< 1 इतिहास 9 >
1 १ इस प्रकार सब इस्राएली अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। और यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्दी बनाकर बाबेल को पहुँचाए गए।
universus ergo Israhel dinumeratus est et summa eorum scripta est in libro regum Israhel et Iuda translatique sunt in Babylonem propter delictum suum
2 २ बँधुआई से लौटकर जो लोग अपनी-अपनी निज भूमि अर्थात् अपने नगरों में रहते थे, वह इस्राएली, याजक, लेवीय और मन्दिर के सेवक थे।
qui autem habitaverunt primi in possessionibus et in urbibus suis Israhel et sacerdotes Levitae et Nathinnei
3 ३ यरूशलेम में कुछ यहूदी; कुछ बिन्यामीन, और कुछ एप्रैमी, और मनश्शेई, रहते थे
commorati sunt in Hierusalem de filiis Iuda et de filiis Beniamin de filiis quoque Ephraim et Manasse
4 ४ अर्थात् यहूदा के पुत्र पेरेस के वंश में से अम्मीहूद का पुत्र ऊतै, जो ओम्री का पुत्र, और इम्री का पोता, और बानी का परपोता था।
Othei filius Amiud filius Emri filii Omrai filii Bonni de filiis Phares filii Iuda
5 ५ और शीलोइयों में से उसका जेठा पुत्र असायाह और उसके पुत्र।
et de Siloni Asaia primogenitus et filii eius
6 ६ जेरह के वंश में से यूएल, और इनके भाई, ये छः सौ नब्बे हुए।
de filiis autem Zara Ieuhel et fratres eorum sescenti nonaginta
7 ७ फिर बिन्यामीन के वंश में से सल्लू जो मशुल्लाम का पुत्र, होदव्याह का पोता, और हस्सनूआ का परपोता था।
porro de filiis Beniamin Salo filius Mosollam filii Oduia filii Asana
8 ८ और यिबनायाह जो यरोहाम का पुत्र था, और एला जो उज्जी का पुत्र, और मिक्री का पोता था, और मशुल्लाम जो शपत्याह का पुत्र, रूएल का पोता, और यिब्निय्याह का परपोता था;
et Iobania filius Hieroam et Hela filius Ozi filii Mochori et Mosollam filius Saphatiae filii Rahuhel filii Iebaniae
9 ९ और इनके भाई जो अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार मिलकर नौ सौ छप्पन थे। ये सब पुरुष अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार पितरों के घरानों में मुख्य थे।
et fratres eorum per familias suas nongenti quinquaginta sex omnes hii principes cognationum per domos patrum suorum
10 १० याजकों में से यदायाह, यहोयारीब और याकीन,
de sacerdotibus autem Iedaia Ioiarib et Iachin
11 ११ और अजर्याह जो परमेश्वर के भवन का प्रधान और हिल्किय्याह का पुत्र था, यह मशुल्लाम का पुत्र, यह सादोक का पुत्र, यह मरायोत का पुत्र, यह अहीतूब का पुत्र था;
Azarias quoque filius Helciae filii Mosollam filii Sadoc filii Maraioth filii Ahitob pontifex domus Dei
12 १२ और अदायाह जो यरोहाम का पुत्र था, यह पशहूर का पुत्र, यह मल्किय्याह का पुत्र, यह मासै का पुत्र, यह अदीएल का पुत्र, यह यहजेरा का पुत्र, यह मशुल्लाम का पुत्र, यह मशिल्लीत का पुत्र, यह इम्मेर का पुत्र था;
porro Adaias filius Hieroam filii Phasor filii Melchia et Masaia filius Adihel filii Iezra filii Mosollam filii Mosollamoth filii Emmer
13 १३ और इनके भाई थे जो अपने-अपने पितरों के घरानों में सत्रह सौ साठ मुख्य पुरुष थे, वे परमेश्वर के भवन की सेवा के काम में बहुत निपुण पुरुष थे।
fratres quoque eorum principes per familias suas mille septingenti sexaginta fortissimi robore ad faciendum opus ministerii in domo Dei
14 १४ फिर लेवियों में से मरारी के वंश में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्र, अज्रीकाम का पोता, और हशब्याह का परपोता था;
de Levitis autem Semeia filius Assub filii Ezricam filii Asebiu de filiis Merari
15 १५ और बकबक्कर, हेरेश और गालाल और आसाप के वंश में से मत्तन्याह जो मीका का पुत्र, और जिक्री का पोता था;
Bacbacar quoque carpentarius et Galal et Mathania filius Micha filii Zechri filii Asaph
16 १६ और ओबद्याह जो शमायाह का पुत्र, गालाल का पोता और यदूतून का परपोता था: और बेरेक्याह जो आसा का पुत्र, और एल्काना का पोता था, जो नतोपाइयों के गाँवों में रहता था।
et Obdia filius Semeiae filii Galal filii Idithun et Barachia filius Asa filii Helcana qui habitavit in atriis Netophathi
17 १७ द्वारपालों में से अपने-अपने भाइयों सहित शल्लूम, अक्कूब, तल्मोन और अहीमन, इनमें से मुख्य तो शल्लूम था।
ianitores autem Sellum et Acub et Telmon et Ahiman et frater eorum Sellum princeps
18 १८ और वह अब तक पूर्व की ओर राजा के फाटक के पास द्वारपाली करता था। लेवियों की छावनी के द्वारपाल ये ही थे।
usque ad illud tempus in porta Regis ad orientem observabant per vices suas de filiis Levi
19 १९ और शल्लूम जो कोरे का पुत्र, एब्यासाप का पोता, और कोरह का परपोता था, और उसके भाई जो उसके मूलपुरुष के घराने के अर्थात् कोरही थे, वह इस काम के अधिकारी थे कि वे तम्बू के द्वारपाल हों। उनके पुरखा तो यहोवा की छावनी के अधिकारी, और प्रवेश-द्वार के रखवाले थे।
Sellum vero filius Core filii Abiasaph filii Core cum fratribus suis et domo patris sui hii sunt Coritae super opera ministerii custodes vestibulorum tabernaculi et familiae eorum per vices castrorum Domini custodientes introitum
20 २० प्राचीनकाल में एलीआजर का पुत्र पीनहास, जिसके संग यहोवा रहता था, वह उनका प्रधान था।
Finees autem filius Eleazar erat dux eorum coram Domino
21 २१ मशेलेम्याह का पुत्र जकर्याह मिलापवाले तम्बू का द्वारपाल था।
porro Zaccharias filius Mosollamia ianitor portae tabernaculi testimonii
22 २२ ये सब जो द्वारपाल होने को चुने गए, वह दो सौ बारह थे। ये जिनके पुरखाओं को दाऊद और शमूएल दर्शी ने विश्वासयोग्य जानकर ठहराया था, वह अपने-अपने गाँव में अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए।
omnes hii electi in ostiarios per portas ducenti duodecim et descripti in villis propriis quos constituerunt David et Samuhel videns in fide sua
23 २३ अतः वे और उनकी सन्तान यहोवा के भवन अर्थात् तम्बू के भवन के फाटकों का अधिकार बारी-बारी रखते थे।
tam ipsos quam filios eorum in ostiis domus Domini et in tabernaculo vicibus suis
24 २४ द्वारपाल पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों दिशा की ओर चौकी देते थे।
per quattuor ventos erant ostiarii id est ad orientem et ad occidentem ad aquilonem et ad austrum
25 २५ और उनके भाई जो गाँवों में रहते थे, उनको सात-सात दिन के बाद बारी-बारी से उनके संग रहने के लिये आना पड़ता था।
fratres autem eorum in viculis morabantur et veniebant in sabbatis suis de tempore usque ad tempus
26 २६ क्योंकि चारों प्रधान द्वारपाल जो लेवीय थे, वे विश्वासयोग्य जानकर परमेश्वर के भवन की कोठरियों और भण्डारों के अधिकारी ठहराए गए थे।
his quattuor Levitis creditus erat omnis numerus ianitorum et erant super exedras et thesauros domus Domini
27 २७ वे परमेश्वर के भवन के आस-पास इसलिए रात बिताते थे कि उसकी रक्षा उन्हें सौंपी गई थी, और प्रतिदिन भोर को उसे खोलना उन्हीं का काम था।
per gyrum quoque templi Domini morabantur in custodiis suis ut cum tempus fuisset ipsi mane aperirent fores
28 २८ उनमें से कुछ उपासना के पात्रों के अधिकारी थे, क्योंकि ये पात्र गिनकर भीतर पहुँचाए, और गिनकर बाहर निकाले भी जाते थे।
de horum grege erant et super vasa ministerii ad numerum enim et inferebantur vasa et efferebantur
29 २९ और उनमें से कुछ सामान के, और पवित्रस्थान के पात्रों के, और मैदे, दाखमधु, तेल, लोबान और सुगन्ध-द्रव्यों के अधिकारी ठहराए गए थे।
de ipsis et qui credita habebant utensilia sanctuarii praeerant similae et vino et oleo et turi et aromatibus
30 ३० याजकों के पुत्रों में से कुछ सुगन्ध-द्रव्यों के मिश्रण तैयार करने का काम करते थे।
filii autem sacerdotum unguenta ex aromatibus conficiebant
31 ३१ और मत्तित्याह नामक एक लेवीय जो कोरही शल्लूम का जेठा था उसे विश्वासयोग्य जानकर तवों पर बनाई हुई वस्तुओं का अधिकारी नियुक्त किया था।
et Matthathias Levites primogenitus Sellum Coritae praefectus erat eorum quae in sartagine frigebantur
32 ३२ उसके भाइयों अर्थात् कहातियों में से कुछ तो भेंटवाली रोटी के अधिकारी थे, कि हर एक विश्रामदिन को उसे तैयार किया करें।
porro de filiis Caath fratribus eorum super panes erant propositionis ut semper novos per singula sabbata praepararent
33 ३३ ये गवैये थे जो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य थे, और मन्दिर में रहते, और अन्य सेवा के काम से छूटे थे; क्योंकि वे रात-दिन अपने काम में लगे रहते थे।
hii sunt principes cantorum per familias Levitarum qui in exedris morabantur ita ut die et nocte iugiter suo ministerio deservirent
34 ३४ ये ही अपनी-अपनी पीढ़ी में लेवियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, ये यरूशलेम में रहते थे।
capita Levitarum per familias suas principes manserunt in Hierusalem
35 ३५ गिबोन में गिबोन का पिता यीएल रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था।
in Gabaon autem commorati sunt pater Gabaon Iaihel et nomen uxoris eius Maacha
36 ३६ उसका जेठा पुत्र अब्दोन हुआ, फिर सूर, कीश, बाल, नेर, नादाब,
filius primogenitus eius Abdon et Sur et Cis et Baal et Ner et Nadab
37 ३७ गदोर, अह्यो, जकर्याह और मिक्लोत;
Gedor quoque et Ahio et Zaccharias et Macelloth
38 ३८ और मिक्लोत से शिमाम उत्पन्न हुआ और ये भी अपने भाइयों के सामने अपने भाइयों के संग यरूशलेम में रहते थे।
porro Macelloth genuit Semmaam isti habitaverunt e regione fratrum suorum in Hierusalem cum fratribus suis
39 ३९ नेर से कीश, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मल्कीशूअ, अबीनादाब और एशबाल उत्पन्न हुए।
Ner autem genuit Cis et Cis genuit Saul et Saul genuit Ionathan et Melchisuae et Abinadab et Esbaal
40 ४० और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।
filius autem Ionathan Meribbaal et Meribbaal genuit Micha
41 ४१ मीका के पुत्र पीतोन, मेलेक, तह्रे और आहाज;
porro filii Micha Phiton et Malech et Thara
42 ४२ और आहाज, से यारा, और यारा से आलेमेत, अज्मावेत और जिम्री, और जिम्री से मोसा,
Ahaz autem genuit Iara et Iara genuit Alamath et Azmoth et Zamri et Zamri genuit Mosa
43 ४३ और मोसा से बिना उत्पन्न हुआ और बिना का पुत्र रपायाह हुआ, रपायाह का एलासा, और एलासा का पुत्र आसेल हुआ।
Mosa vero genuit Baana cuius filius Raphaia genuit Elasa de quo ortus est Esel
44 ४४ और आसेल के छः पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, इश्माएल, शरायाह, ओबद्याह और हानान; आसेल के ये ही पुत्र हुए।
porro Esel sex filios habuit his nominibus Ezricam Bochru Ismahel Saria Obdia Anan hii filii Esel