< 1 इतिहास 11 >

1 तब सब इस्राएली दाऊद के पास हेब्रोन में इकट्ठे होकर कहने लगे, “सुन, हम लोग और तू एक ही हड्डी और माँस हैं।
ויקבצו כל ישראל אל דויד חברונה לאמר הנה עצמך ובשרך אנחנו
2 पिछले दिनों में जब शाऊल राजा था, तब भी इस्राएलियों का अगुआ तू ही था, और तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझ से कहा, ‘मेरी प्रजा इस्राएल का चरवाहा, और मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान, तू ही होगा।’”
גם תמול גם שלשום גם בהיות שאול מלך--אתה המוציא והמביא את ישראל ויאמר יהוה אלהיך לך אתה תרעה את עמי את ישראל ואתה תהיה נגיד על עמי ישראל
3 इसलिए सब इस्राएली पुरनिये हेब्रोन में राजा के पास आए, और दाऊद ने उनके साथ हेब्रोन में यहोवा के सामने वाचा बाँधी; और उन्होंने यहोवा के वचन के अनुसार, जो उसने शमूएल से कहा था, इस्राएल का राजा होने के लिये दाऊद का अभिषेक किया।
ויבאו כל זקני ישראל אל המלך חברונה ויכרת להם דויד ברית בחברון לפני יהוה וימשחו את דויד למלך על ישראל כדבר יהוה ביד שמואל
4 तब सब इस्राएलियों समेत दाऊद यरूशलेम गया, जो यबूस भी कहलाता था, और वहाँ यबूसी नामक उस देश के निवासी रहते थे।
וילך דויד וכל ישראל ירושלם היא יבוס ושם היבוסי ישבי הארץ
5 तब यबूस के निवासियों ने दाऊद से कहा, “तू यहाँ आने नहीं पाएगा।” तो भी दाऊद ने सिय्योन नामक गढ़ को ले लिया, वही दाऊदपुर भी कहलाता है।
ויאמרו ישבי יבוס לדויד לא תבוא הנה וילכד דויד את מצדת ציון היא עיר דויד
6 दाऊद ने कहा, “जो कोई यबूसियों को सबसे पहले मारेगा, वह मुख्य सेनापति होगा,” तब सरूयाह का पुत्र योआब सबसे पहले चढ़ गया, और सेनापति बन गया।
ויאמר דויד--כל מכה יבוסי בראשונה יהיה לראש ולשר ויעל בראשונה יואב בן צרויה ויהי לראש
7 तब दाऊद उस गढ़ में रहने लगा, इसलिए उसका नाम दाऊदपुर पड़ा।
וישב דויד במצד על כן קראו לו עיר דויד
8 और उसने नगर के चारों ओर, अर्थात् मिल्लो से लेकर चारों ओर शहरपनाह बनवाई, और योआब ने शेष नगर के खण्डहरों को फिर बसाया।
ויבן העיר מסביב מן המלוא ועד הסביב ויואב יחיה את שאר העיר
9 और दाऊद की प्रतिष्ठा अधिक बढ़ती गई और सेनाओं का यहोवा उसके संग था।
וילך דויד הלוך וגדול ויהוה צבאות עמו
10 १० यहोवा ने इस्राएल के विषय जो वचन कहा था, उसके अनुसार दाऊद के जिन शूरवीरों ने सब इस्राएलियों समेत उसके राज्य में उसके पक्ष में होकर, उसे राजा बनाने को जोर दिया, उनमें से मुख्य पुरुष ये हैं।
ואלה ראשי הגברים אשר לדויד המתחזקים עמו במלכותו עם כל ישראל להמליכו--כדבר יהוה על ישראל
11 ११ दाऊद के शूरवीरों की नामावली यह है, अर्थात् एक हक्मोनी का पुत्र याशोबाम जो तीसों में मुख्य था, उसने तीन सौ पुरुषों पर भाला चलाकर, उन्हें एक ही समय में मार डाला।
ואלה מספר הגברים אשר לדויד ישבעם בן חכמוני ראש השלושים (השלישים)--הוא עורר את חניתו על שלש מאות חלל בפעם אחת
12 १२ उसके बाद अहोही दोदो का पुत्र एलीआजर जो तीनों महान वीरों में से एक था।
ואחריו אלעזר בן דודו האחוחי הוא בשלושה הגברים
13 १३ वह पसदम्मीम में जहाँ जौ का एक खेत था, दाऊद के संग रहा जब पलिश्ती वहाँ युद्ध करने को इकट्ठे हुए थे, और लोग पलिश्तियों के सामने से भाग गए।
הוא היה עם דויד בפס דמים והפלשתים נאספו שם למלחמה ותהי חלקת השדה מלאה שעורים והעם נסו מפני פלשתים
14 १४ तब उन्होंने उस खेत के बीच में खड़े होकर उसकी रक्षा की, और पलिश्तियों को मारा, और यहोवा ने उनका बड़ा उद्धार किया।
ויתיצבו בתוך החלקה ויצילוה ויכו את פלשתים ויושע יהוה תשועה גדולה
15 १५ तीसों मुख्य पुरुषों में से तीन दाऊद के पास चट्टान को, अर्थात् अदुल्लाम नामक गुफा में गए, और पलिश्तियों की छावनी रपाईम नामक तराई में पड़ी हुई थी।
וירדו שלושה מן השלושים ראש על הצר אל דויד--אל מערת עדלם ומחנה פלשתים חנה בעמק רפאים
16 १६ उस समय दाऊद गढ़ में था, और उस समय पलिश्तियों की एक चौकी बैतलहम में थी।
ודויד אז במצודה ונציב פלשתים אז בבית לחם
17 १७ तब दाऊद ने बड़ी अभिलाषा के साथ कहा, “कौन मुझे बैतलहम के फाटक के पास के कुएँ का पानी पिलाएगा।”
ויתאו דויד ויאמר מי ישקני מים מבור בית לחם אשר בשער
18 १८ तब वे तीनों जन पलिश्तियों की छावनी पर टूट पड़े और बैतलहम के फाटक के कुएँ से पानी भरकर दाऊद के पास ले आए; परन्तु दाऊद ने पीने से इन्कार किया और यहोवा के सामने अर्घ करके उण्डेला:
ויבקעו השלשה במחנה פלשתים וישאבו מים מבור בית לחם אשר בשער וישאו ויבאו אל דויד ולא אבה דויד לשתותם וינסך אתם ליהוה
19 १९ और उसने कहा, “मेरा परमेश्वर मुझसे ऐसा करना दूर रखे। क्या मैं इन मनुष्यों का लहू पीऊँ जिन्होंने अपने प्राणों पर खेला है? ये तो अपने प्राण पर खेलकर उसे ले आए हैं।” इसलिए उसने वह पानी पीने से इन्कार किया। इन तीन वीरों ने ये ही काम किए।
ויאמר חלילה לי מאלהי מעשות זאת הדם האנשים האלה אשתה בנפשותם כי בנפשותם הביאום ולא אבה לשתותם אלה עשו שלשת הגבורים
20 २० अबीशै जो योआब का भाई था, वह तीनों में मुख्य था। उसने अपना भाला चलाकर तीन सौ को मार डाला और तीनों में नामी हो गया।
ואבשי אחי יואב הוא היה ראש השלושה והוא עורר את חניתו על שלש מאות חלל ולא (ולו) שם בשלושה
21 २१ दूसरी श्रेणी के तीनों में वह अधिक प्रतिष्ठित था, और उनका प्रधान हो गया, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा
מן השלושה בשנים נכבד ויהי להם לשר ועד השלושה לא בא
22 २२ यहोयादा का पुत्र बनायाह था, जो कबसेल के एक वीर का पुत्र था, जिसने बड़े-बड़े काम किए थे, उसने सिंह समान दो मोआबियों को मार डाला, और हिमऋतु में उसने एक गड्ढे में उतर के एक सिंह को मार डाला।
בניה בן יהוידע בן איש חיל רב פעלים מן קבצאל הוא הכה את שני אריאל מואב והוא ירד והכה את הארי בתוך הבור ביום השלג
23 २३ फिर उसने एक डील-डौलवाले अर्थात् पाँच हाथ लम्बे मिस्री पुरुष को मार डाला, वह मिस्री हाथ में जुलाहों का ढेका-सा एक भाला लिए हुए था, परन्तु बनायाह एक लाठी ही लिए हुए उसके पास गया, और मिस्री के हाथ से भाले को छीनकर उसी के भाले से उसे घात किया।
והוא הכה את האיש המצרי איש מדה חמש באמה וביד המצרי חנית כמנור ארגים וירד אליו בשבט ויגזל את החנית מיד המצרי ויהרגהו בחניתו
24 २४ ऐसे-ऐसे काम करके यहोयादा का पुत्र बनायाह उन तीनों वीरों में नामी हो गया।
אלה עשה בניהו בן יהוידע ולו שם בשלושה הגברים
25 २५ वह तो तीसों से अधिक प्रतिष्ठित था, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा। उसको दाऊद ने अपने अंगरक्षकों का प्रधान नियुक्त किया।
מן השלושים הנו נכבד הוא ואל השלשה לא בא וישימהו דויד על משמעתו
26 २६ फिर दलों के वीर ये थे, अर्थात् योआब का भाई असाहेल, बैतलहमी दोदो का पुत्र एल्हनान,
וגבורי החילים עשהאל אחי יואב אלחנן בן דודו מבית לחם
27 २७ हरोरी शम्मोत, पलोनी हेलेस,
שמות ההרורי חלץ הפלוני
28 २८ तकोई इक्केश का पुत्र ईरा, अनातोती अबीएजेर,
עירא בן עקש התקועי אביעזר הענתותי
29 २९ सिब्बकै हूशाई, अहोही ईलै,
סבכי החשתי עילי האחוחי
30 ३० महरै नतोपाई, एक और नतोपाई बानाह का पुत्र हेलेद,
מהרי הנטפתי חלד בן בענה הנטופתי
31 ३१ बिन्यामीनियों के गिबा नगरवासी रीबै का पुत्र इत्तै, पिरातोनी बनायाह,
איתי בן ריבי מגבעת בני בנימן בניה הפרעתני
32 ३२ गाश के नालों के पास रहनेवाला हूरै, अराबावासी अबीएल,
חורי מנחלי געש אביאל הערבתי
33 ३३ बहूरीमी अज्मावेत, शालबोनी एल्यहबा,
עזמות הבחרומי אליחבא השעלבני
34 ३४ गीजोई हाशेम के पुत्र, फिर हरारी शागे का पुत्र योनातान,
בני השם הגזוני יונתן בן שגה ההררי
35 ३५ हरारी साकार का पुत्र अहीआम, ऊर का पुत्र एलीपाल,
אחיאם בן שכר ההררי אליפל בן אור
36 ३६ मकेराई हेपेर, पलोनी अहिय्याह,
חפר המכרתי אחיה הפלני
37 ३७ कर्मेली हेस्रो, एज्बै का पुत्र नारै,
חצרו הכרמלי נערי בן אזבי
38 ३८ नातान का भाई योएल, हग्री का पुत्र मिभार,
יואל אחי נתן מבחר בן הגרי
39 ३९ अम्मोनी सेलेक, बेरोती नहरै जो सरूयाह के पुत्र योआब का हथियार ढोनेवाला था,
צלק העמוני נחרי הברתי נשא כלי יואב בן צרויה
40 ४० येतेरी ईरा और गारेब,
עירא היתרי גרב היתרי
41 ४१ हित्ती ऊरिय्याह, अहलै का पुत्र जाबाद,
אוריה החתי זבד בן אחלי
42 ४२ तीस पुरुषों समेत रूबेनी शीजा का पुत्र अदीना जो रूबेनियों का मुखिया था,
עדינא בן שיזא הראובני ראש לראובני--ועליו שלשים
43 ४३ माका का पुत्र हानान, मेतेनी योशापात,
חנן בן מעכה ויושפט המתני
44 ४४ अश्तारोती उज्जियाह, अरोएरी होताम के पुत्र शामा और यीएल,
עזיא העשתרתי שמע ויעואל (ויעיאל) בני חותם הערערי
45 ४५ शिम्री का पुत्र यदीएल और उसका भाई तीसी, योहा,
ידיעאל בן שמרי ויחא אחיו התיצי
46 ४६ महवीमी एलीएल, एलनाम के पुत्र यरीबै और योशव्याह,
אליאל המחוים ויריבי ויושויה בני אלנעם ויתמה המואבי
47 ४७ मोआबी यित्मा, एलीएल, ओबेद और मसोबाई यासीएल।
אליאל ועובד ויעשיאל המצביה

< 1 इतिहास 11 >