< 1 इतिहास 26 >

1 फिर द्वारपालों के दल ये थेः कोरहियों में से तो मशेलेम्याह, जो कोरे का पुत्र और आसाप की सन्तानों में से था।
Vratarski su redovi bili: od Korahovaca: Korahov sin Mešelemja između Asafovih sinova;
2 और मशेलेम्याह के पुत्र हुए, अर्थात् उसका जेठा जकर्याह, दूसरा यदीएल, तीसरा जबद्याह,
a Mešelemjini sinovi: prvenac Zaharija, drugi Jediael, treći Zebadja, četvrti Jatniel;
3 चौथा यातनीएल, पाँचवाँ एलाम, छठवां यहोहानान और सातवाँ एल्यहोएनै।
peti Elam, šesti Johanan, sedmi Elijoenaj.
4 फिर ओबेदेदोम के भी पुत्र हुए, उसका जेठा शमायाह, दूसरा यहोजाबाद, तीसरा योआह, चौथा साकार, पाँचवाँ नतनेल,
Sinovi Obed-Edomovi: prvenac Šemaja, drugi Jozabad, treći Joah, četvrti Sakar, a peti Netanel,
5 छठवाँ अम्मीएल, सातवाँ इस्साकार और आठवाँ पुल्लतै, क्योंकि परमेश्वर ने उसे आशीष दी थी।
šesti Amiel, sedmi Jisakar, osmi Peuletaj, jer ga je blagoslovio Bog,
6 और उसके पुत्र शमायाह के भी पुत्र उत्पन्न हुए, जो शूरवीर होने के कारण अपने पिता के घराने पर प्रभुता करते थे।
a njegovu su se sinu Šemaji rodili sinovi koji su bili poglavari u porodici jer bijahu hrabri junaci.
7 शमायाह के पुत्र ये थे, अर्थात् ओतनी, रपाएल, ओबेद, एलजाबाद और उनके भाई एलीहू और समक्याह बलवान पुरुष थे।
Šemajini su sinovi bili: Otni, Rafael, Obed, Elzabad sa svojom braćom, vrsnim ljudima, Elihu i Semakja.
8 ये सब ओबेदेदोम की सन्तानों में से थे, वे और उनके पुत्र और भाई इस सेवकाई के लिये बलवान और शक्तिमान थे; ये ओबेदेदोमी बासठ थे।
Svi su oni bili od Obed-Edomovih sinova, oni i njihovi sinovi i njihova braća, vrsni ljudi, sposobni za službu; bilo ih je šezdeset i dva od Obed-Edoma.
9 मशेलेम्याह के पुत्र और भाई अठारह थे, जो बलवान थे।
Mešelemjinih sinova i braće, vrsnih ljudi, bilo je osamnaest.
10 १० फिर मरारी के वंश में से होसा के भी पुत्र थे, अर्थात् मुख्य तो शिम्री (जिसको जेठा न होने पर भी उसके पिता ने मुख्य ठहराया),
Hosini sinovi od Merarijevih sinova: poglavar Šimri, iako nije bio prvenac, njegov ga je otac postavio za poglavara;
11 ११ दूसरा हिल्किय्याह, तीसरा तबल्याह और चौथा जकर्याह था; होसा के सब पुत्र और भाई मिलकर तेरह थे।
drugi Hilkija, treći Tebalija, četvrti Zaharija; Hosinih svih sinova i braće bilo je trinaest.
12 १२ द्वारपालों के दल इन मुख्य पुरुषों के थे, ये अपने भाइयों के बराबर ही यहोवा के भवन में सेवा टहल करते थे।
Ovo su vratarski redovi. Glavari ovih junaka bili su, kao i njihova braća, čuvari u službi Jahvina Doma.
13 १३ इन्होंने क्या छोटे, क्या बड़े, अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार एक-एक फाटक के लिये चिट्ठी डाली।
Bacali su ždrebove, najmanji kao i najveći, po obiteljima za svaka pojedina vrata.
14 १४ पूर्व की ओर की चिट्ठी शेलेम्याह के नाम पर निकली। तब उन्होंने उसके पुत्र जकर्याह के नाम की चिट्ठी डाली (वह बुद्धिमान मंत्री था) और चिट्ठी उत्तर की ओर के लिये निकली।
Ždrijeb na istok pao je Šelemji; njegov sin Zaharija bio je mudar savjetnik. Kad su bacili ždrebove, dopao mu je ždrijeb na sjever,
15 १५ दक्षिण की ओर के लिये ओबेदेदोम के नाम पर चिट्ठी निकली, और उसके बेटों के नाम पर खजाने की कोठरी के लिये।
Obed-Edomu na jug; a njegovim sinovima na spremište;
16 १६ फिर शुप्पीम और होसा के नामों की चिट्ठी पश्चिम की ओर के लिये निकली, कि वे शल्लेकेत नामक फाटक के पास चढ़ाई की सड़क पर आमने-सामने चौकीदारी किया करें।
Šufimu i Hosi na zapad Šaleketskim vratima, na putu koji vodi k usponu; straža je bila do straže.
17 १७ पूर्व की ओर तो छः लेवीय थे, उत्तर की ओर प्रतिदिन चार, दक्षिण की ओर प्रतिदिन चार, और खजाने की कोठरी के पास दो ठहरे।
S istoka šest levita, sa sjevera četiri na dan, s juga četiri na dan; a kod spremišta po dva.
18 १८ पश्चिम की ओर के पर्बार नामक स्थान पर ऊँची सड़क के पास तो चार और पर्बार के पास दो रहे।
Na hramskoj prigradnji, sa zapada, četiri na usponu, dva kod prigradnje.
19 १९ ये द्वारपालों के दल थे, जिनमें से कितने तो कोरह के और कुछ मरारी के वंश के थे।
To su vratarski redovi među Korahovim i Merarijevim sinovima.
20 २० फिर लेवियों में से अहिय्याह परमेश्वर के भवन और पवित्र की हुई वस्तुओं, दोनों के भण्डारों का अधिकारी नियुक्त हुआ।
Leviti, njihova braća, bili su: Ahija nad blagom Božjega Doma i nad blagom posvećenih stvari.
21 २१ ये लादान की सन्तान के थे, अर्थात् गेर्शोनियों की सन्तान जो लादान के कुल के थे, अर्थात् लादान और गेर्शोनी के पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे, अर्थात् यहोएली।
Ladanovi sinovi, Geršonovci po Ladanu, poglavari obitelji Ladana Geršonovca, bili su Jehielovci.
22 २२ यहोएली के पुत्र ये थे, अर्थात् जेताम और उसका भाई योएल जो यहोवा के भवन के खजाने के अधिकारी थे।
Jehielovci Zetam i brat mu Joel bili su nadstojnici nad blagom Jahvina Doma.
23 २३ अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों और उज्जीएलियों में से।
Od Amramovaca, Jisharovaca, Hebronovaca i Uzielovaca bili su:
24 २४ शबूएल जो मूसा के पुत्र गेर्शोम के वंश का था, वह खजानों का मुख्य अधिकारी था।
Šebuel, sin Mojsijeva sina Geršoma, nadstojnik nad blagom.
25 २५ और उसके भाइयों का वृत्तान्त यह है: एलीएजेर के कुल में उसका पुत्र रहब्याह, रहब्याह का पुत्र यशायाह, यशायाह का पुत्र योराम, योराम का पुत्र जिक्री, और जिक्री का पुत्र शलोमोत था।
Njegova braća po Eliezeru: Rehabja, sin mu, njegov sin Izaija, njegov sin Joram, njegov sin Zikri, njegov sin Šelomit.
26 २६ यही शलोमोत अपने भाइयों समेत उन सब पवित्र की हुई वस्तुओं के भण्डारों का अधिकारी था, जो राजा दाऊद और पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों और सहस्त्रपतियों और शतपतियों और मुख्य सेनापतियों ने पवित्र की थीं।
Taj je Šelomit sa svojom braćom bio odgovoran za sve blago od posvećenih stvari koje je posvetio kralj David s porodičnim poglavarima, s tisućnicima, stotnicima i vojnim zapovjednicima.
27 २७ जो लूट लड़ाइयों में मिलती थी, उसमें से उन्होंने यहोवा का भवन दृढ़ करने के लिये कुछ पवित्र किया।
Posvetili su dio ratnog plijena da se bolje ojača Jahvin Dom.
28 २८ वरन् जितना शमूएल दर्शी, कीश के पुत्र शाऊल, नेर के पुत्र अब्नेर, और सरूयाह के पुत्र योआब ने पवित्र किया था, और जो कुछ जिस किसी ने पवित्र कर रखा था, वह सब शलोमोत और उसके भाइयों के अधिकार में था।
Što je god bio posvetio vidjelac Samuel, Kišev sin Šaul, Nerov sin Abner i Sarvijin sin Joab, sve posvećeno, bilo je pod nadzorom Šelomita i njegove braće.
29 २९ यिसहारियों में से कनन्याह और उसके पुत्र, इस्राएल के देश का काम अर्थात् सरदार और न्यायी का काम करने के लिये नियुक्त हुए।
Jisharovci Kenanija i njegovi sinovi bili su nad svjetovnim poslovima kao nadzornici i suci u Izraelu.
30 ३० और हेब्रोनियों में से हशब्याह और उसके भाई जो सत्रह सौ बलवान पुरुष थे, वे यहोवा के सब काम और राजा की सेवा के विषय यरदन के पश्चिम ओर रहनेवाले इस्राएलियों के अधिकारी ठहरे।
Hebronovci Hašabja i njegova braća, tisuću i sedam stotina vrsnih ljudi, upravljali su Izraelom s ovu stranu Jordana na zapadu u svakom Jahvinu poslu i u kraljevskoj službi.
31 ३१ हेब्रोनियों में से यरिय्याह मुख्य था, अर्थात् हेब्रोनियों की पीढ़ी-पीढ़ी के पितरों के घरानों के अनुसार दाऊद के राज्य के चालीसवें वर्ष में वे ढूँढ़े गए, और उनमें से कई शूरवीर गिलाद के याजेर में मिले।
Poglavar Hebronovaca bio je Jerija. Četrdesete godine Davidova kraljevanja potražili su obiteljska rodoslovlja Hebronovaca i našlo se među njima vrsnih ljudi u Gileadskom Jazeru.
32 ३२ उसके भाई जो वीर थे, पितरों के घरानों के दो हजार सात सौ मुख्य पुरुष थे, इनको दाऊद राजा ने परमेश्वर के सब विषयों और राजा के विषय में रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र का अधिकारी ठहराया।
Njegove braće, vrsnih ljudi, bilo je dvije tisuće i sedam stotina porodičnih poglavara; kralj David postavio ih je nad Rubenovim i Gadovim plemenom i nad polovinom Manašeova plemena za sve Božje poslove i za kraljevske poslove.

< 1 इतिहास 26 >