< 2 इतिहास 21 >

1 अन्त में यहोशापात मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसको उसके पुरखाओं के बीच दाऊदपुर में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र यहोराम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Jošafat počinu kraj svojih otaca i bi sahranjen uz njih u Davidovu gradu. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Joram.
2 उसके भाई जो यहोशापात के पुत्र थे: अर्थात् अजर्याह, यहीएल, जकर्याह, अजर्याह, मीकाएल और शपत्याह; ये सब इस्राएल के राजा यहोशापात के पुत्र थे।
Joram je imao šestoricu braće, Jošafatovih sinova: Azarju, Jehiela, Zahariju, Azarju, Mihaela i Šefatju. Svi su oni bili sinovi izraelskog kralja Jošafata.
3 उनके पिता ने उन्हें चाँदी सोना और अनमोल वस्तुएँ और बड़े-बड़े दान और यहूदा में गढ़वाले नगर दिए थे, परन्तु यहोराम को उसने राज्य दे दिया, क्योंकि वह जेठा था।
Otac im je dao mnoge darove u srebru, zlatu i dragocjenostima, s utvrđenim gradovima u Judi; kraljevstvo je dao Joramu jer je bio prvenac.
4 जब यहोराम अपने पिता के राज्य पर नियुक्त हुआ और बलवन्त भी हो गया, तब उसने अपने सब भाइयों को और इस्राएल के कुछ हाकिमों को भी तलवार से घात किया।
Stupivši na očevo prijestolje i utvrdiv se, Joram pobi svu braću mačem, pa i neke izraelske knezove.
5 जब यहोराम राजा हुआ, तब वह बत्तीस वर्ष का था, और वह आठ वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा।
Joramu su bile trideset i dvije godine kad se zakraljio, a kraljevao je osam godina u Jeruzalemu.
6 वह इस्राएल के राजाओं की सी चाल चला, जैसे अहाब का घराना चलता था, क्योंकि उसकी पत्नी अहाब की बेटी थी। और वह उस काम को करता था, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है।
Živio je poput izraelskih kraljeva, kao i dom Ahabov, jer mu je kći Ahabova bila žena; radio je što je zlo u Jahvinim očima.
7 तो भी यहोवा ने दाऊद के घराने को नाश करना न चाहा, यह उस वाचा के कारण था, जो उसने दाऊद से बाँधी थी। उस वचन के अनुसार था, जो उसने उसको दिया था, कि मैं ऐसा करूँगा कि तेरा और तेरे वंश का दीपक कभी न बुझेगा।
Ipak Jahve ne htjede razoriti kuće Davidu zbog Saveza što ga sklopi s njim i zato što mu obeća da će dati svjetiljku njemu i njegovim sinovima zauvijek.
8 उसके दिनों में एदोम ने यहूदा की अधीनता छोड़कर अपने ऊपर एक राजा बना लिया।
U njegovo se vrijeme Edomci odmetnuše ispod judejske vlasti i postaviše sebi kralja.
9 तब यहोराम अपने हाकिमों और अपने सब रथों को साथ लेकर उधर गया, और रथों के प्रधानों को मारा।
Zato Joram pođe sa svojim vojskovođama i sa svim bojnim kolima. Diže se noću i pobi Edomce koji bijahu opkolili njega i zapovjednike bojnih kola.
10 १० अतः एदोम यहूदा के वश से छूट गया और आज तक वैसा ही है। उसी समय लिब्ना ने भी उसकी अधीनता छोड़ दी, यह इस कारण हुआ, कि उसने अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को त्याग दिया था।
Ipak su se Edomci oslobodili ispod judejske vlasti sve do danas. U isto se doba odmetnu i Libna da ne bude pod njegovom vlašću, jer je on ostavio Jahvu, Boga svojih otaca.
11 ११ उसने यहूदा के पहाड़ों पर ऊँचे स्थान बनाए और यरूशलेम के निवासियों से व्यभिचार कराया, और यहूदा को बहका दिया।
Još je i uzvišice napravio po judejskim gorama, naveo na blud Jeruzalemce i zaveo Judejce.
12 १२ तब एलिय्याह नबी का एक पत्र उसके पास आया, “तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, कि तू जो न तो अपने पिता यहोशापात की लीक पर चला है और न यहूदा के राजा आसा की लीक पर,
Tada mu od proroka Ilije stiže pismo: “Ovako veli Jahve, Bog tvoga oca Davida: 'Kako nisi išao putovima oca Jošafata, ni putovima judejskoga kralja Ase,
13 १३ वरन् इस्राएल के राजाओं की लीक पर चला है, और अहाब के घराने के समान यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों से व्यभिचार कराया है और अपने पिता के घराने में से अपने भाइयों को जो तुझ से अच्छे थे, घात किया है,
nego si išao putovima izraelskih kraljeva i naveo na blud Judejce i Jeruzalemce, kao što je učinio dom Ahabov, a uz to si poubijao vlastitu braću, svoju obitelj, koji bjehu bolji od tebe:
14 १४ इस कारण यहोवा तेरी प्रजा, पुत्रों, स्त्रियों और सारी सम्पत्ति को बड़ी मार से मारेगा।
evo, Jahve će svaliti veliku nesreću na tvoj narod, na tvoje sinove, tvoje žene, na sve tvoje imanje.
15 १५ तू अंतड़ियों के रोग से बहुत पीड़ित हो जाएगा, यहाँ तक कि उस रोग के कारण तेरी अंतड़ियाँ प्रतिदिन निकलती जाएँगी।”
Oboljet ćeš od mnogih bolesti: od bolesti u crijevima, tako da će ti crijeva izaći od bolesti koja će trajati dane i dane.'”
16 १६ यहोवा ने पलिश्तियों को और कूशियों के पास रहनेवाले अरबियों को, यहोराम के विरुद्ध उभारा।
Jahve podiže na Jorama srdžbu Filistejaca i Arapa koji žive kraj Etiopljana.
17 १७ वे यहूदा पर चढ़ाई करके उस पर टूट पड़े, और राजभवन में जितनी सम्पत्ति मिली, उस सब को और राजा के पुत्रों और स्त्रियों को भी ले गए, यहाँ तक कि उसके छोटे बेटे यहोआहाज को छोड़, उसके पास कोई भी पुत्र न रहा।
Oni napadoše Judeju i osvojiše je, porobiše sve blago što se našlo u kraljevu dvoru, pa i njegove sinove i njegove žene, tako da nije ostao nitko, osim najmlađega sina, Joahaza.
18 १८ इन सब के बाद यहोवा ने उसे अंतड़ियों के असाध्य रोग से पीड़ित कर दिया।
Poslije svega toga udari ga Jahve neizlječivom crijevnom bolešću.
19 १९ कुछ समय के बाद अर्थात् दो वर्ष के अन्त में उस रोग के कारण उसकी अंतड़ियाँ निकल पड़ीं, और वह अत्यन्त पीड़ित होकर मर गया। और उसकी प्रजा ने जैसे उसके पुरखाओं के लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया था, वैसा उसके लिये कुछ न जलाया।
Ona je trajala dane i dane, a kad su se navršile dvije godine, izašla su mu crijeva s bolešću te je umro u strašnim mukama. Narod mu nije priredio mirisna paljenja, kao što je palio njegovim ocima.
20 २० वह जब राज्य करने लगा, तब बत्तीस वर्ष का था, और यरूशलेम में आठ वर्ष तक राज्य करता रहा; और सब को अप्रिय होकर जाता रहा। उसको दाऊदपुर में मिट्टी दी गई, परन्तु राजाओं के कब्रिस्तान में नहीं।
Bile su mu trideset i dvije godine kad se zakraljio, a osam je godina kraljevao u Jeruzalemu. Preminuo je, a nitko nije požalio za njim; i sahraniše ga u Davidovu gradu, ali ne u kraljevskoj grobnici.

< 2 इतिहास 21 >