< 1 राजा 10 >

1 जब शेबा की रानी ने यहोवा के नाम के विषय सुलैमान की कीर्ति सुनी, तब वह कठिन-कठिन प्रश्नों से उसकी परीक्षा करने को चल पड़ी।
Da Dronningen af Saba hørte Salomos Ry, kom hun for at prøve ham med Gåder.
2 वह तो बहुत भारी दल के साथ, मसालों, और बहुत सोने, और मणि से लदे ऊँट साथ लिये हुए यरूशलेम को आई; और सुलैमान के पास पहुँचकर अपने मन की सब बातों के विषय में उससे बातें करने लगी।
Hun kom til Jerusalem med et såre stort Følge og med Kameler, der bar Røgelse, Guld i store Mængder og Ædelsten. Og da hun var kommet til Salomo, talte hun til ham om alt, hvad der lå hende på Hjerte.
3 सुलैमान ने उसके सब प्रश्नों का उत्तर दिया, कोई बात राजा की बुद्धि से ऐसी बाहर न रही कि वह उसको न बता सका।
Men Salomo svarede på alle hendes Spørgsmål, og intet som helst var skjult for Kongen, han gav hende Svar på alt.
4 जब शेबा की रानी ने सुलैमान की सब बुद्धिमानी और उसका बनाया हुआ भवन, और उसकी मेज पर का भोजन देखा,
Og da Dronningen af Saba så al Salomos Visdom, Huset han havde bygget,
5 और उसके कर्मचारी किस रीति बैठते, और उसके टहलुए किस रीति खड़े रहते, और कैसे-कैसे कपड़े पहने रहते हैं, और उसके पिलानेवाले कैसे हैं, और वह कैसी चढ़ाई है, जिससे वह यहोवा के भवन को जाया करता है, यह सब जब उसने देखा, तब वह चकित रह गई।
Maden på hans Bord, hans Folks Boliger, han træden og deres Klæder, hans Mundskænke og Brændofrene, han ofrede i HERRENs Hus, var hun ude af sig selv;
6 तब उसने राजा से कहा, “तेरे कामों और बुद्धिमानी की जो कीर्ति मैंने अपने देश में सुनी थी वह सच ही है।
og hun sagde til Kongen: "Sandt var, hvad jeg i mit Land hørte sige om dig og din Visdom!
7 परन्तु जब तक मैंने आप ही आकर अपनी आँखों से यह न देखा, तब तक मैंने उन बातों पर विश्वास न किया, परन्तु इसका आधा भी मुझे न बताया गया था; तेरी बुद्धिमानी और कल्याण उस कीर्ति से भी बढ़कर है, जो मैंने सुनी थी।
Jeg troede ikke, hvad der sagdes, før jeg kom og så det med egne Øjne; og se, ikke engang det halve er mig fortalt, thi din Visdom og Herlighed overgår, hvad rygte sagde.
8 धन्य हैं तेरे जन! धन्य हैं तेरे ये सेवक! जो नित्य तेरे सम्मुख उपस्थित रहकर तेरी बुद्धि की बातें सुनते हैं।
Lykkelige dine Hustruer, lykkelige dine Folk, som altid er om dig og hører din Visdom!
9 धन्य है तेरा परमेश्वर यहोवा! जो तुझ से ऐसा प्रसन्न हुआ कि तुझे इस्राएल की राजगद्दी पर विराजमान किया यहोवा इस्राएल से सदा प्रेम रखता है, इस कारण उसने तुझे न्याय और धार्मिकता करने को राजा बना दिया है।”
Lovet være HERREN din Gud, som fandt behag i dig og satte dig på Israels Trone! Fordi HERREN elsker Israel evindelig, satte han dig til Konge, til at øve ret og Retfærdighed."
10 १० उसने राजा को एक सौ बीस किक्कार सोना, बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य, और मणि दिया; जितना सुगन्ध-द्रव्य शेबा की रानी ने राजा सुलैमान को दिया, उतना फिर कभी नहीं आया।
Derpå gav hun Kongen 120 Guldtalenter, Røgelse i store Mængder og Ædelsten; og aldrig er der siden kommet så megen Røgelse til Landet som den, Dronningen af Saba gav Kong Salomo.
11 ११ फिर हीराम के जहाज भी जो ओपीर से सोना लाते थे, बहुत सी चन्दन की लकड़ी और मणि भी लाए।
Desuden bragte Hirams Skibe, som hentede Guld i Ofir, Almug gumtræ i store Mængder og Ædel sten fra Ofir,
12 १२ और राजा ने चन्दन की लकड़ी से यहोवा के भवन और राजभवन के लिये खम्भे और गवैयों के लिये वीणा और सारंगियाँ बनवाईं; ऐसी चन्दन की लकड़ी आज तक फिर नहीं आई, और न दिखाई पड़ी है।
og af Almuggimtræet lod Kongen lave Rækværk til HERRENs Hus og Kongens Palads, desuden Citre og Harper til Sangerne. Så meget Almuggimtræ er hidtil ikke set eller kommet til Landet.
13 १३ शेबा की रानी ने जो कुछ चाहा, वही राजा सुलैमान ने उसकी इच्छा के अनुसार उसको दिया, फिर राजा सुलैमान ने उसको अपनी उदारता से बहुत कुछ दिया, तब वह अपने जनों समेत अपने देश को लौट गई।
Og Kong Salomo gav Dronningen af Saba alt, hvad hun ønskede og bad om, foruden hvad han af sig selv kongeligen skænkede hende. Derpå begav hun sig med sit Følge hjem til sit Land.
14 १४ जो सोना प्रतिवर्ष सुलैमान के पास पहुँचा करता था, उसका तौल छः सौ छियासठ किक्कार था।
Vægten af det Guld, som i et År indførtes af Salomo, udgjorde 666 Guldtalenter,
15 १५ इसके अतिरिक्त सौदागरों से, और व्यापारियों के लेन-देन से, और अरब देशों के सब राजाओं, और अपने देश के राज्यपालों से भी बहुत कुछ मिलता था।
de ikke medregnet, hvad der indkom i Afgift fra de undertvungne Folk og ved Købmændenes Handel og fra alle Arabiens Konger og Landets Statholdere.
16 १६ राजा सुलैमान ने सोना गढ़वाकर दो सौ बड़ी-बड़ी ढालें बनवाई; एक-एक ढाल में छः छः सौ शेकेल सोना लगा।
Kong Salomo lod hamre 200 Guldskjolde, hvert på 600 Sekel Guld,
17 १७ फिर उसने सोना गढ़वाकर तीन सौ छोटी ढालें भी बनवाईं; एक-एक छोटी ढाल में, तीन माने सोना लगा; और राजा ने उनको लबानोन का वन नामक महल में रखवा दिया।
og 300 mindre Guldskjolde, hvert på tre Miner Guld; dem lod Kongen henlægge i Libanonskovhuset.
18 १८ राजा ने हाथी दाँत का एक बड़ा सिंहासन भी बनवाया, और उत्तम कुन्दन से मढ़वाया।
Fremdeles lod Kongen lave en stor Elfenbenstrone, overtrukket med lutret Guld.
19 १९ उस सिंहासन में छः सीढ़ियाँ थीं; और सिंहासन का पिछला भाग गोलाकार था, और बैठने के स्थान के दोनों ओर टेक लगी थीं, और दोनों टेकों के पास एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था।
Tronen havde seks Trin, og på dens Ryg var der Tyrehoveder; på begge Sider af Sædet var der Arme, og ved Armene stod der to Løver;
20 २० और छहों सीढ़ियों के दोनों ओर एक-एक सिंह खड़ा हुआ बना था, कुल बारह सिंह बने थे। किसी राज्य में ऐसा सिंहासन कभी नहीं बना;
tillige stod der tolv Løver påde seks Trin, seks på hver Side. Der er ikke lavet Mage til Trone i noget andet Rige.
21 २१ राजा सुलैमान के पीने के सब पात्र सोने के बने थे, और लबानोन का वन नामक महल के सब पात्र भी शुद्ध सोने के थे, चाँदी का कोई भी न था। सुलैमान के दिनों में उसका कुछ मूल्य न था।
Alle Kong Salomos Drikkekar var af Guld og alle Redskaber i Libanonskovhuset af fint Guld; Sølv regnedes ikke for noget i Kong Salomos Dage.
22 २२ क्योंकि समुद्र पर हीराम के जहाजों के साथ राजा भी तर्शीश के जहाज रखता था, और तीन-तीन वर्ष पर तर्शीश के जहाज सोना, चाँदी, हाथी दाँत, बन्दर और मयूर ले आते थे।
Kongen havde nemlig Tarsisskibe i Søen sammen med Hirams Skibe; og en Gang hvert tredje År kom Tarsisskibene, ladet med Guld, Sølv, Elfenben, Aber og Påfugle.
23 २३ इस प्रकार राजा सुलैमान, धन और बुद्धि में पृथ्वी के सब राजाओं से बढ़कर हो गया।
Kong Salomo overgik alle Jordens Konger i Rigdom og Visdom.
24 २४ और समस्त पृथ्वी के लोग उसकी बुद्धि की बातें सुनने को जो परमेश्वर ने उसके मन में उत्पन्न की थीं, सुलैमान का दर्शन पाना चाहते थे।
Fra alle Jordens Egne søgte man hen til Salomo for at høre den Visdom, Gud havde lagt i hans Hjerte;
25 २५ और वे प्रतिवर्ष अपनी-अपनी भेंट, अर्थात् चाँदी और सोने के पात्र, वस्त्र, शस्त्र, सुगन्ध-द्रव्य, घोड़े, और खच्चर ले आते थे।
og alle bragte de Gaver med: Sølv og Guldsager, Klæder, Våben, Røgelse, Heste og Muldyr; således gik det År efter År.
26 २६ सुलैमान ने रथ और सवार इकट्ठे कर लिए, उसके चौदह सौ रथ, और बारह हजार सवार हो गए, और उनको उसने रथों के नगरों में, और यरूशलेम में राजा के पास ठहरा रखा।
Salomo anskaffede sig Stridsvogne og Ryttere, og han havde 1.400 Vogne og 12.000 Ryttere; dem lagde han dels i Vognbyerne, dels hos sig i Jerusalem.
27 २७ और राजा ने बहुतायत के कारण, यरूशलेम में चाँदी को तो ऐसा कर दिया जैसे पत्थर और देवदार को ऐसा जैसे नीचे के देश के गूलर।
Kongen bragte det dertil, at Sølv i Jerusalem var lige så almindeligt som Sten, og Cedertræ lige så almindeligt som Morbærfigentræ i Lavlandet. -
28 २८ और जो घोड़े सुलैमान रखता था, वे मिस्र से आते थे, और राजा के व्यापारी उन्हें झुण्ड-झुण्ड करके ठहराए हुए दाम पर लिया करते थे।
Hestene, Salomo indførte, kom fra Mizrajim og Kove; Kongens Handelsfolk købte dem i Kove.
29 २९ एक रथ तो छः सौ शेकेल चाँदी में, और एक घोड़ा डेढ़ सौ शेकेल में, मिस्र से आता था, और इसी दाम पर वे हित्तियों और अराम के सब राजाओं के लिये भी व्यापारियों के द्वारा आते थे।
En Vogn udførtes fra Mizrajim for 600 Sekel Sølv, en Hest for 150 Ligeledes udførtes de ved Handelsfolkene fil alle Hetiternes og Arams Konger.

< 1 राजा 10 >