< 1 इतिहास 16 >

1 तब परमेश्वर का सन्दूक ले आकर उस तम्बू में रखा गया जो दाऊद ने उसके लिये खड़ा कराया था; और परमेश्वर के सामने होमबलि और मेलबलि चढ़ाए गए।
И кад донесоше ковчег Божји, наместише га усред шатора, који му разапе Давид; и принесоше жртве паљенице и жртве захвалне пред Богом.
2 जब दाऊद होमबलि और मेलबलि चढ़ा चुका, तब उसने यहोवा के नाम से प्रजा को आशीर्वाद दिया।
Потом принесавши Давид жртве паљенице и жртве захвалне, благослови народ у име Господње.
3 और उसने क्या पुरुष, क्या स्त्री, सब इस्राएलियों को एक-एक रोटी और एक-एक टुकड़ा माँस और किशमिश की एक-एक टिकिया बँटवा दी।
И раздаде свим Израиљцима, и људима и женама, сваком по један хлеб и комад меса и врч вина.
4 तब उसने कई लेवियों को इसलिए ठहरा दिया, कि यहोवा के सन्दूक के सामने सेवा टहल किया करें, और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की चर्चा और उसका धन्यवाद और स्तुति किया करें।
Потом постави пред ковчегом Господњим слуге међу Левитима да помињу и славе и хвале Господа Бога Израиљевог:
5 उनका मुखिया तो आसाप था, और उसके नीचे जकर्याह था, फिर यीएल, शमीरामोत, यहीएल, मत्तित्याह, एलीआब, बनायाह, ओबेदेदोम और यीएल थे; ये तो सारंगियाँ और वीणाएँ लिये हुए थे, और आसाप झाँझ पर राग बजाता था।
Асафа поглавара, а другог за њим Захарију, и Јеила и Семирамота и Јехила и Мататију и Елијава и Венају и Овид-Едома; и Јеило удараше у псалтире и гусле, а Асаф у кимвале,
6 बनायाह और यहजीएल नामक याजक परमेश्वर की वाचा के सन्दूक के सामने नित्य तुरहियां बजाने के लिए नियुक्त किए गए।
А Венаја и Јазило свештеници беху једнако с трубама пред ковчегом завета Господњег.
7 तब उसी दिन दाऊद ने यहोवा का धन्यवाद करने का काम आसाप और उसके भाइयों को सौंप दिया।
У тај дан нареди Давид први пут да хвале Господа Асаф и браћа његова:
8 यहोवा का धन्यवाद करो, उससे प्रार्थना करो; देश-देश में उसके कामों का प्रचार करो।
Хвалите Господа; гласите име Његово; јављајте по народима дела Његова.
9 उसका गीत गाओ, उसका भजन करो, उसके सब आश्चर्यकर्मों का ध्यान करो।
Певајте му, славите Га, казујте сва чудеса Његова.
10 १० उसके पवित्र नाम पर घमण्ड करो; यहोवा के खोजियों का हृदय आनन्दित हो।
Хвалите се светим именом Његовим; нека се весели срце оних који траже Господа.
11 ११ यहोवा और उसकी सामर्थ्य की खोज करो; उसके दर्शन के लिए लगातार खोज करो।
Тражите Господа и силу Његову; тражите лице Његово без престанка.
12 १२ उसके किए हुए आश्चर्यकर्म, उसके चमत्कार और न्यायवचन स्मरण करो।
Памтите чудеса Његова, која је учинио, знаке Његове и судове уста Његових.
13 १३ हे उसके दास इस्राएल के वंश, हे याकूब की सन्तान तुम जो उसके चुने हुए हो!
Семе Израиљево слуге су Његове, синови Јаковљеви изабрани Његови.
14 १४ वही हमारा परमेश्वर यहोवा है, उसके न्याय के काम पृथ्वी भर में होते हैं।
Он је Господ Бог наш, по свој су земљи судови Његови.
15 १५ उसकी वाचा को सदा स्मरण रखो, यह वही वचन है जो उसने हजार पीढ़ियों के लिये ठहरा दिया।
Памтите увек завет Његов, реч коју је дао на хиљаду колена.
16 १६ वह वाचा उसने अब्राहम के साथ बाँधी और उसी के विषय उसने इसहाक से शपथ खाई,
Шта је заветовао Авраму и за шта се клео Исаку,
17 १७ और उसी को उसने याकूब के लिये विधि करके और इस्राएल के लिये सदा की वाचा बाँधकर यह कहकर दृढ़ किया,
То је поставио Јакову за закон и Израиљу за завет вечни,
18 १८ “मैं कनान देश तुझी को दूँगा, वह बाँट में तुम्हारा निज भाग होगा।”
Говорећи: Теби ћу дати земљу хананску у наследни део.
19 १९ उस समय तो तुम गिनती में थोड़े थे, बल्कि बहुत ही थोड़े और उस देश में परदेशी थे।
Тада вас беше мало на број, беше вас мало, и бејасте дошљаци.
20 २० और वे एक जाति से दूसरी जाति में, और एक राज्य से दूसरे में फिरते तो रहे,
Иђаху од народа до народа, и из једног царства к другом племену.
21 २१ परन्तु उसने किसी मनुष्य को उन पर अंधेर करने न दिया; और वह राजाओं को उनके निमित्त यह धमकी देता था,
Не даде никоме да им науди, и караше за њих цареве:
22 २२ “मेरे अभिषिक्तों को मत छुओ, और न मेरे नबियों की हानि करो।”
Не дирајте у помазанике моје и пророцима мојим не чините зла.
23 २३ हे समस्त पृथ्वी के लोगों यहोवा का गीत गाओ। प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
Певај Господу, сва земљо! Јављајте од дана на дан спасење Његово.
24 २४ अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
Казујте по народима славу Његову, по свим племенима чудеса Његова.
25 २५ क्योंकि यहोवा महान और स्तुति के अति योग्य है, वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
Јер је велик Господ и ваља Га хвалити веома; страшнији је од свих богова.
26 २६ क्योंकि देश-देश के सब देवता मूर्तियाँ ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
Јер су сви Богови у народа ништа; а Господ је небеса створио.
27 २७ उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके स्थान में सामर्थ्य और आनन्द है।
Слава је и величанство пред Њим, сила и радост у стану Његовом.
28 २८ हे देश-देश के कुलों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो।
Дајте Господу, племена народна, дајте Господу славу и част.
29 २९ यहोवा के नाम की महिमा ऐसी मानो जो उसके नाम के योग्य है। भेंट लेकर उसके सम्मुख आओ, पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो।
Дајте Господу славу према имену Његовом, носите даре и идите преда Њ, поклоните се Господу и светој красоти.
30 ३० हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने थरथराओ! जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं।
Стрепи пред Њим, сва земљо; зато је васиљена тврда и неће се поместити.
31 ३१ आकाश आनन्द करे और पृथ्वी मगन हो, और जाति-जाति में लोग कहें, “यहोवा राजा हुआ है।”
Нек се веселе небеса и земља се радује; и нека говоре по народима: Господ царује.
32 ३२ समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें, मैदान और जो कुछ उसमें है सो प्रफुल्लित हों।
Нека пљеска море и шта је у њему; нека скаче поље и све што је на њему.
33 ३३ उसी समय वन के वृक्ष यहोवा के सामने जयजयकार करें, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है।
Тада нека се радују дрвета шумска пред Господом, јер иде да суди земљи.
34 ३४ यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; उसकी करुणा सदा की है।
Хвалите Господа, јер је добар, јер је довека милост Његова.
35 ३५ और यह कहो, “हे हमारे उद्धार करनेवाले परमेश्वर हमारा उद्धार कर, और हमको इकट्ठा करके अन्यजातियों से छुड़ा, कि हम तेरे पवित्र नाम का धन्यवाद करें, और तेरी स्तुति करते हुए तेरे विषय बड़ाई करें।
И реците: Спаси нас, Боже спасења нашег, и скупи нас и избави нас од народа да славимо свето име Твоје, да се хвалимо Твојом славом.
36 ३६ अनादिकाल से अनन्तकाल तक इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है।” तब सब प्रजा ने “आमीन” कहा: और यहोवा की स्तुति की।
Благословен Господ Бог Израиљев од века и до века. Тада сав народ рече: Амин; и хвалише Господа.
37 ३७ तब उसने वहाँ अर्थात् यहोवा की वाचा के सन्दूक के सामने आसाप और उसके भाइयों को छोड़ दिया, कि प्रतिदिन के प्रयोजन के अनुसार वे सन्दूक के सामने नित्य सेवा टहल किया करें,
И остави онде пред ковчегом завета Господњег Асафа и браћу његову да служе пред ковчегом без престанка као што треба од дана на дан,
38 ३८ और अड़सठ भाइयों समेत ओबेदेदोम को, और द्वारपालों के लिये यदूतून के पुत्र ओबेदेदोम और होसा को छोड़ दिया।
И Овид-Едома и браћу његову, шездесет и осам, Овид-Едома сина Једутуновог и Осу, да буду вратари;
39 ३९ फिर उसने सादोक याजक और उसके भाई याजकों को यहोवा के निवास के सामने, जो गिबोन के ऊँचे स्थान में था, ठहरा दिया,
А Садока свештеника и браћу његову свештенике пред шатором Господњим на висини у Гаваону,
40 ४० कि वे नित्य सवेरे और साँझ को होमबलि की वेदी पर यहोवा को होमबलि चढ़ाया करें, और उन सब के अनुसार किया करें, जो यहोवा की व्यवस्था में लिखा है, जिसे उसने इस्राएल को दिया था।
Да приносе жртве паљенице Господу на олтару за жртве паљенице без престанка јутром и вечером, и да чине све што је написано у закону Господњем што је заповедио Израиљу,
41 ४१ और उनके संग उसने हेमान और यदूतून और दूसरों को भी जो नाम लेकर चुने गए थे ठहरा दिया, कि यहोवा की सदा की करुणा के कारण उसका धन्यवाद करें।
И с њима Емана и Једутуна и друге изабране, који бише поименце именовани да хвале Господа, јер је довека милост Његова,
42 ४२ और उनके संग उसने हेमान और यदूतून को बजानेवालों के लिये तुरहियां और झाँझें और परमेश्वर के गीत गाने के लिये बाजे दिए, और यदूतून के बेटों को फाटक की रखवाली करने को ठहरा दिया।
С њима Емана и Једутуна, да трубе у трубе и ударају у кимвале и у друге справе музичке Богу; а синове Једутунове да буду вратари.
43 ४३ तब प्रजा के सब लोग अपने-अपने घर चले गए, और दाऊद अपने घराने को आशीर्वाद देने लौट गया।
Потом се разиђе сав народ, свак својој кући, а Давид се врати да благослови дом свој.

< 1 इतिहास 16 >