< 1 राजा 5 >

1 सोर नगर के राजा हीराम ने अपने दूत सुलैमान के पास भेजे, क्योंकि उसने सुना था, कि वह अभिषिक्त होकर अपने पिता के स्थान पर राजा हुआ है: और दाऊद के जीवन भर हीराम उसका मित्र बना रहा।
Tirski kralj Hiram posla svoje sluge Salomonu, jer bijaše čuo da su ga pomazali za kralja na mjesto njegova oca, a Hiram je svagda bio prijatelj Davidov.
2 सुलैमान ने हीराम के पास यह सन्देश भेजा, “तुझे मालूम है,
Tada Salomon poruči Hiramu:
3 कि मेरा पिता दाऊद अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन इसलिए न बनवा सका कि वह चारों ओर लड़ाइयों में तब तक उलझा रहा, जब तक यहोवा ने उसके शत्रुओं को उसके पाँव तले न कर दिया।
“Ti znaš dobro da moj otac David nije mogao sagraditi Doma imenu Jahve, svoga Boga, zbog ratova kojima su ga okružili neprijatelji sa svih strana, sve dok ih Jahve nije položio pod stopala nogu njegovih.
4 परन्तु अब मेरे परमेश्वर यहोवा ने मुझे चारों ओर से विश्राम दिया है और न तो कोई विरोधी है, और न कुछ विपत्ति देख पड़ती है।
Sada mi je Jahve, Bog moj, dao mir posvuda unaokolo: nemam neprijatelja ni zlih udesa.
5 मैंने अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनवाने की ठान रखी है अर्थात् उस बात के अनुसार जो यहोवा ने मेरे पिता दाऊद से कही थी, ‘तेरा पुत्र जिसे मैं तेरे स्थान में गद्दी पर बैठाऊँगा, वही मेरे नाम का भवन बनवाएगा।’
Namjeravam, dakle, sagraditi Dom imenu Jahve, Boga svoga, kako je Jahve rekao mome ocu Davidu: 'Tvoj sin koga ću mjesto tebe postaviti na tvoje prijestolje, on će sagraditi Dom mome Imenu.'
6 इसलिए अब तू मेरे लिये लबानोन पर से देवदार काटने की आज्ञा दे, और मेरे दास तेरे दासों के संग रहेंगे, और जो कुछ मजदूरी तू ठहराए, वही मैं तुझे तेरे दासों के लिये दूँगा, तुझे मालूम तो है, कि सीदोनियों के बराबर लकड़ी काटने का भेद हम लोगों में से कोई भी नहीं जानता।”
Stoga sada zapovjedi da mi nasijeku cedrova na Libanonu; moje će sluge biti sa slugama tvojim, i ja ću platiti nadnicu tvojim slugama prema svemu kako mi odrediš. Ti znaš dobro da u nas nema ljudi koji umiju sjeći drva kao Sidonci.”
7 सुलैमान की ये बातें सुनकर, हीराम बहुत आनन्दित हुआ, और कहा, “आज यहोवा धन्य है, जिसने दाऊद को उस बड़ी जाति पर राज्य करने के लिये एक बुद्धिमान पुत्र दिया है।”
Kada je Hiram primio Salomonovu poruku, veoma se obradova i reče: “Neka je blagoslovljen danas Jahve koji je dao mudra sina Davidu, koji upravlja ovim velikim narodom.”
8 तब हीराम ने सुलैमान के पास यह सन्देश भेजा, “जो तूने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदार और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूँगा।
I Hiram javi Salomonu: “Primio sam tvoju poruku. Ispunit ću u svemu tvoju želju glede drva cedrova i drva čempresova.
9 मेरे दास लकड़ी को लबानोन से समुद्र तक पहुँचाएँगे, फिर मैं उनके बेड़े बनवाकर, जो स्थान तू मेरे लिये ठहराए, वहीं पर समुद्र के मार्ग से उनको पहुँचवा दूँगा: वहाँ मैं उनको खोलकर डलवा दूँगा, और तू उन्हें ले लेना: और तू मेरे परिवार के लिये भोजन देकर, मेरी भी इच्छा पूरी करना।”
Moje će ih sluge dopremiti s Libanona na more, složit ću ih u splavi i pustiti ih morem do mjesta koje ćeš mi označiti; ondje ću ih razložiti i ti ćeš ih uzeti. Ti ćeš pak ispuniti moju želju i dati hranu mojoj čeljadi.”
10 १० इस प्रकार हीराम सुलैमान की इच्छा के अनुसार उसको देवदार और सनोवर की लकड़ी देने लगा।
Hiram je davao Salomonu drva cedrova i čempresova koliko je htio,
11 ११ और सुलैमान ने हीराम के परिवार के खाने के लिये उसे बीस हजार कोर गेहूँ और बीस कोर पेरा हुआ तेल दिया; इस प्रकार सुलैमान हीराम को प्रतिवर्ष दिया करता था।
a Salomon je davao Hiramu dvadeset tisuća kora pšenice za hranu ljudstvu, i dvadeset tisuća kora ulja od tiještenih maslina. Toliko je Salomon davao Hiramu godinu za godinom.
12 १२ यहोवा ने सुलैमान को अपने वचन के अनुसार बुद्धि दी, और हीराम और सुलैमान के बीच मेल बना रहा वरन् उन दोनों ने आपस में वाचा भी बाँध ली।
Jahve je dao mudrost Salomonu, kako mu bijaše obećao; između Hirama i Salomona vladao je mir te oni sklopiše savez.
13 १३ राजा सुलैमान ने पूरे इस्राएल में से तीस हजार पुरुष बेगार पर लगाए,
Tada diže kralj Salomon kulučare iz svega Izraela; kulučara je bilo u svemu trideset tisuća ljudi.
14 १४ और उन्हें लबानोन पहाड़ पर बारी-बारी करके, महीने-महीने दस हजार भेज दिया करता था और एक महीना वे लबानोन पर, और दो महीने घर पर रहा करते थे; और बेगारियों के ऊपर अदोनीराम ठहराया गया।
Slao ih je naizmjence na Libanon, svakog mjeseca deset tisuća ljudi: bili su mjesec dana na Libanonu, a dva mjeseca kod kuće. Adoniram je bio nad svim kulučarima.
15 १५ सुलैमान के सत्तर हजार बोझ ढोनेवाले और पहाड़ पर अस्सी हजार वृक्ष काटनेवाले और पत्थर निकालनेवाले थे।
Salomon je imao i sedamdeset tisuća nosača tereta, osamdeset tisuća kamenorezaca u gori,
16 १६ इनको छोड़ सुलैमान के तीन हजार तीन सौ मुखिए थे, जो काम करनेवालों के ऊपर थे।
ne računajući glavara službeničkih koji su upravljali poslovima; njih je bilo tri tisuće i tri stotine, a upravljali su narodom zaposlenim na radovima.
17 १७ फिर राजा की आज्ञा से बड़े-बड़े अनमोल पत्थर इसलिए खोदकर निकाले गए कि भवन की नींव, गढ़े हुए पत्थरों से डाली जाए।
Kralj je zapovjedio da lome gromade biranog kamena i da ih klešu za temelje Hrama.
18 १८ सुलैमान के कारीगरों और हीराम के कारीगरों और गबालियों ने उनको गढ़ा, और भवन के बनाने के लिये लकड़ी और पत्थर तैयार किए।
Graditelji Salomonovi i Hiramovi, i oni iz Gibela, tesali su i pripremali drvo i klesali za gradnju Hrama.

< 1 राजा 5 >