< 1 शमूएल 8 >

1 जब शमूएल बूढ़ा हुआ, तब उसने अपने पुत्रों को इस्राएलियों पर न्यायी ठहराया।
А кад Самуило остаре, постави синове своје за судије Израиљу.
2 उसके जेठे पुत्र का नाम योएल, और दूसरे का नाम अबिय्याह था; ये बेर्शेबा में न्याय करते थे।
А име сину његовом првенцу беше Јоило, а другом Авија, и суђаху у Вирсавеји.
3 परन्तु उसके पुत्र उसकी राह पर न चले, अर्थात् लालच में आकर घूस लेते और न्याय बिगाड़ते थे।
Али синови његови не хођаху путевима његовим, него ударише за добитком, и примаху поклоне и извртаху правду.
4 तब सब इस्राएली वृद्ध लोग इकट्ठे होकर रामाह में शमूएल के पास जाकर
Тада се скупише све старешине Израиљеве и дођоше к Самуилу у Раму.
5 उससे कहने लगे, “सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्र तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे।”
И рекоше му: Ето, ти си остарео, а синови твоји не ходе твојим путевима: зато постави нам цара да нам суди, као што је у свих народа.
6 परन्तु जो बात उन्होंने कही, ‘हम पर न्याय करने के लिये हमारे ऊपर राजा नियुक्त कर दे,’ यह बात शमूएल को बुरी लगी। और शमूएल ने यहोवा से प्रार्थना की।
Али Самуилу не би по вољи што рекоше: Дај нам цара да нам суди. И Самуило се помоли Господу.
7 और यहोवा ने शमूएल से कहा, “वे लोग जो कुछ तुझ से कहें उसे मान ले; क्योंकि उन्होंने तुझको नहीं परन्तु मुझी को निकम्मा जाना है, कि मैं उनका राजा न रहूँ।
А Господ рече Самуилу: Послушај глас народни у свему што ти говоре; јер не одбацише тебе него мене одбацише да не царујем над њима.
8 जैसे-जैसे काम वे उस दिन से, जब से मैं उन्हें मिस्र से निकाल लाया, आज के दिन तक करते आए हैं, कि मुझ को त्याग कर पराए, देवताओं की उपासना करते आए हैं, वैसे ही वे तुझ से भी करते हैं।
Како чинише од оног дана кад их изведох из Мисира до данас, и оставише ме и служише другим боговима, по свим тим делима чине и теби.
9 इसलिए अब तू उनकी बात मान; तो भी तू गम्भीरता से उनको भली भाँति समझा दे, और उनको बता भी दे कि जो राजा उन पर राज्य करेगा उसका व्यवहार किस प्रकार होगा।”
Зато сада послушај глас њихов; али им добро засведочи и кажи начин којим ће цар царовати над њима.
10 १० शमूएल ने उन लोगों को जो उससे राजा चाहते थे यहोवा की सब बातें कह सुनाईं।
И каза Самуило све речи Господње народу који искаше од њега цара;
11 ११ उसने कहा, “जो राजा तुम पर राज्य करेगा उसकी यह चाल होगी, अर्थात् वह तुम्हारे पुत्रों को लेकर अपने रथों और घोड़ों के काम पर नौकर रखेगा, और वे उसके रथों के आगे-आगे दौड़ा करेंगे;
И рече: Ово ће бити начин којим ће цар царовати над вама: синове ваше узимаће и метати их на кола своја и међу коњике своје, и они ће трчати пред колима његовим;
12 १२ फिर वह उनको हजार-हजार और पचास-पचास के ऊपर प्रधान बनाएगा, और कितनों से वह अपने हल जुतवाएगा, और अपने खेत कटवाएगा, और अपने लिये युद्ध के हथियार और रथों के साज बनवाएगा।
И поставиће их да су му хиљадници и педесетници, и да му ору њиве и жњу летину, и да му граде ратне справе и шта треба за кола његова.
13 १३ फिर वह तुम्हारी बेटियों को लेकर उनसे सुगन्ध-द्रव्य और रसोई और रोटियाँ बनवाएगा।
Узимаће и кћери ваше да му граде мирисне масти и да му буду куварице и хлебарице.
14 १४ फिर वह तुम्हारे खेतों और दाख और जैतून की बारियों में से जो अच्छी से अच्छी होंगी उन्हें ले लेकर अपने कर्मचारियों को देगा।
И њиве ваше и винограде ваше и маслинике ваше најбоље узимаће и раздавати слугама својим.
15 १५ फिर वह तुम्हारे बीज और दाख की बारियों का दसवाँ अंश ले लेकर अपने हाकिमों और कर्मचारियों को देगा।
Узимаће десетак од усева ваших и од винограда ваших, и даваће дворанима својим и слугама својим.
16 १६ फिर वह तुम्हारे दास दासियों को, और तुम्हारे अच्छे से अच्छे जवानों को, और तुम्हारे गदहों को भी लेकर अपने काम में लगाएगा।
И слуге ваше и слушкиње ваше и младиће ваше најлепше и магарце ваше узимаће, и обртати на своје послове.
17 १७ वह तुम्हारी भेड़-बकरियों का भी दसवाँ अंश लेगा; इस प्रकार तुम लोग उसके दास बन जाओगे।
Стада ће ваша десетковати и ви ћете му бити робови.
18 १८ और उस दिन तुम अपने उस चुने हुए राजा के कारण दुहाई दोगे, परन्तु यहोवा उस समय तुम्हारी न सुनेगा।”
Па ћете онда викати, ради цара свог, ког изабрасте себи; али вас Господ неће онда услишити.
19 १९ तो भी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, “नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं,
Али народ не хте послушати речи Самуилове, и рекоше: Не, него цар нека буде над нама,
20 २० जिससे हम भी और सब जातियों के समान हो जाएँ, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे-आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे।”
Да будемо и ми као сви народи; и нека нам суди цар наш и иде пред нама и води наше ратове.
21 २१ लोगों की ये सब बातें सुनकर शमूएल ने यहोवा के कानों तक पहुँचाया।
А Самуило чувши све речи народне, каза их Господу.
22 २२ यहोवा ने शमूएल से कहा, “उनकी बात मानकर उनके लिये राजा ठहरा दे।” तब शमूएल ने इस्राएली मनुष्यों से कहा, “तुम अब अपने-अपने नगर को चले जाओ।”
А Господ рече Самуилу: Послушај глас њихов, и постави им цара. И Самуило рече Израиљцима: Идите сваки у свој град.

< 1 शमूएल 8 >