< 2 इतिहास 1 >

1 दाऊद का पुत्र सुलैमान राज्य में स्थिर हो गया, और उसका परमेश्वर यहोवा उसके संग रहा और उसको बहुत ही बढ़ाया।
Salomon, sin Davidov, bio se učvrstio na prijestolju. Jahve, Bog njegov, bijaše s njim i uzvisi ga veoma.
2 सुलैमान ने सारे इस्राएल से, अर्थात् सहस्त्रपतियों, शतपतियों, न्यायियों और इस्राएल के सब प्रधानों से जो पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुष थे, बातें कीं।
Salomon se tada obrati svem Izraelu, tisućnicima, satnicima, sucima, svim knezovima izraelskim, glavama obitelji,
3 तब सुलैमान पूरी मण्डली समेत गिबोन के ऊँचे स्थान पर गया, क्योंकि परमेश्वर का मिलापवाला तम्बू, जिसे यहोवा के दास मूसा ने जंगल में बनाया था, वह वहीं पर था।
te se on i s njim sav Zbor popeše na uzvišicu koja bješe u Gibeonu, jer je ondje bio Šator sastanka što ga u pustinji podiže Mojsije, sluga Božji.
4 परन्तु परमेश्वर के सन्दूक को दाऊद किर्यत्यारीम से उस स्थान पर ले आया था जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था, उसने तो उसके लिये यरूशलेम में एक तम्बू खड़ा कराया था।
David bijaše prenio Kovčeg Božji iz Kirjat Jearima do mjesta koje je sam pripravio za nj; jer je bio podigao Šator u Jeruzalemu.
5 पर पीतल की जो वेदी ऊरी के पुत्र बसलेल ने, जो हूर का पोता था, बनाई थी, वह गिबोन में यहोवा के निवास के सामने थी। इसलिए सुलैमान मण्डली समेत उसके पास गया।
Tučani žrtvenik što ga napravi Besalel, sin Hurova sina Urija, bijaše ondje pred Prebivalištem Jahvinim, kamo dođoše Salomon i zbor da mu se obrate.
6 सुलैमान ने वहीं उस पीतल की वेदी के पास जाकर, जो यहोवा के सामने मिलापवाले तम्बू के पास थी, उस पर एक हजार होमबलि चढ़ाए।
Ondje se Salomon pred Jahvom pope na tučani žrtvenik, koji bješe tik do Šatora sastanka, i prinese na njemu tisuću paljenica.
7 उसी दिन-रात को परमेश्वर ने सुलैमान को दर्शन देकर उससे कहा, “जो कुछ तू चाहे कि मैं तुझे दूँ, वह माँग।”
Iste se noći Bog ukaza Salomonu i reče mu: “Traži što da ti dadem.”
8 सुलैमान ने परमेश्वर से कहा, “तू मेरे पिता दाऊद पर बड़ी करुणा करता रहा और मुझ को उसके स्थान पर राजा बनाया है।
Salomon odgovori: “Veoma si naklon bio mome ocu Davidu i zakraljio si mene na njegovo mjesto.
9 अब हे यहोवा परमेश्वर! जो वचन तूने मेरे पिता दाऊद को दिया था, वह पूरा हो; तूने तो मुझे ऐसी प्रजा का राजा बनाया है जो भूमि की धूल के किनकों के समान बहुत है।
Bože Jahve, neka se ispuni sada obećanje što si ga dao mome ocu Davidu, jer si me zakraljio nad narodom kojega ima mnogo kao zemaljske prašine.
10 १० अब मुझे ऐसी बुद्धि और ज्ञान दे कि मैं इस प्रजा के सामने अन्दर- बाहर आना-जाना कर सकूँ, क्योंकि कौन ऐसा है कि तेरी इतनी बड़ी प्रजा का न्याय कर सके?”
Daj mi sada mudrost i znanje da uzmognem upravljati ovim narodom, jer tko će upravljati tolikim narodom kao što je ovaj tvoj!”
11 ११ परमेश्वर ने सुलैमान से कहा, “तेरी जो ऐसी ही इच्छा हुई, अर्थात् तूने न तो धन-सम्पत्ति माँगी है, न ऐश्वर्य और न अपने बैरियों का प्राण और न अपनी दीर्घायु माँगी, केवल बुद्धि और ज्ञान का वर माँगा है, जिससे तू मेरी प्रजा का जिसके ऊपर मैंने तुझे राजा नियुक्त किया है, न्याय कर सके,
Bog reče Salomonu: “Budući da ti je to u srcu, a nisi iskao ni bogatstva, ni blaga, ni slave, ni smrti neprijatelja i jer nisi tražio duga života nego mudrosti i znanja kako bi upravljao mojim narodom nad kojim te zakraljih,
12 १२ इस कारण बुद्धि और ज्ञान तुझे दिया जाता है। मैं तुझे इतनी धन-सम्पत्ति और ऐश्वर्य भी दूँगा, जितना न तो तुझ से पहले किसी राजा को मिला और न तेरे बाद किसी राजा को मिलेगा।”
dajem ti mudrost i znanje. Ali ti dajem i bogatstva, blaga i slave kakve nije imao nijedan kralj što bješe prije tebe i kakve neće imati ni oni koji dođu poslije tebe.”
13 १३ तब सुलैमान गिबोन के ऊँचे स्थान से, अर्थात् मिलापवाले तम्बू के सामने से यरूशलेम को आया और वहाँ इस्राएल पर राज्य करने लगा।
Salomon s uzvišice u Gibeonu ode u Jeruzalem, podalje od Šatora sastanka, i kraljevaše nad Izraelom.
14 १४ फिर सुलैमान ने रथ और सवार इकट्ठे कर लिये; और उसके चौदह सौ रथ और बारह हजार सवार थे, और उनको उसने रथों के नगरों में, और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा।
Sakupi bojnih kola i konjanika: imao je tisuću četiri stotine kola i dvanaest tisuća konjanika i razmjesti ih po gradovima gdje mu bijahu kola i kod sebe u Jeruzalemu.
15 १५ राजा ने ऐसा किया कि यरूशलेम में सोने-चाँदी का मूल्य बहुतायत के कारण पत्थरों का सा, और देवदार का मूल्य नीचे के देश के गूलरों का सा बना दिया।
Salomon učini da srebra i zlata bude u Jeruzalemu izobila kao kamenja, a cedrova mnogo kao dudova u Šefeli.
16 १६ जो घोड़े सुलैमान रखता था, वे मिस्र से आते थे, और राजा के व्यापारी उन्हें झुण्ड के झुण्ड ठहराए हुए दाम पर लिया करते थे।
Konji Salomonovi bili su uvezeni iz Musrija i Koe; kraljevski dvorani kupovahu ih u Koi za srebro.
17 १७ एक रथ तो छः सौ शेकेल चाँदी पर, और एक घोड़ा डेढ़ सौ शेकेल पर मिस्र से आता था; और इसी दाम पर वे हित्तियों के सब राजाओं और अराम के राजाओं के लिये उन्हीं के द्वारा लाया करते थे।
Dovozila su se i prodavala jedna bojna kola iz Egipta po šest stotina srebrnih šekela, a konji po sto i pedeset; to bješe isto tako za sve hetitske i aramejske kraljeve koji su ih uvozili preko njih.

< 2 इतिहास 1 >