< 1 राजा 22 >
1 १ तीन वर्ष तक अरामी और इस्राएली बिना युद्ध के रहे।
Tri je godine vladao mir; nije bilo rata između Aramejaca i Izraela.
2 २ तीसरे वर्ष में यहूदा का राजा यहोशापात इस्राएल के राजा के पास गया।
Treće godine Jošafat, kralj judejski, posjeti kralja izraelskoga.
3 ३ तब इस्राएल के राजा ने अपने कर्मचारियों से कहा, “क्या तुम को मालूम है, कि गिलाद का रामोत हमारा है? फिर हम क्यों चुपचाप रहते और उसे अराम के राजा के हाथ से क्यों नहीं छीन लेते हैं?”
Kralj Izraela reče svojim dvoranima: “Znate li da je Ramot Gilead naš? A mi ne poduzimamo ništa da ga otmemo iz ruke aramejskog kralja.”
4 ४ और उसने यहोशापात से पूछा, “क्या तू मेरे संग गिलाद के रामोत से लड़ने के लिये जाएगा?” यहोशापात ने इस्राएल के राजा को उत्तर दिया, “जैसा तू है वैसा मैं भी हूँ। जैसी तेरी प्रजा है वैसी ही मेरी भी प्रजा है, और जैसे तेरे घोड़े हैं वैसे ही मेरे भी घोड़े हैं।”
Zatim reče Jošafatu: “Hoćeš li poći sa mnom na Ramot Gilead?” Jošafat odgovori kralju izraelskom: “Ja sam kao i ti, moj narod kao i tvoj, moji konji što i tvoji.”
5 ५ फिर यहोशापात ने इस्राएल के राजा से कहा, “आज यहोवा की इच्छा मालूम कर ले।”
Tada Jošafat reče kralju izraelskom: “De posavjetuj se najprije s Jahvom.”
6 ६ तब इस्राएल के राजा ने नबियों को जो कोई चार सौ पुरुष थे इकट्ठा करके उनसे पूछा, “क्या मैं गिलाद के रामोत से युद्ध करने के लिये चढ़ाई करूँ, या रुका रहूँ?” उन्होंने उत्तर दिया, “चढ़ाई कर: क्योंकि प्रभु उसको राजा के हाथ में कर देगा।”
Tada kralj izraelski sakupi oko četiri stotine proroka i upita ih: “Mogu li zavojštiti na Ramot Gilead ili da se okanim toga?” Oni odgovoriše: “Idi, jer će ga Jahve predati kralju u ruke.”
7 ७ परन्तु यहोशापात ने पूछा, “क्या यहाँ यहोवा का और भी कोई नबी नहीं है जिससे हम पूछ लें?”
Ali Jošafat upita: “Ima li ovdje još koji prorok Jahvin da i njega upitamo?”
8 ८ इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “हाँ, यिम्ला का पुत्र मीकायाह एक पुरुष और है जिसके द्वारा हम यहोवा से पूछ सकते हैं? परन्तु मैं उससे घृणा रखता हूँ, क्योंकि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं वरन् हानि ही की भविष्यद्वाणी करता है।”
Kralj izraelski odgovori Jošafatu: “Ima još jedan čovjek preko koga bismo mogli upitati Jahvu, ali ga ne podnosim jer mi ne prorokuje ništa dobro nego samo zlo; to je Mihej, sin Jimlin.” A Jošafat reče: “Neka kralj ne govori tako!”
9 ९ यहोशापात ने कहा, “राजा ऐसा न कहे।” तब इस्राएल के राजा ने एक हाकिम को बुलवाकर कहा, “यिम्ला के पुत्र मीकायाह को फुर्ती से ले आ।”
Tada kralj izraelski dozva jednoga dvoranina i reče mu: “Brže dovedi Jimlina sina Miheja.”
10 १० इस्राएल का राजा और यहूदा का राजा यहोशापात, अपने-अपने राजवस्त्र पहने हुए सामरिया के फाटक में एक खुले स्थान में अपने-अपने सिंहासन पर विराजमान थे और सब भविष्यद्वक्ता उनके सम्मुख भविष्यद्वाणी कर रहे थे।
Izraelski kralj i judejski kralj Jošafat sjedili su svaki na svome prijestolju, u svečanim haljinama pred Samarijskim vratima, a proroci proricali pred njima.
11 ११ तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने लोहे के सींग बनाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, ‘इनसे तू अरामियों को मारते-मारते नाश कर डालेगा।’”
Kenaanin sin Sidkija napravi sebi željezne rogove i reče: “Ovako govori Jahve: 'Njima ćeš nabosti sve Aramejce dok ih ne uništiš'.”
12 १२ और सब नबियों ने इसी आशय की भविष्यद्वाणी करके कहा, “गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ हो; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ में कर देगा।”
Tako su i svi drugi proroci proricali govoreći: “Idi na Ramot Gilead i uspjet ćeš: Jahve će ga predati kralju u ruke.”
13 १३ और जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था उसने उससे कहा, “सुन, भविष्यद्वक्ता एक ही मुँह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं तो तेरी बातें उनकी सी हों; तू भी शुभ वचन कहना।”
Glasnik koji bijaše otišao da zove Miheja reče mu: “Eno, svi proroci složno proriču dobro kralju. Govori i ti kao jedan od njih i proreci mu uspjeh!”
14 १४ मीकायाह ने कहा, “यहोवा के जीवन की शपथ जो कुछ यहोवा मुझसे कहे, वही मैं कहूँगा।”
Ali Mihej odvrati: “Živoga mi Jahve, govorit ću ono što mi Jahve kaže!”
15 १५ जब वह राजा के पास आया, तब राजा ने उससे पूछा, “हे मीकायाह! क्या हम गिलाद के रामोत से युद्ध करने के लिये चढ़ाई करें या रुके रहें?” उसने उसको उत्तर दिया, “हाँ, चढ़ाई कर और तू कृतार्थ हो; और यहोवा उसको राजा के हाथ में कर दे।”
Kad dođe pred kralja, upita ga kralj: “Miheju, da pođem u rat na Ramot Gilead ili da se okanim toga?” On odgovori: “Pođi! Uspjet ćeš: Jahve će ga dati u ruke kraljeve.”
16 १६ राजा ने उससे कहा, “मुझे कितनी बार तुझे शपथ धराकर चिताना होगा, कि तू यहोवा का स्मरण करके मुझसे सच ही कह।”
Ali mu kralj reče: “Koliko ću te puta zaklinjati da mi kažeš samo istinu u Jahvino ime?”
17 १७ मीकायाह ने कहा, “मुझे समस्त इस्राएल बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों के समान पहाड़ों पर; तितर बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का यह वचन आया, ‘उनका कोई चरवाहा नहीं हैं; अतः वे अपने-अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाएँ।’”
Tada Mihej odgovori: “Sav Izrael vidim rasut po gorama kao stado bez pastira. I Jahve veli: 'Nemaju više gospodara, neka se u miru kući vrate.'”
18 १८ तब इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था, कि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं हानि ही की भविष्यद्वाणी करेगा।”
Tada izraelski kralj reče Jošafatu: “Nisam li ti rekao da mi neće proreći dobro nego zlo!”
19 १९ मीकायाह ने कहा, “इस कारण तू यहोवा का यह वचन सुन! मुझे सिंहासन पर विराजमान यहोवा और उसके पास दाएँ-बाएँ खड़ी हुई स्वर्ग की समस्त सेना दिखाई दी है।
A Mihej reče: “Zato čuj riječ Jahvinu: vidio sam Jahvu gdje sjedi na svome prijestolju, a sva mu vojska nebeska stajaše zdesna i slijeva.
20 २० तब यहोवा ने पूछा, ‘अहाब को कौन ऐसा बहकाएगा, कि वह गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करके खेत आए?’ तब किसी ने कुछ, और किसी ने कुछ कहा।
Jahve upita: 'Tko će zavesti Ahaba da otiđe i padne u Ramot Gileadu?' Jedan reče ovo, drugi ono.
21 २१ अन्त में एक आत्मा पास आकर यहोवा के सम्मुख खड़ी हुई, और कहने लगी, ‘मैं उसको बहकाऊँगी’ यहोवा ने पूछा, ‘किस उपाय से?’
Tada uđe jedan duh i stade pred Jahvu. 'Ja ću ga', reče, 'zavesti.' Jahve ga upita: 'Kako?'
22 २२ उसने कहा, ‘मैं जाकर उसके सब भविष्यद्वक्ताओं में पैठकर उनसे झूठ बुलवाऊँगी।’ यहोवा ने कहा, ‘तेरा उसको बहकाना सफल होगा, जाकर ऐसा ही कर।’
On odgovori: 'Izaći ću i bit ću lažljiv duh u ustima svih njegovih proroka.' Jahve reče: 'Ti ćeš ga zavesti. I uspjet ćeš. Idi i učini tako!'
23 २३ तो अब सुन यहोवा ने तेरे इन सब भविष्यद्वक्ताओं के मुँह में एक झूठ बोलनेवाली आत्मा बैठाई है, और यहोवा ने तेरे विषय हानि की बात कही है।”
Tako je, evo, Jahve stavio lažljiva duha u usta svih ovih tvojih proroka, ali ti Jahve navješćuje zlo.”
24 २४ तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने मीकायाह के निकट जा, उसके गाल पर थप्पड़ मारकर पूछा, “यहोवा का आत्मा मुझे छोड़कर तुझ से बातें करने को किधर गया?”
Tada pristupi Kenaanin sin Sidkija i udari Miheja po obrazu pitajući: “Zar je Jahvin duh napustio mene da bi s tobom govorio?”
25 २५ मीकायाह ने कहा, “जिस दिन तू छिपने के लिये कोठरी से कोठरी में भागेगा, तब तुझे ज्ञात होगा।”
Mihej odgovori: “Vidjet ćeš onoga dana kad budeš bježao iz sobe u sobu da se sakriješ.”
26 २६ तब इस्राएल के राजा ने कहा, “मीकायाह को नगर के हाकिम आमोन और योआश राजकुमार के पास ले जा;
Tada izraelski kralj naredi: “Uhvati Miheja i odvedi ga gradskom zapovjedniku Amonu i kraljeviću Joašu.
27 २७ और उनसे कह, ‘राजा यह कहता है, कि इसको बन्दीगृह में डालो, और जब तक मैं कुशल से न आऊँ, तब तक इसे दुःख की रोटी और पानी दिया करो।’”
Reci im: Ovako veli kralj: 'Bacite ovoga u tamnicu i držite ga na suhu kruhu i vodi dok se sretno ne vratim.'”
28 २८ और मीकायाह ने कहा, “यदि तू कभी कुशल से लौटे, तो जान कि यहोवा ने मेरे द्वारा नहीं कहा।” फिर उसने कहा, “हे लोगों तुम सब के सब सुन लो।”
Mihej reče: “Ako se doista sretno vratiš, onda Jahve nije govorio iz mene.” I nadoda: “Čujte, svi puci!”
29 २९ तब इस्राएल के राजा और यहूदा के राजा यहोशापात दोनों ने गिलाद के रामोत पर चढ़ाई की।
Izraelski kralj i judejski kralj Jošafat krenuše na Ramot Gilead.
30 ३० और इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “मैं तो भेष बदलकर युद्ध क्षेत्र में जाऊँगा, परन्तु तू अपने ही वस्त्र पहने रहना।” तब इस्राएल का राजा भेष बदलकर युद्ध क्षेत्र में गया।
Izraelski kralj reče Jošafatu: “Ja ću se preobući i onda ući u boj, ali ti ostani u svojoj odjeći!” Izraelski se kralj preobuče i pođe u boj.
31 ३१ अराम के राजा ने तो अपने रथों के बत्तीसों प्रधानों को आज्ञा दी थी, “न तो छोटे से लड़ो और न बड़े से, केवल इस्राएल के राजा से युद्ध करो।”
Aramejski kralj naredi zapovjednicima bojnih kola: “Ne napadajte ni na maloga ni na velikoga, nego jedino na izraelskog kralja!”
32 ३२ अतः जब रथों के प्रधानों ने यहोशापात को देखा, तब कहा, “निश्चय इस्राएल का राजा वही है।” और वे उसी से युद्ध करने को मुड़ें; तब यहोशापात चिल्ला उठा।
Kad zapovjednici bojnih kola ugledaše Jošafata, rekoše: “To je kralj izraelski!” I krenuše u boj prema njemu. A Jošafat povika.
33 ३३ यह देखकर कि वह इस्राएल का राजा नहीं है, रथों के प्रधान उसका पीछा छोड़कर लौट गए।
A kad zapovjednici bojnih kola vidješe da to nije izraelski kralj, okrenuše se od njega.
34 ३४ तब किसी ने अटकल से एक तीर चलाया और वह इस्राएल के राजा के झिलम और निचले वस्त्र के बीच छेदकर लगा; तब उसने अपने सारथी से कहा, “मैं घायल हो गया हूँ इसलिए बागडोर फेरकर मुझे सेना में से बाहर निकाल ले चल।”
Jedan nasumce odape luk i ustrijeli izraelskog kralja između nabora pojasa i oklopa. Kralj reče vozaču: “Okreni, izvedi me iz boja jer mi nije dobro.”
35 ३५ और उस दिन युद्ध बढ़ता गया और राजा अपने रथ में औरों के सहारे अरामियों के सम्मुख खड़ा रहा, और साँझ को मर गया; और उसके घाव का लहू बहकर रथ के पायदान में भर गया।
Boj je onoga dana bio sve žešći, ali se kralj držao uspravno na bojnim kolima prema Aramejcima. A navečer umrije. Krv se iz rane izlila u kola.
36 ३६ सूर्य डूबते हुए सेना में यह पुकार हुई, “हर एक अपने नगर और अपने देश को लौट जाए।”
O zalasku sunčevu odjeknu glas taborom: “Svaki u svoj grad i svaki u svoju zemlju!
37 ३७ जब राजा मर गया, तब सामरिया को पहुँचाया गया और सामरिया में उसे मिट्टी दी गई।
Kralj je poginuo!” Otišli su u Samariju i pokopali kralja u Samariji.
38 ३८ और यहोवा के वचन के अनुसार जब उसका रथ सामरिया के जलकुण्ड में धोया गया, तब कुत्तों ने उसका लहू चाट लिया, और वेश्याएँ यहीं स्नान करती थीं।
Njegova su kola oprali u samarijskom ribnjaku, psi su lizali njegovu krv i bludnice se ondje kupale, po riječi koju je rekao Jahve.
39 ३९ अहाब के और सब काम जो उसने किए, और हाथी दाँत का जो भवन उसने बनाया, और जो-जो नगर उसने बसाए थे, यह सब क्या इस्राएली राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Ostala povijest Ahabova, sve što je učinio, o kući od bjelokosti, o svim gradovima koje je sagradio, zar sve to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva izraelskih?
40 ४० अतः अहाब मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसका पुत्र अहज्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Ahab je počinuo sa svojim ocima, a njegov sin Ahazja zakralji se mjesto njega.
41 ४१ इस्राएल के राजा अहाब के राज्य के चौथे वर्ष में आसा का पुत्र यहोशापात यहूदा पर राज्य करने लगा।
Jošafat, sin Asin, postade kraljem Judeje četvrte godine kraljevanja Ahaba, kralja izraelskoga.
42 ४२ जब यहोशापात राज्य करने लगा, तब वह पैंतीस वर्ष का था और पच्चीस वर्ष तक यरूशलेम में राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम अजूबा था, जो शिल्ही की बेटी थी।
Jošafatu bijaše trideset i pet godina kad se zakraljio; kraljevao je dvadeset i pet godina u Jeruzalemu; mati mu se zvala Azuba, a bila je kći Šilhijeva.
43 ४३ और उसकी चाल सब प्रकार से उसके पिता आसा की सी थी, अर्थात् जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही वह करता रहा, और उससे कुछ न मुड़ा। तो भी ऊँचे स्थान ढाए न गए, प्रजा के लोग ऊँचे स्थानों पर उस समय भी बलि किया करते थे और धूप भी जलाया करते थे।
Išao je sasvim putem oca Ase, ne skrećući s njega, nego čineći što je pravo u očima Jahvinim. Samo, uzvišice nisu bile uklonjene, narod je još prinosio klanice i kađenice na uzvišicama.
44 ४४ यहोशापात ने इस्राएल के राजा से मेल किया।
Jošafat je bio u miru s izraelskim kraljem.
45 ४५ यहोशापात के काम और जो वीरता उसने दिखाई, और उसने जो-जो लड़ाइयाँ की, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?
Ostala povijest Jošafatova, pothvati koje je izveo i kako je vojevao, zar to nije zapisano u knjizi Ljetopisa kraljeva judejskih?
46 ४६ पुरुषगामियों में से जो उसके पिता आसा के दिनों में रह गए थे, उनको उसने देश में से नाश किया।
Istrijebio je iz zemlje preostale bludnice, koje su se održale iz vremena njegova oca Ase.
47 ४७ उस समय एदोम में कोई राजा न था; एक नायब राजकाज का काम करता था।
Nije bilo kralja u Edomu, nego je vladao namjesnik.
48 ४८ फिर यहोशापात ने तर्शीश के जहाज सोना लाने के लिये ओपीर जाने को बनवा लिए, परन्तु वे एस्योनगेबेर में टूट गए, इसलिए वहाँ न जा सके।
Kralj Jošafat sagradi taršiško brodovlje da ide u Ofir po zlato, ali nije otišlo jer se brodovlje razbilo kod Esjon Gebera.
49 ४९ तब अहाब के पुत्र अहज्याह ने यहोशापात से कहा, “मेरे जहाजियों को अपने जहाजियों के संग, जहाजों में जाने दे;” परन्तु यहोशापात ने इन्कार किया।
Tada Ahazja, sin Ahabov, reče Jošafatu: “Neka moje sluge pođu s tvojim slugama na lađama.” Ali Jošafat to ne prihvati.
50 ५० यहोशापात मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसको उसके पुरखाओं के साथ उसके मूलपुरुष दाऊद के नगर में मिट्टी दी गई। और उसका पुत्र यहोराम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Jošafat počinu sa svojim ocima i sahranjen bi u gradu Davida, svoga praoca. Na njegovo se mjesto zakraljio sin mu Joram.
51 ५१ यहूदा के राजा यहोशापात के राज्य के सत्रहवें वर्ष में अहाब का पुत्र अहज्याह सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा और दो वर्ष तक इस्राएल पर राज्य करता रहा।
Ahazja, sin Ahabov, postade kraljem Izraela u Samariji sedamnaeste godine Jošafatova kraljevanja Judejom i kraljevao je dvije godine nad Izraelom.
52 ५२ और उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था। और उसकी चाल उसके माता पिता, और नबात के पुत्र यारोबाम की सी थी जिसने इस्राएल से पाप करवाया था।
On je činio što je zlo u očima Jahvinim i hodio je putem svoga oca i putem svoje majke i putem Jeroboama, sina Nebatova, koji je navodio Izraela na grijeh.
53 ५३ जैसे उसका पिता बाल की उपासना और उसे दण्डवत् करने से इस्राएल के परमेश्वर यहोवा को क्रोधित करता रहा वैसे ही अहज्याह भी करता रहा।
Služio je Baalu i klanjao se pred njim. Srdio je Jahvu, Boga Izraelova, sasvim onako kako je činio njegov otac.