< 2 इतिहास 26 >

1 तब सब यहूदी प्रजा ने उज्जियाह को लेकर जो सोलह वर्ष का था, उसके पिता अमस्याह के स्थान पर राजा बनाया।
Tada sav judejski narod uze Uziju, komu bijaše šesnaest godina, i zakraljiše ga namjesto njegova oca Amasje.
2 जब राजा अमस्याह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला तब उज्जियाह ने एलोत नगर को दृढ़ करके यहूदा में फिर मिला लिया।
On je opet sagradio Elat vrativši ga Judeji, pošto je kralj počinuo kod svojih otaca.
3 जब उज्जियाह राज्य करने लगा, तब वह सोलह वर्ष का था। और यरूशलेम में बावन वर्ष तक राज्य करता रहा, उसकी माता का नाम यकोल्याह था, जो यरूशलेम की थी।
Uziji bijaše šesnaest godina kad se zakraljio, a kraljevao je pedeset i dvije godine u Jeruzalemu. Mati mu se zvala Jekolija, a bila je iz Jeruzalema.
4 जैसे उसका पिता अमस्याह, किया करता था वैसा ही उसने भी किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था।
Činio je što je pravo u Jahvinim očima, sasvim kao i njegov otac Amasja.
5 जकर्याह के दिनों में जो परमेश्वर के दर्शन के विषय समझ रखता था, वह परमेश्वर की खोज में लगा रहता था; और जब तक वह यहोवा की खोज में लगा रहा, तब तक परमेश्वर ने उसको सफलता दी।
Tražio je Boga za života Zaharije, koji ga je učio Božjem strahu; dokle je god tražio Jahvu, davao mu je Bog sreću.
6 तब उसने जाकर पलिश्तियों से युद्ध किया, और गत, यब्ने और अश्दोद की शहरपनाहें गिरा दीं, और अश्दोद के आस-पास और पलिश्तियों के बीच में नगर बसाए।
On je izišao i zavojštio na Filistejce, srušio zid Gata, zid Jabne i zid Ašdoda; sagradio je mjesta po Ašdodu i Filisteji.
7 परमेश्वर ने पलिश्तियों और गूर्बालवासी, अरबियों और मूनियों के विरुद्ध उसकी सहायता की।
Bog mu je pomogao protiv Filistejaca i protiv Arapa, koji su živjeli u Gur Baalu, i protiv Meunjana.
8 अम्मोनी उज्जियाह को भेंट देने लगे, वरन् उसकी कीर्ति मिस्र की सीमा तक भी फैल गई, क्योंकि वह अत्यन्त सामर्थी हो गया था।
Amonci su davali danak Uziji, a njegov se glas pronio do Egipta, jer se bijaše vrlo osilio.
9 फिर उज्जियाह ने यरूशलेम में कोने के फाटक और तराई के फाटक और शहरपनाह के मोड़ पर गुम्मट बनवाकर दृढ़ किए।
Uzija je sagradio kule u Jeruzalemu kod Ugaonih vrata, kod Dolinskih vrata i na uglu te ih utvrdio.
10 १० उसके बहुत जानवर थे इसलिए उसने जंगल में और नीचे के देश और चौरस देश में गुम्मट बनवाए और बहुत से हौद खुदवाए, और पहाड़ों पर और कर्मेल में उसके किसान और दाख की बारियों के माली थे, क्योंकि वह खेती किसानी करनेवाला था।
Sagradio je i u pustinji kule i iskopao mnogo studenaca, jer je imao mnogo stoke i u Šefeli i po Ravnici, ratara i vinogradara u gorama i vrtovima, jer je volio poljodjelstvo.
11 ११ फिर उज्जियाह के योद्धाओं की एक सेना थी जिनकी गिनती यीएल मुंशी और मासेयाह सरदार, हनन्याह नामक राजा के एक हाकिम की आज्ञा से करते थे, और उसके अनुसार वह दल बाँधकर लड़ने को जाती थी।
Uzija je imao vojsku vještu boju koja je išla u rat u četama po broju kako ih je izbrojio tajnik Jeiel i nadzornik Maasja pod upravom Hananije, jednoga od kraljevih knezova.
12 १२ पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुष जो शूरवीर थे, उनकी पूरी गिनती दो हजार छः सौ थी।
Svega je na broj bilo, obiteljskih glavara, hrabrih junaka, dvije tisuće i šest stotina.
13 १३ उनके अधिकार में तीन लाख साढ़े सात हजार की एक बड़ी सेना थी, जो शत्रुओं के विरुद्ध राजा की सहायता करने को बड़े बल से युद्ध करनेवाले थे।
Pod njihovom je upravom bilo silne vojske trista sedam tisuća i pet stotina boju vičnih ratnika da pomažu kralju protiv neprijatelja.
14 १४ इनके लिये अर्थात् पूरी सेना के लिये उज्जियाह ने ढालें, भाले, टोप, झिलम, धनुष और गोफन के पत्थर तैयार किए।
Uzija je pripravio svoj vojsci štitove, koplja, kacige, oklope, lukove i kamenje za praćke.
15 १५ फिर उसने यरूशलेम में गुम्मटों और कंगूरों पर रखने को चतुर पुरुषों के निकाले हुए यन्त्र भी बनवाए जिनके द्वारा तीर और बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाते थे। उसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई, क्योंकि उसे अद्भुत सहायता यहाँ तक मिली कि वह सामर्थी हो गया।
Napravio je u Jeruzalemu vješto smišljene bojne sprave, iznašašće nekoga graditelja, da stoje na kulama i na kruništima, da bacaju strijele i veliko kamenje; pronio mu se glas nadaleko jer je uživao čudesnu pomoć sve dok se nije osilio.
16 १६ परन्तु जब वह सामर्थी हो गया, तब उसका मन फूल उठा; और उसने बिगड़कर अपने परमेश्वर यहोवा का विश्वासघात किया, अर्थात् वह धूप की वेदी पर धूप जलाने को यहोवा के मन्दिर में घुस गया।
Ali kad se osilio, uzobijestilo mu se srce dotle da se pokvario te se iznevjerio Jahvi, svome Bogu, jer je ušao u Jahvin Hekal i počeo prinositi kad na kadionom žrtveniku.
17 १७ पर अजर्याह याजक उसके बाद भीतर गया, और उसके संग यहोवा के अस्सी याजक भी जो वीर थे गए।
Ali je za njim ušao svećenik Azarja i s njim osamdeset Jahvinih svećenika, čestitih ljudi.
18 १८ उन्होंने उज्जियाह राजा का सामना करके उससे कहा, “हे उज्जियाह यहोवा के लिये धूप जलाना तेरा काम नहीं, हारून की सन्तान अर्थात् उन याजकों ही का काम है, जो धूप जलाने को पवित्र किए गए हैं। तू पवित्रस्थान से निकल जा; तूने विश्वासघात किया है, यहोवा परमेश्वर की ओर से यह तेरी महिमा का कारण न होगा।”
Oni ustadoše na kralja Uziju govoreći: “Nije tvoje, Uzijo, da kadiš Jahvi, nego je to dužnost svećenika, Aronovih sinova, koji su posvećeni da kade. Izlazi iz Svetišta! Iznevjerio si se. I ne služi ti na čast pred Bogom Jahvom!”
19 १९ तब उज्जियाह धूप जलाने को धूपदान हाथ में लिये हुए झुँझला उठा। वह याजकों पर झुँझला रहा था, कि याजकों के देखते-देखते यहोवा के भवन में धूप की वेदी के पास ही उसके माथे पर कोढ़ प्रगट हुआ।
Tada se Uzija rasrdi držeći u ruci kadionicu da kadi; kad se rasrdio na svećenike, izbi mu guba na čelu pred svećenicima u Domu Jahvinu kraj kadionog žrtvenika.
20 २० अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उन्होंने उसको वहाँ से झटपट निकाल दिया, वरन् यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उसने आप बाहर जाने को उतावली की।
Kad ga svećenički poglavar Azarja i svi svećenici izbližega pogledaše, a ono, gle, izbila mu guba na čelu; brže ga otjeraše odande, a i on sam pohitje da iziđe jer ga Jahve bijaše udario.
21 २१ उज्जियाह राजा मरने के दिन तक कोढ़ी रहा, और कोढ़ के कारण अलग एक घर में रहता था, वह यहोवा के भवन में जाने न पाता था। और उसका पुत्र योताम राजघराने के काम पर नियुक्त किया गया और वह लोगों का न्याय भी करता था।
Kralj Uzija ostade gubav do smrti i stanovaše u odvojenoj kući, jer bijaše odstranjen od Doma Jahvina; njegov je sin Jotam bio upravitelj kraljevskoga dvora i sudio je puku zemlje.
22 २२ आदि से अन्त तक उज्जियाह के और कामों का वर्णन तो आमोस के पुत्र यशायाह नबी ने लिखा है।
Ostala Uzijina djela, od prvih do posljednjih, opisao je Amosov sin, prorok Izaija.
23 २३ अन्त में उज्जियाह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसको उसके पुरखाओं के निकट राजाओं के मिट्टी देने के खेत में मिट्टी दी गई क्योंकि उन्होंने कहा, “वह कोढ़ी है।” उसका पुत्र योताम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Uzija je počinuo i sahranili su ga kraj njegovih otaca na polju kod kraljevske grobnice, rekavši: “Gubav je.” Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Jotam.

< 2 इतिहास 26 >