< 1 शमूएल 3 >
1 १ वह बालक शमूएल एली के सामने यहोवा की सेवा टहल करता था। उन दिनों में यहोवा का वचन दुर्लभ था; और दर्शन कम मिलता था।
Mladi je Samuel služio Jahvi pod nadzorom Elijevim; u ono vrijeme Jahve je izrijetka govorio ljudima, a viđenja nisu bila česta.
2 २ और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आँखें तो धुँधली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,
No jednoga je dana Eli ležao u svojoj sobi - oči su njegove počele slabiti te više nije mogao vidjeti -
3 ३ और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहोवा के मन्दिर में जहाँ परमेश्वर का सन्दूक था, लेटा था;
svijećnjak Božji još ne bijaše ugašen i Samuel je spavao u svetištu Jahvinu, ondje gdje je bio Kovčeg Božji.
4 ४ तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, “क्या आज्ञा!”
I Jahve zovnu: “Samuele! Samuele!” A on odgovori: “Evo me!”
5 ५ तब उसने एली के पास दौड़कर कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” वह बोला, “मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।” तो वह जाकर लेट गया।
I otrča k Eliju i reče: “Evo me! Ti si me zvao!” A Eli reče: “Ja te nisam zvao. Vrati se i spavaj!” I on ode i leže.
6 ६ तब यहोवा ने फिर पुकारके कहा, “हे शमूएल!” शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” उसने कहा, “हे मेरे बेटे, मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।”
I Jahve opet zovnu: “Samuele! Samuele!” Samuel usta, ode k Eliju i reče: “Evo me! Ti si me zvao!” A Eli odgovori: “Ja te nisam zvao, sine! Vrati se i spavaj!”
7 ७ उस समय तक तो शमूएल यहोवा को नहीं पहचानता था, और न यहोवा का वचन ही उस पर प्रगट हुआ था।
Samuel još nije poznavao Jahve i još mu nikada ne bijaše objavljena riječ Jahvina.
8 ८ फिर तीसरी बार यहोवा ने शमूएल को पुकारा। और वह उठकर एली के पास गया, और कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” तब एली ने समझ लिया कि इस बालक को यहोवा ने पुकारा है।
I Jahve zovnu Samuela po treći put. On usta, ode k Eliju i reče: “Evo me! Ti si me zvao!” Sada Eli razumje da je Jahve zvao dječaka.
9 ९ इसलिए एली ने शमूएल से कहा, “जा लेटा रह; और यदि वह तुझे फिर पुकारे, तो तू कहना, ‘हे यहोवा, कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।’” तब शमूएल अपने स्थान पर जाकर लेट गया।
Zato reče Samuelu: “Idi i lezi; a ako te zovne, ti reci: 'Govori, sluga tvoj sluša.'” I Samuel ode i leže na svoje mjesto.
10 १० तब यहोवा आ खड़ा हुआ, और पहले के समान पुकारा, “शमूएल! शमूएल!” शमूएल ने कहा, “कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।”
I dođe Jahve i stade i zovnu kao prije: “Samuele! Samuele!” A Samuel odgovori: “Govori, sluga tvoj sluša.”
11 ११ यहोवा ने शमूएल से कहा, “सुन, मैं इस्राएल में एक ऐसा काम करने पर हूँ, जिससे सब सुननेवालों पर बड़ा सन्नाटा छा जाएगा।
Tada Jahve reče Samuelu: “Evo, učinit ću nešto u Izraelu da će oba uha zujati svakome koji čuje.
12 १२ उस दिन मैं एली के विरुद्ध वह सब कुछ पूरा करूँगा जो मैंने उसके घराने के विषय में कहा, उसे आरम्भ से अन्त तक पूरा करूँगा।
U onaj ću dan ispuniti na Eliju sve što sam rekao za kuću njegovu, od početka do kraja.
13 १३ क्योंकि मैं तो उसको यह कहकर जता चुका हूँ, कि मैं उस अधर्म का दण्ड जिसे वह जानता है सदा के लिये उसके घर का न्याय करूँगा, क्योंकि उसके पुत्र आप श्रापित हुए हैं, और उसने उन्हें नहीं रोका।
Ti ćeš mu objaviti da osuđujem kuću njegovu dovijeka; on je znao da njegovi sinovi hule na Boga, a nije ih obuzdao.
14 १४ इस कारण मैंने एली के घराने के विषय यह शपथ खाई, कि एली के घराने के अधर्म का प्रायश्चित न तो मेलबलि से कभी होगा, और न अन्नबलि से।”
Zato - kunem se domu Elijevu - neće oprati krivicu Elijeva doma nikakve žrtve ni prinosi dovijeka.”
15 १५ और शमूएल भोर तक लेटा रहा; तब उसने यहोवा के भवन के किवाड़ों को खोला। और शमूएल एली को उस दर्शन की बातें बताने से डरा।
Samuel je spavao do jutra, a onda otvori vrata Doma Jahvina. Samuel se bojao kazati viđenje Eliju.
16 १६ तब एली ने शमूएल को पुकारकर कहा, “हे मेरे बेटे, शमूएल।” वह बोला, “क्या आज्ञा।”
Ali Eli zovnu Samuela govoreći: “Samuele, sine!” A on odgovori: “Evo me!”
17 १७ तब उसने पूछा, “वह कौन सी बात है जो यहोवा ने तुझ से कही है? उसे मुझसे न छिपा। जो कुछ उसने तुझ से कहा हो यदि तू उसमें से कुछ भी मुझसे छिपाए, तो परमेश्वर तुझ से वैसा ही वरन् उससे भी अधिक करे।”
I on upita: “Kakva je riječ koju ti reče? Nemoj mi zatajiti ništa! Tako ti Bog učinio zlo i dodao ti drugo ako mi zatajiš nešto od onoga što ti je kazao.”
18 १८ तब शमूएल ने उसको रत्ती-रत्ती बातें कह सुनाईं, और कुछ भी न छिपा रखा। वह बोला, “वह तो यहोवा है; जो कुछ वह भला जाने वही करे।”
Nato mu Samuel pripovjedi sve i ništa ne zataji od njega. A Eli reče: “On je Jahve, neka čini što je dobro u očima njegovim!”
19 १९ और शमूएल बड़ा होता गया, और यहोवा उसके संग रहा, और उसने शमूएल की कोई भी बात निष्फल होने नहीं दी।
Samuel je rastao, a Jahve je bio s njim i nije pustio da ijedna od njegovih riječi padne na zemlju.
20 २० और दान से बेर्शेबा तक के रहनेवाले सारे इस्राएलियों ने जान लिया कि शमूएल यहोवा का नबी होने के लिये नियुक्त किया गया है।
Sav Izrael, od Dana do Beer Šebe, spozna da je Samuel postavljen za proroka Jahvina.
21 २१ और यहोवा ने शीलो में फिर दर्शन दिया, क्योंकि यहोवा ने अपने आपको शीलो में शमूएल पर अपने वचन के द्वारा प्रगट किया।
Jahve se i dalje javljao u Šilu, jer se objavljivao Samuelu, i riječ se Samuelova obraćala svemu Izraelu. (Eli je bio vrlo star, a njegovi su sinovi ustrajali u svome opakom postupku pred Jahvom.)