< 1 तीमुथियुस 1 >

1 पौलुस की ओर से जो हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, और हमारी आशा के आधार मसीह यीशु की आज्ञा से मसीह यीशु का प्रेरित है,
Од Павла, апостола Исуса Христа, по заповести Бога, Спаса нашег и Господа Исуса Христа, наде наше,
2 तीमुथियुस के नाम जो विश्वास में मेरा सच्चा पुत्र है: पिता परमेश्वर, और हमारे प्रभु मसीह यीशु की ओर से, तुझे अनुग्रह और दया, और शान्ति मिलती रहे।
Тимотију, правом сину у вери, благодат, милост, мир од Бога Оца нашег и Христа Исуса, Господа нашег.
3 जैसे मैंने मकिदुनिया को जाते समय तुझे समझाया था, कि इफिसुस में रहकर कुछ लोगों को आज्ञा दे कि अन्य प्रकार की शिक्षा न दें,
Као што те молих да останеш у Ефесу, кад иђах у Македонију, да заповедиш некима да не уче другачије,
4 और उन कहानियों और अनन्त वंशावलियों पर मन न लगाएँ, जिनसे विवाद होते हैं; और परमेश्वर के उस प्रबन्ध के अनुसार नहीं, जो विश्वास से सम्बंध रखता है; वैसे ही फिर भी कहता हूँ।
Нити да гледају на лажи и на тефтере од племена којима нема краја, и који пре чине препирања неголи Божји напредак у вери.
5 आज्ञा का सारांश यह है कि शुद्ध मन और अच्छे विवेक, और निष्कपट विश्वास से प्रेम उत्पन्न हो।
А намера је заповести љубав од чистог срца и добре савести и вере нелицемерне;
6 इनको छोड़कर कितने लोग फिरकर बकवाद की ओर भटक गए हैं,
У којима неки погрешивши сврнуше у празне говоре,
7 और व्यवस्थापक तो होना चाहते हैं, पर जो बातें कहते और जिनको दृढ़ता से बोलते हैं, उनको समझते भी नहीं।
И хтели би да буду законици, а не разумеју ни шта говоре, ни шта утврђују.
8 पर हम जानते हैं कि यदि कोई व्यवस्था को व्यवस्था की रीति पर काम में लाए तो वह भली है।
А знамо да је закон добар ако га ко држи као што треба.
9 यह जानकर कि व्यवस्था धर्मी जन के लिये नहीं पर अधर्मियों, निरंकुशों, भक्तिहीनों, पापियों, अपवित्रों और अशुद्धों, माँ-बाप के मारनेवाले, हत्यारों,
Знајући ово да праведнику закон није постављен, него безаконицима и непокорнима и безбожницима и грешницима, неправеднима и поганима, крвницима оца и матере, крвницима људским,
10 १० व्यभिचारियों, पुरुषगामियों, मनुष्य के बेचनेवालों, झूठ बोलनेवालों, और झूठी शपथ खानेवालों, और इनको छोड़ खरे उपदेश के सब विरोधियों के लिये ठहराई गई है।
Курварима, мужеложницима, људокрадицама, лажљивцима, клетвопреступницима, и ако шта има противно здравој науци,
11 ११ यही परमधन्य परमेश्वर की महिमा के उस सुसमाचार के अनुसार है, जो मुझे सौंपा गया है।
По јеванђељу славе блаженог Бога, које је мени поверено.
12 १२ और मैं अपने प्रभु मसीह यीशु का, जिसने मुझे सामर्थ्य दी है, धन्यवाद करता हूँ; कि उसने मुझे विश्वासयोग्य समझकर अपनी सेवा के लिये ठहराया।
И захваљујем Христу Исусу, Господу нашем, који ми даје моћ, што ме за верног прими и постави ме у службу,
13 १३ मैं तो पहले निन्दा करनेवाला, और सतानेवाला, और अंधेर करनेवाला था; तो भी मुझ पर दया हुई, क्योंकि मैंने अविश्वास की दशा में बिन समझे बूझे ये काम किए थे।
Који сам пре био хулник и гонитељ и силеџија; али бих помилован, јер не знајући учиних, у неверству.
14 १४ और हमारे प्रभु का अनुग्रह उस विश्वास और प्रेम के साथ जो मसीह यीशु में है, बहुतायत से हुआ।
Али се још већма умножи благодат Господа нашег Исуса Христа с вером и љубави у Христу Исусу.
15 १५ यह बात सच और हर प्रकार से मानने के योग्य है कि मसीह यीशु पापियों का उद्धार करने के लिये जगत में आया, जिनमें सबसे बड़ा मैं हूँ।
Истинита је реч и сваког примања достојна да Христос Исус дође на свет да спасе грешнике, од којих сам први ја.
16 १६ पर मुझ पर इसलिए दया हुई कि मुझ सबसे बड़े पापी में यीशु मसीह अपनी पूरी सहनशीलता दिखाए, कि जो लोग उस पर अनन्त जीवन के लिये विश्वास करेंगे, उनके लिये मैं एक आदर्श बनूँ। (aiōnios g166)
Али тога ради ја бих помилован да на мени првом покаже све трпљење Исус Христос за углед онима који Му хоће веровати за живот вечни. (aiōnios g166)
17 १७ अब सनातन राजा अर्थात् अविनाशी अनदेखे अद्वैत परमेश्वर का आदर और महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन। (aiōn g165)
А Цару вечном, Нераспадљивом, који се не види, једином премудром Богу част и слава ва век века. Амин. (aiōn g165)
18 १८ हे पुत्र तीमुथियुस, उन भविष्यद्वाणियों के अनुसार जो पहले तेरे विषय में की गई थीं, मैं यह आज्ञा सौंपता हूँ, कि तू उनके अनुसार अच्छी लड़ाई को लड़ता रह।
Ову пак заповест предајем ти, сине Тимотије, по пређашњим пророштвима за тебе: да ратујеш у у њима добар рат,
19 १९ और विश्वास और उस अच्छे विवेक को थामे रह जिसे दूर करने के कारण कितनों का विश्वास रूपी जहाज डूब गया।
Имајући веру и добру савест, коју неки одбацивши отпадоше од вере;
20 २० उन्हीं में से हुमिनयुस और सिकन्दर हैं जिन्हें मैंने शैतान को सौंप दिया कि वे निन्दा करना न सीखें।
Међу којима су Именеј и Александар које предадох сотони да се науче не хулити.

< 1 तीमुथियुस 1 >