< 1 इतिहास 15 >

1 तब दाऊद ने दाऊदपुर में भवन बनवाए, और परमेश्वर के सन्दूक के लिये एक स्थान तैयार करके एक तम्बू खड़ा किया।
و داود در شهر خود خانه ها بنا کرد و مکاني براي تابوت خدا فراهم ساخته، خيمه اي به جهت آن برپا نمود.۱
2 तब दाऊद ने कहा, “लेवियों को छोड़ और किसी को परमेश्वर का सन्दूक उठाना नहीं चाहिये, क्योंकि यहोवा ने उनको इसी लिए चुना है कि वे परमेश्वर का सन्दूक उठाएँ और उसकी सेवा टहल सदा किया करें।”
آنگاه داود فرمود که غير از لاويان کسي تابوت خدا را برندارد زيرا خداوند ايشان را برگزيده بود تا تابوت خدا بردارند و او را هميشه خدمت نمايند.۲
3 तब दाऊद ने सब इस्राएलियों को यरूशलेम में इसलिए इकट्ठा किया कि यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचाएँ, जिसे उसने उसके लिये तैयार किया था।
و داود تمامي اسرائيل را در اورشليم جمع کرد تا تابوت خداوند را به مکاني که برايش مهيا ساخته بود، بياورند.۳
4 इसलिए दाऊद ने हारून की सन्तानों और लेवियों को इकट्ठा किया:
و داود پسران هارون و لاويان را جمع کرد.۴
5 अर्थात् कहातियों में से ऊरीएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ बीस भाइयों को;
از بني قَهات اُوريئيلِ رئيس وصد بيست نفر برادرانش را.۵
6 मरारियों में से असायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ बीस भाइयों को;
از بني مَراري، عَساياي رئيس ودوست بيست نفر برادرانش را.۶
7 गेर्शोमियों में से योएल नामक प्रधान को और उसके एक सौ तीस भाइयों को;
از بني جَرشُوم، يوئيل رئيس و صد وسي نفر برادرانش را.۷
8 एलीसापानियों में से शमायाह नामक प्रधान को और उसके दो सौ भाइयों को;
از بني اليصافان، شَمَعياي رئيس و دوست نفر برادرانش را.۸
9 हेब्रोनियों में से एलीएल नामक प्रधान को और उसके अस्सी भाइयों को;
از بني حَبرُون، اِيلِيئيل رئيس و هشتاد نفر برادرانش را.۹
10 १० और उज्जीएलियों में से अम्मीनादाब नामक प्रधान को और उसके एक सौ बारह भाइयों को।
از بني عُزّيئيل، عَمِّيناداب رئيس وصد و دوازده نفر برادرانش را.۱۰
11 ११ तब दाऊद ने सादोक और एब्यातार नामक याजकों को, और ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह, एलीएल और अम्मीनादाब नामक लेवियों को बुलवाकर उनसे कहा,
و داود صادوق و ابياتارِکَهَنَه و لاويان يعني اُرِيئيل و عَسايا و يوئيل و شَمَعيا و اِيليئيل و عَمِّيناداب را خوانده،۱۱
12 १२ “तुम तो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष हो; इसलिए अपने भाइयों समेत अपने-अपने को पवित्र करो, कि तुम इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक उस स्थान पर पहुँचा सको जिसको मैंने उसके लिये तैयार किया है।
به ايشان گفت: «شما رؤساي خاندانهاي آباي لاويان هستيد؛ پس شما و برادران شما خويشتن را تقديس نماييد تا تابوت يهُوَه خداي اسرائيل را به مکاني که برايش مهيا ساخته ام بياوريد.۱۲
13 १३ क्योंकि पिछली बार तुम ने उसको न उठाया था इस कारण हमारा परमेश्वर यहोवा हम पर टूट पड़ा, क्योंकि हम उसकी खोज में नियम के अनुसार न लगे थे।”
زيرا از اين سبب که شما دفعه اول آن را نياورديد، يهُوَه خداي ما بر ما رخنه کرد، چونکه او را بر حسب قانون نطلبيديم.»۱۳
14 १४ तब याजकों और लेवियों ने अपने-अपने को पवित्र किया, कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का सन्दूक ले जा सकें।
پس کاهنان و لاويان خويشتن را تقديس نمودند تا تابوت يهُوَه خداي اسرائيل را بياورند.۱۴
15 १५ तब उस आज्ञा के अनुसार जो मूसा ने यहोवा का वचन सुनकर दी थी, लेवियों ने सन्दूक को डंडों के बल अपने कंधों पर उठा लिया।
و پسران لاويان بر وفق آنچه موسي بر حسب کلام خداوند امر فرموده بود، چوب دستيهاي تابوت خدا را بر کتفهاي خود گذاشته، آن را برداشتند.۱۵
16 १६ तब दाऊद ने प्रधान लेवियों को आज्ञा दी कि अपने भाई गवैयों को बाजे अर्थात् सारंगी, वीणा और झाँझ देकर बजाने और आनन्द के साथ ऊँचे स्वर से गाने के लिये नियुक्त करें।
و داود رؤساي لاويان را فرمود تا برادران خود مغنيان را با آلات موسيقي از عودها و بربطها سنجها تعين نمايند، تا به آواز بلند و شادماني صدا زنند.۱۶
17 १७ तब लेवियों ने योएल के पुत्र हेमान को, और उसके भाइयों में से बेरेक्याह के पुत्र आसाप को, और अपने भाई मरारियों में से कूशायाह के पुत्र एतान को ठहराया।
پس لاويان هِيمان بن يوئيل و از برادران او آساف بن بَرَکيا و از برادران ايشان بني مَراري ايتان بن قُوشيا را تعيين نمودند.۱۷
18 १८ उनके साथ उन्होंने दूसरे पद के अपने भाइयों को अर्थात् जकर्याह, बेन, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, और ओबेदेदोम और यीएल को जो द्वारपाल थे ठहराया।
و با ايشان از برادران درجه دوم خود: زکريا و بَين و يعريئيل شَميراموت و يحيئيل و عُنِّي و اَلِيآب و بنايا و مَعَسيا و مَتِّتيا و اَليفَليا و مَقَنيا و عُوبيد اَدُوم و يعِيئِيل دربانان را.۱۸
19 १९ अतः हेमान, आसाप और एतान नाम के गवैये तो पीतल की झाँझ बजा-बजाकर राग चलाने को;
و از مغنيان: هِيمان و آساف و ايتان را با سنجهاي برنجين تا بنوازند.۱۹
20 २० और जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह, और बनायाह, अलामोत नामक राग में सारंगी बजाने को;
و زَکرّيا و عَزِيئيل و شَميراموت و يحيئيل و عُنِّي و اَليآب و مَعَسيا و بنايا را با عودها بر آلاموت.۲۰
21 २१ और मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम, यीएल, और अजज्याह वीणा खर्ज में छेड़ने को ठहराए गए।
و مَتَّتيا و اَليفَليا و مَقَنيا و عُوبيد اَدُوم و يعِيئيل و عَزَريا را با بربطهاي بر ثَمانِي تا پيشرَوِي نمايند.۲۱
22 २२ और राग उठाने का अधिकारी कनन्याह नामक लेवियों का प्रधान था, वह राग उठाने के विषय शिक्षा देता था, क्योंकि वह निपुण था।
و کَنَنيا رئيس لاويان بر نغمات بود و مغنّيان را تعليم مي داد زيرا که ماهر بود.۲۲
23 २३ और बेरेक्याह और एल्काना सन्दूक के द्वारपाल थे।
و بَرَکيا و اَلقانَه دربانان تابوت بودند.۲۳
24 २४ और शबन्याह, योशापात, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर नामक याजक परमेश्वर के सन्दूक के आगे-आगे तुरहियां बजाते हुए चले और ओबेदेदोम और यहिय्याह उसके द्वारपाल थे;
و شَبَنيا و يوشافاط و نَتَنئيل و عَماساي و زَکريا و بَنايا و اَلَيعَزَر کَهَنَه پيش تابوت خدا کرنا مي نواختند، و عوبيد اَدُوم و يحيي دربانانِ تابوت بودند.۲۴
25 २५ दाऊद और इस्राएलियों के पुरनिये और सहस्त्रपति सब मिलकर यहोवा की वाचा का सन्दूक ओबेदेदोम के घर से आनन्द के साथ ले आने के लिए गए।
و داود و مشايخ اسرائيل و سرداران هزاره رفتند تا تابوت عهد خداوند را از خانه عوبيد اَدُوم با شادماني بياورند.۲۵
26 २६ जब परमेश्वर ने लेवियों की सहायता की जो यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले थे, तब उन्होंने सात बैल और सात मेढ़े बलि किए।
و چون خدا لاويان را که تابوت عهد خداوند را برمي داشتند اعانت کرد، ايشان هفت گاو و هفت قوچ ذبح کردند.۲۶
27 २७ दाऊद, और यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले सब लेवीय और गानेवाले और गानेवालों के साथ राग उठानेवाले का प्रधान कनन्याह, ये सब तो सन के कपड़े के बागे पहने थे, और दाऊद सन के कपड़े का एपोद पहने था।
و داود و جميع لاوياني که تابوت را برمي داشتند و مغنيان و کَنَنيا که رئيس نغمات مغنيان بود به کتان نازک ملبس بودند، و داود ايفود کتان دربرداشت.۲۷
28 २८ इस प्रकार सब इस्राएली यहोवा की वाचा के सन्दूक को जयजयकार करते, और नरसिंगे, तुरहियां और झाँझ बजाते और सारंगियाँ और वीणा बजाते हुए ले चले।
و تمامي اسرائيل تابوت عهد خداوند را به آواز شادماني و آواز بوق و کرّنا و سنج و عود و بربط مي نواختند.۲۸
29 २९ जब यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर में पहुँचा तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को कूदते और खेलते हुए देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।
و چون تابوت عهد خداوند وارد شهر داود مي شد، ميکال دختر شاؤل از پنجره نگريست و داود پادشاه را ديد که رقص و وجد مي نمايد، او را در دل خود خوار شمرد.۲۹

< 1 इतिहास 15 >