< 2 इतिहास 22 >
1 १ तब यरूशलेम के निवासियों ने उसके छोटे पुत्र अहज्याह को उसके स्थान पर राजा बनाया; क्योंकि जो दल अरबियों के संग छावनी में आया था, उसने उसके सब बड़े बेटों को घात किया था अतः यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अहज्याह राजा हुआ।
The people of Jerusalem appointed Jehoram’s youngest son Ahaziah as their king, because the men [from Philistia] who had invaded Judah with some Arabs had killed all of Jehoram’s other sons. So Ahaziah started to rule Judah.
2 २ जब अहज्याह राजा हुआ, तब वह बाईस वर्ष का था, और यरूशलेम में एक ही वर्ष राज्य किया। उसकी माता का नाम अतल्याह था, जो ओम्री की पोती थी।
Ahaziah was 22 years old when he became king. He ruled in Jerusalem for one year. His mother’s name was Athaliah, a granddaughter of [King] Omri [of Israel].
3 ३ वह अहाब के घराने की सी चाल चला, क्योंकि उसकी माता उसे दुष्टता करने की सलाह देती थी।
King Ahaziah conducted his life just like the members of Ahab’s family had done, because his mother encouraged him to do things that are evil.
4 ४ वह अहाब के घराने के समान वह काम करता था जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, क्योंकि उसके पिता की मृत्यु के बाद वे उसको ऐसी सलाह देते थे, जिससे उसका विनाश हुआ।
He did things that Yahweh considers to be evil, like the descendants of Ahab had done, because after Ahaziah’s father died, they became his advisors. And Ahaziah died as a result of heeding their bad advice.
5 ५ वह उनकी सलाह के अनुसार चलता था, और इस्राएल के राजा अहाब के पुत्र यहोराम के संग गिलाद के रामोत में अराम के राजा हजाएल से लड़ने को गया और अरामियों ने यहोराम को घायल किया।
He also did what they advised when he went with Joram, the son of King Ahab of Israel, to fight against the army of Hazael, the king of Syria, at Ramoth-Gilead.
6 ६ अतः राजा यहोराम इसलिए लौट गया कि यिज्रेल में उन घावों का इलाज कराए जो उसको अरामियों के हाथ से उस समय लगे थे जब वह हजाएल के साथ लड़ रहा था। क्योंकि अहाब का पुत्र यहोराम जो यिज्रेल में रोगी था, इस कारण से यहूदा के राजा यहोराम का पुत्र अजर्याह उसको देखने गया।
Then King Ahaziah went down to Jezreel [city] to see Joram, the son of [King] Ahab, because he had been wounded.
7 ७ अहज्याह का विनाश यहोवा की ओर से हुआ, क्योंकि वह यहोराम के पास गया था। जब वह वहाँ पहुँचा, तब यहोराम के संग निमशी के पुत्र येहू का सामना करने को निकल गया, जिसका अभिषेक यहोवा ने इसलिए कराया था कि वह अहाब के घराने का नाश करे।
It was during that visit that God caused Ahaziah to die. When Ahaziah arrived, he went with Joram to meet Jehu, the son of Nimshi, whom Yahweh had appointed to kill all the descendants of Ahab.
8 ८ जब येहू अहाब के घराने को दण्ड दे रहा था, तब उसको यहूदा के हाकिम और अहज्याह के भतीजे जो अहज्याह के टहलुए थे, मिले, और उसने उनको घात किया।
While Jehu [and the men who were with him] were killing the descendants of Ahab, they found the leaders of Judah and the sons of Ahaziah’s relatives who had been working for Ahaziah, and they killed all of them.
9 ९ तब उसने अहज्याह को ढूँढ़ा। वह सामरिया में छिपा था, अतः लोगों ने उसको पकड़ लिया और येहू के पास पहुँचाकर उसको मार डाला। तब यह कहकर उसको मिट्टी दी, “यह यहोशापात का पोता है, जो अपने पूरे मन से यहोवा की खोज करता था।” और अहज्याह के घराने में राज्य करने के योग्य कोई न रहा।
Then Jehu went to find Ahaziah, and his soldiers found Ahaziah while he was hiding in Samaria [city]. They brought him to Jehu and executed him. Then they buried his corpse, because they said, “[He deserves to be buried, because] he was a descendant of Jehoshaphat, who tried hard to please Yahweh.” There were no descendants of Ahaziah who were powerful enough to become the kings of Judah.
10 १० जब अहज्याह की माता अतल्याह ने देखा कि मेरा पुत्र मर गया, तब उसने उठकर यहूदा के घराने के सारे राजवंश को नाश किया।
When Athaliah, the mother of Ahaziah, saw that her son had been killed, she commanded that all the members of Ahaziah’s family [who might become king] must be executed.
11 ११ परन्तु यहोशावत जो राजा की बेटी थी, उसने अहज्याह के पुत्र योआश को घात होनेवाले राजकुमारों के बीच से चुराकर दाई समेत बिछौने रखने की कोठरी में छिपा दिया। इस प्रकार राजा यहोराम की बेटी यहोशावत जो यहोयादा याजक की स्त्री और अहज्याह की बहन थी, उसने योआश को अतल्याह से ऐसा छिपा रखा कि वह उसे मार डालने न पाई।
But Jehosheba, the daughter of King Jehoram, took Joash, Ahaziah’s very young son, away from the other sons of the king who were about to be murdered, and she hid him and his nursemaid in a bedroom in the temple. Because Jehosheba, who was the daughter of King Jehoram and the wife of the Supreme Priest Jehoiada, was Ahaziah’s sister, she hid the child, with the result that Athaliah could not kill him.
12 १२ वह उसके पास परमेश्वर के भवन में छः वर्ष छिपा रहा, इतने दिनों तक अतल्याह देश पर राज्य करती रही।
He remained hidden there for six years while Athaliah ruled [Judah].