< 1 तीमुथियुस 6 >

1 जितने दास जूए के नीचे हैं, वे अपने-अपने स्वामी को बड़े आदर के योग्य जानें, ताकि परमेश्वर के नाम और उपदेश की निन्दा न हो।
על מאמינים שהם עבדים לעבוד קשה למען אדוניהם ולכבד אותם, כדי שישמשו דוגמה לחריצות, ולא יחללו את שם האלוהים ואת האמונה.
2 और जिनके स्वामी विश्वासी हैं, इन्हें वे भाई होने के कारण तुच्छ न जानें; वरन् उनकी और भी सेवा करें, क्योंकि इससे लाभ उठानेवाले विश्वासी और प्रेमी हैं। इन बातों का उपदेश किया कर और समझाता रह।
אם אדונם הוא מאמין משיחי, אין זו סיבה להתעצל בעבודה, אלא להיפך – עליהם לעבוד בחריצות כפולה, שכן הם עוזרים לאח מאמין ואהוב. טימותיוס, למד אותם דברים אלה ועודד את כולם לקיימם.
3 यदि कोई और ही प्रकार का उपदेश देता है और खरी बातों को, अर्थात् हमारे प्रभु यीशु मसीह की बातों को और उस उपदेश को नहीं मानता, जो भक्ति के अनुसार है।
כל מי שילמד אתכם תורה אחרת, ויתכחש לדברי אדוננו ישוע המשיח ולתורתו הבריאה והקדושה,
4 तो वह अभिमानी है और कुछ नहीं जानता, वरन् उसे विवाद और शब्दों पर तर्क करने का रोग है, जिनसे डाह, और झगड़े, और निन्दा की बातें, और बुरे-बुरे सन्देह,
הוא טיפש וגאה. לאדם כזה יש נטייה חולנית להתפלפל בשאלות האמונה, ולעורר ויכוחי סרק הגורמים לקנאה, למריבות, לגידופים ולחשדות.
5 और उन मनुष्यों में व्यर्थ रगड़े-झगड़े उत्पन्न होते हैं, जिनकी बुद्धि बिगड़ गई है और वे सत्य से विहीन हो गए हैं, जो समझते हैं कि भक्ति लाभ का द्वार है।
אנשים כאלה הם חוטאים ורעים, מחוסרי אמונה שמעוררים ויכוחי סרק ומתייחסים אל הקדושה כאל אמצעי להתעשר. התרחקו מאנשים כאלה!
6 पर सन्तोष सहित भक्ति बड़ी लाभ है।
אתה באמת רוצה להתעשר? אם אתה חי ביושר ושמח בחלקך, אתה כבר עשיר!
7 क्योंकि न हम जगत में कुछ लाए हैं और न कुछ ले जा सकते हैं।
הלא באנו לעולם בחוסר־כל, ואף כשנמות לא נוכל לקחת איתנו דבר.
8 और यदि हमारे पास खाने और पहनने को हो, तो इन्हीं पर सन्तोष करना चाहिए।
משום כך, אם יש לנו אוכל ולבוש עלינו להסתפק ולשמוח בחלקנו.
9 पर जो धनी होना चाहते हैं, वे ऐसी परीक्षा, और फंदे और बहुत सी व्यर्थ और हानिकारक लालसाओं में फँसते हैं, जो मनुष्यों को बिगाड़ देती हैं और विनाश के समुद्र में डुबा देती हैं।
אנשים שמשתוקקים להתעשר סוטים עד־מהרה מהדרך הישרה, ומשתמשים באמצעים לא־כשרים להשגת כסף. מעשים אלה מזיקים להם, משחיתים אותם ולבסוף שולחים אותם לגיהינום.
10 १० क्योंकि रुपये का लोभ सब प्रकार की बुराइयों की जड़ है, जिसे प्राप्त करने का प्रयत्न करते हुए कितनों ने विश्वास से भटककर अपने आपको विभिन्न प्रकार के दुःखों से छलनी बना लिया है।
כי אהבת הכסף היא שורש כל המעשים הרעים. אנשים רבים שלהוטים אחרי הכסף נטשו את האמונה, ובכך גרמו לעצמם צער וכאב.
11 ११ पर हे परमेश्वर के जन, तू इन बातों से भाग; और धार्मिकता, भक्ति, विश्वास, प्रेम, धीरज, और नम्रता का पीछा कर।
אולם אתה, טימותיוס, הינך איש אלוהים. ברח מכל הדברים האלה ועשה מעשים טובים; למד לבטוח באדוננו, לאהוב את הזולת ולהתייחס לכולם בסבלנות ובעדינות.
12 १२ विश्वास की अच्छी कुश्ती लड़; और उस अनन्त जीवन को धर ले, जिसके लिये तू बुलाया गया, और बहुत गवाहों के सामने अच्छा अंगीकार किया था। (aiōnios g166)
המשך להילחם למען אלוהים. אחוז היטב במתנת חיי־הנצח שהעניק לך אלוהים, ושעליהם סיפרת לאנשים רבים כל־כך. (aiōnios g166)
13 १३ मैं तुझे परमेश्वर को जो सब को जीवित रखता है, और मसीह यीशु को गवाह करके जिसने पुन्तियुस पिलातुस के सामने अच्छा अंगीकार किया, यह आज्ञा देता हूँ,
אני מצווה עליך לפני האלוהים, שמעניק חיים לכל, ולפני ישוע המשיח, שללא פחד אמר את האמת לפונטיוס פילטוס:
14 १४ कि तू हमारे प्रभु यीशु मसीह के प्रगट होने तक इस आज्ञा को निष्कलंक और निर्दोष रख,
עליך לקיים את המצווה הזאת ללא כל דופי, עד בואו של ישוע המשיח אדוננו.
15 १५ जिसे वह ठीक समय पर दिखाएगा, जो परमधन्य और एकमात्र अधिपति और राजाओं का राजा, और प्रभुओं का प्रभु है,
וכשיגיע הזמן המתאים יתגלה המשיח אלינו מהשמים, על־ידי האלוהים המבורך והעליון, מלך המלכים ואדון האדונים;
16 १६ और अमरता केवल उसी की है, और वह अगम्य ज्योति में रहता है, और न उसे किसी मनुष्य ने देखा और न कभी देख सकता है। उसकी प्रतिष्ठा और राज्य युगानुयुग रहेगा। आमीन। (aiōnios g166)
הוא לבדו בן־אלמוות, וחי באור נשגב שאיש אינו יכול לחזות בו. כל הכבוד, התפארת והגבורה לאלוהינו לעולמים. – אמן. (aiōnios g166)
17 १७ इस संसार के धनवानों को आज्ञा दे कि वे अभिमानी न हों और अनिश्चित धन पर आशा न रखें, परन्तु परमेश्वर पर जो हमारे सुख के लिये सब कुछ बहुतायत से देता है। (aiōn g165)
אמור לעשירים שלא יתגאו ושלא יסמכו על עושרם אשר ייעלם בקרוב, אלא שיבטחו באלוהים חיים שמעניק לנו תמיד ברוחב לב כל מה שאנחנו צריכים. (aiōn g165)
18 १८ और भलाई करें, और भले कामों में धनी बनें, और उदार और सहायता देने में तत्पर हों,
עודד אותם לעשות מעשים טובים, להעניק מכספם לנזקקים, ולשתף את האחרים בכל מה שהעניק להם אלוהים.
19 १९ और आनेवाले जीवन के लिये एक अच्छी नींव डाल रखें, कि सत्य जीवन को वश में कर लें।
אם כך ינהגו, הם יאגרו לעצמם אוצר אמיתי בשמים אשר יישמר לנצח, וגם יחיו חיים משיחיים פוריים כאן עלי אדמות.
20 २० हे तीमुथियुस इस धरोहर की रखवाली कर। जो तुझे दी गई है और मूर्ख बातों से और विरोध के तर्क जो झूठा ज्ञान कहलाता है दूर रह।
טימותיוס, שמור היטב את מה שאלוהים הפקיד בידך. התרחק מוויכוחי סרק עם אלה שמתפארים שהם יודעים הכול, ובכך מוכיחים את בורותם.
21 २१ कितने इस ज्ञान का अंगीकार करके विश्वास से भटक गए हैं। तुम पर अनुग्रह होता रहे।
רבים מאלה החטיאו את העיקר – את האמונה בישוע המשיח! חסדו של אלוהים איתך. – אמן.

< 1 तीमुथियुस 6 >