< 1 राजा 6 >
1 १ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चार सौ अस्सीवें वर्ष के बाद जो सुलैमान के इस्राएल पर राज्य करने का चौथा वर्ष था, उसके जीव नामक दूसरे महीने में वह यहोवा का भवन बनाने लगा।
Četiri stotine i osamdesete godine poslije izlaska Izraelaca iz zemlje egipatske, četvrte godine kraljevanja svoga nad Izraelom, mjeseca Ziva - to je drugi mjesec - počeo je Salomon graditi Dom Jahvin.
2 २ जो भवन राजा सुलैमान ने यहोवा के लिये बनाया उसकी लम्बाई साठ हाथ, चौड़ाई बीस हाथ और ऊँचाई तीस हाथ की थी।
Hram što ga je kralj Salomon gradio Jahvi bio je dug šezdeset lakata, širok dvadeset, a visok dvadeset i pet lakata.
3 ३ और भवन के मन्दिर के सामने के ओसारे की लम्बाई बीस हाथ की थी, अर्थात् भवन की चौड़ाई के बराबर थी, और ओसारे की चौड़ाई जो भवन के सामने थी, वह दस हाथ की थी।
Trijem pred Hekalom Hrama bio je dvadeset lakata dug, prema širini Hrama, a deset lakata širok, prema dužini Hrama.
4 ४ फिर उसने भवन में चौखट सहित जालीदार खिड़कियाँ बनाईं।
Na Hramu je napravio prozore zatvorene rešetkama.
5 ५ और उसने भवन के आस-पास की दीवारों से सटे हुए अर्थात् मन्दिर और दर्शन-स्थान दोनों दीवारों के आस-पास उसने मंजिलें और कोठरियाँ बनाई।
Uza zid Hrama oko Hekala i Debira sagradio je prigradnju na katove, sve unaokolo.
6 ६ सबसे नीचेवाली मंजिल की चौड़ाई पाँच हाथ, और बीचवाली की छः हाथ, और ऊपरवाली की सात हाथ की थी, क्योंकि उसने भवन के आस-पास दीवारों को बाहर की ओर कुर्सीदार बनाया था इसलिए कि कड़ियाँ भवन की दीवारों को पकड़े हुए न हों।
Donji kat bio je pet lakata širok, srednji šest, a treći sedam lakata, jer je zasjeke rasporedio s vanjske strane naokolo Hrama da ih ne bi morao ugrađivati u hramske zidove.
7 ७ बनाते समय भवन ऐसे पत्थरों का बनाया गया, जो वहाँ ले आने से पहले गढ़कर ठीक किए गए थे, और भवन के बनते समय हथौड़े, बसूली या और किसी प्रकार के लोहे के औज़ार का शब्द कभी सुनाई नहीं पड़ा।
Hram je građen od kamena koji je već u kamenolomu bio oklesan, tako da se za gradnje nije čuo ni čekić ni dlijeto, ni ikakvo željezno oruđe.
8 ८ बाहर की बीचवाली कोठरियों का द्वार भवन की दाहिनी ओर था, और लोग चक्करदार सीढ़ियों पर होकर बीचवाली कोठरियों में जाते, और उनसे ऊपरवाली कोठरियों पर जाया करते थे।
Ulaz u donji kat bio je s desne strane Hrama, a zavojnim se stubama uspinjalo na srednji kat i sa srednjega na treći.
9 ९ उसने भवन को बनाकर पूरा किया, और उसकी छत देवदार की कड़ियों और तख्तों से बनी थी।
Sagradio je tako Hram i dovršio ga; i pokrio ga cedrovim gredama i daskama.
10 १० और पूरे भवन से लगी हुई जो मंजिलें उसने बनाईं वह पाँच हाथ ऊँची थीं, और वे देवदार की कड़ियों के द्वारा भवन से मिलाई गई थीं।
I sagradi još prigradnju oko cijeloga Hrama; bila je pet lakata visoka, a vezana s Hramom cedrovim gredama.
11 ११ तब यहोवा का यह वचन सुलैमान के पास पहुँचा,
I riječ Jahvina stiže Salomonu:
12 १२ “यह भवन जो तू बना रहा है, यदि तू मेरी विधियों पर चलेगा, और मेरे नियमों को मानेगा, और मेरी सब आज्ञाओं पर चलता हुआ उनका पालन करता रहेगा, तो जो वचन मैंने तेरे विषय में तेरे पिता दाऊद को दिया था उसको मैं पूरा करूँगा।
“To je Dom što ga gradiš ... Ako budeš hodio prema naredbama mojim, ako budeš vršio naredbe moje i držao se mojih zapovijedi, tada ću ispuniti tebi obećanje što sam ga dao tvome ocu Davidu:
13 १३ और मैं इस्राएलियों के मध्य में निवास करूँगा, और अपनी इस्राएली प्रजा को न तजूँगा।”
prebivat ću među sinovima Izraelovim i neću ostaviti naroda svoga Izraela.”
14 १४ अतः सुलैमान ने भवन को बनाकर पूरा किया।
I tako Salomon sazida Hram i dovrši ga.
15 १५ उसने भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की तख्ताबंदी की; और भवन के फर्श से छत तक दीवारों पर भीतर की ओर लकड़ी की तख्ताबंदी की, और भवन के फर्श को उसने सनोवर के तख्तो से बनाया।
I obloži iznutra zidove Hrama cedrovim daskama - od poda do stropa obloži ih drvetom iznutra - a daskama čempresovim obloži pod Hrama.
16 १६ और भवन के पीछे की ओर में भी उसने बीस हाथ की दूरी पर फर्श से ले दीवारों के ऊपर तक देवदार की तख्ताबंदी की; इस प्रकार उसने परमपवित्र स्थान के लिये भवन की एक भीतरी कोठरी बनाई।
I načini pregradu od dvadeset lakata, od cedrovih dasaka, s poda pod strop, i odijeli taj dio Hrama za Debir, za Svetinju nad svetinjama.
17 १७ उसके सामने का भवन अर्थात् मन्दिर की लम्बाई चालीस हाथ की थी।
A Hekal - Svetište, dio Hrama ispred Debira - imaše četrdeset lakata.
18 १८ भवन की दीवारों पर भीतर की ओर देवदार की लकड़ी की तख्ताबंदी थी, और उसमें कलियाँ और खिले हुए फूल खुदे थे, सब देवदार ही था: पत्थर कुछ नहीं दिखाई पड़ता था।
A po cedrovini unutar Hrama bijahu urezani ukrasi - pleteri od pupoljaka i cvijeća; sve je bilo od cedrovine i nigdje se nije vidio kamen.
19 १९ भवन के भीतर उसने एक पवित्रस्थान यहोवा की वाचा का सन्दूक रखने के लिये तैयार किया।
Debir je uredio unutra u Hramu da onamo smjesti Kovčeg saveza Jahvina.
20 २० और उस पवित्रस्थान की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई बीस-बीस हाथ की थी; और उसने उस पर उत्तम सोना मढ़वाया और वेदी की तख्ताबंदी देवदार से की।
Debir bijaše dvadeset lakata dug, dvadeset lakata širok i dvadeset lakata visok, a obložio ga je čistim zlatom. Napravio je i Žrtvenik od cedrovine,
21 २१ फिर सुलैमान ने भवन को भीतर-भीतर शुद्ध सोने से मढ़वाया, और पवित्रस्थान के सामने सोने की साँकलें लगाई; और उसको भी सोने से मढ़वाया।
pred Debirom, i obložio ga čistim zlatom.
22 २२ और उसने पूरे भवन को सोने से मढ़वाकर उसका काम पूरा किया। और पवित्रस्थान की पूरी वेदी को भी उसने सोने से मढ़वाया।
I sav je Hram obložio zlatom, sav Hram i sav oltar koji je pred Debirom obložio je zlatom.
23 २३ पवित्रस्थान में उसने दस-दस हाथ ऊँचे जैतून की लकड़ी के दो करूब बना रखे।
U Debiru načini dva kerubina od maslinova drveta. Bili su visoki deset lakata.
24 २४ एक करूब का एक पंख पाँच हाथ का था, और उसका दूसरा पंख भी पाँच हाथ का था, एक पंख के सिरे से, दूसरे पंख के सिरे तक लम्बाई दस हाथ थी।
Jedno je krilo u kerubina bilo pet lakata i drugo je krilo u kerubina bilo pet lakata; deset je lakata bilo od jednoga kraja krila do drugoga.
25 २५ दूसरा करूब भी दस हाथ का था; दोनों करूब एक ही नाप और एक ही आकार के थे।
I drugi je kerubin bio od deset lakata: jednaka mjera i jednak oblik obaju kerubina.
26 २६ एक करूब की ऊँचाई दस हाथ की, और दूसरे की भी इतनी ही थी।
Visina jednog kerubina bila je deset lakata, tako i drugoga.
27 २७ उसने करूबों को भीतरवाले स्थान में रखवा दिया; और करूबों के पंख ऐसे फैले थे, कि एक करूब का एक पंख, एक दीवार से, और दूसरे का दूसरा पंख, दूसरी दीवार से लगा हुआ था, फिर उनके दूसरे दो पंख भवन के मध्य में एक दूसरे को स्पर्श करते थे।
Smjestio je kerubine usred nutarnje prostorije; širili su svoja krila, tako da je krilo jednoga ticalo jedan zid, a krilo drugoga ticalo drugi zid; u sredini prostorije krila im se doticahu.
28 २८ उसने करूबों को सोने से मढ़वाया।
I kerubine je obložio zlatom.
29 २९ उसने भवन की दीवारों पर बाहर और भीतर चारों ओर करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए।
Po svim zidovima Hrama unaokolo, iznutra i izvana, urezao je likove kerubina, palma i rastvorenih cvjetova,
30 ३० भवन के भीतर और बाहरवाली कोठरी के फर्श उसने सोने से मढ़वाए।
zlatom je pokrio i pod Hramu iznutra i izvana.
31 ३१ पवित्रस्थान के प्रवेश-द्वार के लिये उसने जैतून की लकड़ी के दरवाजे लगाए और चौखट के सिरहाने और बाजुओं की बनावट पंचकोणीय थी।
A za ulaz u Debir načini dvokrilna vrata od maslinova drveta; dovraci s pragom bijahu na pet uglova.
32 ३२ दोनों किवाड़ जैतून की लकड़ी के थे, और उसने उनमें करूब, खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और सोने से मढ़ा और करूबों और खजूरों के ऊपर सोना मढ़वा दिया गया।
Oba krila na vratima od maslinova drveta ukrasi likovima kerubina, palma i rastvorenih cvjetova, i sve ih obloži zlatom; listićima zlata oblijepi kerubine i palme.
33 ३३ इसी की रीति उसने मन्दिर के प्रवेश-द्वार के लिये भी जैतून की लकड़ी के चौखट के बाजू बनाए, ये चौकोर थे।
Tako i za ulaz u Hekal načini vrata od maslinova drveta, sa četverokutnim dovracima.
34 ३४ दोनों दरवाजे सनोवर की लकड़ी के थे, जिनमें से एक दरवाजे के दो पल्ले थे; और दूसरे दरवाजे के दो पल्ले थे जो पलटकर दुहर जाते थे।
Oba krila na vratima bijahu od čempresova drveta i oba se otvarahu na jednu i na drugu stranu.
35 ३५ उन पर भी उसने करूब और खजूर के वृक्ष और खिले हुए फूल खुदवाए और खुदे हुए काम पर उसने सोना मढ़वाया।
Urezao je na njima kerubine, palme i rastvorene cvjetove i obložio zlatom sve što bijaše urezano.
36 ३६ उसने भीतरवाले आँगन के घेरे को गढ़े हुए पत्थरों के तीन रद्दे, और एक परत देवदार की कड़ियाँ लगाकर बनाया।
Potom je sagradio unutrašnje predvorje od tri reda klesanog kamena i jednoga reda tesanih greda cedrovih.
37 ३७ चौथे वर्ष के जीव नामक महीने में यहोवा के भवन की नींव डाली गई।
Temelji su Hramu Jahvinu bili položeni četvrte godine, mjeseca Ziva;
38 ३८ और ग्यारहवें वर्ष के बूल नामक आठवें महीने में, वह भवन उस सब समेत जो उसमें उचित समझा गया बन चुका। इस रीति सुलैमान को उसके बनाने में सात वर्ष लगे।
a jedanaeste godine, mjeseca Bula - to je osmi mjesec - Hram je dovršen sa svim dijelovima i sa svim što mu pripada. Salomon ga sagradi za sedam godina.