोर गेहूँ और जौ दिया। फिर दूसरे और तीसरे वर्ष में भी उन्होंने उसे उतना ही दिया।
و با پادشاه بنی عمون جنگ نموده، بر ایشان غالب آمد. پس بنی عمون در آن سال، صد وزنه نقره و ده هزار کر گندم و ده هزار کر جو به او دادند، و بنی عمون در سال دوم وسوم به همان مقدار به او دادند.۵
6 अतः योताम सामर्थी हो गया, क्योंकि वह अपने आपको अपने परमेश्वर यहोवा के सम्मुख जानकर सीधी चाल चलता था।
پس یوتام زورآور گردید زیرا رفتار خود را به حضور یهوه خدای خویش راست ساخت.۶
7 योताम के और काम और उसके सब युद्ध और उसकी चाल चलन, इन सब बातों का वर्णन इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास में लिखा है।
و بقیه وقایع یوتام و همه جنگهایش و رفتارش، اینک درتواریخ پادشاهان اسرائیل و یهودا مکتوب است.۷
8 जब वह राजा हुआ, तब पच्चीस वर्ष का था; और वह यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा।
و او بیست و پنج ساله بود که پادشاه شد وشانزده سال در اورشلیم سلطنت کرد.۸
9 अन्त में योताम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसे दाऊदपुर में मिट्टी दी गई। और उसका पुत्र आहाज उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
پس یوتام با پدران خود خوابید و او را در شهر داود دفن کردند، و پسرش آحاز در جایش سلطنت نمود.۹

< 2 इतिहास 27 >