< 1 शमूएल 16 >
1 १ यहोवा ने शमूएल से कहा, “मैंने शाऊल को इस्राएल पर राज्य करने के लिये तुच्छ जाना है, तू कब तक उसके विषय विलाप करता रहेगा? अपने सींग में तेल भरकर चल; मैं तुझको बैतलहमवासी यिशै के पास भेजता हूँ, क्योंकि मैंने उसके पुत्रों में से एक को राजा होने के लिये चुना है।”
A Gospod reèe Samuilu: dokle æeš ti plakati za Saulom kad ga ja odbacih da ne caruje više nad Izrailjem? Napuni rog svoj ulja, i hodi da te pošljem k Jeseju Vitlejemcu, jer izmeðu njegovijeh sinova izabrah sebi cara.
2 २ शमूएल बोला, “मैं कैसे जा सकता हूँ? यदि शाऊल सुन लेगा, तो मुझे घात करेगा।” यहोवा ने कहा, “एक बछिया साथ ले जाकर कहना, ‘मैं यहोवा के लिये यज्ञ करने को आया हूँ।’
A Samuilo reèe: kako da idem? jer æe èuti Saul, pa æe me ubiti. A Gospod odgovori: uzmi sa sobom junicu iz goveda, pa reci: doðoh da prinesem žrtvu Gospodu.
3 ३ और यज्ञ पर यिशै को न्योता देना, तब मैं तुझे बता दूँगा कि तुझको क्या करना है; और जिसको मैं तुझे बताऊँ उसी का मेरी ओर से अभिषेक करना।”
I pozovi Jeseja na žrtvu, a ja æu ti pokazati šta æeš èiniti, i pomaži mi onoga koga ti kažem.
4 ४ तब शमूएल ने यहोवा के कहने के अनुसार किया, और बैतलहम को गया। उस नगर के पुरनिये थरथराते हुए उससे मिलने को गए, और कहने लगे, “क्या तू मित्रभाव से आया है कि नहीं?”
I uèini Samuilo kako mu kaza Gospod, i doðe u Vitlejem; a starješine gradske uplašivši se istrèaše preda nj, i rekoše mu: jesi li došao dobro?
5 ५ उसने कहा, “हाँ, मित्रभाव से आया हूँ; मैं यहोवा के लिये यज्ञ करने को आया हूँ; तुम अपने-अपने को पवित्र करके मेरे साथ यज्ञ में आओ।” तब उसने यिशै और उसके पुत्रों को पवित्र करके यज्ञ में आने का न्योता दिया।
A on reèe: dobro; došao sam da prinesem žrtvu Gospodu; osveštajte se i hodite sa mnom na žrtvu. Pa osvešta i Jeseja i sinove njegove i pozva ih na žrtvu.
6 ६ जब वे आए, तब उसने एलीआब पर दृष्टि करके सोचा, “निश्चय यह जो यहोवा के सामने है वही उसका अभिषिक्त होगा।”
I kad doðoše vidjevši Elijava reèe: jamaèno je pred Gospodom pomazanik njegov.
7 ७ परन्तु यहोवा ने शमूएल से कहा, “न तो उसके रूप पर दृष्टि कर, और न उसके कद की ऊँचाई पर, क्योंकि मैंने उसे अयोग्य जाना है; क्योंकि यहोवा का देखना मनुष्य का सा नहीं है; मनुष्य तो बाहर का रूप देखता है, परन्तु यहोवा की दृष्टि मन पर रहती है।”
Ali Gospod reèe Samuilu: ne gledaj na lice njegovo ni na visinu rasta njegova, jer sam ga odbacio; jer ne gledam na što èovjek gleda: èovjek gleda što je na oèima, a Gospod gleda na srce.
8 ८ तब यिशै ने अबीनादाब को बुलाकर शमूएल के सामने भेजा। और उससे कहा, “यहोवा ने इसको भी नहीं चुना।”
I dozva Jesej Avinadava, i reèe mu da ide pred Samuila. A on reèe: ni toga nije izabrao Gospod.
9 ९ फिर यिशै ने शम्मा को सामने भेजा। और उसने कहा, “यहोवा ने इसको भी नहीं चुना।”
Potom Jesej reèe Sami da ide. A on reèe: ni toga nije izabrao Gospod.
10 १० इस प्रकार यिशै ने अपने सात पुत्रों को शमूएल के सामने भेजा। और शमूएल यिशै से कहता गया, “यहोवा ने इन्हें नहीं चुना।”
Tako reèe Jesej te proðoše sedam sinova njegovijeh pred Samuila; a Samuilo reèe Jeseju: nije Gospod izabrao tijeh.
11 ११ तब शमूएल ने यिशै से कहा, “क्या सब लड़के आ गए?” वह बोला, “नहीं, छोटा तो रह गया, और वह भेड़-बकरियों को चरा रहा है।” शमूएल ने यिशै से कहा, “उसे बुलवा भेज; क्योंकि जब तक वह यहाँ न आए तब तक हम खाने को न बैठेंगे।”
Potom reèe Samuilo Jeseju: jesu li ti to svi sinovi? A on reèe: ostao je još najmlaði; eno ga, pase ovce. Tada reèe Samuilo Jeseju: pošlji, te ga dovedi, jer neæemo sjedati za sto dokle on ne doðe.
12 १२ तब वह उसे बुलाकर भीतर ले आया। उसके तो लाली झलकती थी, और उसकी आँखें सुन्दर, और उसका रूप सुडौल था। तब यहोवा ने कहा, “उठकर इसका अभिषेक कर: यही है।”
I posla, te ga dovede. A bijaše smeð, lijepijeh oèiju i lijepa stasa. I Gospod reèe: ustani, pomaži ga, jer je to.
13 १३ तब शमूएल ने अपना तेल का सींग लेकर उसके भाइयों के मध्य में उसका अभिषेक किया; और उस दिन से लेकर भविष्य को यहोवा का आत्मा दाऊद पर बल से उतरता रहा। तब शमूएल उठकर रामाह को चला गया।
Tada Samuilo uze rog s uljem, i pomaza ga usred braæe njegove; i siðe duh Gospodnji na Davida i osta na njemu od toga dana. Potom usta Samuilo i otide u Ramu.
14 १४ यहोवा का आत्मा शाऊल पर से उठ गया, और यहोवा की ओर से एक दुष्ट आत्मा उसे घबराने लगा।
A duh Gospodnji otide od Saula, i uznemiravaše ga zao duh od Gospoda.
15 १५ और शाऊल के कर्मचारियों ने उससे कहा, “सुन, परमेश्वर की ओर से एक दुष्ट आत्मा तुझे घबराता है।
I rekoše Saulu sluge njegove: gle, sada te uznemiruje zli duh Božiji.
16 १६ हमारा प्रभु अपने कर्मचारियों को जो उपस्थित हैं आज्ञा दे, कि वे किसी अच्छे वीणा बजानेवाले को ढूँढ़ ले आएँ; और जब जब परमेश्वर की ओर से दुष्ट आत्मा तुझ पर चढ़े, तब-तब वह अपने हाथ से बजाए, और तू अच्छा हो जाए।”
Neka gospodar naš zapovjedi slugama svojim koje stoje pred tobom, da potraže èovjeka koji zna udarati u gusle, pa kad te napadne zli duh Božji, neka udara rukom svojom, i odlakšaæe ti.
17 १७ शाऊल ने अपने कर्मचारियों से कहा, “अच्छा, एक उत्तम वीणा-वादक देखो, और उसे मेरे पास लाओ।”
I reèe Saul slugama svojim: potražite èovjeka koji zna dobro udarati u gusle, i dovedite mi ga.
18 १८ तब एक जवान ने उत्तर देके कहा, “सुन, मैंने बैतलहमवासी यिशै के एक पुत्र को देखा जो वीणा बजाना जानता है, और वह वीर योद्धा भी है, और बात करने में बुद्धिमान और रूपवान भी है; और यहोवा उसके साथ रहता है।”
A jedan izmeðu sluga njegovijeh odgovori i reèe: evo, ja znam sina Jeseja Vitlejemca, koji umije dobro udarati u gusle, i hrabar je junak i ubojnik, i pametan je i lijep, i Gospod je s njim.
19 १९ तब शाऊल ने दूतों के हाथ यिशै के पास कहला भेजा, “अपने पुत्र दाऊद को जो भेड़-बकरियों के साथ रहता है मेरे पास भेज दे।”
I Saul posla ljude k Jeseju i poruèi: pošlji mi Davida sina svojega koji je kod ovaca.
20 २० तब यिशै ने रोटी से लदा हुआ एक गदहा, और कुप्पा भर दाखमधु, और बकरी का एक बच्चा लेकर अपने पुत्र दाऊद के हाथ से शाऊल के पास भेज दिया।
A Jesej uze magarca i hljeba i mješinu vina i jedno jare, i posla Saulu po Davidu sinu svojemu.
21 २१ और दाऊद शाऊल के पास जाकर उसके सामने उपस्थित रहने लगा। और शाऊल उससे बहुत प्रीति करने लगा, और वह उसका हथियार ढोनेवाला हो गया।
I David doðe k Saulu i izide preda nj, i omilje Saulu veoma, te ga postavi da mu nosi oružje.
22 २२ तब शाऊल ने यिशै के पास कहला भेजा, “दाऊद को मेरे सामने उपस्थित रहने दे, क्योंकि मैं उससे बहुत प्रसन्न हूँ।”
Potom posla Saul k Jeseju i poruèi: neka David ostane kod mene, jer je našao milost preda mnom.
23 २३ और जब जब परमेश्वर की ओर से वह आत्मा शाऊल पर चढ़ता था, तब-तब दाऊद वीणा लेकर बजाता; और शाऊल चैन पाकर अच्छा हो जाता था, और वह दुष्ट आत्मा उसमें से हट जाता था।
I kad bi duh Božji napao Saula, David uzevši gusle udarao bi rukom svojom, te bi Saul odahnuo i bilo bi mu bolje, jer bi zli duh otišao od njega.