< 1 पतरस 1 >

1 पतरस की ओर से जो यीशु मसीह का प्रेरित है, उन परदेशियों के नाम, जो पुन्तुस, गलातिया, कप्पदूकिया, आसिया, और बितूनिया में तितर-बितर होकर रहते हैं।
Од Петра, апостола Исуса Христа, избраним дошљацима, расејаним по Понту, Галатији, Кападокији, Азији и Витанији;
2 और परमेश्वर पिता के भविष्य ज्ञान के अनुसार, पवित्र आत्मा के पवित्र करने के द्वारा आज्ञा मानने, और यीशु मसीह के लहू के छिड़के जाने के लिये चुने गए हैं। तुम्हें अत्यन्त अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।
По провиђењу Бога Оца, светињом Духа доведеним у послушање и кропљење крви Исуса Христа: да вам се умножи благодат и мир.
3 हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्वर और पिता का धन्यवाद हो, जिसने यीशु मसीह को मरे हुओं में से जी उठने के द्वारा, अपनी बड़ी दया से हमें जीवित आशा के लिये नया जन्म दिया,
Благословен Бог и Отац Господа нашег Исуса Христа, који нас по великој милости својој прероди за живу наду васкрсењем Исуса Христа из мртвих,
4 अर्थात् एक अविनाशी और निर्मल, और अजर विरासत के लिये जो तुम्हारे लिये स्वर्ग में रखी है,
За наследство непропадљиво, које неће иструхнути ни увенути, сачувано на небесима за вас,
5 जिनकी रक्षा परमेश्वर की सामर्थ्य से, विश्वास के द्वारा उस उद्धार के लिये, जो आनेवाले समय में प्रगट होनेवाली है, की जाती है।
Које је сила Божија вером сачувала за спасење, приправљено да се јави у последње време;
6 इस कारण तुम मगन होते हो, यद्यपि अवश्य है कि अब कुछ दिन तक नाना प्रकार की परीक्षाओं के कारण दुःख में हो,
Коме радујте се, премда сте сад мало (где је потребно) жалосни у различним напастима,
7 और यह इसलिए है कि तुम्हारा परखा हुआ विश्वास, जो आग से ताए हुए नाशवान सोने से भी कहीं अधिक बहुमूल्य है, यीशु मसीह के प्रगट होने पर प्रशंसा, महिमा, और आदर का कारण ठहरे।
Да се кушање ваше вере много вредније од злата пропадљивог које се куша огњем нађе на хвалу и част и славу, кад се покаже Исус Христос;
8 उससे तुम बिन देखे प्रेम रखते हो, और अब तो उस पर बिन देखे भी विश्वास करके ऐसे आनन्दित और मगन होते हो, जो वर्णन से बाहर और महिमा से भरा हुआ है,
Ког не видевши љубите и ког сад не гледајући но верујући Га радујете се радошћу неисказаном и прослављеном.
9 और अपने विश्वास का प्रतिफल अर्थात् आत्माओं का उद्धार प्राप्त करते हो।
Примајући крај своје вере, спасење душама.
10 १० इसी उद्धार के विषय में उन भविष्यद्वक्ताओं ने बहुत ढूँढ़-ढाँढ़ और जाँच-पड़ताल की, जिन्होंने उस अनुग्रह के विषय में जो तुम पर होने को था, भविष्यद्वाणी की थी।
Које спасење тражише и испитиваше за њ пророци, који за вашу благодат прорекоше;
11 ११ उन्होंने इस बात की खोज की कि मसीह का आत्मा जो उनमें था, और पहले ही से मसीह के दुःखों की और उनके बाद होनेवाली महिमा की गवाही देता था, वह कौन से और कैसे समय की ओर संकेत करता था।
Испитујући у какво или у које време јављаше Дух Христов у њима, напред сведочећи за Христове муке и за славе по томе;
12 १२ उन पर यह प्रगट किया गया कि वे अपनी नहीं वरन् तुम्हारी सेवा के लिये ये बातें कहा करते थे, जिनका समाचार अब तुम्हें उनके द्वारा मिला जिन्होंने पवित्र आत्मा के द्वारा जो स्वर्ग से भेजा गया, तुम्हें सुसमाचार सुनाया, और इन बातों को स्वर्गदूत भी ध्यान से देखने की लालसा रखते हैं।
Којима се откри да не самим себи него нама служаху овим што вам се сад јави по онима који вам проповедише јеванђеље посланим с неба Духом Светим, у које анђели желе завирити.
13 १३ इस कारण अपनी-अपनी बुद्धि की कमर बाँधकर, और सचेत रहकर उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो, जो यीशु मसीह के प्रगट होने के समय तुम्हें मिलनेवाला है।
Зато, љубазни, запрегнувши бедра свог ума будите трезни, и зацело се надајте благодати која ће вам се принети кад дође Исус Христос.
14 १४ और आज्ञाकारी बालकों के समान अपनी अज्ञानता के समय की पुरानी अभिलाषाओं के सदृश्य न बनो।
Као послушна деца, не владајући се по првим жељама у свом незнању,
15 १५ पर जैसा तुम्हारा बुलानेवाला पवित्र है, वैसे ही तुम भी अपने सारे चाल-चलन में पवित्र बनो।
Него по Свецу који вас је позвао, и ви будите свети у свему живљењу.
16 १६ क्योंकि लिखा है, “पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ।”
Јер је писано: Будите свети, јер сам ја свет.
17 १७ और जबकि तुम, ‘हे पिता’ कहकर उससे प्रार्थना करते हो, जो बिना पक्षपात हर एक के काम के अनुसार न्याय करता है, तो अपने परदेशी होने का समय भय से बिताओ।
И ако зовете Оцем Оног који, не гледајући ко је ко, суди свакоме по делу, проводите време свог живљења са страхом,
18 १८ क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हारा निकम्मा चाल-चलन जो पूर्वजों से चला आता है उससे तुम्हारा छुटकारा चाँदी-सोने अर्थात् नाशवान वस्तुओं के द्वारा नहीं हुआ,
Знајући да се пропадљивим сребром или златом не искуписте из сујетног свог живљења, које сте видели од отаца;
19 १९ पर निर्दोष और निष्कलंक मेम्ने अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ।
Него скупоценом крвљу Христа, као безазленог и пречистог јагњета;
20 २० मसीह को जगत की सृष्टि से पहले चुना गया था, पर अब इस अन्तिम युग में तुम्हारे लिये प्रगट हुआ।
Који је одређен још пре постања света, а јавио се у последња времена вас ради,
21 २१ जो उसके द्वारा उस परमेश्वर पर विश्वास करते हो, जिसने उसे मरे हुओं में से जिलाया, और महिमा दी कि तुम्हारा विश्वास और आशा परमेश्वर पर हो।
Који кроз Њега верујете Бога који Га подиже из мртвих, и даде Му славу, да би ваша вера и надање било у Бога.
22 २२ अतः जबकि तुम ने भाईचारे के निष्कपट प्रेम के निमित्त सत्य के मानने से अपने मनों को पवित्र किया है, तो तन-मन लगाकर एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो।
Душе своје очистивши у послушању истине Духом за братољубље недволично, од чистог срца љубите добро један другог,
23 २३ क्योंकि तुम ने नाशवान नहीं पर अविनाशी बीज से परमेश्वर के जीविते और सदा ठहरनेवाले वचन के द्वारा नया जन्म पाया है। (aiōn g165)
Као прерођени не од семена које труне, него од оног које не труне, речју Живог Бога, која остаје довека. (aiōn g165)
24 २४ क्योंकि “हर एक प्राणी घास के समान है, और उसकी सारी शोभा घास के फूल के समान है: घास सूख जाती है, और फूल झड़ जाता है।
Јер је свако тело као трава, и свака слава човечија као цвет травни: осуши се трава, и цвет њен отпаде;
25 २५ परन्तु प्रभु का वचन युगानुयुग स्थिर रहता है।” और यह ही सुसमाचार का वचन है जो तुम्हें सुनाया गया था। (aiōn g165)
Али реч Господња осаје довека. А ово је реч што је објављена међу вама. (aiōn g165)

< 1 पतरस 1 >