< जकर्याह 2 >

1 तब मैं अपने सामने एक व्यक्ति को अपने हाथ में नापनेवाली रस्सी लिये हुए देखा.
Podigoh oči i vidjeh. I gle: čovjek, a u ruci mu mjeračko uže.
2 मैंने उससे पूछा, “तुम कहां जा रहे हो?” उसने उत्तर दिया, “मैं येरूशलेम शहर को नापने जा रहा हूं ताकि पता चल सके कि उसकी लंबाई और चौड़ाई कितनी है.”
Upitah ga: “Kamo ideš?” Odgovori mi: “Da izmjerim Jeruzalem i da vidim koliko je širok a koliko dug.”
3 जब मुझसे बातें करनेवाला स्वर्गदूत जा रहा था, तब एक दूसरा स्वर्गदूत उससे मिलने आया
I gle, anđeo koji je govorio sa mnom stajaše nepomično, a drugi mu iziđe u susret
4 और उससे कहा: “दौड़कर जाओ, और उस जवान से कहो, ‘मनुष्यों और पशुओं के बहुतायत के कारण येरूशलेम बिना दीवारों का शहर हो जाएगा.
i reče mu: “Trči, reci onome mladiću ovako: Jeruzalem će biti kao otvoren grad radi mnoštva ljudi i stoke koji će biti u njemu.
5 और मैं स्वयं, इसके चारों ओर आग की दीवार बन जाऊंगा,’ याहवेह की घोषणा है, ‘और उसके भीतर मैं उसकी महिमा बनूंगा.’
A ja ću mu - riječ je Jahvina - biti ognjen zid unaokolo i Slava njegova sred njega.”
6 “आओ! आओ! उत्तर के देश से भाग जाओ,” याहवेह की घोषणा है, “क्योंकि मैंने तुम्हें आकाश के चारों दिशाओं के हवा के समान तितर-बितर कर दिया है,” याहवेह की घोषणा है.
“Hej! Hej! Bježite iz zemlje sjeverne” - riječ je Jahvina - “jer u sva četiri vjetra nebeska razasuo sam vas” - riječ je Jahvina!
7 “हे ज़ियोन! आओ, तुम जो बाबेलवासियों के बीच रहते हो, बचकर भाग निकलो!”
“Hej, Sione, koji živiš kod kćeri babilonske, spasi se!”
8 क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “उन्होंने अपने महिमा के निमित्त ही मुझे उन जातियों के विरुद्ध भेजा है, जिन्होंने तुम्हें लूट लिया हे—क्योंकि यदि कोई तुम्हें छूता है, तो वह उसकी (याहवेह की) आंख की पुतली को छूता है,
Ovako govori Jahve nad Vojskama, čija me Slava izaslala k narodima koji su vas opljačkali: “Tko vas dira, dira mi zjenicu oka.
9 मैं निश्चित रूप से उनके विरुद्ध अपना हाथ उठाऊंगा ताकि उनके गुलाम उन्हें लूटें. तब तुम जान जाओगे कि सर्वशक्तिमान याहवेह ने मुझे भेजा है.
Gle, ruku dižem na njih da plijenom budu svojim robovima.” Znat ćete tako da me posla Jahve nad Vojskama!
10 “हे मेरी बेटी, ज़ियोन, ऊंचे स्वरों में गा और आनंदित हो. क्योंकि मैं आकर तुम्हारे बीच निवास करूंगा,” याहवेह की घोषणा है.
“Kliči i raduj se, kćeri sionska, jer evo, dolazim usred tebe prebivat' - riječ je Jahvina.
11 “उस दिन बहुत सी जातियां याहवेह के साथ मिल जाएंगी और वे मेरे लोग बन जाएंगे. मैं तुम्हारे बीच निवास करूंगा और तुम जान जाओगे कि सर्वशक्तिमान याहवेह ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है.
U onaj dan mnogi će narodi uz Jahvu prionuti i bit će narod moj, a ja ću prebivati usred tebe.” Znat ćeš tako da me tebi posla Jahve nad Vojskama.
12 याहवेह पवित्र देश में यहूदिया को अपने भाग के रूप में ले लेंगे और येरूशलेम को फिर चुन लेंगे.
I Judeja će biti baština Jahvina, njegov dio u Svetoj zemlji, i on će opet izabrati Jeruzalem.
13 हे सब लोगों, याहवेह के सामने शांत रहो, क्योंकि उन्होंने अपने पवित्र निवास से अपने आपको खड़ा किया है.”
Tiho, ljudi svi, pred Jahvom, jer, evo, on ustaje iz svetoga Prebivališta svojega!

< जकर्याह 2 >