< 1 तीमुथियुस 5 >

1 किसी बूढ़े को न डाँट; पर उसे पिता जानकर समझा दे, और जवानों को भाई जानकर;
אל תגער בזקן כי אם תזהירנו כאב לך ואת הצעירים כאחים׃
2 बूढ़ी स्त्रियों को माता जानकर; और जवान स्त्रियों को पूरी पवित्रता से बहन जानकर, समझा दे।
את הזקנות כאמות ואת הצעירות כאחיות ובכל טהרה׃
3 उन विधवाओं का जो सचमुच विधवा हैं आदर कर।
כבד את האלמנות אשר באמת אלמנות הנה׃
4 और यदि किसी विधवा के बच्चे या नाती-पोते हों, तो वे पहले अपने ही घराने के साथ आदर का बर्ताव करना, और अपने माता-पिता आदि को उनका हक़ देना सीखें, क्योंकि यह परमेश्वर को भाता है।
וכי יהיו לאלמנה בנים או בני בנים הם ילמדו לראשונה לעשות חסד עם ביתם ולשלם גמול לאבותם כי זה הוא טוב ורצוי לפני האלהים׃
5 जो सचमुच विधवा है, और उसका कोई नहीं; वह परमेश्वर पर आशा रखती है, और रात-दिन विनती और प्रार्थना में लौलीन रहती है।
אבל האלמנה באמת אשר נשארה יחידה שמה אלהים מבטחה ומתמדת בתפלות ובתחנות לילה ויומם׃
6 पर जो भोग-विलास में पड़ गई, वह जीते जी मर गई है।
אך המענגה מתה היא בחייה׃
7 इन बातों की भी आज्ञा दिया कर ताकि वे निर्दोष रहें।
וזאת תצוה למען תהיינה בלא דפי׃
8 पर यदि कोई अपने रिश्तेदारों की, विशेष रूप से अपने परिवार की चिन्ता न करे, तो वह विश्वास से मुकर गया है, और अविश्वासी से भी बुरा बन गया है।
אבל מי שלא יפרנס את קרוביו וביותר את בני ביתו כפר באמונה והוא גרוע מאשר איננו מאמין׃
9 उसी विधवा का नाम लिखा जाए जो साठ वर्ष से कम की न हो, और एक ही पति की पत्नी रही हो,
אלמנה אל תבחר זולתי בת ששים שנה ואשר היתה אשת איש אחד׃
10 १० और भले काम में सुनाम रही हो, जिसने बच्चों का पालन-पोषण किया हो; अतिथि की सेवा की हो, पवित्र लोगों के पाँव धोए हों, दुःखियों की सहायता की हो, और हर एक भले काम में मन लगाया हो।
ויש לה עדות על מעשיה הטובים שגדלה בנים והכניסה ארחים ירחצה את רגלי הקדשים ותמכה את העשוקים ורדפה כל מעשה טוב׃
11 ११ पर जवान विधवाओं के नाम न लिखना, क्योंकि जब वे मसीह का विरोध करके सुख-विलास में पड़ जाती हैं, तो विवाह करना चाहती हैं,
אבל האלמנות הצעירות אל תקבל כי בהטות יצרן את לבן מן המשיח חשקות הן להיות לאיש׃
12 १२ और दोषी ठहरती हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली प्रतिज्ञा को छोड़ दिया है।
ודינן עליהן כי בגדו באמונתן הראשונה׃
13 १३ और इसके साथ ही साथ वे घर-घर फिरकर आलसी होना सीखती हैं, और केवल आलसी नहीं, पर बक-बक करती रहतीं और दूसरों के काम में हाथ भी डालती हैं और अनुचित बातें बोलती हैं।
ועוד בהיותן עצלות למדו לשוטט מבית לבית ולא לבד עצלות כי אף מפטפטות ורדפות אחר חדשות ומדברות את אשר לא יתכן׃
14 १४ इसलिए मैं यह चाहता हूँ, कि जवान विधवाएँ विवाह करें; और बच्चे जनें और घरबार सम्भालें, और किसी विरोधी को बदनाम करने का अवसर न दें।
על כן רצוני כי הצעירות תהיינה לאיש ללדת בנים ולהנהיג את בתיהן ולא לתת לאיב תאנה לחרף׃
15 १५ क्योंकि कई एक तो बहक कर शैतान के पीछे हो चुकी हैं।
כי יש מהן אשר כבר סרו אחרי השטן׃
16 १६ यदि किसी विश्वासिनी के यहाँ विधवाएँ हों, तो वही उनकी सहायता करे कि कलीसिया पर भार न हो ताकि वह उनकी सहायता कर सके, जो सचमुच में विधवाएँ हैं।
בן אמונה או בת אמונה שיש להם אלמנות יעזרו אתן ולא תהיינה למשא על הקהל כדי שיוכל להספיק לאלה אשר הנה אלמנות באמת׃
17 १७ जो प्राचीन अच्छा प्रबन्ध करते हैं, विशेष करके वे जो वचन सुनाने और सिखाने में परिश्रम करते हैं, दो गुने आदर के योग्य समझे जाएँ।
הזקנים המיטיבים לנהל ראוים הם למשנה כבוד וביותר העמלים בדבר ובהוראה׃
18 १८ क्योंकि पवित्रशास्त्र कहता है, “दाँवनेवाले बैल का मुँह न बाँधना,” क्योंकि “मजदूर अपनी मजदूरी का हकदार है।”
כי הכתוב אמר לא תחסם שור בדישו ועוד נאמר הפעל שוה בשכרו׃
19 १९ कोई दोष किसी प्राचीन पर लगाया जाए तो बिना दो या तीन गवाहों के उसको स्वीकार न करना।
אל תקבל שטנה על הזקן בלתי אם על פי שנים או שלשה עדים׃
20 २० पाप करनेवालों को सब के सामने समझा दे, ताकि और लोग भी डरें।
את החטאים תוכיח בפני כל למען ייראו גם האחרים׃
21 २१ परमेश्वर, और मसीह यीशु, और चुने हुए स्वर्गदूतों को उपस्थित जानकर मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि तू मन खोलकर इन बातों को माना कर, और कोई काम पक्षपात से न कर।
הנני מעיד בך נגד האלהים ואדנינו ישוע המשיח ונגד בחירי המלאכים אשר שמור תשמר את זאת בלי משפט נמהר ולא תעשה דבר במשא פנים׃
22 २२ किसी पर शीघ्र हाथ न रखना और दूसरों के पापों में भागी न होना; अपने आपको पवित्र बनाए रख।
אל תהי נמהר בסמיכת ידיך על אדם ולא תשתתף לחטאת אחרים שמר את נפשך בטהרה׃
23 २३ भविष्य में केवल जल ही का पीनेवाला न रह, पर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा-थोड़ा दाखरस भी लिया कर।
אל תרבה לשתות עוד מים כי אם קח מעט יין בעבור בטנך ואשר פעמים רבות חלה אתה׃
24 २४ कुछ मनुष्यों के पाप प्रगट हो जाते हैं, और न्याय के लिये पहले से पहुँच जाते हैं, लेकिन दूसरों के पाप बाद में दिखाई देते हैं।
יש בני אדם אשר חטאתיהם גלויות ומקדימות לדין ויש מהם אשר הנה הלכות אחריהם׃
25 २५ वैसे ही कुछ भले काम भी प्रगट होते हैं, और जो ऐसे नहीं होते, वे भी छिप नहीं सकते।
וככה גם המעשים הטובים גלוים המה ואשר אינם כן לא יוכלו להסתר׃

< 1 तीमुथियुस 5 >