< जकर्याह 7 >

1 दारयावेश राजा के शासनकाल के चौथे साल के नवें महीने याने कि किसलेव के महीने के चौथे दिन याहवेह का यह वचन ज़करयाह के पास आया.
В четвертый год царя Дария было слово Господне к Захарии, в четвертый день девятого месяца, Хаслева,
2 बेथेल के लोगों ने याहवेह से बिनती करने और यह पूछने के लिये शारेज़र, रेगेम-मेलेख तथा उनके साथियों को
когда Вефиль послал Сарецера и Регем-Мелеха и спутников его помолиться пред лицем Господа
3 सर्वशक्तिमान याहवेह के भवन के पुरोहितों और भविष्यवक्ताओं के पास भेजा, “क्या हम पांचवें महीने में शोक मनायें और उपवास करें, जैसा कि हम कई सालों से करते आ रहे हैं?”
и спросить у священников, которые в доме Господа Саваофа, и у пророков, говоря: “плакать ли мне в пятый месяц и поститься, как я делал это уже много лет?”
4 तब सर्वशक्तिमान याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
И было ко мне слово Господа Саваофа:
5 “देश के सारे लोगों और पुरोहितों से पूछो, ‘जब तुमने पांचवें और सातवें महीने में पिछले सत्तर सालों तक उपवास तथा विलाप किया, तो क्या सही में तुमने मेरे लिए ही उपवास किया?
скажи всему народу земли сей и священникам так: когда вы постились и плакали в пятом и седьмом месяце, притом уже семьдесят лет, для Меня ли вы постились? для Меня ли?
6 और जब तुम खाते और पीते थे, तो क्या तुम ये सब सिर्फ अपने मौज-मस्ती के लिये नहीं करते थे?
И когда вы едите и когда пьете, не для себя ли вы едите, не для себя ли вы пьете?
7 क्या ये याहवेह के वचन नहीं हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने पहले के भविष्यवक्ताओं के ज़रिये की थी, जब येरूशलेम और उसके आस-पास के नगर शांति और समृद्धि में थे, और नेगेव और पश्चिम के नीचे के देश बस गये थे?’”
Не те же ли слова провозглашал Господь через прежних пророков, когда еще Иерусалим был населен и покоен и города вокруг него, южная страна и низменность, были населены?
8 और याहवेह का यह वचन ज़करयाह के पास फिर आया:
И было слово Господне к Захарии:
9 “सर्वशक्तिमान याहवेह ने यह कहा है: ‘निष्पक्ष न्याय करो; एक दूसरे के प्रति दया और सहानुभूति दिखाओ.
так говорил тогда Господь Саваоф: производите суд справедливый и оказывайте милость и сострадание каждый брату своему;
10 विधवा या अनाथ, विदेशी या गरीब पर अत्याचार मत करो. एक दूसरे के विरुद्ध षड़्‍यंत्र मत करो.’
вдовы и сироты, пришельца и бедного не притесняйте и зла друг против друга не мыслите в сердце вашем.
11 “किंतु उन्होंने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया; ढीठता से उन्होंने अपना मुंह मोड़ लिया और अपने कानों को बंद कर लिया.
Но они не хотели внимать, отворотились от Меня и уши свои отяготили, чтобы не слышать.
12 उन्होंने अपना हृदय पत्थर के समान कठोर बना लिया और कानून की बातों या सर्वशक्तिमान याहवेह के उन वचनों को नहीं सुना जिसे उन्होंने अपनी आत्मा के द्वारा पहले के भविष्यवक्ताओं के ज़रिये भेजा था. इसलिये सर्वशक्तिमान याहवेह बहुत क्रोधित हुए.
И сердце свое окаменили, чтобы не слышать закона и слов, которые посылал Господь Саваоф Духом Своим через прежних пророков; за то и постиг их великий гнев Господа Саваофа.
13 “‘जब मैंने पुकारा, तो उन्होंने नहीं सुना; इसलिये जब वे मुझे पुकारेंगे, तो मैं भी उनकी नहीं सुनूंगा,’ सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है.
И было: как Он взывал, а они не слушали, так и они взывали, а Я не слушал, говорит Господь Саваоф.
14 ‘मैंने उन्हें एक बवंडर से जाति-जाति के लोगों के बीच बिखेर दिया है, जहां वे अजनबी थे. वह देश जिसे वे अपने पीछे छोड़ आये, ऐसा उजाड़ पड़ा था कि उसमें से होकर कोई भी नहीं जाता. इसी प्रकार से उन्होंने उस खुशनुमा देश को उजाड़ दिया.’”
И Я развеял их по всем народам, которых они не знали, и земля сия опустела после них, так что никто не ходил по ней ни взад, ни вперед, и они сделали вожделенную страну пустынею.

< जकर्याह 7 >