< 1 शमूएल 12 >
1 १ तब शमूएल ने सारे इस्राएलियों से कहा, “सुनो, जो कुछ तुम ने मुझसे कहा था उसे मानकर मैंने एक राजा तुम्हारे ऊपर ठहराया है।
Tada Samuel reče svemu Izraelu: “Evo, ispunio sam vašu želju u svemu što ste od mene tražili i postavih kralja nad vama.
2 २ और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे-आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूँ, और मेरे बाल सफेद हो गए हैं, और मेरे पुत्र तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे सामने काम करता रहा हूँ।
I od sada će kralj ići pred vama. A ja sam ostario i osijedio i moji sinovi eto su među vama. Ja sam išao pred vama od svoje mladosti pa do današnjega dana.
3 ३ मैं उपस्थित हूँ; इसलिए तुम यहोवा के सामने, और उसके अभिषिक्त के सामने मुझ पर साक्षी दो, कि मैंने किसका बैल ले लिया? या किसका गदहा ले लिया? या किस पर अंधेर किया? या किसको पीसा? या किसके हाथ से अपनी आँखें बन्द करने के लिये घूस लिया? बताओ, और मैं वह तुम को फेर दूँगा?”
Evo me! Posvjedočite protiv mene pred Jahvom i pred njegovim pomazanikom: kome sam oteo vola i kome sam oteo magarca? Koga sam prevario? Koga sam tlačio? Od koga sam primio mito da bih zažmirio na jedno oko? Ja ću vam sve natrag vratiti.”
4 ४ वे बोले, “तूने न तो हम पर अंधेर किया, न हमें पीसा, और न किसी के हाथ से कुछ लिया है।”
A oni odgovoriše: “Nisi nas prevario, nisi nas tlačio, nisi ni od koga primio ništa.”
5 ५ उसने उनसे कहा, “आज के दिन यहोवा तुम्हारा साक्षी, और उसका अभिषिक्त इस बात का साक्षी है, कि मेरे यहाँ कुछ नहीं निकला।” वे बोले, “हाँ, वह साक्षी है।”
Još im reče: “Svjedok je Jahve protiv vas i svjedok je njegov pomazanik u ovaj dan da niste našli ništa u mojoj ruci.” A oni odgovoriše: “Tako je!”
6 ६ फिर शमूएल लोगों से कहने लगा, “जो मूसा और हारून को ठहराकर तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से निकाल लाया वह यहोवा ही है।
Tada Samuel reče narodu: “Jest, svjedok je Jahve koji je postavio Mojsija i Arona i koji je izveo vaše oce iz Egipta.
7 ७ इसलिए अब तुम खड़े रहो, और मैं यहोवा के सामने उसके सब धार्मिकता के कामों के विषय में, जिन्हें उसने तुम्हारे साथ और तुम्हारे पूर्वजों के साथ किया है, तुम्हारे साथ विचार करूँगा।
Stanite sada ovamo da probesjedim s vama pred Jahvom i da vas podsjetim na sva velika djela koja je učinio Jahve vama i vašim ocima.
8 ८ याकूब मिस्र में गया, और तुम्हारे पूर्वजों ने यहोवा की दुहाई दी; तब यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा, और उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से निकाला, और इस स्थान में बसाया।
Kad je Jakov došao u Egipat, Egipćani su ih pritisnuli, a vaši su oci vapili Jahvi za pomoć. I Jahve posla Mojsija i Arona, koji izvedoše oce vaše iz Egipta i naseliše ih na ovome mjestu.
9 ९ फिर जब वे अपने परमेश्वर यहोवा को भूल गए, तब उसने उन्हें हासोर के सेनापति सीसरा, और पलिश्तियों और मोआब के राजा के अधीन कर दिया; और वे उनसे लड़े।
Ali oni zaboraviše Jahvu, Boga svoga, i on ih predade u ruke Siseri, vojvodi hasorske vojske, i u ruke Filistejaca, i u ruke moapskome kralju, koji su vojevali na njih.
10 १० तब उन्होंने यहोवा की दुहाई देकर कहा, ‘हमने यहोवा को त्याग कर और बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों की उपासना करके महापाप किया है; परन्तु अब तू हमको हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ा तो हम तेरी उपासना करेंगे।’
I opet su vapili Jahvi za pomoć govoreći: 'Zgriješili smo jer smo ostavili Jahvu i uzeli služiti baalima i aštartama; izbavi nas sada iz ruku naših neprijatelja pa ćemo ti služiti!'
11 ११ इसलिए यहोवा ने यरूब्बाल, बदान, यिप्तह, और शमूएल को भेजकर तुम को तुम्हारे चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से छुड़ाया; और तुम निडर रहने लगे।
I Jahve posla Jerubaala i Baraka, Jiftaha i Samuela te vas izbavi iz ruku vaših neprijatelja unaokolo, tako da ste mogli živjeti bez straha.
12 १२ और जब तुम ने देखा कि अम्मोनियों का राजा नाहाश हम पर चढ़ाई करता है, तब यद्यपि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारा राजा था तो भी तुम ने मुझसे कहा, ‘नहीं, हम पर एक राजा राज्य करेगा।’
Ali kad vidjeste Nahaša, kralja amonskoga, kako ide na vas, rekoste mi: 'Ne, nego kralj neka vlada nad nama!' Pa ipak je vaš kralj Jahve, vaš Bog!
13 १३ अब उस राजा को देखो जिसे तुम ने चुन लिया, और जिसके लिये तुम ने प्रार्थना की थी; देखो, यहोवा ने एक राजा तुम्हारे ऊपर नियुक्त कर दिया है।
I eto vam sada kralja koga ste izabrali! Eto, Jahve je postavio kralja nad vama.
14 १४ यदि तुम यहोवा का भय मानते, उसकी उपासना करते, और उसकी बात सुनते रहो, और यहोवा की आज्ञा को टालकर उससे बलवा न करो, और तुम और वह जो तुम पर राजा हुआ है दोनों अपने परमेश्वर यहोवा के पीछे-पीछे चलनेवाले बने रहो, तब तो भला होगा;
Ako se budete bojali Jahve i njemu budete služili, ako budete slušali njegov glas i ne budete se protivili njegovim zapovijedima, slijedit ćete Jahvu, Boga svoga, vi i kralj koji kraljuje nad vama.
15 १५ परन्तु यदि तुम यहोवा की बात न मानो, और यहोवा की आज्ञा को टालकर उससे बलवा करो, तो यहोवा का हाथ जैसे तुम्हारे पुरखाओं के विरुद्ध हुआ वैसे ही तुम्हारे भी विरुद्ध उठेगा।
Ako li ne budete slušali Jahvina glasa, ako se budete protivili njegovim zapovijedima, tada će se ruka Jahvina spustiti na vas i na vašega kralja da vas uništi.
16 १६ इसलिए अब तुम खड़े रहो, और इस बड़े काम को देखो जिसे यहोवा तुम्हारी आँखों के सामने करने पर है।
Sada još jednom pristupite i vidite veliki znak koji će Jahve učiniti pred vašim očima.
17 १७ आज क्या गेहूँ की कटनी नहीं हो रही? मैं यहोवा को पुकारूँगा, और वह मेघ गरजाएगा और मेंह बरसाएगा; तब तुम जान लोगे, और देख भी लोगे, कि तुम ने राजा माँगकर यहोवा की दृष्टि में बहुत बड़ी बुराई की है।”
Nije li sada pšenična žetva? Ali ja ću zazvati Jahvu i on će poslati gromove i kišu. I jasno ćete razabrati kako je veliko zlo koje ste učinili pred Jahvom tražeći sebi kralja.”
18 १८ तब शमूएल ने यहोवा को पुकारा, और यहोवा ने उसी दिन मेघ गरजाया और मेंह बरसाया; और सब लोग यहोवा से और शमूएल से अत्यन्त डर गए।
Tada Samuel zazva Jahvu i Jahve posla gromove i kišu u onaj dan i sav se narod vrlo poboja Jahve i Samuela.
19 १९ और सब लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने दासों के निमित्त अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर, कि हम मर न जाएँ; क्योंकि हमने अपने सारे पापों से बढ़कर यह बुराई की है कि राजा माँगा है।”
I sav narod reče Samuelu: “Moli se Jahvi, svome Bogu, za svoje sluge da ne pomremo, jer smo svim svojim grijesima dodali zlo tražeći sebi kralja.”
20 २० शमूएल ने लोगों से कहा, “डरो मत; तुम ने यह सब बुराई तो की है, परन्तु अब यहोवा के पीछे चलने से फिर मत मुड़ना; परन्तु अपने सम्पूर्ण मन से उसकी उपासना करना;
Ali Samuel reče narodu: “Ne bojte se! Vi ste, doduše, učinili sve ovo zlo, ali sada ne ostavljajte više Jahvu, nego služite Jahvi svim svojim srcem.
21 २१ और मत मुड़ना; नहीं तो ऐसी व्यर्थ वस्तुओं के पीछे चलने लगोगे जिनसे न कुछ लाभ पहुँचेगा, और न कुछ छुटकारा हो सकता है, क्योंकि वे सब व्यर्थ ही हैं।
Ne priklanjajte se više ništavim idolima koji vam ništa ne koriste, ništa vam ne pomažu jer su samo ništavila.
22 २२ यहोवा तो अपने बड़े नाम के कारण अपनी प्रजा को न तजेगा, क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपनी ही इच्छा से अपनी प्रजा बनाया है।
A Jahve neće odbaciti svoga naroda, radi velikog imena svoga, jer se Jahve udostojao da vas učini svojim narodom.
23 २३ फिर यह मुझसे दूर हो कि मैं तुम्हारे लिये प्रार्थना करना छोड़कर यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरूँ; मैं तो तुम्हें अच्छा और सीधा मार्ग दिखाता रहूँगा।
A od mene neka je daleko da zgriješim Jahvi prestajući moliti za vas i upućivati vas na dobar i pošten put.
24 २४ केवल इतना हो कि तुम लोग यहोवा का भय मानो, और सच्चाई से अपने सम्पूर्ण मन के साथ उसकी उपासना करो; क्योंकि यह तो सोचो कि उसने तुम्हारे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं।
Samo se bojte Jahve i njemu iskreno služite svim svojim srcem; jer, pogledajte kako se velikim očitovao među vama.
25 २५ परन्तु यदि तुम बुराई करते ही रहोगे, तो तुम और तुम्हारा राजा दोनों के दोनों मिट जाओगे।”
Ako li budete činili zlo, propast ćete vi i vaš kralj.”