< 1 यूहन्ना 1 >

1 उस जीवन के वचन के विषय में जो आदि से था, जिसे हमने सुना, और जिसे अपनी आँखों से देखा, वरन् जिसे हमने ध्यान से देखा और हाथों से छुआ।
את אשר היה מראש אשר שמענו ובעינינו ראינו אשר הבטנו ואשר מששו ידינו על דבר החיים׃
2 (यह जीवन प्रगट हुआ, और हमने उसे देखा, और उसकी गवाही देते हैं, और तुम्हें उस अनन्त जीवन का समाचार देते हैं जो पिता के साथ था और हम पर प्रगट हुआ)। (aiōnios g166)
והחיים נגלו ונרא ומעידים אנחנו ומודיעים לכם את חיי העולם אשר היו עם האב ונגלו לנו׃ (aiōnios g166)
3 जो कुछ हमने देखा और सुना है उसका समाचार तुम्हें भी देते हैं, इसलिए कि तुम भी हमारे साथ सहभागी हो; और हमारी यह सहभागिता पिता के साथ, और उसके पुत्र यीशु मसीह के साथ है।
את אשר ראינו ושמענו נודיעה לכם למען תתחברו לנו גם אתם והתחברותנו היא עם האב ועם בנו ישוע המשיח׃
4 और ये बातें हम इसलिए लिखते हैं, कि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।
ואת זאת כתבים אנחנו לכם למען תהיה שמחתכם שלמה׃
5 जो समाचार हमने उससे सुना, और तुम्हें सुनाते हैं, वह यह है; कि परमेश्वर ज्योति है और उसमें कुछ भी अंधकार नहीं।
וזאת היא השמועה אשר שמענו ממנו ונגד לכם כי האלהים אור הוא וכל חשך אין בו׃
6 यदि हम कहें, कि उसके साथ हमारी सहभागिता है, और फिर अंधकार में चलें, तो हम झूठ बोलते हैं और सत्य पर नहीं चलते।
אם נאמר כי יש לנו התחברות עמו ונתהלך בחשך הננו כזבים ופעלתנו איננה אמת׃
7 पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं और उसके पुत्र यीशु मसीह का लहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।
אך אם באור נלך כאשר הוא באור הנה נתחברנו יחד ודם ישוע המשיח בנו יטהרנו מכל חטא׃
8 यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आपको धोखा देते हैं और हम में सत्य नहीं।
אם נאמר כי אין בנו חטא הננו מתעים את נפשתינו והאמת אין בנו׃
9 यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
ואם נתודה את חטאתינו נאמן הוא וצדיק לסלח לנו את חטאתינו ולטהרנו מכל עון׃
10 १० यदि हम कहें कि हमने पाप नहीं किया, तो उसे झूठा ठहराते हैं, और उसका वचन हम में नहीं है।
ואם נאמר כי לא חטאנו לכזב נשימנו ודברו אין בנו׃

< 1 यूहन्ना 1 >