< 1 शमूएल 7 >

1 तब किर्यत्यारीम के लोगों ने जाकर यहोवा के सन्दूक को उठाया, और अबीनादाब के घर में जो टीले पर बना था रखा, और यहोवा के सन्दूक की रक्षा करने के लिये अबीनादाब के पुत्र एलीआजर को पवित्र किया।
Da kom Kirjat-Jearims menn og hentet Herrens ark op og bar den inn i Abinadabs hus på haugen, og hans sønn Eleasar vidde de til å ta vare på Herrens ark.
2 किर्यत्यारीम में सन्दूक को रखे हुए बहुत दिन हुए, अर्थात् बीस वर्ष बीत गए, और इस्राएल का सारा घराना विलाप करता हुआ यहोवा के पीछे चलने लगा।
Fra den dag arken kom til Kirjat-Jearim, gikk det en lang tid - tyve år gikk det; da sukket hele Israels hus efter Herren.
3 तब शमूएल ने इस्राएल के सारे घराने से कहा, “यदि तुम अपने पूर्ण मन से यहोवा की ओर फिरे हो, तो पराए देवताओं और अश्तोरेत देवियों को अपने बीच में से दूर करो, और यहोवा की ओर अपना मन लगाकर केवल उसी की उपासना करो, तब वह तुम्हें पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाएगा।”
Og Samuel sa til hele Israels hus: Dersom I vender om til Herren av hele eders hjerte, så ha de fremmede guder og Astarte-billedene bort fra eder og vend eders hjerte til Herren og tjen ham alene! Så skal han fri eder av filistrenes hånd.
4 तब इस्राएलियों ने बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों को दूर किया, और केवल यहोवा ही की उपासना करने लगे।
Da skilte Israels barn sig av med Ba'alene og Astarte-billedene og tjente Herren alene.
5 फिर शमूएल ने कहा, “सब इस्राएलियों को मिस्पा में इकट्ठा करो, और मैं तुम्हारे लिये यहोवा से प्रार्थना करूँगा।”
Og Samuel sa: La hele Israel samle sig i Mispa! Så vil jeg bede til Herren for eder.
6 तब वे मिस्पा में इकट्ठे हुए, और जल भर के यहोवा के सामने उण्डेल दिया, और उस दिन उपवास किया, और वहाँ कहने लगे, “हमने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है।” और शमूएल ने मिस्पा में इस्राएलियों का न्याय किया।
Så samlet de sig i Mispa, og de øste op vann og helte det ut for Herrens åsyn, og de fastet den dag og bekjente der: Vi har syndet mot Herren. Og Samuel dømte Israels barn i Mispa.
7 जब पलिश्तियों ने सुना कि इस्राएली मिस्पा में इकट्ठे हुए हैं, तब उनके सरदारों ने इस्राएलियों पर चढ़ाई की। यह सुनकर इस्राएली पलिश्तियों से भयभीत हुए।
Da filistrene hørte at Israels barn hadde samlet sig i Mispa, drog filistrenes høvdinger op imot Israel, og da Israels barn hørte det, var de redde for filistrene.
8 और इस्राएलियों ने शमूएल से कहा, “हमारे लिये हमारे परमेश्वर यहोवा की दुहाई देना न छोड़, जिससे वह हमको पलिश्तियों के हाथ से बचाए।”
Og Israels barn sa til Samuel: Hold ikke op med å rope for oss til Herren vår Gud at han vil frelse oss av filistrenes hånd!
9 तब शमूएल ने एक दूध पीता मेम्ना ले सर्वांग होमबलि करके यहोवा को चढ़ाया; और शमूएल ने इस्राएलियों के लिये यहोवा की दुहाई दी, और यहोवा ने उसकी सुन ली।
Da tok Samuel et diende lam og ofret det helt som brennoffer til Herren, og Samuel ropte til Herren for Israel, og Herren svarte ham.
10 १० और जिस समय शमूएल होमबलि को चढ़ा रहा था उस समय पलिश्ती इस्राएलियों के संग युद्ध करने के लिये निकट आ गए, तब उसी दिन यहोवा ने पलिश्तियों के ऊपर बादल को बड़े कड़क के साथ गरजाकर उन्हें घबरा दिया; और वे इस्राएलियों से हार गए।
For mens Samuel ofret brennofferet, og filistrene rykket frem til strid mot Israel, da sendte Herren samme dag et sterkt tordenvær over filistrene og forferdet dem, så de blev slått av Israel.
11 ११ तब इस्राएली पुरुषों ने मिस्पा से निकलकर पलिश्तियों को खदेड़ा, और उन्हें बेतकर के नीचे तक मारते चले गए।
Da drog Israels menn ut fra Mispa og forfulgte filistrene og hugg dem ned, like til nedenfor Bet-Kar.
12 १२ तब शमूएल ने एक पत्थर लेकर मिस्पा और शेन के बीच में खड़ा किया, और यह कहकर उसका नाम एबेनेजेर रखा, “यहाँ तक यहोवा ने हमारी सहायता की है।”
Og Samuel tok en sten og satte den imellem Mispa og Sen; denne sten kalte han Eben-Eser og sa: Hittil har Herren hjulpet oss.
13 १३ तब पलिश्ती दब गए, और इस्राएलियों के देश में फिर न आए, और शमूएल के जीवन भर यहोवा का हाथ पलिश्तियों के विरुद्ध बना रहा।
Således blev filistrene ydmyket og kom ikke mere inn i Israels land; og Herrens hånd var imot filistrene alle Samuels dager.
14 १४ और एक्रोन और गत तक जितने नगर पलिश्तियों ने इस्राएलियों के हाथ से छीन लिए थे, वे फिर इस्राएलियों के वश में आ गए; और उनका देश भी इस्राएलियों ने पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाया। और इस्राएलियों और एमोरियों के बीच भी संधि हो गई।
Og de byer som filistrene hadde tatt fra Israel, kom tilbake til Israel igjen, fra Ekron like til Gat, og alt land som hørte til dem, fridde Israel av filistrenes hånd, og det var fred mellem Israel og amorittene.
15 १५ और शमूएल जीवन भर इस्राएलियों का न्याय करता रहा।
Samuel dømte Israel så lenge han levde.
16 १६ वह प्रतिवर्ष बेतेल और गिलगाल और मिस्पा में घूम-घूमकर उन सब स्थानों में इस्राएलियों का न्याय करता था।
År efter år drog han omkring til Betel og Gilgal og Mispa og dømte Israel på alle disse steder.
17 १७ तब वह रामाह में जहाँ उसका घर था लौट आया, और वहाँ भी इस्राएलियों का न्याय करता था, और वहाँ उसने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई।
Og hver gang vendte han tilbake til Rama; for der var hans hus, og der dømte han Israel; og han bygget der et alter for Herren.

< 1 शमूएल 7 >