< 2 इतिहास 2 >

1 अब सुलैमान ने यहोवा के नाम का एक भवन और अपना राजभवन बनाने का विचार किया।
Salomon naumi sagraditi Dom - jedan Imenu Jahvinu, a drugi sebi za kraljevski dvorac.
2 इसलिए सुलैमान ने सत्तर हजार बोझा ढोनेवाले और अस्सी हजार पहाड़ से पत्थर काटनेवाले और वृक्ष काटनेवाले, और इन पर तीन हजार छः सौ मुखिए गिनती करके ठहराए।
Odbroji sedamdeset tisuća nosača, osamdeset tisuća kamenolomaca u gori i tri tisuće i šest stotina poslovođa.
3 तब सुलैमान ने सोर के राजा हीराम के पास कहला भेजा, “जैसा तूने मेरे पिता दाऊद से बर्ताव किया, अर्थात् उसके रहने का भवन बनाने को देवदार भेजे थे, वैसा ही अब मुझसे भी बर्ताव कर।
Tada posla ovu poruku Hiramu, tirskomu kralju: “Kao što si mome ocu Davidu slao cedrovine da gradi dvor gdje će živjeti, tako učini i meni.
4 देख, मैं अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनाने पर हूँ, कि उसे उसके लिये पवित्र करूँ और उसके सम्मुख सुगन्धित धूप जलाऊँ, और नित्य भेंट की रोटी उसमें रखी जाए; और प्रतिदिन सवेरे और साँझ को, और विश्राम और नये चाँद के दिनों में और हमारे परमेश्वर यहोवा के सब नियत पर्वों में होमबलि चढ़ाया जाए। इस्राएल के लिये ऐसी ही सदा की विधि है।
Kanim podići Dom Imenu Jahve, svojega Boga, i posvetiti mu ga da se diže pred njim miomirisni kad, da se uvijek postavljaju kruhovi, da se prinose paljenice jutrom i večerom, subotom, na dane mlađaka i na blagdane Jahve, Boga našega; i tako da zauvijek ostane u Izraelu.
5 जो भवन मैं बनाने पर हूँ, वह महान होगा; क्योंकि हमारा परमेश्वर सब देवताओं में महान है।
Dom koji gradim bit će velik, jer je naš Bog najveći među svim bozima.
6 परन्तु किस में इतनी शक्ति है, कि उसके लिये भवन बनाए, वह तो स्वर्ग में वरन् सबसे ऊँचे स्वर्ग में भी नहीं समाता? मैं क्या हूँ कि उसके सामने धूप जलाने को छोड़ और किसी विचार से उसका भवन बनाऊँ?
TÓa tko bi imao dovoljno snage da njemu sazda Dom kad ga ni nebesa, ni nebesa nad nebesima ne mogu obuhvatiti? I tko sam ja da mu zidam Dom, osim zato da mu se kad diže pred lice?
7 इसलिए अब तू मेरे पास एक ऐसा मनुष्य भेज दे, जो सोने, चाँदी, पीतल, लोहे और बैंगनी, लाल और नीले कपड़े की कारीगरी में निपुण हो और नक्काशी भी जानता हो, कि वह मेरे पिता दाऊद के ठहराए हुए निपुण मनुष्यों के साथ होकर जो मेरे पास यहूदा और यरूशलेम में रहते हैं, काम करे।
Pošalji mi čovjeka vična obradi zlata, srebra, tuča, željeza, grimiza, karmezina i ljubičastog baršuna, i vična umjetnosti rezbarstva: radit će s rukotvorcima kod mene u Judi i u Jeruzalemu, s onima što mi ih ostavi moj otac David.
8 फिर लबानोन से मेरे पास देवदार, सनोवर और चन्दन की लकड़ी भेजना, क्योंकि मैं जानता हूँ कि तेरे दास लबानोन में वृक्ष काटना जानते हैं, और तेरे दासों के संग मेरे दास भी रहकर,
Pošalji mi iz Libanona cedrovine, čempresovine i sandalovine, jer znam da tvoje sluge umiju sjeći libanonska stabla. Moje će sluge raditi s tvojima.
9 मेरे लिये बहुत सी लकड़ी तैयार करेंगे, क्योंकि जो भवन मैं बनाना चाहता हूँ, वह बड़ा और अचम्भे के योग्य होगा।
Morat će mi pripraviti mnogo drva, jer će kuća što je mislim graditi biti velika i veličanstvena.
10 १० तेरे दास जो लकड़ी काटेंगे, उनको मैं बीस हजार कोर कूटा हुआ गेहूँ, बीस हजार कोर जौ, बीस हजार बत दाखमधु और बीस हजार बत तेल दूँगा।”
Drvosječama što će obarati stabla dajem dvadeset tisuća kora pšenice, dvadeset tisuća kora ječma, dvadeset tisuća bata vina i dvadeset tisuća bata ulja za izdržavanje tvojih slugu.”
11 ११ तब सोर के राजा हीराम ने चिट्ठी लिखकर सुलैमान के पास भेजी: “यहोवा अपनी प्रजा से प्रेम रखता है, इससे उसने तुझे उनका राजा कर दिया।”
Hiram, tirski kralj, odgovori pismom što ga posla Salomonu: “Zato što voli svoj narod, Jahve te zakraljio nad njim.”
12 १२ फिर हीराम ने यह भी लिखा, “धन्य है इस्राएल का परमेश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का सृजनहार है, और उसने दाऊद राजा को एक बुद्धिमान, चतुर और समझदार पुत्र दिया है, ताकि वह यहोवा का एक भवन और अपना राजभवन भी बनाए।
Dometnu još i ovo: “Neka je blagoslovljen Jahve, Bog Izraelov, koji je stvorio nebesa i zemlju. On je kralju Davidu dao mudra, pametna i umna sina koji će jedan dom graditi Jahvi, a drugi sebi da iz njega kraljuje.
13 १३ इसलिए अब मैं एक बुद्धिमान और समझदार पुरुष को, अर्थात् हूराम-अबी को भेजता हूँ,
Stoga ti šaljem čovjeka mudra, vješta i razumna, Hurama Abija,
14 १४ जो एक दान-वंशी स्त्री का बेटा है, और उसका पिता सोर का था। वह सोने, चाँदी, पीतल, लोहे, पत्थर, लकड़ी, बैंगनी और नीले और लाल और सूक्ष्म सन के कपड़े का काम, और सब प्रकार की नक्काशी को जानता और सब भाँति की कारीगरी बना सकता है: इसलिए तेरे चतुर मनुष्यों के संग, और मेरे प्रभु तेरे पिता दाऊद के चतुर मनुष्यों के संग, उसको भी काम मिले।
sina jedne Danovke i oca Tirca. Umije obrađivati zlato, srebro, tuč, željezo, kamen, drvo, grimiz, ljubičasti baršun, bÓez i karmezin, umije rezbariti svakovrsne rezbarije i zamisliti svako djelo koje mu se povjeri. On će raditi s tvojim umjetnicima i umjetnicima moga gospodara Davida, tvoga oca.
15 १५ मेरे प्रभु ने जो गेहूँ, जौ, तेल और दाखमधु भेजने की चर्चा की है, उसे अपने दासों के पास भिजवा दे।
Neka, dakle, sada moj gospodar svojim slugama pošalje pšenice, ječma, ulja i vina kako je obećao.
16 १६ और हम लोग जितनी लकड़ी का तुझे प्रयोजन हो उतनी लबानोन पर से काटेंगे, और बेड़े बनवाकर समुद्र के मार्ग से याफा को पहुँचाएँगे, और तू उसे यरूशलेम को ले जाना।”
A mi ćemo nasjeći stabala s Libanona koliko ti god treba i dovest ćemo ti ih na splavima morem u Jafu, a ti ih prevezi gore u Jeruzalem.”
17 १७ तब सुलैमान ने इस्राएली देश के सब परदेशियों की गिनती ली, यह उस गिनती के बाद हुई जो उसके पिता दाऊद ने ली थी; और वे एक लाख तिरपन हजार छः सौ पुरुष निकले।
Salomon pobroji sve strance koji se zatekoše u Izraelovoj zemlji poslije popisa što ga bijaše proveo njegov otac David i nađe ih sto pedeset tri tisuće i šest stotina.
18 १८ उनमें से उसने सत्तर हजार बोझ ढोनेवाले, अस्सी हजार पहाड़ पर पत्थर काटनेवाले और वृक्ष काटनेवाले और तीन हजार छः सौ उन लोगों से काम करानेवाले मुखिया नियुक्त किए।
Od njih odredi sedamdeset tisuća nosača, osamdeset tisuća tesara u planini, tri tisuće i šest stotina ljudi da upravljaju radom naroda.

< 2 इतिहास 2 >