< सपन्याह 1 >

1 संगीत निर्देशक के लिये. तार वाले बाजों के साथ. याहवेह का यह वचन यहूदिया के राजा अमोन के पुत्र योशियाह के शासनकाल में कूशी के पुत्र ज़ेफनियाह के पास आया; जेफ़नयाह कूशी का, कूशी गेदालियाह का, गेदालियाह अमरियाह का तथा अमरियाह हिज़किय्याह का पुत्र था:
HERRENS ord, som kom til Zefanias, en Søn af Kusji, en Søn af Gedalja, en Søn af Amarja, en Søn af Ezekias, i de Dage da Josias, Amons Søn, var Konge i Juda.
2 “मैं पृथ्वी से सारी चीज़ों को मिटा दूंगा,” याहवेह की यह घोषणा है.
Jeg bortriver, bortriver alt fra Jorden, lyder det fra HERREN;
3 “मैं मनुष्य तथा पशु दोनों को नष्ट कर दूंगा; मैं आकाश के पक्षियों और समुद्र की मछलियों को नष्ट कर दूंगा; और मूर्तियों को नष्ट कर दूंगा, जो दुष्ट जन के गिरने का कारण बनती हैं.” “जब मैं पृथ्वी से सब मनुष्यों को मिटा दूंगा,” याहवेह की यह घोषणा है,
jeg bortriver Folk og Fæ, jeg bortriver Himlens Fugle og Havets Fisk. Gudløse bringer jeg til Fald, og Syndere rydder jeg, bort fra Jorden, lyder det fra HERREN.
4 “मैं यहूदिया के विरुद्ध और येरूशलेम के सब निवासियों के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा. मैं इस स्थान से बाल देवता की उपासना करनेवाले हर बचे हुए को, और मूर्ति पूजा करनेवाले पुरोहितों के नाम तक को मिटा दूंगा.
Jeg udrækker Hånden mod Juda og alle Jerusalems Borgere. Jeg fjerner den sidste Ba'al fra dette Sted og Afgudspræsternes Navn med Præsterne
5 मैं उन्हें भी मिटा दूंगा, जो अपनी छतों पर झुककर आकाश के तारों की उपासना करते हैं, जो झुककर याहवेह की कसम खाते हैं और जो देवता मलकाम की भी कसम खाते हैं,
og dem, som på Tagene tilbeder Himlens Hær, og dem, som tilbeder HERREN og sværger til bam, men også sværger ved Milkom,
6 उन्हें भी, जो याहवेह के पीछे चलना छोड़ दिये हैं और न तो याहवेह की खोज करते हैं और न ही उसकी इच्छा जानने की कोशिश करते हैं.”
og dem, som veg bort fra HERREN, ej søger, ej rådspørger HERREN.
7 परम याहवेह के सामने चुप रहो, क्योंकि याहवेह का दिन निकट है. याहवेह ने एक बलिदान तैयार किया है; उन्होंने उनको पवित्र कार्य के लिये अलग रखा है, जिन्हें उन्होंने आमंत्रित किया है.
Stille for den Herre HERREN! Thi hans Dag er nær; thi HERREN har et Offer rede, han har helliget de budne.
8 “याहवेह के ठहराए बलिदान चढ़ाने के दिन मैं कर्मचारियों और राजकुमारों को और उन सभी को दंड दूंगा, जो विदेशी कपड़े पहनते हैं.
Og på HERRENs Offerdag skal det ske: Da vil jeg hjemsøge Fyrsterne og Kongens Sønner og alle dem, som er klædt i udenlandsk Dragt.
9 उस दिन मैं उन सभी को दंड दूंगा जो मंदिर के फाटक पर पैर रखने से बचते हैं, जो अपने देवताओं के मंदिर को हिंसा और छल से भर देते हैं.
Den Dag hjemsøget jeg alle, som hopper over Tærsklen, som fylder deresHerresHus med Vold og Svig.
10 “उस दिन” याहवेह घोषणा करते हैं, “मछली-द्वार से रोने की आवाज, नगर के नए बसे स्थान से विलाप का स्वर, और पहाड़ियों से बड़े धमाके की आवाज सुनाई देगी.
Den Dag skal det ske, så lyder det fra HERREN: Hør Skrig fra Fiskeporten og Jamren fra den nye Bydel. fra Højene et vældigt Brag!
11 तुम जो बाजारवाले जिला में रहते हो, विलाप करो; क्योंकि तुम्हारे सारे व्यापारियों को, और चांदी का सब व्यवसाय करनेवालों को नष्ट कर दिया जाएगा.
Beboerne i Morteren jamrer, thi slettet er alt Kræmmerfolket, udryddet enhver, som vejer Sølv.
12 उस समय मैं दीपक लेकर येरूशलेम में खोजूंगा और उन्हें दंड दूंगा, जो आत्म-संतुष्ट हैं, जो तलछट में छोड़े गये दाखरस के मैल के समान हैं, जो यह सोचते हैं, ‘याहवेह कुछ भी नहीं करेंगे, न भला करेंगे और न ही बुरा.’
Til den Tid skal det ske: Jeg ransager Jerusalem med Lygter og hjemsøger Mændene der, som ligger i Ro på deres Bærme, som siger i deres Hjerte: "HERREN gør hverken godt eller ondt."
13 उनका धन लूट लिया जाएगा, और उनके घर ढह जाएंगे. यद्यपि वे घर बनाते हैं, किंतु वे उनमें नहीं रह सकेंगे; यद्यपि वे अंगूर की बारी तो लगाएंगे, किंतु वे उससे बना दाखमधु नहीं पी सकेंगे.”
Deres Gods skal gøres til Bytte, deres Huse skal ødelægges. De skal vel bygge Huse, men ej bo deri, vel plante Vingårde, men Vinen skal de ikke drikke.
14 याहवेह का भयानक दिन निकट है— यह निकट है और जल्दी आ रहा है. याहवेह के दिन का रोना भयानक है; बड़ा योद्धा भी दुःख के कारण फूट-फूटकर क्रंदन करता है.
Nær er HERRENs Dag, den store, den er nær og kommer hastigt. Hør, HERRENs Dag, den bitre! Da udstøder Helten Skrig.
15 वह कोप का दिन होगा, संकट और पीड़ा का दिन, परेशानी और विनाश का दिन, अंधकार और गम का दिन, घनघोर घटा और अंधकार का दिन,
Den Dag er en Vredens Dag, en Trængselens og Nødens Dag, en Ødelæggelsens og Ødets Dag, en Mørkets og Mulmets Dag, en Skyernes og Tågens Dag,
16 गढ़वाले शहरों के विरुद्ध और कोनेवाले प्रहरी-मीनारों के विरुद्ध वह तुरही फूंकने और युद्ध के ललकार का दिन होगा.
en Hornets og Krigsskrigets Dag imod de faste Stæder og imod de knejsende Tinder.
17 “मैं संपूर्ण मानव जाति पर ऐसी विपत्ति लाऊंगा, कि वे ऐसे टटोलेंगे, जैसे अंधे व्यक्ति टटोलते हैं, क्योंकि उन्होंने याहवेह के विरुद्ध पाप किया है. उनका खून धूल के समान और उनकी अंतड़ी गोबर के समान फेंक दी जाएगी.
Over Menneskene bringer jeg Trængsel; som blinde vanker de om, fordi de synded mod HERREN. Deres Blod øses ud som Støv, deres Livssaft ligesom Skarn.
18 याहवेह के कोप के दिन, न तो उनकी चांदी और न ही उनका सोना उनको बचा पाएगा.” उसके जलन की आग में सारी पृथ्वी भस्म हो जाएगी, क्योंकि वह उन सबका अचानक अंत कर देगा जो पृथ्वी पर रहते हैं.
Hverken deres Sølv eller Guld evner at frelse dem på HERRENs Vredes Dag, når hele Jorden fortæres af hans Nidkærheds Ild; thi Undergang, ja brat Tilintetgørelse bringer jeg over alle, som bor på Jorden.

< सपन्याह 1 >