< जकर्याह 10 >

1 याहवेह से विनती करो कि वह वसन्त ऋतु में वर्षा भेजें; यह याहवेह ही है जो बादलों को गरजाते और आंधी लाते है. वह सब लोगों को वर्षा देते, और हर एक के लिए खेत में पौधा उपजाते हैं.
Žádejte od Hospodina deště v čas příhodný, i způsobí Hospodin pršku, a dá vám déšť hojný, a každému bylinu na poli.
2 मूर्तियां धोखा देनेवाली बात कहते हैं, और भावी कहनेवाले झूठे दर्शन देखते हैं; वे झूठे स्वप्न के बारे में बताते हैं, और वे व्यर्थ में सांत्वना देते हैं. इसलिये चरवाहे की कमी के कारण दुःख से लोग भेड़ की तरह भटकते हैं.
Nebo obrazové mluví marnost, a věšťci prorokují faleš, a sny marné mluví, marností potěšují. Protož šli jako stádo, ztrestáni jsou, proto že žádného nebylo pastýře.
3 “मेरा क्रोध चरवाहों पर भड़क रहा है, ओर मैं अगुओं को दंड दूंगा; क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह अपने झुंड अर्थात् यहूदाह के लोगों की देखरेख करेगा, और वह उन्हें युद्ध में गर्व करनेवाले घोड़े के समान बनाएगा.
Proti pastýřům takovým zažžen jest hněv můj, a kozly ty trestati budu, ale stádo své, dům Judský, navštíví Hospodin zástupů, a učiní je jako koně ozdobného k boji.
4 यहूदाह से कोने का पत्थर आयेगा, उससे तंबू की खूंटी, उससे युद्ध का धनुष, और उससे ही हर एक शासक आएंगे.
Od něho úhel, od něho hřeb, od něho lučiště válečné, od něho též pojde všeliký úředník.
5 एक साथ वे युद्ध में उन योद्धाओं के समान होंगे, जो गली के कीचड़ में अपने शत्रुओं को रौंदते हैं. वे लड़ेंगे क्योंकि याहवेह उनके साथ है, और वे शत्रु के घुड़सवारों को लज्जित करेंगे.
A budou podobni rekům, pošlapávajíce do bláta na ulicích v boji, když bojovati budou; nebo Hospodin s nimi, a zahanbí ty, kteříž jedou na koních.
6 “मैं यहूदाह के लोगों को मजबूत करूंगा और योसेफ़ के वंश को बचाऊंगा. उनके प्रति अपनी करुणा के कारण मैं उन्हें लौटा ले आऊंगा. वे ऐसे हो जाएंगे मानो मैंने उन्हें कभी त्यागा ही न था, क्योंकि मैं उनका परमेश्वर याहवेह हूं इसलिये मैं उनकी सुनकर उन्हें उत्तर दूंगा.
Posilním zajisté domu Judova, a dům Jozefův vysvobodím, a bezpečně je osadím. Nebo lítost mám nad nimi, i budou, jako bych jich nezahnal; nebo já jsem Hospodin Bůh jejich, a vyslyším je.
7 तब एफ्राईमी लोग योद्धा के समान हो जाएंगे, उनका हृदय ऐसा प्रफुल्लित होगा, जैसा दाखमधु पीने से होता है. उनके बच्‍चे इसे देखकर आनंदित होंगे; और उनका मन याहवेह में आनंदित होगा.
I budou Efraimští jako silný rek, a veseliti se bude srdce jejich jako od vína. I jejich synové vidouce to, rozveselí se, a zpléše srdce jejich v Hospodinu.
8 मैं उन्हें संकेत देकर इकट्ठा करूंगा. निश्चित रूप से, मैं उन्हें छुड़ाऊंगा; वे पहले की तरह असंख्य हो जाएंगे.
Šeptati jim budu, a tak je shromáždím; nebo je vykoupím, a rozmnoženi budou, jakož rozmnoženi byli.
9 यद्यपि मैंने उन्हें लोगों के बीच में बिखरा दिया है, फिर भी उन दूर देशों में वे मुझे स्मरण करेंगे. वहां वे और उनकी संतान बचे रहेंगे, और वे लौट आएंगे.
Nadto rozseji je mezi národy, aby na místech dalekých rozpomínali se na mne, a živi jsouce s syny svými, navrátili se.
10 मैं उन्हें मिस्र देश से लौटा लाऊंगा और उन्हें अश्शूर देश से इकट्ठा करूंगा. मैं उन्हें गिलआद और लबानोन देश में ले आऊंगा, और उन्हें इतना बढ़ाऊंगा कि वहां उनके लिये पर्याप्‍त जगह न होगी.
A tak je zase přivedu z země Egyptské, i z Assyrské shromáždím je, a do země Galád a k Libánu přivedu je, ale nepostačí jim.
11 वे समस्याओं के समुद्र से होकर गुज़रेंगे; समुद्र की बड़ी लहरें शांत कर दी जाएंगी नील नदी का सब गहरा जल सूख जाएगा. अश्शूरियों का घमंड तोड़ दिया जाएगा और मिस्र का राजदंड जाता रहेगा.
Protož pro těsnost přejde přes moře, a prorazí na moři vlnobití, i vyschnou všecky hlubiny řeky, budeť snížena i pýcha Assyrie, a berla Egypta odjata bude.
12 मैं उन्हें याहवेह में मजबूत करूंगा और वे उसके नाम में सुरक्षित रहा करेंगे.” याहवेह की यह घोषणा है.
A posilním jich v Hospodinu, aby ve jménu jeho ustavičně chodili, praví Hospodin.

< जकर्याह 10 >