< 1 इतिहास 26 >
1 १ फिर द्वारपालों के दल ये थेः कोरहियों में से तो मशेलेम्याह, जो कोरे का पुत्र और आसाप की सन्तानों में से था।
divisiones autem ianitorum de Coritis Mesellemia filius Core de filiis Asaph
2 २ और मशेलेम्याह के पुत्र हुए, अर्थात् उसका जेठा जकर्याह, दूसरा यदीएल, तीसरा जबद्याह,
filii Mesellemiae Zaccharias primogenitus Iadihel secundus Zabadias tertius Iathanahel quartus
3 ३ चौथा यातनीएल, पाँचवाँ एलाम, छठवां यहोहानान और सातवाँ एल्यहोएनै।
Ahilam quintus Iohanan sextus Helioenai septimus
4 ४ फिर ओबेदेदोम के भी पुत्र हुए, उसका जेठा शमायाह, दूसरा यहोजाबाद, तीसरा योआह, चौथा साकार, पाँचवाँ नतनेल,
filii autem Obededom Semeias primogenitus Iozabad secundus Iohaa tertius Sachar quartus Nathanahel quintus
5 ५ छठवाँ अम्मीएल, सातवाँ इस्साकार और आठवाँ पुल्लतै, क्योंकि परमेश्वर ने उसे आशीष दी थी।
Amihel sextus Isachar septimus Phollathi octavus quia benedixit illi Dominus
6 ६ और उसके पुत्र शमायाह के भी पुत्र उत्पन्न हुए, जो शूरवीर होने के कारण अपने पिता के घराने पर प्रभुता करते थे।
Semeiae autem filio eius nati sunt filii praefecti familiarum suarum erant enim viri fortissimi
7 ७ शमायाह के पुत्र ये थे, अर्थात् ओतनी, रपाएल, ओबेद, एलजाबाद और उनके भाई एलीहू और समक्याह बलवान पुरुष थे।
filii ergo Semeiae Othni et Raphahel et Obedihel Zabad fratres eius viri fortissimi Heliu quoque et Samachias
8 ८ ये सब ओबेदेदोम की सन्तानों में से थे, वे और उनके पुत्र और भाई इस सेवकाई के लिये बलवान और शक्तिमान थे; ये ओबेदेदोमी बासठ थे।
omnes hii de filiis Obededom ipsi et filii et fratres eorum fortissimi ad ministrandum sexaginta duo de Obededom
9 ९ मशेलेम्याह के पुत्र और भाई अठारह थे, जो बलवान थे।
porro Mesellamiae filii et fratres robustissimi decem et octo
10 १० फिर मरारी के वंश में से होसा के भी पुत्र थे, अर्थात् मुख्य तो शिम्री (जिसको जेठा न होने पर भी उसके पिता ने मुख्य ठहराया),
de Hosa autem id est de filiis Merari Semri princeps non enim habuerat primogenitum et idcirco posuerat eum pater eius in principem
11 ११ दूसरा हिल्किय्याह, तीसरा तबल्याह और चौथा जकर्याह था; होसा के सब पुत्र और भाई मिलकर तेरह थे।
Helchias secundus Tabelias tertius Zaccharias quartus omnes hii filii et fratres Hosa tredecim
12 १२ द्वारपालों के दल इन मुख्य पुरुषों के थे, ये अपने भाइयों के बराबर ही यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।
hii divisi sunt in ianitores ut semper principes custodiarum sicut et fratres eorum ministrarent in domo Domini
13 १३ इन्होंने क्या छोटे, क्या बड़े, अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार एक-एक फाटक के लिये चिट्ठी डाली।
missae sunt autem sortes ex aequo et parvis et magnis per familias suas in unamquamque portarum
14 १४ पूर्व की ओर की चिट्ठी शेलेम्याह के नाम पर निकली। तब उन्होंने उसके पुत्र जकर्याह के नाम की चिट्ठी डाली (वह बुद्धिमान मंत्री था) और चिट्ठी उत्तर की ओर के लिये निकली।
cecidit igitur sors orientalis Selemiae porro Zacchariae filio eius viro prudentissimo et erudito sortito obtigit plaga septentrionalis
15 १५ दक्षिण की ओर के लिये ओबेदेदोम के नाम पर चिट्ठी निकली, और उसके बेटों के नाम पर खजाने की कोठरी के लिये।
Obededom vero et filiis eius ad austrum in qua parte domus erat seniorum concilium
16 १६ फिर शुप्पीम और होसा के नामों की चिट्ठी पश्चिम की ओर के लिये निकली, कि वे शल्लेकेत नामक फाटक के पास चढ़ाई की सड़क पर आमने-सामने चौकीदारी किया करें।
Sepphima et Hosa ad occidentem iuxta portam quae ducit ad viam ascensionis custodia contra custodiam
17 १७ पूर्व की ओर तो छः लेवीय थे, उत्तर की ओर प्रतिदिन चार, दक्षिण की ओर प्रतिदिन चार, और खजाने की कोठरी के पास दो ठहरे।
ad orientem vero Levitae sex et ad aquilonem quattuor per diem atque ad meridiem similiter in die quattuor et ubi erat concilium bini et bini
18 १८ पश्चिम की ओर के पर्बार नामक स्थान पर ऊँची सड़क के पास तो चार और पर्बार के पास दो रहे।
in cellulis quoque ianitorum ad occidentem quattuor in via binique per cellulas
19 १९ ये द्वारपालों के दल थे, जिनमें से कितने तो कोरह के और कुछ मरारी के वंश के थे।
hae sunt divisiones ianitorum filiorum Core et Merari
20 २० फिर लेवियों में से अहिय्याह परमेश्वर के भवन और पवित्र की हुई वस्तुओं, दोनों के भण्डारों का अधिकारी नियुक्त हुआ।
porro Achias erat super thesauros domus Dei ac vasa sanctorum
21 २१ ये लादान की सन्तान के थे, अर्थात् गेर्शोनियों की सन्तान जो लादान के कुल के थे, अर्थात् लादान और गेर्शोनी के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे, अर्थात् यहोएली।
filii Ledan filii Gersonni de Ledan principes familiarum Ledan et Gersonni Ieiheli
22 २२ यहोएली के पुत्र ये थे, अर्थात् जेताम और उसका भाई योएल जो यहोवा के भवन के खजाने के अधिकारी थे।
filii Ieiheli Zathan et Iohel frater eius super thesauros domus Domini
23 २३ अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों और उज्जीएलियों में से।
Amramitis et Isaaritis et Hebronitis et Ozihelitibus
24 २४ शबूएल जो मूसा के पुत्र गेर्शोम के वंश का था, वह खजानों का मुख्य अधिकारी था।
Subahel autem filius Gersom filii Mosi praepositus thesauris
25 २५ और उसके भाइयों का वृत्तान्त यह है: एलीएजेर के कुल में उसका पुत्र रहब्याह, रहब्याह का पुत्र यशायाह, यशायाह का पुत्र योराम, योराम का पुत्र जिक्री, और जिक्री का पुत्र शलोमोत था।
fratres quoque eius Eliezer cuius filius Raabia et huius filius Isaias et huius filius Ioram huius quoque filius Zechri sed et huius filius Selemith
26 २६ यही शलोमोत अपने भाइयों समेत उन सब पवित्र की हुई वस्तुओं के भण्डारों का अधिकारी था, जो राजा दाऊद और पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों और सहस्त्रपतियों और शतपतियों और मुख्य सेनापतियों ने पवित्र की थीं।
ipse Selemith et fratres eius super thesauros sanctorum quae sanctificavit David rex et principes familiarum et tribuni et centuriones et duces exercitus
27 २७ जो लूट लड़ाइयों में मिलती थी, उसमें से उन्होंने यहोवा का भवन दृढ़ करने के लिये कुछ पवित्र किया।
de bellis et manubiis proeliorum quae consecraverant ad instaurationem et supellectilem templi Domini
28 २८ वरन् जितना शमूएल दर्शी, कीश के पुत्र शाऊल, नेर के पुत्र अब्नेर, और सरूयाह के पुत्र योआब ने पवित्र किया था, और जो कुछ जिस किसी ने पवित्र कर रखा था, वह सब शलोमोत और उसके भाइयों के अधिकार में था।
haec autem universa sanctificavit Samuhel videns et Saul filius Cis et Abner filius Ner et Ioab filius Sarviae omnes qui sanctificaverunt ea per manum Salemith et fratrum eius
29 २९ यिसहारियों में से कनन्याह और उसके पुत्र, इस्राएल के देश का काम अर्थात् सरदार और न्यायी का काम करने के लिये नियुक्त हुए।
Saaritis vero praeerat Chonenias et filii eius ad opera forinsecus super Israhel ad docendum et ad iudicandum eos
30 ३० और हेब्रोनियों में से हशब्याह और उसके भाई जो सत्रह सौ बलवान पुरुष थे, वे यहोवा के सब काम और राजा की सेवा के विषय यरदन के पश्चिम ओर रहनेवाले इस्राएलियों के अधिकारी ठहरे।
porro de Hebronitis Asabias et fratres eius viri fortissimi mille septingenti praeerant Israheli trans Iordanem contra occidentem in cunctis operibus Domini et in ministerium regis
31 ३१ हेब्रोनियों में से यरिय्याह मुख्य था, अर्थात् हेब्रोनियों की पीढ़ी-पीढ़ी के पितरों के घरानों के अनुसार दाऊद के राज्य के चालीसवें वर्ष में वे ढूँढ़े गए, और उनमें से कई शूरवीर गिलाद के याजेर में मिले।
Hebronitarum autem princeps fuit Hieria secundum familias et cognationes eorum quadragesimo anno regni David recensiti sunt et inventi viri fortissimi in Iazer Galaad
32 ३२ उसके भाई जो वीर थे, पितरों के घरानों के दो हजार सात सौ मुख्य पुरुष थे, इनको दाऊद राजा ने परमेश्वर के सब विषयों और राजा के विषय में रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र का अधिकारी ठहराया।
fratresque eius robustioris aetatis duo milia septingenti principes familiarum praeposuit autem eos David rex Rubenitis et Gadditis et dimidio tribus Manasse in omne ministerium Dei et regis